Hot News

NTA CUET PG City Intimation Slip 2025: CUET PG सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, कहां चेक करें?

NTA CUET PG City Intimation Slip 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी करेगी. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और exam.ntaonline.in/CUET-PG – CUET PG 2025 से सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे. CUET PG 2025 13 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा. CUET PG 2025 157 विषयों में आवेदन करने वाले 4,12,024 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 43 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9 बजे से 10.30 बजे, दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक.

CUET PG परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

NTA CUET PG City Intimation Slip 2025 आने के बाद कैंडिडेट्स इस तरह चेक कर सकते हैं-

  • चरण 1. सबसे पहले NTA CUET PG आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर CUET परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 2. यह आपको सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर रीडायरेक्ट करेगा
  • चरण 3. इसके बाद, आपको दिए गए स्थान पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी और विवरण जमा करना होगा
  • चरण 4. CUET PG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप फिर स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • चरण 5. कैंडिडेट्स भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें.

Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

सिटी स्लिप आने के बाद जारी होंगे एडमिट कार्ड

CUET PG 2025 सिटी स्लिप जारी करने के बाद NTA एडमिट कार्ड जारी करेगा. CUET PG हॉल टिकट परीक्षा की वास्तविक तिथियों से तीन-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. CUET PG एडमिट कार्ड और कन्फर्मेशन पेज पर उम्मीदवारों के विवरण और उनके फोटोग्राफ और हस्ताक्षर में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर उम्मीदवार को तुरंत NTA हेल्पलाइन से संपर्क करना होगा. ऐसे मामले में टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि उम्मीदवार पहले से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड के साथ CUET PG परीक्षा में शामिल होंगे. हालांकि NTA बाद में रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा.

MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए लिए सीधा लिंक

The post NTA CUET PG City Intimation Slip 2025: CUET PG सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, कहां चेक करें? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top