Hot News

बऊबाजार : दो गुटों में मारपीट के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार

कोलकाता. पुलिस ने महानगर के बऊबाजार थाना क्षेत्र के कोलूटोला स्ट्रीट में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना में सात लोग जख्मी हो गये थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि, इलाके में एक कार्यक्रम को लेकर दो अलग-अलग गुटों के युवकों के बीच झड़प हो गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जख्मी युवकों में एक यूट्यूबर भी शामिल है. उसका कहना है कि हाल ही में उसने इलाके में अवैध प्रमोटिंग को लेकर समाचार की थी. इसके कारण उसपर हमला किया गया है. वहीं, पुलिस ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है. थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बऊबाजार : दो गुटों में मारपीट के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top