BPSC PT Exam Postponed: 72वीं बीपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को तीसरी बार झटका लगा. पीटी की परीक्षा तीसरी बार टाल दी गई. बुधवार को परीक्षा टलने की समाचार सामने आई. सबसे पहले 18 जुलाई 2026 को परीक्षा लेने का अनाउंसमेंट किया गया था. लेकिन उसे टाल दिया गया और नई तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई. इसके बाद दूसरी बार तय की गई तारीख को भी टाल दिया गया. लेकिन अब तक नई तारीख तय नहीं की गई है.
कितने अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन और पदों की संख्या
72वीं बीपीएससी के लिए लगभग 5 लाख 15 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. 71वीं बीपीएससी की बात करें तो, उसके लिए करीब 4 लाख 71 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इस तरह से साफ देखा जा सकता है कि इस बार 44 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए हैं. बीपीएससी की ओर से पूरे 1189 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी.
पहले भी कई बार टल चुकीं हैं BPSC की परीक्षाएं
यह पहली बार नहीं है जब बीपीएससी की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया. इससे पहले 71वीं बीपीएससी की परीक्षा को लेकर इसी तरह की स्थिति देखने के लिए मिली थी. पहले परीक्षा की तारीख 10 सितंबर 2025 तय की गई थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 13 सितंबर 2025 की गई. इस वक्त पूरे 1298 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी.
इसी तरह से 70वीं बीपीएससी की परीक्षा के डेट में भी बदलाव किया गया था. पहली बार 30 सितंबर 2024 को परीक्षा होने वाली थी लेकिन किसी कारण परीक्षा टल गई. इसके बाद नई तारीख का ऐलान किया गया और 17 नवंबर 2024 को परीक्षा लेने का ऐलान किया गया. लेकिन फिर डेट आगे बढ़ी और 13 दिसंबर 2024 को परीक्षा ली गई.
इस दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी की समाचार सामने आई थी. अभ्यर्थियों ने परीक्षा कैंसिल कराने के लिए जमकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद जिन भी अभ्यर्थियों का सेंटर बापू परीक्षा केंद्र पर था, उनके लिए 4 जनवरी 2025 को री-एग्जाम आयोजित किया गया था.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
72वीं BPSC PT एग्जाम टलने की क्या हो सकती है वजह?
72वीं बीपीएससी की पीटी की परीक्षा टलने की कई वजहें बताई जा रहीं हैं. जानकारों की माने तो, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई 15 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक छुट्टी पर हैं. बताया गया था कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से रवि मनुभाई छुट्टी पर हैं. इस वजह से तारीख आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
इसके अलावा हाल ही में बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान किया गया था. 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को काउंटिंग होगी. चुनाव की वजह से शिक्षक और स्नातक पास युवा दोनों व्यस्त हैं. इतना ही नहीं, विधान परिषद चुनाव में शिक्षक और स्नातक वोटर्स मुख्य भूमिका में होते हैं. गवर्नमेंट एग्जाम के दौरान कई कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाता है. चुनाव के बीच में 25 अक्टूबर को परीक्षा होने वाली थी. ऐसे में कर्मियों की व्यस्तता भी परीक्षा टलने की वजह मानी जा रही है.
परीक्षा टलने की एक और वजह पर्व-त्योहारों को भी माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि दशहरा, दिवाली और छठ महापर्व के लिए दूसरे राज्यों से लोग बिहार आते हैं. इस वजह से ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है. बीपीएससी की परीक्षा के लिए अलग-अलग जिलों में कई सेंटर बनाए जाते हैं.
कई बार ऐसा देखा जाता है कि ट्रेन लेट होने की वजह से या फिर छूट जाने की वजह से अभ्यर्थियों की परीक्षाएं छूट जातीं हैं. पर्व-त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की वजह से ऐसी स्थिति हो सकती है कि अभ्यर्थी सेंटर तक आसानी से नहीं पहुंच पाएं. इस तरह से परीक्षा टलने की वजह इन्हीं तीन कारणों को माना जा रहा है.
कब तक हो सकती है BPSC PT की परीक्षा?
जानकारों की माने तो, नवंबर 2026 से अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर महीने में परीक्षा की तारीख आ सकती है. माना जा रहा है कि 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
इसके साथ ही छठ महापर्व पूरे बिहार में मनाया जाता है. पर्व के बीच में परीक्षा लेना संभव नहीं है. 16 नवंबर तक छठ महापर्व भी समाप्त हो जाएगा. इसके बाद ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है. लेकिन नई तारीख को लेकर बीपीएससी की ओर से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.
2026 में बिहार गवर्नमेंट की कई परीक्षाएं कैंसिल और रद्द
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा कराई थी. परीक्षा दो पालियों में हुई थी. बाद में आयोग ने इसे रद्द कर दिया. आयोग ने परीक्षा रद्द करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया था.
बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी AEDO परीक्षा भी रद्द की गई. यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी. परीक्षा कुल 9 पालियों में आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई थीं. रिपोर्टों के मुताबिक, मामले में कई एफआईआर दर्ज हुईं. कुछ अभ्यर्थियों पर भी कार्रवाई हुई. इसके बाद आयोग ने पूरी परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया.
BPSC की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी यानी APSWMO परीक्षा भी रद्द की गई. यह परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को हुई थी. BPSC से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया गया.
बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी और अटेंडेंट के 1673 पदों पर भर्ती के लिए 15 मार्च 2026 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. बाद में इस परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया. परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना पड़ा.
1799 पुलिस अवर निरीक्षक पदों वाली भर्ती प्रक्रिया में मुख्य परीक्षा के बाद होने वाले अगले चरण को भी स्थगित किया गया. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अभिलेख सत्यापन को अगले आदेश तक टाल दिया गया. पहले इसका आयोजन सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित था.
बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग भी टली
बिहार में सिर्फ गवर्नमेंट परीक्षाएं ही नहीं बल्कि शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग तक टली. तबादला प्रक्रिया रुकने के पीछे मुख्य वजह बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाला द्विवार्षिक चुनाव है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिन पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है. इन 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को पूरी होगी. मतगणना पूरी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.
Also Read: 3 घंटे में महागठबंधन का प्रोटेस्ट खत्म, तेजस्वी ने सुनाई ‘ज्ञानु-ज्ञानु’ कविता, RJD नेताओं को बैरिकेडिंग से फेंका, जानिए और क्या-क्या हुआ
The post तीसरी बार टली 72वीं BPSC की PT परीक्षा, क्या है वजह और कब तक आएगी अगली डेट, जानिए सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

