उधवा. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा शनिवार को उधवा प्रखंड के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल श्रीधर में 493 में से 3, प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में 500 में से 3, प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर में 405 में से 4, और राजकीय मध्य विद्यालय उधवा में 287 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई. मौके पर दण्डाधिकारी प्रवीण कुमार, दारा पासवान, पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक सकलदेव मंडल, अनिल प्रामाणिक, ओमप्रकाश आर्य, मनोवर हुसैन, हबीबुर रहमान, नईम अख्तर, गणेश रविदास, अमित मंडल, मन्नू शेख,तारिक अनवर सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post उधवा के चार केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा संपन्न appeared first on Naya Vichar.

