Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हैंडराइटिंग चेकिंग से इंटरव्यू तक, ऐसे होता है बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड साल 2016 के बाद से टॉपर्स के वेरिफिकेशन पर ज्यादा जोर देने लगा है. ऐसे में कई सवाल सामने आते हैं जैसे बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों होता है? टॉपर्स के वेरिफिकेशन में क्या-क्या (Bihar Board Toppers Verification Process) होता है? इस दौरान टॉपर्स से किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और अगर फेल हो गए तो क्या होता है? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब यहां आसन भाषा में समझते हैं. Bihar Board 12th Toppers Verification: क्यों किया जाता है टॉपर्स वेरिफिकेशन? बिहार बोर्ड ने साल 2016 के बाद से टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को काफी सख्त कर दिया है. उस समय कुछ मामलों में फर्जी टॉपर सामने आए थे. इसके बाद से बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स की अच्छे से जांच करता है. इस प्रक्रिया का मुख्य मकसद यह होता है कि जो छात्र टॉपर्स लिस्ट में शामिल हैं उनकी कॉपी सही तरीके से चेक हुई है या नहीं और क्या छात्र वास्तव में उतनी जानकारी रखते हैं जितने नंबर उन्हें मिले हैं. टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या-क्या होता है? कॉपी रीचेकिंग: टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में सबसे पहले कॉपियों की दोबारा जांच होती है. बोर्ड के एक्सपर्ट टीचर्स टॉपर्स की हर आंसर शीट को फिर से देखते हैं. हैंडराइटिंग चेकिंग: पटना ऑफिस बुलाकर टॉपर्स की हैंडराइटिंग भी चेक की जाती है. परीक्षा में लिखी गई हैंडराइटिंग और वेरिफिकेशन के समय लिखी गई हैंडराइटिंग को मिलाया जाता है. इंटरव्यू राउंड: कॉपी और हैंडराइटिंग मिलान के बाद टॉपर्स को एक छोटे से इंटरव्यू राउंड से भी गुजरना होता है. इस इंटरव्यू में आमतौर पर उसी विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं जिसमें स्टूडेंट ने सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए होते हैं. सवाल हल करने का मौका: टॉपर्स में मैथ्स के स्टूडेंट्स से वेरिफिकेशन के दौरान बेसिक सवाल सॉल्व करने को कहा जाता है. अगर साइंस का टॉपर है तो फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. वेरिफिकेशन में गड़बड़ी होने पर क्या? Bihar Board 12th Result 2026 जारी होने से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन को काफी गंभीरता से लिया जाता है. अगर किसी छात्र के जवाब और उसके नंबर में बड़ा अंतर नजर आता है तो बोर्ड उसकी कॉपी की फिर से जांच कर सकता है. हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता. टॉपर्स आमतौर पर अपनी पूरी तैयारी के साथ आते हैं. यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट, मार्च में ही जारी होगी 10वीं 12वीं की मार्कशीट The post हैंडराइटिंग चेकिंग से इंटरव्यू तक, ऐसे होता है बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने इस साउथ फिल्म को पछाड़ा, कमाई में दिखा इतना अंतर

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो फिल्में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में चल रही हैं. दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. एक तरफ रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, तो दूसरी ओर पवन कल्याण की मास एंटरटेनर. हालांकि, कमाई और ऑडियंस रिस्पॉन्स में दोनों के बीच साफ अंतर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. ‘धुरंधर 2’ ने बनाए मजबूत पकड़ ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की और पहले दिन ही बड़ी कमाई दर्ज की. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसकी लगातार कमाई पर भी दिख रहा है. sacnilk के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कलेक्शन मूवी ने अभी तक 339.27 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी और प्रेजेंटेशन दर्शकों को खूब भा रही है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार पड़ी धीमी वहीं दूसरी ओर ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई सीमित रही. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई मूवी ने 52.90 करोड़ रुपये की कर ली है. मुकाबले में कौन आगे? अगर दोनों फिल्मों की तुलना करें, तो फिलहाल ‘धुरंधर 2’ साफ तौर पर आगे नजर आ रही है. इसकी कमाई तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार और धीमी पड़ सकती है. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की दहाड़ से कांपे थिएटर्स, तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान The post तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने इस साउथ फिल्म को पछाड़ा, कमाई में दिखा इतना अंतर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब नहीं जल्दी खराब होंगे नींबू, अपनाएं क्रिएटर शशांक का तरीका

Lemon Storage Hack: गर्मियों का मौसम आते ही नींबू का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ठंडा-ठंडा नींबू पानी हो, शरबत हो या फिर खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चटनी, हर चीज में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है. इसकी खट्टास और ताजगी किसी भी सिंपल डिश को भी खास बना देती है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखने लगते हैं. कई बार तो नींबू इतने सख्त हो जाते हैं कि इनका रस निकालना भी मुश्किल हो जाता है. नतीजा ये होता है कि इनका सही से इस्तेमाल नहीं हो पाता है और न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है, जिससे पैसे की भी बर्बादी होती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो एक आसान सा स्टोरेज हैक अपनाकर नींबू ताजा रख सकते हैं. इस स्टोरेज टिप्स को कंटेंट क्रिएटर शशांक ने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर पोस्ट में शेयर किया है. इस आसान टिप को अपनाकर आप नींबू को 2 हफ्ते तक फ्रेश रख सकते हैं.  नींबू को कैसे स्टोर करें? नींबू को स्टोर करने से पहले आप नींबू पर हल्की-सी तेल की परत लगा दें. इससे नींबू के ऊपर एक प्रोटेक्टिव कोटिंग बन जाती है, जो इसकी नमी को जल्दी खत्म होने से रोकती है. इस वजह से नींबू जल्दी नहीं सूखते और लंबे समय तक रसीले बने रहते हैं.  इसके बाद इन्हें एक एयरटाइट डिब्बे में डाल दें. एयरटाइट कंटेनर हवा और एक्स्ट्रा नमी को कंट्रोल करता है. एयरटाइट डिब्बे को फ्रिज में रख दें. इससे नींबू न तो नरम पड़ते हैं और न ही जल्दी खराब होते हैं.  यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स The post अब नहीं जल्दी खराब होंगे नींबू, अपनाएं क्रिएटर शशांक का तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

Bihar News: बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट कर दी हैं. तैयार खड़ी रबी फसलें आंधी और बारिश में बर्बाद हो गईं, जिससे खेतों में भारी नुकसान हुआ है. कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बेमौसम बारिश और ओला गिरने से हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशासन के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ित किसानों का है. शुरू होगी किसानों के नुकसान की मैपिंग कृषि मंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से खेतों में जाकर फसलों की क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है. जिन क्षेत्रों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हुई है, वहां की विस्तृत रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को सौंपने को कहा गया है. प्रशासन का लक्ष्य है कि बिना किसी देरी के पीड़ित किसानों की पहचान की जाए ताकि मुआवजे की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा सके. इन फसलों का हुआ नुकसान अचानक बदले मौसम के मिजाज ने सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, मक्का और सरसों की फसलों पर पहुंचाई है. कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें तेज हवाओं के कारण खेतों में बिछ गई हैं और जलभराव के कारण अनाज की गुणवत्ता खराब होने का डर है. मोकामा और आसपास के टाल क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि दलहन की फसलों का नुकसान है. दलहन अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश ने न केवल अनाज बल्कि पशुचारे के संकट को भी बढ़ा दिया है. आम और लीची के बगानों नुकसान की होगी मैपिंग केवल रबी फसलें ही नहीं, बल्कि बिहार की शान माने जाने वाले आम और लीची के बागों पर भी आफत बरसी है. तेज आंधी के कारण पेड़ों पर लगे बौर (फूल) बुरी तरह झड़ गए हैं, जिससे इस साल फलों के उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है. बगान मालिकों का कहना है कि साल भर की मेहनत पर पानी फिरने से उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में लीची की फसल को लेकर किसान काफी मायूस हैं. धैर्य रखें अन्नदाता, हम आपके साथ हैं कृषि मंत्री ने किसानों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे इस मुश्किल घड़ी में धैर्य बनाए रखें. उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. प्रशासन नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी. वर्तमान में रबी फसलों की कटाई का सीजन चल रहा था, ऐसे में कुदरत की इस मार ने किसानों की पूरी साल की प्लानिंग को अस्त-व्यस्त कर दिया है. Also Read: पटना में अब बिना देरी मिलेगा PNG कनेक्शन, प्रशासन ने एनओसी नियम में किया बदलाव The post बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेंडर चेंज के बाद अनाया का छलका दर्द, पिता संजय बांगर को बताया बेस्ट सपोर्टर

Highlights परिवार का साथ और सर्जरी पिता का मिला मजबूत सपोर्ट छोड़ना पड़ा पसंदीदा स्पोर्ट्स क्रिकेट सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का प्यार Anaya Bangar Emotional Post: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अनाया का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और उनका नाम आर्यन था. उन्होंने अपना जेंडर बदलने का फैसला किया. हाल ही में थाईलैंड में उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी पूरी हुई है. इस सर्जरी के दौरान उनके पिता संजय बांगर उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे. अनाया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने इस सफर के बारे में बताया है. परिवार का साथ और सर्जरी अनाया अभी सर्जरी के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं. उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर की जिसमें उनके पिता संजय बांगर नजर आ रहे हैं. अनाया ने बताया कि यह सफर उनके और उनके परिवार के लिए आसान नहीं था. परिवार को इस बदलाव को समझने और स्वीकार करने में काफी समय लगा. शुरुआत में परिवार का सपोर्ट नहीं था, लेकिन अब पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है. उनके छोटे भाई अथर्व ने हमेशा उनका साथ दिया. अनाया ने बताया कि उनके पिता ने ही इस सर्जरी का पूरा खर्च उठाया है. पिता का मिला मजबूत सपोर्ट अनाया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जिंदगी के सबसे अहम पलों में पिता का साथ होना उनके लिए सब कुछ है. उन्होंने बताया कि पिता का साथ उन्हें रातों-रात नहीं मिला. इस पूरी प्रक्रिया में काफी उलझनें और सवाल थे. लेकिन जब पिता का सपोर्ट मिला, तो वह एकदम सच्चा और मजबूत था. अनाया का कहना है कि पिता के साथ होने से ही यह बड़ी सर्जरी मुमकिन हो पाई. उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि आगे बढ़ने और प्यार मिलने में समय लगता है, लेकिन जब यह मिलता है तो हर चीज से बढ़कर होता है. View this post on Instagram A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar) छोड़ना पड़ा पसंदीदा स्पोर्ट्स क्रिकेट अनाया एक क्रिकेटर भी रही हैं. लेकिन जेंडर बदलने के इस सफर में उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी. अनाया को उनके पिता ने ही बताया था कि अब उनके लिए क्रिकेट में कोई जगह नहीं बची है. समाज से लड़ने के साथ-साथ अपने अंदर के द्वंद्व से जूझते हुए अनाया को अपना सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स क्रिकेट छोड़ना पड़ा. अनाया ने खुद की पहचान को दुनिया के सामने लाने के लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और सर्जरी का सहारा लिया. सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का प्यार अनाया एक ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट भी हैं. जब से दुनिया को उनकी इस कहानी के बारे में पता चला है, सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है. लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं. अनाया ने बताया कि आज वह हर चीज के लिए बहुत आभारी हैं. क्रिकेट छूटने का दुख जरूर है, लेकिन अपने असली रूप में जीने और परिवार का पूरा साथ मिलने से वह काफी खुश हैं. ये भी पढ़ें- मुझे नहीं पता था सरपंच का मतलब, श्रेयस अय्यर ने बताया दिलचस्प किस्सा IPL 2026: MI के इवेंट में रोहित का जलवा, स्टेज पर जमकर थिरके हिटमैन IPL 2026: प्रैक्टिस मैच में अभिषेक का तूफान, सेंचुरी से चूके, ईशान ने गेंदबाजों को धोया The post जेंडर चेंज के बाद अनाया का छलका दर्द, पिता संजय बांगर को बताया बेस्ट सपोर्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र छठ के दूसरे दिन होता है खरना, जानें विधि और प्रसाद के नियम, बरतें ये सावधानियां

Chaitra Chhath 2026: 22 मार्च 2026 से चैत्र छठ का शुभारंभ हो चुका है. यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. पर्व के दूसरे दिन खरना किया जाता है. खरना का अर्थ शुद्धिकरण होता है. इस दिन व्रती माता छठी और सूर्य देव का ध्यान कर संध्या के समय प्रसाद तैयार करती हैं. माता छठी और सूर्य देव को भोग लगाने के बाद व्रती सबसे पहले प्रसाद ग्रहण करती हैं. इसके बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को प्रसाद वितरित किया जाता है. सूर्य देव की पूजा खरना के दिन व्रती सूर्यास्त से पहले सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. सबसे पहले पूजा स्थल पर दीपक जलाया जाता है. इसके बाद गंगाजल और दूध मिलाकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है. पूजा पूर्ण होने के बाद प्रसाद चढ़ाया जाता है और उसे सभी लोगों में बांटा जाता है. खरना का प्रसाद 23 मार्च 2026, सोमवार के दिन घरों में खरना का आयोजन किया जाएगा. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम के समय सबसे पहले सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करती हैं. इसके बाद मिट्टी का चूल्हा जलाकर भोजन बनाना प्रारंभ किया जाता है. इस दिन मुख्य रूप से गुड़ की खीर और रोटी प्रसाद के रूप में बनाई जाती है. कई घरों में दाल और अरवा चावल का भात भी तैयार किया जाता है. सावधानियां खरना के दिन घर में साधारण नमक का प्रयोग करने से बचना चाहिए. विशेषकर व्रती के लिए साधारण नमक पूरी तरह वर्जित होता है. परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस दिन लहसुन, प्याज या मांसाहार का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. प्रसाद बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले बर्तन बिल्कुल साफ और शुद्ध होने चाहिए, बेहतर है कि वे नए हों या केवल छठ पूजा के लिए ही रखे गए हों. इस दिन मन को शांत रखें, किसी पर गुस्सा न करें और घर में झगड़ा न होने दें, क्योंकि यह सात्विकता का पर्व है.  यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post चैत्र छठ के दूसरे दिन होता है खरना, जानें विधि और प्रसाद के नियम, बरतें ये सावधानियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनीमून पर दिखे रश्मिका-विजय के खास पल, तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही धूम

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके हनीमून की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें दोनों थाईलैंड के खूबसूरत द्वीप कोह समुई में दिखाई दे रहे हैं. फैंस उनके प्यार और केमिस्ट्री को देखकर काफी खुश हैं. हनीमून की तस्वीर और जगह शादी के बाद रश्मिका और विजय ने प्राइवेट विला में हनीमून मनाया. यह विला समुद्र के किनारे है और हर तरफ हरियाली और शांति का माहौल है. सामने आई तस्वीर में विजय काफी सिंपल दिख रहे हैं. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहलना है, जबकि रश्मिका पीली फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं और छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने इस विला को इसलिए चुना ताकि इस खास समय को सुकून और प्राइवसी के साथ बिता सकें. View this post on Instagram A post shared by ⭐VDFC MAHARASHTRA™⭐ (@vijaydeverakonda_maharashtra) फैंस के रिएक्शन इस फोटो के वायरल होते ही फैंस कमेंटस सेक्शन में अपना प्यार बरसाने लगे हैं. एक यूजर likitha_reddy1234 ने लिखा क्यूट जोड़ी. दूसरे यूजर titly_chakraborty_ने लिखा, अरे वाह थू थू थू…. ईश्वर करे इस प्यारे जोड़े पर कभी कोई बुरी नजर न पड़े. भगवान इनको हमेशा प्यार और साथ दें और इस रिश्ते को हर बुरी चीज से बचाएं. कपल ने कब की शादी ? रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर शहर में शाही अंदाज में शादी की थी. इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इसके बाद 4 मार्च को उन्होंने हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस के लिए यह शादी और रिसेप्शन दोनों ही सरप्राइज साबित हुए, क्योंकि उन्होंने अपने रिश्ते को लंबे समय तक छुपाकर रखा था. रश्मिका- विजय की अपकमिंग फिल्में शादी के बाद रश्मिका ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग शुरू कर दी है साथ ही वह ‘कॉकटेल 2’ फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसके अलावा विजय और रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे. इससे पहले यह जोड़ी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है, जिनमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह भी पढ़ें: ‘सरके चुनर’ विवाद ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट कैंसिल करने की मांग तेज The post हनीमून पर दिखे रश्मिका-विजय के खास पल, तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही धूम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

55-इंच Smart TV पर भारी छूट, Amazon Sale में Sony-Xiaomi के दाम टूटे

अगर आप अपने स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेजन पर कई 4K Smart TVs की कीमतें गिर गई हैं. पहले जो फीचर्स महंगे लगते थे, अब वो काफी किफायती हो गए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट टीवी के ऑप्शन दिखाने वाले हैं, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी परफेक्ट हैं. चलिए, अब इन स्मार्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी ऑप्शन पर एक नजर डालते हैं. Samsung Vision AI QLED TV (55 inches) इसमें Quantum Dot टेक्नोलॉजी और Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जिससे रंग और कॉन्ट्रास्ट दमदार और ज्यादा जीवंत दिखाई देते हैं. Quantum HDR और HDR10+ सपोर्ट की वजह से हर सीन, चाहे वो उजाला हो या अंधेरा, डिटेल में और बेहतर दिखता है. गेमिंग लवर्स के लिए भी ये TV कमाल है. इसमें दिया गया ALLM और Game Motion Plus से रेस्पॉन्स टाइम तेज और स्मूथ रहता है. स्पेसिफिकेशन  डिस्प्ले: 55-इंच QLED रिजॉल्यूशन: 4K UHD रिफ्रेश रेट: 50 Hz ऑडियो: 20W के साथ OTS Lite ऑपरेटिंग सिस्टम: Tizen Samsung vision ai qled tv (55 inches) Sony BRAVIA 2M2 Series (55 inches) इसमें मौजूद 4K Processor X1, Live Colour और MotionFlow XR जैसी टेक्नोलॉजी की मदद से इसका पिक्चर क्वालिटी बहुत ही साफ और जीवंत दिखता है. साउंड की बात करें तो इसमें Dolby Atmos और DTS:X का सपोर्ट दिया गया है. Google TV पर रन होने की वजह से आपके पास स्ट्रीमिंग ऐप्स और वॉइस कंट्रोल का आसान एक्सेस भी है. स्पेसिफिकेशन  डिस्प्ले: 55-इंच LED रिजॉल्यूशन: 4K UHD रिफ्रेश रेट: 60 Hz ऑडियो: 20W (Dolby Atmos के साथ) ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV Sony bravia 2m2 series (55 inches) TCL 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV (55 inches) इस टीवी में मौजूद QD-Mini LED पैनल और 512+ लोकल डिमिंग जोन अलग ही स्तर का कंट्रास्ट और ब्राइटनेस कंट्रोल देता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए ये एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync Premium Pro है. मूवी का मजा और बढ़ाने के लिए इसमें Dolby Vision IQ और Dolby Atmos भी मौजूद हैं. स्पेसिफिकेशन  डिस्प्ले: 55-इंच QD-Mini LED रिजॉल्यूशन: 4K UHD रिफ्रेश रेट: 144 Hz ऑडियो: 40W ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV Tcl 4k uhd smart qd-mini led google tv (55 inches) Xiaomi FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV (55 inch) इसमें HDR10+ और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है. यह TV Fire TV OS पर चलता है, यानी आपको ढेर सारे ऐप्स का एक्सेस और एलेक्सा वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. साथ ही, इसमें मौजूद MEMC टेक्नोलॉजी फास्ट सीन को भी स्मूथ बना देती है, ताकि आपको कहीं भी ब्लर या लग फील न हो. स्पेसिफिकेशन  डिस्प्ले: 55-इंच QLED रिजॉल्यूशन: 4K UHD रिफ्रेश रेट: 60 Hz ऑडियो: 34W ऑपरेटिंग सिस्टम: Fire TV Xiaomi fx pro qled ultra hd 4k smart fire tv (55 inch) यह भी पढ़ें: Smart TV के रंग लग रहे हैं फीके-फीके? ये सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क The post 55-इंच Smart TV पर भारी छूट, Amazon Sale में Sony-Xiaomi के दाम टूटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदीग्राम फतह के लिए तृणमूल की खास स्ट्रैटजी, अभिषेक बनर्जी डालेंगे डेरा, करेंगे तीन जनसभाएं

मुख्य बातें जिले में होंगी तीन सभाएं शुभेंदु अधिकारी के लिए मुश्किल राह Abhishek Banerjee: नंदीग्राम : तृणमूल कांग्रेस इस चुनाव में नंदीग्राम सीट वापस पाने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है. तृणमूल ने विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी को चौंकाते हुए उनके करीबी सहयोगी पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है. अब नंदीग्राम सीट पर कब्जा करने के लिए पार्टी के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी खुद वहां डेरा डालने जा रहे हैं. उन्होंने न केवल अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत यहां से करने का फैसला किया है, बल्कि वो यहां तीन जनसभाएं भी करेंगे. इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी यहां पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर बैठक करेंगे. जिले में होंगी तीन सभाएं पार्टी सूत्रों के अनुसार अभिषेक बनर्जी इसी माह पूर्वी मेदिनीपुर में तीन चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे 25 मार्च को नंदीग्राम में एक कार्यकर्ता सभा के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. अभिषेक वहां पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. इसके बाद, वे 27 मार्च को पूर्वी पंचकुरा केंद्र में एक जनसभा करेंगे. इस सभा का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है. और 30 मार्च को वे कांथी संगठनात्मक जिले में एक बंद कमरे में सभा करेंगे. नेतृत्वक हलकों में इस सभा को चुनाव रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अभिषेक बनर्जी के इस दौरे को लेकर जिले के तृणमूल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शुभेंदु अधिकारी के लिए मुश्किल राह पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2021 में खुद नंदीग्राम में शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार शुभेंदु भवानीपुर से ममता को हराने के लिए फिर से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. नंदीग्राम में इस बार मुकाबला कड़ा है. शुभेंदु अधिकारी के लिए वोट का जुगाड़ करनेवाला ही इस बार तृणमूल का उम्मीदवार हैं. कुछ नेतृत्वज्ञों का कहना है कि स्थानीय नेता पवित्र कर को तृणमूल का उम्मीदवार बनाना, एक रणनीतिक कदम है. पवित्र कर यह अच्छी तरह जानते हैं कि नेतृत्वक माहौल किस तरफ पलट सकता है. अब, वे खुद उम्मीदवार तौर पर जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं. Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला The post नंदीग्राम फतह के लिए तृणमूल की खास स्ट्रैटजी, अभिषेक बनर्जी डालेंगे डेरा, करेंगे तीन जनसभाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना हॉस्टल कांड: परिजनों का CBI पर आरोप- हमें ही साक्ष्य ढूंढने को कह रही एजेंसी

Patna NEET Student Death Case: शनिवार को सीबीआई की नई जांच अधिकारी विभा कुमारी ने मृतका के मामा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, लेकिन इस मुलाकात के बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. परिजनों का सीधा आरोप है कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI साक्ष्य जुटाने के बजाय उनसे ही सबूत मांग रही है और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है. पूछताछ के बाद क्यों भड़के परिजन? छात्रा के मामा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनसे वही पुराने सवाल दोहराए जा रहे हैं, जिनका जवाब वे पहले ही पटना पुलिस, एसआईटी और सीबीआई को दस बार दे चुके हैं. परिजनों का आरोप है कि छात्रा के नाबालिग होने के बावजूद शुरुआत में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया गया और न ही पिछले आईओ ने कोर्ट में हॉस्टल संचालक की जमानत का विरोध किया. वकील एसके पांडे ने दावा किया कि सीबीआई अब परिजनों पर इस बात का दबाव बना रही है कि वे इसे ‘आत्महत्या’ मान लें, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की बात सामने आई थी. डॉक्टर से आमने-सामने क्यों नहीं हुए? जांच के दौरान एक असहज स्थिति तब पैदा हुई जब सीबीआई ने प्रभात मेमोरियल अस्पताल के डॉ. सतीश को भी पूछताछ के लिए बुलाया. छात्रा के मामा ने उनके साथ एक ही टेबल पर बैठकर बात करने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि जिस डॉक्टर ने पीड़िता के परिवार पर ही हत्या का मनगढ़ंत आरोप लगाया हो, उसके सामने बैठकर चर्चा करने का कोई तुक नहीं बनता. जांच में अब क्या नए एंगल सामने आए? सीबीआई की जांच में अब एक करीबी लड़के का जिक्र भी आया है, जिसकी फोटो और स्नैपचैट डिटेल परिजनों को दिखाई गई. परिजनों का कहना है कि पटना पुलिस की एसआईटी पहले ही 25 संदिग्धों के सैंपल ले चुकी है, जिनमें से किसी का भी डीएनए छात्रा के कपड़ों पर मिले स्पर्म से मैच नहीं हुआ. अब सीबीआई नए सिरे से मोबाइल की सीडीआर (CDR) खंगाल रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मुख्य संदिग्धों को अब तक रिमांड पर लेकर उनके मोबाइल डेटा की जांच क्यों नहीं की गई? आगे क्या होगा? 6 जनवरी को हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली छात्रा ने 11 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दुष्कर्म की पुष्टि कर इस केस को हत्या और बलात्कार की श्रेणी में ला खड़ा किया है. अब 23 मार्च को पॉक्सो अदालत में होने वाली अगली सुनवाई का इतंजार हैं. परिजनों का कहना है कि अगर उन्हें केंद्रीय एजेंसी से न्याय की उम्मीद नहीं दिखी, तो वे अपनी बात लेकर जनता के बीच जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे. Also Read: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भड़कीं लालू की बेटी, साइबर सेल में की शिकायत, बोलीं- मेरी छवि बिगाड़ने की साजिश The post पटना हॉस्टल कांड: परिजनों का CBI पर आरोप- हमें ही साक्ष्य ढूंढने को कह रही एजेंसी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top