Hot News

वृंदावन में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में जहरीली गैस से चार संस्कृत छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

UP News: मथुरा-वृंदावन के चैतन्य विहार इलाके में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया. महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में पानी की अंडरग्राउंड टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है.

टंकी की सफाई के लिए उतरा छात्र, बचाने पहुंचे साथी भी फंसे

जानकारी के अनुसार, गुरुकुल परिसर में करीब 12 से 14 फीट गहरी अंडरग्राउंड पानी की टंकी बनी है. पिछले कई दिनों से टंकी से दुर्गंध आ रही थी. मंगलवार रात करीब 10 बजे एक छात्र बदबू दूर करने के लिए टंकी की सफाई करने नीचे उतरा. टंकी के भीतर जहरीली गैस होने के कारण छात्र अचानक बेहोश हो गया. उसे बचाने के लिए उसके चार साथी भी बारी-बारी से टंकी में उतर गए. कुछ ही देर में जहरीली गैस ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया और पांचों छात्र बेहोश होकर टंकी में गिर गए.

चार छात्रों ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया. सभी पांचों छात्रों को टंकी से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वहीं 15 वर्षीय रुद्र का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है.

तीन साल से संचालित हो रहा था गुरुकुल

जानकारी के मुताबिक, महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय पिछले करीब तीन वर्षों से संचालित हो रहा है. इसका संचालन मध्य प्रदेश निवासी आशीष कुमार शर्मा द्वारा किए जाने की बात सामने आई है. तीन मंजिला भवन में चल रहे गुरुकुल में करीब 200 छात्रों का पंजीकरण बताया गया है, जबकि लगभग 100 छात्र परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. गुरुकुल के एक छात्र के मुताबिक, टंकी से लगातार बदबू आने के कारण उसकी सफाई कराने का निर्णय लिया गया था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

डीएम ने माना, जहरीली गैस बनने से हुआ हादसा

मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 12 फीट गहरी पानी की टंकी लंबे समय से बंद थी और उसमें पानी भी भरा हुआ था. बंद टंकी के भीतर गैस बनने के कारण उसमें उतरे छात्र बेहोश हो गए. डीएम ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी. गुरुकुल की मान्यता, संचालन व्यवस्था और छात्रों से टंकी की सफाई क्यों कराई गई, इसके साथ ही सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही हुई या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच होगी.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, सभी गुरुकुलों की होगी जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा घायल छात्र को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में संचालित गुरुकुलों की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की जांच कराने की बात कही है. हादसे के बाद मृत छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: कानपुर चिड़ियाघर में काले हिरण पर संक्रमण का कहर, 15 दिन में चार की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबको चौकाया

The post वृंदावन में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में जहरीली गैस से चार संस्कृत छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top