Hot News

Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया

Patna Flight: होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापसी का विमान किराया बढ़ गया है. देश के सात बड़े महानगर पुणे, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता से होली से पहले पटना आने और होली के बाद पटना से वापस जाने के विमान किराया से स्पष्ट है कि कोलकाता को छोड़कर इस वर्ष अन्य सभी रूट में लोगों को होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापस जाने पर विमान किराया खर्च करना होगा. होली खत्म होने के बाद के शुरुआती दो दिनों (16 और 17 मार्च) को वापसी का विमान किराया सबसे महंगा है. पुणे, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के लिए तो न्यूनतम विमान किराया 11 हजार से भी अधिक हो गया है जबकि अधिकतम विमान किराया अलग अलग समय जाने वाली फ्लाइटों में 15 से 20 हजार के बीच चल रहा है.

महानगर पटना आने का विमान किराया
12 मार्च – 13 मार्च
वापस जाने का विमान किराया
16 मार्च- 17 मार्च
पुणे 10760-9986 11947-10509
मुंबई 8019-9982 11500-9739
चेन्नई 7607-7607 11008-9544
बेंगलुरू 7259-7404 9310-8189
हैदराबाद 7428-8087 11211-6422
दिल्ली 8800-7299 9498-7398
कोलकाता 4862-4227 4584-3953

दिल्ली रूट पर तीन जोड़ी विमानों की हुई आवाजाही

दरभंगा हवाई अड्डा से रविवार को कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह फ्लाइट संचालित किये गये. मुंबई रूट पर चार एवं बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह फ्लाइट की सर्विस दी गयी. शनिवार को 14 फ्लाइट में 2058 लोगों ने यात्रा की थी. सभी रूटों पर विमानों की आवाजाही समय से हुई.

Also Read: Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज

The post Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top