Hot News

नौ शक्ति नौ उड़ान: 6 अटेम्प्ट और 3 इंटरव्यू के बाद UPSC में गाड़ा झंडा, प्रिया मीणा बनीं IRS अधिकारी

UPSC Success Story: IRS प्रिया मीणा ने संघर्षों को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और करीब 7 साल की तैयारी, 6 प्रयास और 3 इंटरव्यू के बाद उन्होंने UPSC CSE 2024 में सफलता हासिल की और IRS अफसर बनने का अपना सपना पूरा किया. उनकी कहानी बताती है कि जब इंसान ठान लेता है, तो परिस्थितियां भी उसके हौसले के आगे छोटी पड़ जाती हैं. आइए उनकी कहानी को करीब से जानते हैं.

About IRS Priya Meena: कौन हैं IRS प्रिया मीणा?

प्रिया मीणा का जन्म साल 1992 में राजस्थान के कोटा में हुआ है. उनके पिता गंगा सहाय मीणा दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं. प्रिया मीणा का पालन-पोषण और स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई.

पिता से मिली देश सेवा की प्रेरणा

प्रिया मीणा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, कि मैंने अपने पिता को देश के लिए बहुत मेहनत और निस्वार्थ भाव से काम करते देखा है. उनके समर्पण को देखकर ही मुझे जन-सेवा की प्रेरणा मिली और मैं भी उसी भावना को आगे ले जाना चाहता हूं. इसके अलावा मैं दिल्ली पुलिस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत आभारी और गर्व महसूस कर रही हूं.

नौ शक्ति, नौ उड़ान की इस विशेष कड़ी में हम नवरात्रि के नौ दिन देवियों के नौ रूप के अनुसार उन खास 9 स्त्रीओं की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर नया कीर्तिमान रचा है. इस सेग्मेंट में आप अगली कहानी पढ़ेंगे डॉ संजीवनी शर्मा की जिनकी कहानी मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप के नई सोच और क्रिएटिविटी शक्ति को दर्शाती है.

The post नौ शक्ति नौ उड़ान: 6 अटेम्प्ट और 3 इंटरव्यू के बाद UPSC में गाड़ा झंडा, प्रिया मीणा बनीं IRS अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top