Hot News

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद शो की गिरती टीआरपी पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में है. शो में जब से लीप आया है और नये कास्ट की एंट्री हुई है, तब से ही इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. ये सीरियल हर बार टॉप 5 में रहता था और अब टॉप 10 से बाहर हो गया. शो में परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इन दिनों शो में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. तेजू यानी वैभवी के पिता का निधन हो गया है और लक्ष्मी उन्हें परेशान कर रही है. इस बीच वैभवी ने शो की गिरती टीआरपी पर चुप्पी तोड़ी है.

गुम है किसी के प्यार में की गिरती टीआरपी पर वैभवी हंकारे ने तोड़ी चुप्पी

गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे, तेजस्विनी की भूमिका निभाती है. कहानी इन दिनों तेजू, ऋतुराज और नील के आस-पास घूम रही है. शो की गिरती टीआरपी की वजह से ये टॉप 5 में से बाहर हो चुका है. अब वैभवी ने गिरती टीआरपी पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने IWMBuzz से बात करते हुए कहा, ”जाहिर है हर कोई अपने काम के लिए तारीफ चाहता है, लेकिन मैं अपनी मेहनत को सिर्फ नंबरों से नहीं आंकती. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, रेटिंग्स भी अपने आप बढ़ेंगी. हर शो की अपनी एक जर्नी है और मेरा मानना है कि रेटिंग्स के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय पूरी मेहनत से काम करना चाहिए. सेट पर हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी होती है, हम एक-दूसरे को मोटिवेट करते हैं. खुद को बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं और याद रखते हैं कि हमारा असली मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना और उनसे कनेक्ट करना है. जब तक हम अपने काम को लेकर जुनूनी हैं, सफलता खुद हमारे पीछे आएगी.”

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

नील ने माता-पिता से कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि नील के घर लौटते ही उसके माता-पिता उससे पूछते हैं कि उसने उन्हें क्यों नहीं बताया कि वह चव्हाण हाउस गया था. इसपर नील कहता है कि उन्होंने चव्हाण घर आने की अपनी योजना के बारे में कभी क्यों नहीं बताया. उसके माता-पिता कहते हैं उन्हें कहीं भी जाने से पहले उसकी परमिशन की जरूरत नहीं है. नील उन्हें बताता है कि वह तेजू से शादी करना चाहता है ना कि जूही से. नील अपनी भावनाओं के बारे में बताता कि वह तेजू को लेकर क्या फील करता है.

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद शो की गिरती टीआरपी पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top