Aaj Ka Singh Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.
Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल
सिंह राशिफल: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और आप कठिन कार्यों को भी सहजता से पूरा कर पाएंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. बॉस या उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. व्यापार में लाभ के योग हैं .
रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन उत्तम है. आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, आंखों में जलन या धूप के कारण सिरदर्द की संभावना हो सकती है.
सावधानी: अपने अहंकार को रिश्तों के बीच न आने दें. दूसरों की बातों को भी धैर्य से सुनें. जल्दबाजी में आकर किसी को कड़वी बात न कहें, अन्यथा करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है.
उपाय: रविवार आपका दिन है. सुबह स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके भाग्योदय के लिए सर्वोत्तम रहेगा.
शुभ रंग: सुनहरा (Golden) / गहरा लाल
शुभ अंक: 1 या 5
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल
Also Read: Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
The post Aaj Ka Singh Rashifal 28 December 2025: सिंह राशि वालों के लिए आज व्यापार में लाभ के योग, जानें कैसा रहेगा लव लाइफ appeared first on Naya Vichar.
