Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच 

Why Men Change After Marriage: शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आता है. अक्सर लोग मानते हैं कि शादी के बाद मर्द बदल जाते हैं, लेकिन इस बदलाव को सही तरीके से समझना जरूरी है. असल में यह बदलाव जिम्मेदारियों, समय की कमी और नई परिस्थितियों के कारण होता है. पहले जहां रिश्ता सिर्फ प्यार और समय पर आधारित होता है, वहीं शादी के बाद इसमें परिवार, करियर और भविष्य की चिंता भी जुड़ जाती है. इसलिए व्यवहार में थोड़ा बदलाव आना स्वाभाविक है, जिसे समझदारी और अच्छे कम्युनिकेशन  से संतुलित किया जा सकता है. 1. जिम्मेदारियों का बढ़ना शादी के बाद मर्द पर परिवार, खर्च, करियर और भविष्य की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इस वजह से वो पहले जितना फ्री या रोमांटिक नहीं दिख पाता. ये बदलाव व्यवहार में दिख सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि प्यार कम हो गया है. ऐसे में पत्नी को जयद अकेलापण लगता है लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं होता है कि आपके पति में किसी तरह का कोई बदलाव आया है.  2. कम्युनिकेशन में कमी शादी से पहले बातें ज्यादा होती हैं, लेकिन बाद में काम और तनाव के कारण बातचीत कम हो जाती है.  शादी स पहले एक- दूसरे को जानने कि उत्सुकता में लोग घंटों ही नहीं रात भर भी बाते करते हैं लेकिन शादी के बाद लोगों को ऐसा लगता हैं कि अब हमारे पास एक दूसरे को जानने के लिए पूरा जीवन है इसलिए वे लोग बात चित कम कर देते हैं. इससे लगता है कि वो बदल गया है, जबकि असल में समय और ध्यान की कमी होती है. 3. कम्फर्ट जोन में आ जाना शादी के बाद कई लोग रिलेशन को “सेटल” मान लेते हैं और पहले जैसा एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं करते. शादी से पहले पति आपकी छोटी- छोटी चीजों को याद करके उस दिन फूल या कोई गिफ्ट भेजते हैं लेकिन शादी के बाद ये सारी चीजें थोड़ी कम हो जाती है. पहले इंप्रेस करने की कोशिश ज्यादा होती है, बाद में वो कम हो जाती है. यह भी एक खास वजह है की पत्नी को लगता है कि उनके पति अब बदल गए है.  यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें यह भी पढ़ें: कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं बिगाड़ रहे अपना रिश्ता? छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं ब्रेकअप की वजह The post क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम 

तेज धूप, तपती सड़कें और 40 डिग्री से ऊपर पहुंचता तापमान न सिर्फ आपको, बल्कि आपकी कार पर काफी बुरा असर डाल सकता है. गर्मियों में छोटी-सी लापरवाही भी इंजन ओवरहीटिंग, टायर ब्लास्ट या बैटरी फेल जैसी बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती हैं. ऐसे में समय रहते सही देखभाल ही आपकी कार को सुरक्षित और सफर को आरामदायक बनाए रखती है.  इंजन कूलेंट पर रखें नजर गर्मियों में कार का कूलिंग सिस्टम ज्यादा काम करता है. इसलिए कूलेंट का सही लेवल और उसकी क्वालिटी बनाए रखना जरूरी है. कूलेंट कम या खराब होने पर इंजन ओवरहीट हो सकता है. साथ ही रेडिएटर और पाइप्स में लीकेज जरूर चेक करें. टायर प्रेशर चेक करें रेगुलर  गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैलती है, जिससे ओवर इन्फ्लेशन ओवर-इन्फ्लेशन (टायर का बीच का हिस्सा फूल जाना) और ब्लोआउट (टायर का अचानक और जोरदार धमाके के साथ फट जाना) का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए टायर प्रेशर को रेगुलर चेक करें और कंपनी द्वारा बताए गए लेवल पर रखें. साथ ही टायर में क्रैक या घिसावट भी जांचते रहें. बैटरी का रखें खास ध्यान ज्यादा तापमान बैटरी के फ्लूड को जल्दी सुखा सकता है, जिससे उसकी लाइफ कम हो जाती है. बैटरी टर्मिनल्स को साफ रखें और अगर बैटरी 2-3 साल पुरानी है, तो उसे चेक जरूर करवाएं, ताकि अचानक खराब होने से बचा जा सके. कार के इंटीरियर को धूप से बचाएं लगातार धूप में रहने से कार का इंटीरियर खराब हो सकता है, जैसे डैशबोर्ड का फटना या रंग उड़ना. इसके लिए सनशेड का इस्तेमाल करें, छांव में पार्क करें या सीट कवर लगाएं. इससे कार के अंदर का तापमान भी कम रहेगा. AC की परफॉर्मेंस चेक करें गर्मियों में AC का सही काम करना बेहद जरूरी है. अगर कूलिंग कम हो, बदबू आए या एयरफ्लो कमजोर लगे, तो तुरंत सर्विसिंग करवाएं. केबिन एयर फिल्टर साफ रखें और रेफ्रिजरेंट लेवल भी चेक करें. यह भी पढ़ें: नई कार में न रह जाए कोई कमी, डिलीवरी से पहले ऐसे करें परफेक्ट चेक The post गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोम प्रदोष व्रत है आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सहित हर जरूरी बात

Chaitra Som Pradosh Vrat 2026: आज 30 मार्च 2026, सोमवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. शास्त्रों में सोम प्रदोष का विशेष महत्व है क्योंकि सोमवार और प्रदोष दोनों ही भगवान शिव को समर्पित हैं. सोमवार को चंद्रदेव का दिन भी माना जाता है, ऐसे में भगवान शिव के साथ चंद्रदेव की पूजा करना भक्तों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्तों के सभी दोष और पाप नष्ट होते हैं. साथ ही जीवन में सुख-शांति और सफलता आती है. शुभ मुहूर्त प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा सूर्यास्त के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है. त्रयोदशी तिथि आरंभ: 30 मार्च 2026, सुबह 07:09 बजे त्रयोदशी तिथि समाप्त: 31 मार्च 2026, सुबह 06:55 बजे प्रदोष काल (पूजा का समय): शाम 06:38 PM से रात 08:57 PM तक पूजा की कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 19 मिनट पूजा सामग्री 1.अभिषेक के लिए शुद्ध जल दूध दही घी शहद सफेद चंदन 2.अर्पण करने के लिए बेलपत्र धतूरा और मदार (आक) के फूल अक्षत सफेद फूल भांग जनेऊ कलावा (मौली) 3.धूप-दीप और सुगंध के लिए शुद्ध घी का दीपक धूपबत्ती या अगरबत्ती कपूर 4.माता पार्वती के लिए लाल चुनरी चूड़ी बिंदी सिंदूर पूजा विधि संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लें. दिन भर का आचरण: दिन भर निराहार या फलाहार रहें. मन में “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहें. शाम की मुख्य पूजा: सूर्यास्त से थोड़ा पहले पुनः स्नान करें और साफ (संभव हो तो सफेद) कपड़ें पहनें. अभिषेक: शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर (पंचामृत) से अभिषेक करें. सामग्री अर्पण: महादेव को चंदन, बेलपत्र, धतूरा, मदार के फूल और अक्षत अर्पित करें. माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं. कथा और आरती: सोम प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें और अंत में घी के दीपक से आरती करें. भोग और शुभ रंग शुभ रंग: आज के दिन सफेद वस्त्र पहनना सबसे उत्तम है. यह शांति और चंद्रमा का प्रतीक है. भोग: महादेव को सफेद रंग की वस्तुओं का भोग लगाएं. आप खीर, मखाने की खीर, पंचामृत या बर्फी का भोग लगा सकते हैं. भगवान शिव को सात्विक और मीठा भोग अत्यंत प्रिय है. सावधानियां महादेव की पूजा में केतकी के फूल, तुलसी दल, सिंदूर या हल्दी का प्रयोग बिल्कुल न करें. नारियल तो चढ़ाया जा सकता है, लेकिन शिवलिंग पर नारियल का पानी अर्पित नहीं करना चाहिए. आज के दिन लहसुन, प्याज, मांस या मदिरा का सेवन घर के किसी भी सदस्य को नहीं करना चाहिए. व्रत के दौरान किसी की निंदा न करें और न ही क्रोध करें. शांति बनाए रखें. प्रदोष की मुख्य पूजा शाम को होती है, इसलिए शाम की पूजा किए बिना व्रत न खोलें. भगवान शिव मंत्र शिव मूल मन्त्र: ॐ नमः शिवाय॥ महामृत्युञ्जय मन्त्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ रुद्र गायत्री मन्त्र: ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ शिव गायत्री मन्त्र: ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहितन्नः शिवः प्रचोदयात्॥ मृत्युञ्जय महादेव मन्त्र: ॐ मृत्युञ्जय महादेव त्राहि मां शरणागतम्.जन्म-मृत्यु-जरा-व्याधिपीडितं कर्मबन्धनैः॥ पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, बहुत समय पहले एक नगर में एक ब्राह्मणी गरीब रहती थी. उसके पति का देहांत हो चुका था, इसलिए वह अपने छोटे पुत्र के साथ भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करती थी. एक दिन जब वह भिक्षा मांगकर लौट रही थी, तो उसे नदी किनारे एक सुंदर बालक दिखाई दिया. वह बालक विदर्भ देश का राजकुमार था, जिसके पिता को दुश्मनों ने युद्ध में मार दिया था और उसका राज्य छीन लिया था. ब्राह्मणी को उस पर दया आ गई और वह उसे अपने घर ले आई. ब्राह्मणी ने राजकुमार को अपने पुत्र की तरह पालना शुरू किया. एक दिन वे दोनों वन में स्पोर्ट्स रहे थे, तभी उनकी मुलाकात शांडिल्य ऋषि से हुई. ऋषि ने ब्राह्मणी को सोम प्रदोष व्रत की महिमा बताई और उसे विधिपूर्वक व्रत करने की सलाह दी. ब्राह्मणी ने श्रद्धापूर्वक वह व्रत करना शुरू किया. कुछ समय बाद, राजकुमार और ब्राह्मण पुत्र वन में घूम रहे थे. वहां राजकुमार की भेंट एक गंधर्व कन्या से हुई. गंधर्व कन्या राजकुमार पर मोहित हो गई. अगले दिन वह अपने माता-पिता को साथ लेकर आई. गंधर्व राज ने अपनी पुत्री का विवाह उस राजकुमार से कर दिया. विवाह के बाद राजकुमार ने गंधर्व राज की विशाल सेना की मदद से अपने शत्रुओं पर आक्रमण किया और अपने खोए हुए विदर्भ देश का राज्य पुनः प्राप्त किया. राजकुमार ने ब्राह्मण पुत्र को अपना मंत्री बनाया और उस गरीब ब्राह्मणी को राजमहल में ससम्मान रखा. यह भी पढ़ें: Chaitra Som Pradosh Vrat 2026: आज है सोम प्रदोष व्रत, करें महादेव की चालीसा का पाठ, पाएं सुख-शांति The post सोम प्रदोष व्रत है आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सहित हर जरूरी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE की एंट्री तय, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Vivo जल्द ही अपनी V70 Series में एक नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE पेश करने वाला है. यह इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा और पहली बार कंपनी Fan Edition वेरिएंट पेश कर रही है. यह फोन Vivo V70 और V70 Elite से नीचे पोजिशन किया जाएगा, लेकिन इसमें कुछ खास फीचर्स देखने को मिलेंगे. जैसे 200MP कैमरा (बिना ZEISS ब्रांडिंग के). सबसे खास बात यह है कि मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा. आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस मॉडल के सारे फीचर्स. हिंदुस्तान में लॉन्च डेट और लाइव स्ट्रीम Vivo V70 FE हिंदुस्तान में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है. कंपनी कई ऑफिशियल साइट के अलावा यह Flipkart एक्सक्लूसिव होगा. यानी इस मॉडल को Vivo के साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा. आप इस लॉन्च इवेंट को Vivo के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं. डिजाइन और कलर ऑप्शन्स Vivo ने V70 FE के डिजाइन को टीज किया है, जिसमें स्क्वायर की जगह लंबा (oblong) कैमरा मॉड्यूल होगा, जो दिखने में Samsung Galaxy S26 सीरीज जैसा है. इस मॉड्यूल में दो अलग-अलग कैमरा रिंग्स और एक रिंग लाइट दी गई है. कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ नजर आता है और उस पर 200MP की ब्रांडिंग भी दी गई है. इसके अलावा, फोन में फ्लैट एजेस दिए गए हैं और दाईं तरफ वॉल्यूम व पावर बटन मौजूद हैं. ऊपर की तरफ स्पीकर ग्रिल दी गई है. कलर ऑपशंस कि बात करें, तो Vivo V70 FE दो कलर Northern Light Purple और Moonshine Blue ऑप्शन में आने वाला है. खास बात यह है कि अंधेरे में Moonshine Blue कलर वेरिएंट में हल्के ग्लो वाले पैटर्न दिखाई देंगे, जिससे इसका लुक और भी अलग और आकर्षक बन जाता है. स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुके Vivo V70 FE के आधार पर इसके फीचर्स का अच्छा अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसे में इस मॉडल में- डिस्प्ले: Vivo V70 FE में 6.83-इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और अपने बड़े साइज के कारण सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग है. कैमरा सेटअप: इस मॉडल के बैक पैनल में 200MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. हालांकि, इसमें Vivo V70 और V70 Elite की तरह टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है, लेकिन कंपनी ने प्रो-लेवल पोर्ट्रेट्स का दावा किया है. प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: इस मॉडल में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. बैटरी: इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो V60e की 6,500mAh बैटरी से ज्यादा है. यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा. अन्य फीचर्स: फीचर्स में IP68 और IP69 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल-बैंड Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.4, GPS, डुअल सिम सपोर्ट और IR ब्लास्टर शामिल हैं. साथ ही, कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. क्या हो सकती है कीमत? Vivo V70 और Vivo V70 Elite के मुकाबले Vivo V70 FE की कीमत को ज्यादा किफायती रखा जा सकता है. ऐसे में यह मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट (30 से 40 हजार के बीच) लॉन्च हो सकता है. यह फोन Reno 15C, Redmi Note 15 Pro+ और Realme 16 Pro+ जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा. यह भी पढ़ें: 2 अप्रैल को आ रहे 3 स्मार्टफोन्स, एक में 200MP कैमरा, दूसरे में 7000mAh बैटरी, तीसरा भी जोरदार The post 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE की एंट्री तय, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स 12वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2026) जारी होने के बाद किन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.  इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट  राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट नीचे दिए गए इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. rajeduboard.rajasthan.gov.in rssb.rajasthan.gov.in ऐसे चेक करें RBSE 12वीं रिजल्ट  सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.  RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.  अपना रोल नंबर रजिस्टर करें.  अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.  स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.  लास्ट में मार्कशीट का डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल लें.  मार्कशीट में मिलेगी ये जरूरी डिटेल्स  12वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2026) जारी होने के बाद मिलने वाली मार्कशीट में स्टूडेंट्स को कई इम्पॉर्टेंट इंफॉर्मेशन मिलेंगी, जैसे-  स्टूडेंट का नाम  रोल नंबर  माता-पिता का नाम  स्कूल का नाम  सब्जेक्ट वाइज मार्क्स  टोटल मार्क्स  प्रतिशत (Percentage)  डिवीजन  पास या फेल का स्टेटस  Rajasthan Board 12th Result 2026: पासिंग मार्क्स और आगे की प्रक्रिया राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी होता है. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के मार्क्स शामिल होते हैं. जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल होते हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाता है. इसके अलावा, जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इन स्टेप्स को करें फॉलो  The post आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: दूसरे संडे पर ‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है. sacnilk के मुताबिक, दूसरे रविवार यानी 11वें दिन फिल्म ने हिंदुस्तान में 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ हो चुका है. वहीं, 11वें दिन 25 करोड़ की कमाई के साथ ओवरसीज ग्रॉस 350 करोड़ तक पहुंच गया है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1361.95 करोड़ हो गया है. फिल्म की रोजाना कमाई का आंकड़ा Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 10: 62.85 करोड़Dhurandhar 2 box office Day 11: 68.10 करोड़ कुल (India Net): 846.87 करोड़ सफलता के बीच रणवीर और शाहरुख साथ दिखे फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह और शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दोनों स्टार्स मुंबई में एक पार्टी में साथ नजर आए. यह पार्टी बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी के जन्मदिन की थी जहां कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. ‘भूत बंगला’ की रिलीज टली? फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच समाचारें हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है. कहा जा रहा है कि मेकर्स ‘धुरंधर 2’ के साथ टकराव से बचना चाहते हैं. हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया? The post Dhurandhar 2: दूसरे संडे पर ‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी, यहां देखें 30 मार्च की रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 30 March 2026: आज सोमवार, 30 मार्च 2026 को देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है. राहत की बात यह है कि आज देश के प्रमुख शहरों में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि कुछ राज्यों के छोटे शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है.  आज पेट्रोल की क्या है स्थिति? मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. वहीं दिल्ली में ये 94.77 रुपये के भाव से बिक रहा है. चेन्नई में आज कीमतों में 5 पैसे की मामूली बढ़त देखी गई है. बिहार के गया और भागलपुर जैसे शहरों में आज पेट्रोल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली है.  पेट्रोल रेट लिस्ट 30 मार्च 2026: शहर कीमत (प्रति लीटर) बदलाव मुंबई ₹103.54 0.00 कोलकाता ₹105.41 0.00 नई दिल्ली ₹94.77 0.00 चेन्नई ₹100.85 +0.05 बेंगलुरु ₹102.96 +0.04 नोएडा ₹94.90 +0.16 गुरुग्राम ₹95.65 +0.14 पटना ₹105.23 0.00 गया ₹105.94 -0.67 भागलपुर ₹106.27 -0.39 मुजफ्फरपुर ₹105.96 +0.25 रांची ₹97.86 -0.34 देवघर ₹97.64 -0.04 धनबाद ₹97.89 0.00 जमशेदपुर ₹98.31 +0.28 भोपाल ₹106.52 -0.04 सोर्स: गुडरिटर्न्स डीजल के दामों में कितना हुआ बदलाव? डीजल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में आज रेट 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं. दिल्ली में भी डीजल 87.67 रुपये पर ही बना हुआ है. माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन के लिए डीजल की कीमतें काफी मायने रखती हैं, ऐसे में कीमतों का स्थिर रहना बाजार के लिए अच्छा संकेत है. यूपी के नोएडा और हरियाणा के गुरुग्राम में आज डीजल की कीमतों में 12 से 20 पैसे तक की बढ़त हुई है.  डीजल रेट लिस्ट 30 मार्च 2026: शहर कीमत (प्रति लीटर) बदलाव मुंबई ₹90.03 0.00 नई दिल्ली ₹87.67 0.00 कोलकाता ₹92.02 0.00 चेन्नई ₹92.40 +0.01 बेंगलुरु ₹90.99 0.00 नोएडा ₹88.01 +0.20 गुरुग्राम ₹88.10 +0.12 पटना ₹91.49 0.00 गया ₹92.15 -0.63 भागलपुर ₹92.44 -0.37 मुजफ्फरपुर ₹92.15 +0.21 रांची ₹92.62 -0.35 धनबाद ₹92.65 +0.01 देवघर ₹92.34 -0.05 पूर्वी सिंहभूम ₹93.05 +0.27 भोपाल ₹91.89 -0.04 सोर्स: गुडरिटर्न्स क्यों घटते-बढ़ते हैं फ्यूल के दाम? फ्यूल की कीमतें कई कारणों से तय होती हैं. सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल है जिसे हिंदुस्तान दूसरे देशों से खरीदता है. यदि इंटरनेशनल लेवल पर इसकी कीमत बढ़ती है या डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो हिंदुस्तान में तेल महंगा हो जाता है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य प्रशासनों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (VAT और Excise Duty) की वजह से भी हर राज्य में कीमतें अलग-अलग होती हैं.  कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक? अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें. BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें. HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें. ये भी पढ़ें: 29 मार्च का फ्यूल अपडेट, जानिए आपके शहर में आज कितना बदला दाम The post पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी, यहां देखें 30 मार्च की रेट लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में जिन महिलाओं ने नहीं लिए 10 हजार उन्हें भी मिलेगा लोन, कंफ्यूजन कर लें दूर

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना और जीविका बैंक (निधि) से लोन लेने की दो अलग-अलग योजनाएं हैं. इन योजनाओं के तहत जिन जीविका दीदियों ने 10 हजार रुपए का अनुदान नहीं लिया है, वे भी लोन का लाभ उठा सकेंगी. दोनों योजनाओं को लेकर बिहार में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि स्त्रीओं के बीच किसी तरह का कंफ्यूजन ना रहे. जीविका बैंक की तरफ से 2 लाख रुपए लोन जीविका की तरफ से यह क्लियर किया गया है कि स्त्रीएं दोनों योजनाओं का लाभ उठा सकतीं हैं. जिन स्त्रीओं ने 10 हजार रुपए अनुदान नहीं लिया और जिन स्त्रीओं ने 10 हजार रुपए अनुदान लिया है, दोनों स्थिति में लोन का लाभ ले सकतीं हैं. जीविका बैंक की तरफ से लगभग 2 लाख रुपए लोन दिए जाते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी स्त्रीओं से लिए जा रहे हैं. क्या है दोनों योजनाओं में अंतर? योजनाओं को लेकर पदाधिकारी का कहना है कि जीविका बैंक के लिए स्त्रीओं से जो आवेदन लिए जा रहे हैं, इस दौरान यह पता चला कि स्त्रीओं को ऐसा लग रहा था, अगर उन्होंने 10 हजार रुपए का अनुदान नहीं लिया है तो उन्हें 2 लाख रुपए का लोन भी नहीं मिलेगा. जबकि ऐसा नहीं है. जीविका बैंक स्त्री रोजगार से एकदम अलग है. यह साफ कर दिया गया है कि मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना के तहत जिन स्त्रीओं के खाते में 10 रुपए आए हैं, उन्होंने अपना रोजगार शुरू किया और दो लाख रुपए उन्हें फिर सहायता राशि दी जाएगी. इस तरह से यह क्लियर है कि एक योजना (मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना) में स्त्रीओं को सहायता राशि दी जाएगी जबकि दूसरे (जीविका बैंक (निधि)) में लोन दिया जाएगा. Also Read: मुंबई में 35 मंजिला बनेगा बिहार भवन, 314.20 करोड़ रुपये की लागत से इस साल शुरू होगा निर्माण The post बिहार में जिन स्त्रीओं ने नहीं लिए 10 हजार उन्हें भी मिलेगा लोन, कंफ्यूजन कर लें दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव: नंदीग्राम और भवानीपुर के पुलिस स्टेशनों के ओसीसी बदले, चुनाव आयोग फिर एक्शन में

मुख्य बातें सौमित्र बने भवानीपुर के नये ओसी 184 पुलिस अधिकारियों का तबादला Bengal Election: कोलकाता: चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस और प्रशासन के शीर्ष स्तरों पर बदलावों की बात कही. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र भी लिखा. हालांकि, आयोग ने पुलिस प्रशासन में बदलाव के अपने फैसले से पीछे नहीं हटा. इस बार उन्होंने राज्य के 150 से अधिक पुलिस थानों के कार्यवाहक अधिकारियों (ओसी) को बदल दिया है. भवानीपुर और नंदीग्राम भी इनमें शामिल हैं. दूसरी ओर, आयोग ने नंदीग्राम के दो ब्लॉकों सहित राज्य के 83 ब्लॉकों के बीडीओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है. सौमित्र बने भवानीपुर के नये ओसी इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित केंद्र भवानीपुर है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं. शुभेंदु नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ चुके हैं. नेतृत्वक गलियारों की निगाहें इन दोनों केंद्रों पर टिकी हैं. इस बार आयोग ने इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पुलिस थानों के लोक आयुक्तों (ओसी) को बदल दिया है. सौमित्र बसु को भवानीपुर पुलिस स्टेशन का कार्यवाहक (ओसी) बनाया गया है. वे इससे पहले कोलकाता पुलिस की एसटीएफ में थे. शुभ्रब्रता नाथ को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन का कार्यवाहक (ओसी) बनाया गया है. वे पहले चंदननगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 184 पुलिस अधिकारियों का तबादला केवल कार्यवाहक (ओसी) का ही तबादला नहीं हुआ है. आयोग ने जिला खुफिया शाखा के 11 अधिकारियों के तबादलों का भी आदेश दिया है. कुल मिलाकर, राज्य भर में 184 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. आरजी टैक्स मामले के दौरान अभिजीत मंडल ताला पुलिस स्टेशन के कार्यवाहक (ओसी) थे। आयोग ने उन्हें कोलकाता के मानिकतला पुलिस स्टेशन का कार्यवाहक नियुक्त किया। हालांकि, नोटिस जारी करने के कुछ ही समय बाद आयोग ने कहा कि अभिजीत मंडल का नाम अनजाने में शामिल हो गया था. वे परनाश्री पुलिस स्टेशन में अपने वर्तमान कर्तव्यों का निर्वाह करते रहेंगे. Also Read: बंगाल में 23 रिटर्निंग ऑफिसरों का फिर हुआ तबादला, भवानीपुर पर आया ये फैसला The post बंगाल चुनाव: नंदीग्राम और भवानीपुर के पुलिस स्टेशनों के ओसीसी बदले, चुनाव आयोग फिर एक्शन में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेज ऑमलेट का लेना है मजा, तो घर पर झटपट बनाइए मूंग दाल की आसान रेसिपी

Easy Moonglet Recipe: मूंग दाल की एक ऐसे रेसिपी जो स्वादिष्ट और हेल्दी हिंदुस्तानीय स्नैक है, जो खासतौर पर मूंग दाल को भिगो कर बनाया जाता है. यह दिखने में ऑमलेट जैसा लगता है, लेकिन पूरी तरह शाकाहारी होता है, इसलिए इसे वे लोग भी आसानी से खा सकते हैं जो अंडा नहीं खाते. मूंगलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ताकत देने में मदद करता है. इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है. नाश्ते या शाम के हल्के भूख के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है. मूंगलेट बनाने के लिए सामान  1 कप धुली मूंग दाल (4–5 घंटे भिगोई हुई) 1 छोटा प्याज (बारीक कटा) 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा) 1–2 हरी मिर्च (कटी हुई) 1/2 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) नमक स्वादानुसार 1/4 चम्मच हल्दी 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर थोड़ा हरा धनिया तेल सेंकने के लिए मूंगलेट बनाने क तरीका:  सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को अच्छे से धो लें और मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो. अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें. इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. साथ ही नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपका बैटर तैयार है. अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. तैयार बैटर को तवे पर डालकर हल्का मोटा फैलाएं. इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए. जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए, तो पलट दें और दूसरी तरफ भी कुरकुरा होने तक सेंकें. तैयार मूंगलेट को प्लेट में निकालें और इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें. यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार की स्पेशल तरी वाला पनीर रेसिपी यह भी पढ़ें: बिना प्याज लहसुन के बनाएं कश्मीरी भदरवाह राजमा – स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे The post वेज ऑमलेट का लेना है मजा, तो घर पर झटपट बनाइए मूंग दाल की आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top