Hot News

Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

Viral Video|Jharkhand Politics| मेदिनीनगर, चंद्रशेखर सिंह : पलामू में गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि जिलाध्यक्ष ने हमेशा हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बी टीम के रूप में काम किया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, केएन त्रिपाठी, बादल पत्रलेख जैसे दिग्गज नेताओं के सामने कार्यकर्ताओं ने ये आरोप लगाये. प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे. इसी दौरान कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीशान खान ने पार्टी के जिलाध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पर कई गंभीर आरोप लगाये. कहा कि जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर जैशरंजन पाठक ने भाजपा की बी टीम के रूप में विधानसभा चुनाव में काम किया. इसी वजह से डाल्टेनगंज विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी केएन त्रिपाठी की बहुत कम मतों के अंतर से हार हुई. जिलाध्यक्ष हमेशा विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करते हैं. जीशान खान ने जिलाध्यक्ष पर संगठन को कमजोर करने का भी आरोप लगाया. साथ ही मांग की कि पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने पलामू में जिलाध्यक्ष बदलने की भी मांग की. बाद में बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश के नेताओं ने मामले को शांत कराया.

The post Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top