Hot News

Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट

Anupama Twists: सीरियल अनुपमा में जल्द ही 7 बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं, जो कहानी पूरी तरह से बदल देंगे. अनुपमा को समर की आत्मा कुछ बताना चाहती है और वह अब ये बात समझ गई है. उसने समर के कातिल सोनू को प्रकाश से बात करते देख लिया है. शो में दिखाया जाएगा कि प्रकाश, हिंदुस्तानी के साथ बदतमीजी करेगा. जब घर की सारी औरतें बाहर होगी, तो प्रकाश, हिंदुस्तानी के साथ मिसबिहेव करेगा. दूसरी तरफ राही ये सब देख लेगी और उसका वीडियो बना लेगी. वह इस वीडियो को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी. जिसके बाद वह हिंदुस्तानी को बचाएगी.

गिरिजा को मारने की कोशिश करेगा ये शख्स

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रकाश, राही की चाल को समझ जाएगा. वह उससे कहेगा कि कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. पुलिस भी उसके इशारों पर नाचती है. वह उसे अपनी मां को फोन करने के लिए कहेगा. दूसरी तरफ सोनू, गिरिजा को एक पुल से लटका देगा और उसे मारने की कोशिश करेगा. वहां पर अनु और देविका पहुंच जाती है. सोनू उन्हें धमकी देता है कि वह गिरिजा का हाछ छोड़ देगा और वह नीचे गिर जाएगी. गिरिजा का वह हाथ छोड़ देता है और वह नीचे गिर जाती है. हालांकि गिरिजा एक तार पकड़ लेती है और लटक जाती है.

गिरिजा की जान बचाएगी देविका

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका , गिरिजा का हाथ पकड़कर उसे बचा लेती है. अनु, सोनू को पकड़ लेती है और उसे भागने नहीं देती. सोनू पुल से लटक जाएगा और अनु और देविका उसे बचाने की कोशिश करेगी. तभी अनु को प्रकाश का कॉल आएगा और वह अनु को धमकी देगा कि अगर सोनू को कुछ हुआ तो वह राही को मार देगा. अब देखना होगा कि क्या सोनू बच पाएगा.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: नयी ईशानी बनकर अक्षिता वात्स्यायन ने सीरियल में ली एंट्री, कहा- ये सिर्फ एक शो नहीं बल्कि इमोशन है

The post Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top