Ukraine War: पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्ते होने के बावजूद यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की बात लगातार उठाते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी बार-बार इस सवाल पर जोर देते हैं कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को कैसे खत्म किया जा सकता है.
वाल्दाई क्लब फोरम में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संघर्ष का ऐसा समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे दोनों पक्ष स्वीकार कर सकें. उन्होंने कहा कि मोदी इस दिशा में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन संघर्ष को लेकर लगातार रुचि दिखा रहे हैं. उनके पास ऐसे अच्छे सुझाव हैं, जिनसे दोनों पक्षों के बीच कोई रास्ता निकाला जा सकता है. मोदी किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि यह संघर्ष जल्द खत्म हो. हम उनके सुझावों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं.”
ये भी पढ़ें: यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; हिंदुस्तान भी बना रहा ऐसी तकनीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आखिरी मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में हुए 18वें BRICS सम्मेलन के दौरान हुई थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने हिंदुस्तान-रूस के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की. इसके अलावा 2030 तक आर्थिक सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, तकनीक, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर भी बातचीत हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यूक्रेन युद्ध को खत्म कर शांति की अपील कर चुके हैं. हिंदुस्तान ने इस मामले में साफ कहा है कि उसका रुख इंसानियत और शांति पर आधारित है. हिंदुस्तान लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने की बात करता रहा है.
बातचीत और कूटनीति से निकले समाधान : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले कह चुके हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हिंदुस्तान का रुख शांति और इंसानियत पर आधारित है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, दोनों ने उनसे इस युद्ध को लेकर अपनी-अपनी बात शेयर की है.
The post यूक्रेन जंग पर पुतिन ने की PM मोदी की पहल की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया’ appeared first on Naya Vichar.

