Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मिथुन (Gemini): बुध का मकर में होना और गुरु का आपकी राशि में गोचर आपको बुद्धिमान निर्णय लेने में मदद करेंगे. आज का दिन सामान्य रहेगा. आप दोस्तों या पार्टनर पर काफी पैसे खर्च कर सकते हैं. शादीशुदा और प्रेम जीवन बिता रहे युवाओं के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के स्वामी बुध मकर में हैं, जो रिसर्च और गहराई वाले कामों में सफलता देंगे. गुरु का गोचर आपको सलाहकारी कार्यों (Consultancy) में जबरदस्त मुनाफा दिलाएगा.
लव लाइफ- राशि के गुरु लव लाइफ में मैच्योरिटी लाएंगे. सिंगल युवाओं की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनकी सोच को पूरी तरह बदल देगा. बातचीत में आकर्षण बना रहेगा.
स्वास्थ्य- गुरु की स्थिति आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन और नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है.
सावधानी: अपनी गुप्त योजनाएं किसी से साझा न करें, धोखा मिल सकता है.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और पक्षियों को हरा मूंग डालें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय
Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!
The post Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा यादगार, रिसर्च और कंसल्टेंसी में मारेंगे बाजी appeared first on Naya Vichar.
