Durga Ashtami Yog: वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026, रविवार को दुर्गा अष्टमी है. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से नवरात्र की महा अष्टमी तिथि खास मानी जा रही है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है. इसके अलावा, बुध और शुक्र ग्रह की युति से धन लक्ष्मी योग भी बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग किन 4 राशि वालों के लिए लाभकारी हैं.
वृषभ राशि
व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. शुक्र ग्रह की शुभ दृष्टि से आमदनी के कई मजबूत साधन बनेंगे. धन लक्ष्मी योग के प्रभाव से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी. भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी. व्यापार को लेकर की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी. पिता से धन लाभ हो सकता है. परिवार में जीवनसाथी का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लाभ होगा.
कर्क राशि
व्यापार में मुनाफा होगा. धन और भौतिक सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी. बुध ग्रह की अनुकूल स्थिति से व्यापार में आर्थिक तरक्की होगी. व्यापार में फंसा हुआ धन मिलेगा. जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे. वाणी के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं. पिता से धन लाभ का योग है. बैद्धिक क्षमता बढ़ेगी.
मकर राशि
धन लक्ष्मी योग के प्रभाव से धन में वृद्धि होगी. चल-अचल संपत्ति में इजाफा होगा. व्यापार करने वालों को बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से आर्थिक तरक्की होगी. दैनिक आमदनी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी. पिता के सहयोग से आर्थिक तरक्की का रास्ता खुलेगा. सूर्य, बुध और शुक्र की शुभ स्थिति से जीवन खुशहाल रहेगा.
कुंभ राशि
दैनिक आमदनी के कई साधन विकसित होंगे. सामाजिक कार्य करने वालों को सम्मान प्राप्त होगा. व्यापार में आर्थिक तरक्की होगी. निवेश से आमदनी का नया जरिया विकसित होगा. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. धन लक्ष्मी योग के प्रभाव से सुख और ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे. ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से लाभ होगा.
त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग टेबल
| राशि | बनने वाले योग | प्रमुख लाभ |
| वृषभ | त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग | व्यापार में आर्थिक लाभ, आमदनी के साधन और भौतिक संसाधन बढ़ेंगे. |
| कर्क | त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग | व्यापार में मुनाफा, फंसा हुआ धन मिलेगा और करियर में तरक्की होगी. |
| मकर | त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग | चल-अचल संपत्ति में इजाफा, दैनिक आमदनी बढ़ेगी और जीवन खुशहाल रहेगा. |
| कुंभ | त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग | आमदनी के नए साधन, समाज में सम्मान और निवेश से लाभ मिलेगा. |
ये भी पढ़ें: महा अष्टमी पर एकसाथ बनेंगे 4 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें: तुला राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 5 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, किसकी बढ़ेगी मुश्किलें?
The post दुर्गा अष्टमी पर इन 4 राशि वालों पर बरसेगी कृपा, बन रहे हैं त्रिग्रही और धन लक्ष्मी योग appeared first on Naya Vichar.

