Hot News

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले संबित पात्रा- नाकाम हो गई राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश, राहुल गांधी को बताया “नालायक”

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और लेफ्ट छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की कार्रवाई के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके. पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, इस प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

संबित पात्रा बोले- आगजनी और मारपीट की कोशिश थी

संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिखाया जा रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जो तस्वीर दिखाई जा रही है, वह हिंदुस्तान की असली कहानी नहीं है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान शांत है और सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के एक हिस्से में कुछ लोग कई दिनों से अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आज ऐसे लोगों का कार्यक्रम पूरी तरह फेल हो गया है.

पात्रा के मुताबिक, इस प्रदर्शन के जरिए हिंदुस्तान और राजधानी दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश की जा रही थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान आगजनी और मारपीट करने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें: CJP Protest Latest Live Updates Hindi : पुलिस जहां रोके वहीं बना लें अपना जंतर-मंतर, CJP का प्रदर्शकारियों से लगातार बढ़ते रहने का आह्वान

भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई

संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले चाहते थे कि दिल्ली की सड़कों पर लड़ाई हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने इसे ‘भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत’ बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात नियंत्रण में हैं और प्रदर्शन करने वालों की कोशिश सफल नहीं हुई.

राहुल गांधी को बताया “नालायक” नेता

संबित पात्रा ने कहा कि कल कुछ नेता राष्ट्रपति भवन गए थे. वहां से बाहर आने के बाद राहुल गांधी ने जो बयान दिया, वह एक ‘नालायक नेता’ के बयान जैसा था. पात्रा ने आरोप लगाया कि पहले कभी राष्ट्रपति को इस तरह सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश नहीं हुई. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ‘नालायक नेता’ ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की.

इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस समय हिंदुस्तान में हालात बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, इसके पीछे की मंशा को समझना जरूरी है कि कैसे अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता का श्रेय लेने की होड़ मची है. संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोगों के बीच खासकर, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच इस बात को लेकर खींचतान चल रही है कि इसका श्रेय किसे मिले.

ये भी पढ़ें: CJP Protest : ध्रुव राठी बोले- मैं यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया; SIR को लेकर EC से पूछे 3 सवाल

The post जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले संबित पात्रा- नाकाम हो गई राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश, राहुल गांधी को बताया “नालायक” appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top