Hot News

मोहिउद्दीन नगर में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की जीवंत झांकी, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

नया विचार न्यूज मोहिउद्दीन नगर– मोहिउद्दीन नगर में नवरात्र के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से मां दुर्गा, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की जीवंत झांकी का आयोजन किया गया है। झांकी का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, एसआई अन्नु कुमारी, पूजा कमेटी के सदस्य सुरेंद्र मेहता और ब्रह्माकुमारी सविता बहन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशासनी दुर्गा मंदिर के सामने थाना के समीप आयोजित इस झांकी में तीनों देवियों के दिव्य एवं मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झांकी के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति, मां लक्ष्मी की समृद्धि तथा मां सरस्वती के ज्ञान और विवेक का संदेश दिया जा रहा है।

इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की मनोहारी प्रस्तुति है। इसके साथ ही महाआरती और देवियों के जीवंत स्वरूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने कहा कि देवी-स्वरूपों की आराधना तभी सार्थक होती है, जब मनुष्य उनके दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण करे। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार, देवियों ने परमपिता परमात्मा शिव से राजयोग के माध्यम से अष्ट शक्तियां प्राप्त की थीं। इन्हीं शक्तियों के प्रतीक स्वरूप उन्हें अष्टभुजाधारिणी के रूप में दर्शाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिषासुर आसुरी शक्तियों का प्रतीक है। परमात्मा से शक्ति प्राप्त कर मनुष्य अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर सकता है।

स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सपरिवार पहुंचकर जीवंत झांकी का दर्शन करें और इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।

आयोजन में आशा बहन, बृजेश खत्री, रवि रंजन भाई, अशोक भाई, इंद्रजीत भाई सहित कई भाई-बहनों की सक्रिय भूमिका रही।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top