Hot News

‘AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया?’ DGP विनय कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे और डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कई बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहे. मुलाकात में उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और कई चर्चित मामलों को उठाया.

तेजस्वी यादव ने पटना के बंटी यादव हत्याकांड और सिवान में एक छात्र पर AK-47 से फायरिंग के मामले पर डीजीपी से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित डीएम और एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए.

आदेश देने वालों पर कार्रवाई हो

तेजस्वी यादव ने कहा कि सिर्फ एक सिपाही को जिम्मेदार ठहराकर मामला खत्म नहीं किया जा सकता. उन्होंने सवाल किया कि AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया. आदेश देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बचाया नहीं जाना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले पर न तो देश के गृह मंत्री कुछ बोल रहे हैं और न ही बिहार के गृह मंत्री. उन्होंने मुख्यमंत्री से भी जनता के सामने आकर पूरे मामले पर साफ जवाब देने की मांग की.

विपक्षी नेताओं से बिहार आने की अपील

तेजस्वी यादव ने सभी विपक्षी नेताओं से बिहार आने की अपील की. उन्होंने कहा कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सभी विपक्षी नेता बिहार आएं और मुख्यमंत्री से इन मामलों पर जवाब मांगें. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक पेपर लीक के बड़े माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाएं नहीं रुकेंगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा भी डीजीपी के सामने उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई और इसकी सही जांच नहीं हुई. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और राज्य की छवि खराब हो रही है. बिहार को पुलिस स्टेट बनाने की कोशिश हो रही है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

रोहतास जाएंगे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह शनिवार को रोहतास जाएंगे. वहां मजदूरी मांगने पर जिस मजदूर की हत्या हुई है, उसके परिवार से मिलेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया

पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

The post ‘AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया?’ DGP विनय कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top