Hot News

Ampier Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच कस्टमर्स का ध्यान लगातार ई-स्कूटर की तरफ है. टीवीएस, हीरो, ओला, एथर और बजाज जैसी कंपनियां मार्केट में एक के बाद एक धांसू रेंज वाले स्कूटर्स ला रहे हैं, लेकिन आज हम आपको एम्पीयर इलेक्ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिसकी स्कूटर भी शानदार है. Ampier Nexus स्कूटर का नाम ज्यादा पॉपुलर नहीं है, लेकिन इसकी खासियत आपका दिल जीत सकती है. यदि आप TVS और Ather को छोड़कर इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसमें क्या-क्या मिलता है उसे जान लीजिए. इस आर्टिकल में इसका हरेक फीचर बताएंगे.

Ampier Nexus का स्मार्ट टेक्नोलॉजी 

कंपनी की तरफ से एम्पीयर नेक्सस में टेक्नोलॉजी पर भरपूर जोर दिया गया है. इसमें 7 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं. NxG.io पावर्ड इंटेलिजेंस मिलता है, जो राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाता है. इस स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, हिल होल्ड असिस्ट और पिंग माय स्कूटर जैसे फंक्शन मिलते हैं, जिससे पार्किंग में इसे ढूंढना आसान हो जाता है. इसके अलावा एम्पीयर मोबाइल ऐप के माध्यम से राइडर अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं. साथ ही, कॉल और SMS अलर्ट सीधे स्कूटर के डिस्प्ले पर देख सकते हैं. इसमें कई राइडिंग मोड, एक रिवर्स मोड, पार्क असिस्ट और OTA (ओवर-द-एयर) जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Ampier Nexus का जबरदस्त रेंज 

कोई भी खरीदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने जाता है तो उसके दिमाग में सबसे पहला सवाल रेंज आता है. इस मामले में एम्पीयर नेक्सस लाजवाब है. कंपनी इस स्कूटर में 3kWh का LFP बैटरी पैक ऑफर करती है, जो एक बार फूल चार्ज होने के बाद 136 किलोमीटर तक राइड करवा सकती है. शहर में डेली ड्राइव करने वालों के लिए यह रेंज शानदार है. कंपनी दावा करती है कि इस बैटरी की लाइफ 2,00,000 KM है, जो इसकी क्षमता को दर्शाता है. इसके अलावा एम्पीयर इसके ऊपर इंडस्ट्री की बेस्ट 5 साल या 75 हजार किलोमीटर की बैटरी वारंटी ऑफर कर रही है. इसके बैटरी को 3 घंटे 22 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 70 हजार रुपये से कम में आने वाली Honda Shine 100 में क्या-क्या मिलता है? जान लें इसके हर फीचर

Ampier Nexus का शानदार परफॉर्मेंस 

इस स्कूटर में 5 किलोवाट वाला मोटर सेट किया गया है, जो फासटेस्ट एक्सलरेशन और स्मूद पावर डिलीवरी देती है. इसकी टॉप स्पीड 93 kmph बताई गई है. यह स्पीड केवल शहरों ही नहीं, बल्कि छोटे-मोटे स्ट्रेच हाइवे के लिए भी पर्याप्त है. इसकी पावर डिलीवरी प्रोडेक्टेबल रखी गई है, जिसका मतलब है कि नए राइडर के लिए इसे कंट्रोल कर पाना ईजी है. 

Ampier Nexus डेली यूज के लिए आरामदायक 

यदि आप डेली आरामदायक राइडिंग का अनुभव लेना चाहते हैं, तो एम्पीयर नेक्सस बढ़िया चॉइस हो सकती है. इसमें अपराइट राइडिंग पोस्चर और लंबी-चौड़ी आरामदायक सीट मिलती है. इसका सस्पेशन सेटअप हिंदुस्तानीय सड़कों के गड्ढों और आसमान सतहों के झटकों को अच्छी तरह झेलने के लिए ट्यून किया गया है, जिससे डेली का सफर कम थकान वाली होगी. इसके अलावा स्कूटर का चेसिस कॉर्नरिंग के समय तेज स्पीड पर भी काफी स्थिर रहती है, जो राइडर के कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: 60 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Sport 110 में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके हरेक फीचर

The post Ampier Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top