ED Raid : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे से जुड़े परिसर पर छापे मारे. इसकी जानकारी जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने दी. ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर छापेमारी की.
सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई.
शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान
जांच एजेंसी ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ. अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई. ईडी ने इस मामले में राज्य प्रशासन के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था.
पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
The Enforcement Directorate is conducting searches at the residence of former Chhattisgarh Chief Minister and Congress leader Bhupesh Baghel’s son in an ongoing money laundering case. ED is conducting raids at 14 locations in Chhattisgarh in connection with a money laundering…
— ANI (@ANI) March 10, 2025
जानकारी के अनुसार, बघेल के भिलाई स्थित घर पर ED की टीम पहुंची. भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में ED के अधिकारी पहुंचे. बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी ED की टीम पहुंची. कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच एजेंसी ने खंगाला.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची ED की टीम
भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में पहुंचे हैं ED के अधिकारी,
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी पहुंची ED की टीम
कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही ईडी#ED #BhupeshBaghel #Chhattisgarh pic.twitter.com/viJ7b9mC9p
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 10, 2025
The post ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

