Hot News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का मार्च: हिरासत में सौरभ भारद्वाज, बोले- पुलिस ने फुटबॉल की तरह उठाकर फेंका

AAP Protest Against Gyanesh Kumar : आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को विरोध मार्च निकाला. पार्टी कार्यकर्ता इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी उन्हें फुटबॉल की तरह उठा-पटक रहे थे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “वे मुझे फुटबॉल की तरह उठा-पटक रहे हैं. यहां इतनी बड़ी पुलिस फोर्स है, फिर भी वे अपने ही ACP के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रहे हैं और न ही ACP को गिरफ्तार कर रहे हैं.”

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंडिया गेट की ओर बढ़ रहे थे. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें.

पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया और कई AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इस दौरान सौरभ भारद्वाज को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

तीन स्त्री पत्रकारों ने पुलिस पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

इससे पहले तीन अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान तीन स्त्री पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पीड़ित स्त्री पत्रकारों में से एक ने आरोप लगाया कि एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने उसका यौन उत्पीड़न किया.

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. इस दौरान कथित घटनाओं को लेकर नयी दिल्ली जिला पुलिस को शिकायतें मिली हैं.

अधिकारी के अनुसार, तीनों स्त्री पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप लगाए हैं. निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए नयी दिल्ली जिला पुलिस ने इन शिकायतों को अपराध शाखा को सौंप दिया है. फिलहाल इन आरोपों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- ACP विवेक भगत मोलेस्टर है, वह एक घमंडी और घटिया अफसर है; गिरफ्तारी हो

The post ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का मार्च: हिरासत में सौरभ भारद्वाज, बोले- पुलिस ने फुटबॉल की तरह उठाकर फेंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top