Hot News

सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने और बाइपास रोड बनाने की मांग

सिमडेगा. सिमडेगा जिला मुख्यालय को अतिशीघ्र रेलवे लाइन से जोड़ने व बाइपास रोड के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को शहर के महावीर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. तूफान क्लब की ओर से शुरू किये गये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने हस्ताक्षर कर की. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले के विकास के लिए जिला मुख्यालय को अतिशीघ्र रेलवे लाइन से जोड़ने की जरूरत है. सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने पर कृषि और वन उत्पाद आधारित यहां की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही देश के अन्य भागों से रेलवे लाइन से सिमडेगा के जुड़ने से आवागमन की सुविधा के साथ और कई सकारात्मक बदलाव होंगे. कहा कि जिला मुख्यालय में जल्द से जल्द बाइपास रोड के निर्माण की जरूरत है. एनएच 143 पर रोजाना भारी वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. साथ ही लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. तूफान क्लब के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले को विकसित बनाने व जनसमस्याओं को दूर करने के लिए इन दोनों सुविधाओं की सख्त जरूरत है. मजदूर नेता राजेश सिंह ने कहा कि यह मांगें काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थी. दीपक अग्रवाल रिंकू ने कहा कि यदि केंद्र व राज्य प्रशासन वास्तव में विकास का कोई उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती है, तो उनके लिए सिमडेगा से बेहतर विकल्प नहीं होगा. महावीर चौक पर देर शाम तक हस्ताक्षर अभियान के बोर्ड पर लोगों द्वारा हस्ताक्षर करने का सिलसिला जारी रहा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने और बाइपास रोड बनाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top