Hot News

कोलकाता के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जहरीला सांप, डरे-सहमे हैं कार्गो टर्मिनल के कर्मचारी

Venomous Snake at Kolkata Airport: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एयरपोर्ट पर जहरीले सांप की वजह से कार्गो टर्मिनल में काम पूरी तरह ठप हो गया. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दमदम एयरपोर्ट) के कार्गो टर्मिनल में काम के दौरान अचानक कर्मचारियों का जहरीले सांप से सामना हुआ, तो वे वहां से भाग खड़े हुए. एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि मामला सोमवार का नहीं है. 3-4 दिन पहले सांप को देखा गया था. अब काम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. अधिकारी ने यह भी माना कि 3 सप्ताह में 2 बार सांप को देखा गया है.

वन विभाग की टीम को नहीं मिला सांप

अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों ने सांप को टर्मिनल के एक कमरे में उस वक्त देखा था, जब वे सामान हटाने के लिए आये थे. जैसे ही सांप दिखा, सभी कर्मचारी वहां से बाहर निकल गये और एयरपोर्ट के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. वहां तैनात अधिकारियों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी. काफी देर की मशक्कत के बाद भी सांप का पता नहीं चला. वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा है कि हो सकता है, सांप कहीं भाग गया हो.

एयरपोर्ट पर सांप का दिखना कितना गंभीर है?

एयरपोर्ट जैसी जगह, जहां सुरक्षा को सबसे ज़्यादा अहमियत दी जाती है, वहां ऐसे जीव-जंतुओं का दिखना कई सवाल खड़े करता है.

सुरक्षा पर सवाल

  • कैसे आया सांप : सांप का इस क्षेत्र में प्रवेश कैसे हुआ? यह सबसे बड़ा सवाल है कि इतना जहरीला सांप कार्गो टर्मिनल जैसे प्रतिबंधित इलाके में कैसे पहुंचा. क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी थी?
  • कर्मचारियों की सुरक्षा : एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे पहले आती है. ऐसी घटनाओं से उनके मन में डर बैठ सकता है.
  • लॉजिस्टिक्स पर असर : इस तरह की घटनाएं एयरपोर्ट के लॉजिस्टिक्स और संचालन को प्रभावित करती हैं, जिससे देरी हो सकती है.

भविष्य के लिए चिंता

यह घटना एक चेतावनी है कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील इलाकों में वन्यजीवों के प्रवेश को रोकने के लिए और कड़े इंतजाम करने की जरूरत है.

  • नियमित जांच : कार्गो टर्मिनल और उसके आसपास के इलाकों की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए.
  • जागरूकता अभियान : कर्मचारियों को ऐसे हालात से निपटने के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए.
  • नियंत्रण के उपाय : ऐसे जीव-जंतुओं को एयरपोर्ट परिसर में आने से रोकने के लिए प्रभावी उपाय किये जाने चाहिए.

आगे क्या?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद रबीउल हुसैन ने सांप की वजह से अफरा-तफरी मचने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान भारी बारिश में नालियों से होकर सांप कार्गो टर्मिनल में आ गया होगा.

हुसैन ने कहा कि कार्गो टर्मिनल में लगातार पेस्ट कंट्रोल और स्वच्छता अभियान चलाने के आदेश दिये जायेंगे, ताकि जहरीले सांप या अन्य कीड़े-मकोड़े यहां न आ सकें. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी कर्मचारी बिना किसी डर के काम पर लौट सकें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शौचालय में मिला हाथ से लिखा नोट

The post कोलकाता के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जहरीला सांप, डरे-सहमे हैं कार्गो टर्मिनल के कर्मचारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top