Hot News

दिल की बीमारी, ब्लड क्लॉट… पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत की असली वजह आई सामने

Nana Patekar Death Reason: 8 अक्टूबर की सुबह जब यह समाचार आई कि दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया है, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न रह गई. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया और सीना दबाकर सांसें लौटाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया. अभी लोग इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि शाम होते-होते एक और समाचार आ गई कि पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज किया है और कहा जा रहा है कि उनकी मौत नेचुरल नहीं थी.

इस बात ने सबको उलझन में डाल दिया. लेकिन अब उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसने बिल्कुल साफ कर दिया है कि आखिर उनकी मौत किस वजह से हुई थी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या निकला?

गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि नाना पाटेकर की मौत पूरी तरह नेचुरल थी. नाना पाटेकर को दिल से जुड़ी पुरानी बीमारी थी. उस रात उनके दिल की खून ले जाने वाली मुख्य नस में खून का एक थक्का (ब्लड क्लॉट) जम गया था. इसकी वजह से दिल तक खून का पहुंचना एकदम बंद हो गया और उन्हें बहुत भारी दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका दिल हमेशा के लिए रुक गया.

ये भी पढ़ें: मुझपर काला जादू करवाया… नाना पाटेकर के निधन के बाद भी नहीं थम रहीं तनुश्री, बोलीं- क्या वो सच में मरा है?

उस रात नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ था?

नाना पाटेकर के निधन वाले दिन ही गोवा के मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर ने मीडिया को उस रात की पूरी बात बताई थी. उनके मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर को अपने गोवा वाले फ्लैट पर अचानक बहुत तेज बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था.

उन्होंने फौरन अपने करीबी दोस्त अमेय नाईक को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर बताया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है, और साथ में फोन भी मिलाया. लेकिन आधी रात होने की वजह से अमेय वह मैसेज तुरंत नहीं देख पाए. सुबह करीब 3:30 बजे जब अमेय की नजर मैसेज पर पड़ी, तो वे घबराकर सीधे नाना पाटेकर के घर पहुंचे.

अस्पताल ले जाने की पूरी कहानी

अमेय जब फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नाना पाटेकर सोफे पर बेसुध पड़े थे और पूरे पसीने से भीगे हुए थे. अमेय ने तुरंत बिल्डिंग के गार्ड और केयरटेकर को बुलाया और पास के मणिपाल अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई.

डॉक्टरों की टीम ने घर पर ही उन्हें सीपीआर देना शुरू कर दिया था और अस्पताल ले जाते वक्त भी लगातार कोशिश की. लेकिन शरीर ने कोई जवाब नहीं दिया और सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: वो विवाद जिससे हिंदुस्तान में शुरू हुआ #MeToo: तनुश्री-नाना केस की पूरी इनसाइड स्टोरी जानें

फिर पुलिस ने केस क्यों दर्ज किया था?

बहुत से लोगों के मन में सवाल था कि अगर मौत दिल के दौरे से हुई, तो पुलिस ने केस क्यों लिखा? इसका जवाब बहुत सीधा है. नियम के मुताबिक, अगर किसी इंसान को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत लाया जाता है, तो कानूनन पुलिस को जांच करनी ही पड़ती है. इसी कानूनी फॉर्मेलिटी की वजह से पणजी पुलिस ने केस दर्ज किया था. पुलिस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार और भतीजे प्रसाद से भी बात की, और दोनों ने साफ कह दिया कि उन्हें किसी भी तरह की अनहोनी या गड़बड़ी का कोई शक नहीं है.

The post दिल की बीमारी, ब्लड क्लॉट… पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत की असली वजह आई सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top