Hot News

सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव

बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं का लैंप लाइटिंग कैपिंग समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसचिव कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग महेंद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने किया. समारोह में प्राचार्या एरेन बेक व निशि डुंगडुंग ने छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि डॉ रामदेव पासवान ने छात्राओं को कैपिंग सेरेमनी की शुभकामना देते हुए सेवा भाव से कार्य करने को कहा. विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार ने छात्राओं को बताया कि नर्सिंग सेवा मानव सेवा का सच्चा धर्म माना जाता है. बीमार व असहाय लोगों के दुखों पर मरहम लगाने का सौभाग्य नर्सिंग से जुड़े आप जैसे भाग्यशाली लोगों को मिला है. सच्ची सेवा से आप अपने कर्तव्य को पूरा करें. निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है. हर एक पीड़ितों में ईश्वर मान कर उसकी सेवा करनी है. कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. स्वागत भाषण कविता कुमारी ने किया. मौके पर सचिव निभा मिश्रा, अमन मिश्रा, डॉ मनोरंजन, डॉ अभिषेक रंजन, हलदर मिश्रा, विकास कुमार अलबीना तोपनो, नीलू कुमारी, आइवी सुप्रभा, वंदना धनवार, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी व छात्राओं के सभी अभिभावक उपस्थित थे. संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top