Delhi Police Custody: फिलहाल, अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद समर्थकों के बीच असमंजस बना हुआ है। CJP का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी मौजूदा लोकेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पार्टी इस कार्रवाई पर सवाल उठा रही है और समर्थकों को उनके बारे में स्पष्ट जानकारी मिलने का इंतजार है.
दिल्ली पुलिस ने दादी के निधन की सूचना देने और घर जाने के लिए संभावित मदद की पेशकश करने की बात कही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि दीपके को अपने गृह नगर जाने की अनुमति मिलती है या नहीं और पुलिस उनकी हिरासत को लेकर आगे क्या कदम उठाती है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होना था. हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पार्टी के अन्य नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को भी हिरासत में लिया गया.
पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी. इसी वजह से कार्रवाई की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिजीत दीपके को गुरुग्राम स्थित एक डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले संबित पात्रा- नाकाम हो गई राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश, राहुल गांधी को बताया नालायक
दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सवाल
अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकरराव दीपके का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया. वह 85 वर्ष की थीं और पिछले करीब एक महीने से बीमार थीं. परिवार के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे निर्धारित है. ऐसे में परिवार और समर्थकों के बीच यह सवाल है कि क्या अभिजीत दीपके समय पर घर पहुंचकर अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे.
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी संवेदनशीलता के साथ दी गई है. उन्हें अंतिम संस्कार के समय के बारे में भी बताया गया. पुलिस ने मानवीय आधार पर उनके गृह नगर जाने के लिए जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश की है.
पुलिस का कहना है कि अब दीपके को तय करना है कि वह अपना प्रस्तावित प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर लौटना चाहते हैं. हालांकि, उनके महाराष्ट्र रवाना होने और अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच बवाल, कनॉट प्लेस में पुलिस पर पथराव; 2 जवान घायल
The post अभिजीत दीपके कहां हैं? हिरासत के बाद समर्थकों में असमंजस, CJP और दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

