पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया गया है. यह घटनाक्रम दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच सामने आया है. इसके अलावा यूट्यूबर और क्रिएटर काव्या (KK Create) को भी हिरासत में लिया गया है.
प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के मुद्दे को लेकर बुलाया गया है. ध्रुव राठी की हिरासत के कारणों और पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
पीटीआई ने एक्स पोस्ट में ध्रुव राठी के डिटेंड किए जाने की दी जानाकारी-
बेंगलुरु के प्रदर्शन में शामिल हुए थे ध्रुव राठी
इससे पहले ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने एसआईआर और चुनाव आयोग की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए थे.
ये भी पढ़ें: 500 प्रदर्शनकारी डिटेंड, 50 के आपराधिक रिकॉर्ड का दावा, दिल्ली के सभी स्टेडियमों में बनाए गए हिरासत केंद्र
वहीं, 9 अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली पहुंचने के बाद एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने जैसे प्रतिबंधों पर सवाल उठाए थे.
केके क्रिएट की काव्या को हिरासत में लिया गया
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में कई कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हैं. दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.
The post Delhi Protest: ध्रुव राठी और केके क्रिएट की काव्या सहित कई क्रिएटर डिटेंड appeared first on Naya Vichar.

