Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुस्लिम संगठन का आरोप ट्रंप ने इस्लाम का मजाक उड़ाया, प्रेसिडेंट की पूर्व सहयोगी बोलीं- वह पागल हो गए हैं

Trump Mocked Islam: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर इस्लाम इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है. नागरिक अधिकार समूह ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स’ (सीएआईआर) ने ट्रंप द्वारा ईरान को दी धमकी का हवाला दिया. उसने सोशल मीडिया पोस्ट में अल्लाह का जिक्र करने के लिए ट्रंप की कड़ी आलोचना की. वहीं ट्रंप और उनके प्रशासन से जुड़े लोग अपने कुछ बयानों में ईसाई धर्म का बखान करते हुए युद्ध का जिक्र कर रहे हैं. इस तरह युद्ध में किए जा रहे हमले को धार्मिक रंग दिए जाने पर अन्य लोगों ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है.  सीएआईआर ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस्लाम का उपहास करना और ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले की धमकी देना लापरवाह, खतरनाक और एक ऐसी मानसिकता का संकेत है जो मानव जीवन के प्रति उदासीनता और धार्मिक मान्यताओं के प्रति तिरस्कार दर्शाती है.’ ट्रंप ने क्या कहा था? अपने सोशल मीडिया‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले की धमकी दी. उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार तक वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग, जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो देश ‘नर्क में धकेल दिया जाएगा’. उन्होंने इस गाली भरे अपने संदेश का अंत ‘अल्लाह से दुआ करो’ कहकर किया. सीएआईआर ने कहा, ‘हिंसक धमकियों के संदर्भ में अल्लाह का जिक्र करना धार्मिक शब्दों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की चिंताजनक प्रवृत्ति को दर्शाता है. साथ ही ये इस्लाम और उसके अनुयायियों को बदनाम करने का प्रयास भी है.’ ईसाई प्रतीकों का भी कर रहे इस्तेमाल एक ओर ट्रंप पर इस्लाम को बदनाम करने और अपनी धमकियों के लिए धार्मिक भाषा को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लग रहा है. वहीं दूसरी ओर वे ईसाई धर्म का गुणगान भी कर रहे हैं. उन्होंने रविवार को ईरान में फंसे पायलट/एयरमैन को सुरक्षित बचा लेने के बाद ट्रंप ने इसे ‘ईस्टर का चमत्कार’ बताया. उनकी देखा देखी कुछ अन्य लोगों ने भी इसी तरह के बयान दिए.  प्रशासन के अन्य लोगों ने भी इसी तरह की बातें कीं अमूमन, ईस्टर के संदेश में एक पोस्टकार्ड शेयर किया जाता था, लेकिन इस बार इस पर्व के प्रतीक जीसस के क्रूसिफिकेशन के दौरान वे मृतकों में से जी उठे, इसको सैनिक के बचाव के रूप में पेश किया गया. वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ईस्टर का चमत्कार… ईसाई धर्म के इस सबसे पवित्र दिन पर एक बहादुर अमेरिकी योद्धा को दुश्मन की सीमाओं के पीछे से बचाया गया.  रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी रविवार को अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर ईश्वर महान है लिखा, और ईरान में बचाव अभियान की सफलता के बारे में ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट किया. इस पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान से बचाए एयरमैन ने जहाज से इजेक्ट करने के बाद रेडियो पर पावर टू बी गॉड (Power to be God) कहा था.  ये भी पढ़ें:- US-ईरान के बीच 45 दिनों का सीजफायर की कोशिश, पाकिस्तान समेत 3 देश करा रहे समझौता, क्या रुकेगी वॉर? ये भी पढ़ें:- ईरान में हिजाब के लिए लड़कियों का कत्ल, वहीं US में बिकनी में आजाद घूम रही सुलेमानी की परपोती, उठे सवाल ट्रंप प्रशासन की हो रही आलोचना लेकिन ट्रंप प्रशासन की सैन्य कार्रवाई की धमकियों को धार्मिक संदर्भों के साथ मिलाने पर आलोचनाएँ भी हुईं. सीएआईआर के अलावा रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन ने एक्स पर लिखते हुए ट्रंप पर ईसाई मूल्यों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन में शामिल ईसाइयों को युद्ध को बढ़ावा देने के बजाय शांति की राह तलाशनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यीशु की शिक्षाओं में क्षमा और प्रेम पर जोर दिया गया है, जिसमें शत्रुओं के प्रति प्रेम भी शामिल है. उन्होंने कहा कि ट्रंप पागल हो गए हैं और आप सब इसमें भागीदार हैं. उन्होंने कहा कि यह युद्ध अमेरिका को महान नहीं बना रहा… यह बुराई है. On Easter morning, this is what President Trump posted. Everyone in his administration that claims to be a Christian needs to fall on their knees and beg forgiveness from God and stop worshipping the President and intervene in Trump’s madness.I know all of you and him and he… pic.twitter.com/DgR74YjPQf — Former Congresswoman Marjorie Taylor Greene🇺🇸 (@FmrRepMTG) April 5, 2026 इससे पहले 30 डेमोक्रेटिक अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने रक्षा विभाग के महानिरीक्षक प्लेट मोरिंग से जांच करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना के कुछ लोगों ने बाइबल में वर्णित अंत-समय की भविष्यवाणियों का हवाला देकर ईरान में युद्ध को उचित ठहराने की कोशिश की है… उसने अपने पत्र में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सैन्य अभियान तथ्यों और कानून द्वारा निर्देशित हों, न कि अंत समय की भविष्यवाणी और चरम धार्मिक मान्यताओं द्वारा. The post मुस्लिम संगठन का आरोप ट्रंप ने इस्लाम का मजाक उड़ाया, प्रेसिडेंट की पूर्व सहयोगी बोलीं- वह पागल हो गए हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद सीजेएम कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

धनबाद से मनोहर कुमार की रिपोर्ट Dhanbad Court Bomb Threat: झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के सीजेएम कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जैसे ही इस धमकी की जानकारी सामने आई, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कोर्ट में मौजूद वकील, कर्मचारी और आम लोग घबराकर बाहर निकलने लगे. तुरंत हरकत में आया प्रशासन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची. पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके. डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से जांच सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया. डॉग स्क्वॉड की मदद से हर कोने की बारीकी से जांच की गई. वहीं, मेटल डिटेक्टर के जरिए कोर्ट में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है, जिससे सुरक्षा में कोई चूक न हो. संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक तलाशी अभियान में किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, एहतियात के तौर पर जांच लगातार जारी है और सुरक्षा में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जा रही है. साइबर टीम ईमेल की जांच में जुटी इस बीच, साइबर टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है. ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें: रातू में मुंहबोले भाई ने बच्ची की कर दी हत्या, परिवार ने गयाजी में करा दिया अंतिम संस्कार अफवाहों से बचने की अपील घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसे भी पढ़ें: पतरातू के पीटीपीएस में आवास खाली कराने पर बढ़ा तनाव, कॉलोनी वासी विरोध में डटे The post धनबाद सीजेएम कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराबबंदी फेल या सिस्टम ? तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से पूछा सवाल- 40 हजार करोड़ की काली कमाई का जिम्मेदार कौन?

Tejashwi Yadav : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार प्रशासन पर हमला बोलते हुए शराबबंदी को सबसे बड़ा ‘सांस्थानिक भ्रष्टाचार’ करार दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में तेजस्वी ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के नाम पर बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध वित्तीय स्थिति खड़ी हो गई है, जिसका सीधा फायदा शराब माफिया और शासन-प्रशासन के नापाक गठजोड़ को मिल रहा है. 10 साल में क्या बदला? तेजस्वी का सीधा सवाल तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि शराबबंदी लागू हुए एक दशक बीत चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट दिखाई देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के बावजूद बिहार में अवैध शराब का नेटवर्क मजबूत हुआ है और एक समानांतर वित्तीय स्थिति खड़ी हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शराबबंदी कानून की विफलता पर बिहार प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू हुए 10 साल पूरे हो गए, लेकिन यह कानून पूरी तरह विफल साबित हुआ है. 10 साल में 16 लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए और 5 करोड़ लीटर से अधिक शराब जब्त की गई. इसके… pic.twitter.com/obxqKFoQLl — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 6, 2026 तेजस्वी ने दावा किया कि अब तक 11 लाख से अधिक केस दर्ज हुए और 16 लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसके साथ ही 5 करोड़ लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद हो रही है, तो आखिर इसकी सप्लाई चेन कहां से संचालित हो रही है. गिरफ्तारी गरीबों की, माफिया आजाद अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का सबसे ज्यादा असर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग पर पड़ा है. तेजस्वी के अनुसार, बड़े तस्कर और नेटवर्क से जुड़े लोग अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं, जबकि छोटे स्तर के लोगों पर कार्रवाई हो रही है. तेजस्वी यादव ने शासन-प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रोज हजारों लीटर शराब पकड़ी जा रही है, तो यह साफ संकेत है कि सिस्टम के भीतर कहीं न कहीं गड़बड़ी है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सिर्फ जब्ती नहीं, बल्कि खपत के वास्तविक आंकड़े भी सार्वजनिक किए जाएं. 58 साल बनाम 10 साल शराबबंदी को लेकर प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने इतिहास के पन्ने पलटे हैं. उन्होंने बताया कि 2005 तक पूरे बिहार में केवल 3000 शराब की दुकानें थीं, लेकिन 10 वर्षों के भीतर यह संख्या बढ़कर 6000 हो गई. जिस बिहार में प्रतिवर्ष औसतन 51 दुकानें खुलती थीं, वहां मौजूदा प्रशासन हर साल 300 दुकानें खुलने लगीं. तेजस्वी का आरोप है कि पहले बिहार प्रशासन ने हर घर तक शराब पहुंचाई और अब सुधारक बनने का ‘स्वांग’ रच रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार का नया रास्ता खुल सके. Also Read: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में निशांत कुमार जिंदाबाद के लगे नारे, गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन The post शराबबंदी फेल या सिस्टम ? तेजस्वी यादव ने बिहार प्रशासन से पूछा सवाल- 40 हजार करोड़ की काली कमाई का जिम्मेदार कौन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maa Ka Sum On OTT: क्या प्यार और इमोशन्स को भी कैलकुलेट किया जा सकता है? ‘मां का सम’ सीरीज में मिलेगा जवाब

Maa Ka Sum On OTT: अगर आप ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जो दिल को छूने के साथ-साथ आपको कुछ नया सोचने पर भी मजबूर करे, तो ‘मां का सम’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह सीरीज अब OTT पर आ चुकी है और इसमें प्यार, परिवार और रिश्तों को बहुत ही आसान और सच्चे तरीके से दिखाया गया है. इसकी सबसे खास बात यह है कि कहानी में गणित और इमोशन्स का अनोखा मेल देखने को मिलता है. यह आपको समझाती है कि जिंदगी में हर चीज को फॉर्मूला या लॉजिक से नहीं समझा जा सकता, खासकर जब बात रिश्तों और प्यार की हो. सिंगल पेरेंटिंग और मां-बेटे के रिश्ते को भी इसमें बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. आइए जानते हैं इस सीरीज की पूरी डिटेल्स. कहां देखें और क्या है खास? यह सीरीज Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें कुल 8 एपिसोड हैं, जिनमें हर एपिसोड आपको एक नई सीख और नया अनुभव देता है. क्या है कहानी? कहानी एक 19 साल के लड़के अगस्थ्य (मिहिर आहूजा) की है, जो मैथ्स में बहुत तेज होता है. वह हर चीज को फॉर्मूला और लॉजिक से समझने की कोशिश करता है. उसकी मां विनीता (मोना सिंह) सिंगल मदर है, और अगस्थ्य चाहता है कि वह अपनी मां के लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढे. इसके लिए वह प्यार जैसी चीज को भी गणित के जरिए समझने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसे समझ आता है कि रिश्ते और इमोशन्स किसी फॉर्मूले से नहीं चल सकते. स्टार कास्ट और डायरेक्शन इस सीरीज में मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में हैं. इनके साथ अंगिरा धर और रणवीर ब्रार भी नजर आते हैं. इसका निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है. किन भाषाओं में उपलब्ध है? यह सीरीज हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिससे ज्यादा लोग इसे आसानी से देख सकते हैं. यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, मिस न करें ये नई रिलीज The post Maa Ka Sum On OTT: क्या प्यार और इमोशन्स को भी कैलकुलेट किया जा सकता है? ‘मां का सम’ सीरीज में मिलेगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव

Highlights फ्लेमिंग ने दिया सैमसन को पूरा सपोर्ट नई टीम में ढलने में लगता है समय फाफ डुप्लेसी ने भी जताया भरोसा चेन्नई की बैटिंग लाइनअप में है दम RCB से 43 रनों से हारी CSK Sanju Samson Form: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत खराब रही है. टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है. ट्रेड होकर आए संजू सैमसन का बल्ला शांत है. आरसीबी के खिलाफ वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. लगातार फ्लॉप होने के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग और पूर्व क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी उनके बचाव में उतरे हैं. फ्लेमिंग ने दिया सैमसन को पूरा सपोर्ट कोच फ्लेमिंग ने सैमसन के खराब फॉर्म पर बात की. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में चीजें तेजी से बदलती हैं. टी20 विश्व कप में सबने देखा है कि फॉर्म में होने पर बल्लेबाज कितना हावी होता है. सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जो लय में आने पर विरोधी टीम के लिए खतरनाक साबित होते हैं. चेन्नई मैनेजमेंट की तरफ से सैमसन को पूरा सपोर्ट मिल रहा है. नई टीम में ढलने में लगता है समय फ्लेमिंग ने बताया कि जब कोई खिलाड़ी लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी में आता है, तो उसे थोड़ा समय लगता है. सैमसन अभी चेन्नई के माहौल में खुद को ढाल रहे हैं. टीम में कई बदलाव हुए हैं, जिससे यह सेटल टीम नहीं है. मैदान के बाहर खिलाड़ियों के बीच तालमेल बेहतर करने का काम चल रहा है और सैमसन टीम में फिट हो गए हैं. फाफ डुप्लेसी ने भी जताया भरोसा फाफ डुप्लेसी ने भी सैमसन की क्षमता पर पूरा विश्वास जताया है. उनका मानना है कि शुरुआती मैचों में फेल होने के बाद भी सैमसन वापसी करेंगे. डुप्लेसी ने कहा कि सैमसन शानदार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप में आलोचकों को गलत साबित किया था. ऐसा मुमकिन नहीं है कि कोई खिलाड़ी विश्व कप में रन बनाए और आईपीएल में हमेशा फेल हो जाए. चेन्नई की बैटिंग लाइनअप में है दम डुप्लेसी ने चेन्नई की बैटिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ खुद को साबित कर चुके हैं. सैमसन के साथ टॉप ऑर्डर में आयुष म्हात्रे जैसा युवा टैलेंट है, जिसने छोटे करियर में शानदार प्रदर्शन किया है. उनके टॉप तीन बल्लेबाजों में टैलेंट की कमी नहीं है. बस सबको मिलकर अपना स्पोर्ट्स दिखाने की जरूरत है. RCB से 43 रनों से हारी CSK मैच की बात करें तो आरसीबी ने टिम डेविड के 70 रनों की बदौलत 250 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर 43 रनों से मैच हार गई. चेन्नई के लिए सरफराज खान ने 50 रन बनाए. इस हार के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक गई है. ये भी पढ़ें- हैट्रिक हार से टूटी CSK, अश्विन ने धोनी सेना को दिया विनिंग फॉर्मूला SRH पर जीत के बाद पंत के मैजिक मूव्स ने लूटी महफिल: वीडियो देख LSG ने कर दी खास डिमांड The post संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हैट्रिक हार से टूटी CSK, अश्विन ने धोनी सेना को दिया विनिंग फॉर्मूला

CSK Ashwin Winning Tips: अश्विन ने जिओ हॉटस्टार से बातचीत में कहा, मुझे यकीन है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण होगा. ईमानदारी से कहूं तो युवा टीम के साथ आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही रास्ता है, अतीत को पीछे छोड़कर अपने स्पोर्ट्स का स्तर ऊंचा करना. चेन्नई को वर्क स्टाइल और टीम के अंदर माहौल बदलना होगा : अश्विन आर अश्विन ने कहा- चेन्नई को आगे मैच जीतना है, तो उसे अपने वर्क स्टाइल में बदलाव और टीम के अंदर माहौल ठीक करना होगा. अश्विन ने कहा- मुझे यकीन है कि आरसीबी से मिली करारी हार के बाद चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में बेहद निराशा का माहौल होगा. युवा खिलाड़ियों से जवाबदेही की उम्मीद करना उचित नहीं हिंदुस्तान के पूर्व स्पिनर ने कहा – युवा खिलाड़ियों से जवाबदेही की उम्मीद करना उचित नहीं है. सीएसके की टीम में कुछ कमियां हैं. टीम में कई अनुभवहीन खिलाड़ी हैं. वे उस उम्र में हैं जहां उन्हें मैदान पर उतरकर क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए. आप उन पर सीएसके की विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव नहीं डाल सकते. ये भी पढ़ें: SRH पर जीत के बाद पंत के मैजिक मूव्स ने लूटी महफिल: वीडियो देख LSG ने कर दी खास डिमांड चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSk की हालत सबसे खराब The post हैट्रिक हार से टूटी CSK, अश्विन ने धोनी सेना को दिया विनिंग फॉर्मूला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लेह में ईरान पीड़ितों के लिए ₹25,000 में बिका एक अंडा

US-Iran War: लद्दाख के लेह जिले से मानवता और एकजुटता की एक अनोखी मिसाल सामने आई है. ईरान में संकट का सामना कर रहे पीड़ितों की मदद के लिए वहां के स्थानीय लोगों ने दिल खोलकर दान दिया है. इस दौरान एक नीलामी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल ईरान के पीड़ितों की मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. इसी मुहिम के दौरान एक नीलामी आयोजित की गई, जिसमें एक साधारण से अंडे की बोली 25,000 रुपये तक जा पहुंची. इसे खरीदने वाले व्यक्ति का कहना है कि यह कीमत अंडे की नहीं, बल्कि उन बच्चों और मजलूमों के प्रति संवेदना की है जो इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. #WATCH | Leh, Ladakh: People of Leh district give different types of donations for Iran victims. During this, one egg was auctioned for Rs 25 thousand. A local resident, Shabir Hussain, says, “… Everyone knows that the price of an egg is Rs 10. I didn’t pay Rs 25 thousand… pic.twitter.com/yGSD4NVXRc — ANI (@ANI) April 5, 2026 “कीमत अंडे की नहीं, जज्बात की है” इस नीलामी में अंडा खरीदने वाले शब्बीर हुसैन ने ANIसे बात करते हुए अपने इस कदम की वजह बताई. शब्बीर ने कहा, “हर कोई जानता है कि एक अंडे की असली कीमत सिर्फ 10 रुपये है. मैंने 25,000 रुपये इसलिए नहीं दिए क्योंकि मेरे पास बहुत पैसा है, बल्कि इसलिए दिए ताकि एक संदेश जाए. ईरान में बच्चों पर जो जुल्म हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं और उन बच्चों के साथ हैं.” उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा कि वे अपने समुदाय और मानवता के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने धार्मिक और सामाजिक नेताओं के आदेशों का पालन करते हैं और फिलहाल पीड़ितों की आर्थिक मदद करना ही उनका प्राथमिक उद्देश्य है. लद्दाख में एकजुटता का माहौल लेह जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी क्षमता के अनुसार दान दे रहे हैं. कोई नकदी दे रहा है, तो कोई अपनी कीमती वस्तुएं नीलामी के लिए दान कर रहा है. अंडे की यह नीलामी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे लोग ‘निस्वार्थ सेवा’ का प्रतीक मान रहे हैं. Also Read: पैन कार्ड में नाम बदलना हुआ आसान, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन गाइड The post लेह में ईरान पीड़ितों के लिए ₹25,000 में बिका एक अंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कचरे को बनाएं खूबसूरत चीजें, प्लास्टिक बोतलों का ऐसे करें स्मार्ट इस्तेमाल

Old Plastic Bottle Reuse Ideas: आज के समय में प्लास्टिक कचरा एक बड़ी समस्या बन चुका है, जो पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में पुरानी प्लास्टिक बोतलों को फेंकने की बजाय उनका दोबारा उपयोग करना एक समझदारी भरा कदम है. रीयूज़ के जरिए न केवल कचरे को कम किया जा सकता है, बल्कि कई उपयोगी और सजावटी चीजें भी बनाई जा सकती हैं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से ये बेकार बोतलें घर की सजावट, गार्डनिंग या स्टोरेज के काम आ सकती हैं. इस तरह हम पर्यावरण संरक्षण में अपना छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. 1. गार्डन प्लांटर  गार्डन प्लांटर पुराने बोतल का इस्तेमाल करके बनाने जे लिए एक बेहतरीन उपाय है. इसके लिए पुरानी बोतल को बीच से काटकर उसमें मिट्टी भरें और छोटे पौधे लगाएं. इसे बालकनी या दीवार पर टांग सकते हैं. गार्डन प्लांटर (image: ai generated) 2.  पेन स्टैंड अगर आप बोतल के ऊपरी हिस्से को काटकर उसे सजाएं और पेन, पेंसिल रखने के लिए इस्तेमाल करें. ये आपके स्टडी टेबल को और भी खूबसूरत बना देगा.  पेन स्टैंड (image: ai generated) 3.  DIY लैंप अगर आपको अपने कमरे को सजाने का शौक है तो आप प्लास्टिक बोतल को सुंदर तरीके से काटकर उसमें LED लाइट डालें और एक आकर्षक लैंप बनाएं. 4. स्टोरेज कंटेनर कई बार हमें छोटी-छोटी चीजें जैसे बटन, कील, मसाले या दाल रखने के लिए किसी चीज कि जरूरत पड़ती है ऐसे में हम बोतल का उपयोग करें. 5. बर्ड फीडर गर्मी के दिनों में बोतल में छोटे छेद करके उसमें दाना भरें और पेड़ पर टांग दें ताकि पक्षी आसानी से खा सकें. यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स The post कचरे को बनाएं खूबसूरत चीजें, प्लास्टिक बोतलों का ऐसे करें स्मार्ट इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड

Top Computer Science Colleges in India: आज के समय में कंप्यूटर साइंस सबसे पॉपुलर और डिमांडिंग फील्ड बन चुका है. हर छात्र चाहता है कि उसे एक अच्छा कॉलेज मिले, जहां से पढ़ाई करके वह अपने करियर को मजबूत बना सके. लेकिन सही कॉलेज चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस (Top Computer Science Colleges in India) के लिए हिंदुस्तान के टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं. साथ ही कॉलेज सिलेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.  Computer Science क्यों है इतना पॉपुलर? कंप्यूटर साइंस एक ऐसा फील्ड है, जिसमें टेक्नोलॉजी, प्रोग्रामिंग और इनोवेशन का मेल होता है. आज हर सेक्टर चाहे बैंकिंग हो, हेल्थकेयर हो या एंटरटेनमेंट सब जगह कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की जरूरत है. यही वजह है कि इस फील्ड में जॉब के मौके भी बहुत ज्यादा हैं और सैलरी भी अच्छी मिलती है.  Top Computer Science Colleges in India: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) IITs (Top Computer Science Colleges in India) देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट माने जाते हैं.  यहां एडमिशन के लिए JEE Advanced पास करना पड़ता है, जो काफी कठिन परीक्षा होती है. IIT से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद छात्रों को शानदार प्लेसमेंट मिलते हैं.  National Institutes of Technology (NITs) NITs भी इंजीनियरिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. यहां एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. इन कॉलेजों में पढ़ाई का लेवल काफी अच्छा होता है और प्लेसमेंट भी मजबूत होता है.  IIIT Hyderabad IIIT हैदराबाद (Top Computer Science Colleges in India) खासतौर पर कंप्यूटर साइंस और IT के लिए जाना जाता है. यहां का कोर्स स्ट्रक्चर काफी अपडेटेड होता है और इंडस्ट्री के हिसाब से डिजाइन किया जाता है. IIIT हैदराबाद में पिछले साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखा जाए तो यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर किए हैं, जैसे Google, Meta (Facebook), TCS और Qualcomm.  दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) DTU भी एक टॉप प्रशासनी कॉलेज है जहां कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा है.  यहां का कैंपस और प्लेसमेंट दोनों ही शानदार हैं. 2025 में DTU में औसत पैकेज करीब 15–20 लाख रुपये तक गया है, जो देश के किसी भी टॉप NIT या IIIT से बेहतर माना जा सकता है. BITS Pilani BITS Pilani में एडमिशन BITSAT एग्जाम के जरिए होता है. इसकी पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों इंटरनेशनल लेवल के माने जाते हैं. 2025 में 80.08% छात्रों को नौकरी का ऑफर मिल चुका है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 11% ज्यादा है.  टॉप CS कॉलेज और उनके प्लेसमेंट डेटा कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम औसत पैकेज (लगभग) IIT बॉम्बे JEE Advanced 21 – 26 LPA IIIT हैदराबाद JEE Main / UGEE 30 – 32 LPA BITS पिलानी BITSAT 18 – 20 LPA NIT त्रिची JEE Main 12 – 15 LPA DTU (दिल्ली) JEE Main 12 – 16 LPA कॉलेज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखें फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर  कोर्स अपडेटेड होना चाहिए  लोकेशन और फीस यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी  The post CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹2.46 लाख में आयी Triumph Tracker 400, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

Triumph Motorcycles ने हिंदुस्तान में अपनी नई बाइक Triumph Tracker 400 लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.46 लाख लाख रखी गई है. यह बाइक फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड है और इसमें रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी रोड-फोकस्ड सेटअप मिलता है. यह बाइक Triumph की मिड-कैपेसिटी लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें 350cc इंजन, नया चेसिस और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कंपनी ने अपनी 350cc रेंज को भी बढ़ाया है, जो Scrambler, Speed T4 और Thruxton जैसे मॉडल्स से इंस्पायर्ड है. इंजन और परफॉर्मेंस Triumph Tracker 400 में कंपनी का अपडेटेड TR-सीरीज 350cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन टॉर्क-असिस्ट क्लच के साथ आता है, जिससे क्लच दबाना हल्का हो जाता है और गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद मिलती है. कंपनी के अनुसार, इस बाइक में दिया गया नया चेसिस और बदले हुए फुटपेग पोजिशन इसे बेहतर हैंडलिंग और ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन देते हैं. खासतौर पर शहर में तेज और मजेदार राइड के लिए इसे ट्यून किया गया है. फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड एग्रेसिव लुक Triumph Tracker 400 का डिजाइन फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से काफी इंस्पायर्ड है, जो इसे एक सिंपल लेकिन एग्रेसिव रोड प्रेजेंस देता है. इसमें बॉक्सी फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसमें नी-रेसेस (घुटनों के लिए जगह) भी मिलती है. इसके अलावा बाइक में फ्लाईस्क्रीन, चौड़े और फ्लैट हैंडलबार, सीट काउल, साइड नंबर बोर्ड और नए डिजाइन के ड्यूल-स्पोक व्हील्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक अलग और स्पोर्टी पहचान देते हैं. इस बाइक को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें Racing Yellow, Phantom Black और Aluminium Silver Gloss शामिल है. इन सभी कलर ऑप्शन्स में रेसिंग-स्टाइल ग्राफिक्स और बोल्ड Tracker ब्रांडिंग दी गई है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाती है. फीचर्स और हार्डवेयर Triumph Tracker 400 में कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं. इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS, 805mm सीट हाइट और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. साथ ही, इसमें वायरिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बाइक का क्लासिक और क्लीन लुक बना रहे. सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm USD फ्रंट फोर्क और गैस-चार्ज्ड रियर मोनोशॉक दिया गया है, जो 140mm ट्रैवल के साथ बेहतर राइड क्वालिटी देता है. वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर के साथ डिस्क ब्रेक और रियर में ABS सपोर्ट के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है. यह बाइक कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स और MRF REVZ FD1 टायर्स पर चलती है, जो रोड पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं. यह भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर Royal Enfield Bullet तक, हिंदुस्तान में इन बाइक्स की रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा The post ₹2.46 लाख में आयी Triumph Tracker 400, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top