Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरी, पढ़ते ही भर आएंगी आंखें

Friendship Day Wishes 2026: हर रिश्ते की अपनी एक अहमियत होती है, लेकिन दोस्ती ऐसा रिश्ता है जो भरोसे, अपनापन और साथ से मजबूत बनता है. फ्रेंडशिप डे इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है. इस दिन लोग अपने सबसे करीबी दोस्तों को प्यार भरे संदेश भेजकर उन्हें यह एहसास दिलाते हैं कि उनकी दोस्ती जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है. अगर आप भी अपने दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए नए विशेज, कोट्स और शायरी शेयर कर सकते हैं. फ्रेंडशिप डे विशेज फॉर फ्रेंड Friendship Day Wishes 2026, PC – AI तेरे जैसा दोस्त मिलना आसान नहीं होता. हर किसी को ऐसा अपना इंसान नहीं मिलता. दुआ है हमारी दोस्ती हमेशा यूं ही बनी रहे. हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे सबसे प्यारे दोस्त. तेरी हंसी मेरी खुशी बन जाए. तेरी हर जीत मेरी खुशी कहलाए. ऐसे ही हर मोड़ पर तेरा साथ मिलता रहे. हमारी दोस्ती हमेशा मुस्कुराती रहे. कुछ रिश्ते किस्मत से मिलते हैं. कुछ दिल से बन जाते हैं. लेकिन सच्चे दोस्त वही होते हैं. जो हर हाल में साथ निभाते हैं. दोस्ती की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है. यह बिना किसी शर्त के निभाई जाती है. बस एक भरोसा और ढेर सारा अपनापन. यही इसे सबसे खास बना देता है. वक्त बदल जाए तो बदलने दो. हालात बदल जाएं तो बदलने दो. लेकिन हमारी दोस्ती का रिश्ता. हर दौर में ऐसा ही मजबूत रहे. जब भी जिंदगी ने मुश्किल रास्ता दिखाया. एक दोस्त ने हमेशा हाथ बढ़ाया. यही तो सच्ची दोस्ती की पहचान है. जो हर मोड़ पर साथ निभाती है. दोस्ती कोई बड़ा वादा नहीं मांगती. बस सच्चा साथ चाहती है. जो हर खुशी में मुस्कुराए. और हर दुख में कंधा बन जाए. यादें बदल सकती हैं. समय भी बदल सकता है. लेकिन सच्चे दोस्त दिल में हमेशा. पहले जैसे ही रहते हैं. फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं और मैसेज तेरे साथ बिताया हर पल. मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी याद है. दुआ है यह दोस्ती हमेशा. यूं ही मुस्कुराती रहे. ना दौलत चाहिए. ना कोई बड़ी पहचान चाहिए. बस जिंदगी के हर सफर में. तेरे जैसा दोस्त हमेशा साथ चाहिए. सच्चा दोस्त वही होता है. जो बिना कहे दिल की बात समझ जाए. जो हर परेशानी में साथ खड़ा रहे. और हर खुशी को दोगुना कर जाए. दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल होता है. इसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता. बस इसे दिल से निभाया जाता है. और जिंदगी भर संजोकर रखा जाता है. दोस्ती क्यों होती है सबसे खास दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जिसमें दिखावे की नहीं बल्कि सच्चे साथ की अहमियत होती है. एक अच्छा दोस्त आपकी खुशियों में दिल से मुस्कुराता है और मुश्किल समय में बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहता है. यही वजह है कि फ्रेंडशिप डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि इस खूबसूरत रिश्ते का सम्मान करने का मौका भी है. यह भी पढ़ें: दोस्त दूर है? इन 5 क्रिएटिव आइडियाज से बनाएं Friendship Day को यादगार The post फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरी, पढ़ते ही भर आएंगी आंखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Assam Flood: शिवसागर पहुंचे रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद के लिए आए आगे

Randip Hooda Assam Flood: एक्टर रणदीप हुड्डा बाढ़ से प्रभावित असम के शिवसागर जिले पहुंचे, जहां उन्होंने राहत कार्यों में हिस्सा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी और राहत कार्य में जुटे वॉलंटियर्स से भी बातचीत की. Randeep and Global Sikh Movement: रणदीप  ने चलाया ग्लोबल सिख अभियान असम में आई बाढ़ के बाद कई परिवार अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे समय में रणदीप ने उनसे मिलकर उनका हाल जाना, उनकी परेशानियां सुनीं और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. रणदीप मानवीय संस्था ‘ग्लोबल सिख’ के साथ मिलकर राहत अभियान का हिस्सा बने. हुड्डा के साथ ‘ग्लोबल सिख’ के सदस्य भी मौजूद थे. यह संगठन पिछले कई दिनों से शिवसागर और आसपास के चराइदेव जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रहा है. संगठन की टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, पीने का पानी और रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचा रही है। वॉलंटियर्स लगातार दूर-दराज के गांवों तक पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं, जहां बाढ़ के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं. #WATCH | Sivasagar, Assam: On flood-affected people, Actor Randeep Hooda says, “This is the Sivasagar railway station, and many affected families have come here from the surrounding areas. So, we make the food and bring it to them, and we have been doing this every day for the… pic.twitter.com/GOQNfzOEvN — ANI (@ANI) August 1, 2026 “> हुड्डा ने राहत कार्य में जुटे वॉलंटियर्स की सराहना की और उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहने के लिए प्रेरित किया. उनके दौरे से बाढ़ प्रभावित परिवारों का मनोबल बढ़ा और ऊपरी असम में चल रहे राहत कार्यों पर पूरे देश का ध्यान गया. Adil Hussain Reacted on Assam Flood: आदिल हुसैन ने बाढ़ की स्थति पर जताई नाराजगी  एक्टर आदिल हुसैन ने भी अपने गृह राज्य असम में बाढ़ की स्थिति पर दुख और नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि हर साल आने वाली इस आपदा ने उन्हें “निराश, नाराज, दुखी और उदास” कर दिया है. उन्होंने बताया कि बाढ़ का असर उनके परिवार पर भी पड़ा है. आदिल ने कहा, “शिवसागर में मेरी बहन की बेटियों और उनके पतियों के घरों में पानी भर गया है. मैं उनकी मदद करने का रास्ता ढूंढ़ रहा हूं लेकिन हालात बहुत मुश्किल हैं.” Papon and Adil on Assam Flood: पापोन और आदिल साथ बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद को आए आदिल ने यह भी बताया कि वे गायक पापोन के लगातार संपर्क में हैं और दोनों मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल की मॉनसून बारिश और बाढ़ ने असम के शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और नागांव समेत कई जिलों में करीब 1.92 लाख लोगों को प्रभावित किया है. राज्य में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है. डिखो और धनसिरी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. 13,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है, जबकि बचाव दल और वॉलंटियर्स लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को भी असम के पांच जिले बाढ़ की चपेट में रहे. इस वजह से 1,92,799 लोग प्रभावित हुए. वहीं, दो और लोगों की मौत होने के बाद इस साल बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई. यह भी पढ़ें: Inspector Avinash Film: ‘मिर्जापुर’ के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ भी बनेगी फिल्म, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म The post Assam Flood: शिवसागर पहुंचे रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद के लिए आए आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 रही तीव्रता

Earthquake: रविवार अहले सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई. सुबह 4:14 बजे आया भूकंप एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 2 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर आया. भूकंप की प्रमुख जानकारी तीव्रता: 2.9 गहराई: 8 किलोमीटर केंद्र: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 2 अगस्त 2026 को सुबह 4:14:01 बजे दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी गहराई 8 किलोमीटर रही-राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक क्यों होते हैं? अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक आ सकते हैं. वैज्ञानिक इन्हें तीन श्रेणियों में बांटते हैं उथले (Shallow) भूकंप मध्यम गहराई (Intermediate) के भूकंप गहरे (Deep) भूकंप उथले भूकंप अपेक्षाकृत अधिक खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि इनकी भूकंपीय तरंगें कम दूरी तय करके सतह तक पहुंचती हैं. इससे जमीन अधिक तेजी से हिलती है और इमारतों को नुकसान और जनहानि का खतरा बढ़ जाता है. The post Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 रही तीव्रता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जुलाई 2026 में किस कंपनी ने मारी बाजी? Hyundai, Tata, Mahindra और Kia की सेल्स रिपोर्ट आई सामने

जुलाई 2026 पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार महीना रहा. लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियों ने साल-दर-साल बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की. इस दौरान Hyundai ने अपने सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ गई. दूसरी ओर Mahindra की SUV की मजबूत मांग लगातार बनी रही. EV की दम पर टाटा मोटर्स की जबरदस्त वापसी टाटा मोटर्स ने जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने इस दौरान कुल 63,760 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल जुलाई में बिकी 40,175 यूनिट्स के मुकाबले 59% ज्यादा है. इनमें 62,611 गाड़ियां हिंदुस्तान में बिकीं, जबकि 1,149 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस की रही. कंपनी ने जुलाई 2026 में 15,217 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 7,124 यूनिट्स था. यानी सिर्फ एक साल में टाटा की EV बिक्री में 114% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. जुलाई में 1 लाख के पार पहुंची महिंद्रा की कुल बिक्री जुलाई 2026 में भी महिंद्रा की SUV की डिमांड लगातार बढ़ती रही. कंपनी ने हिंदुस्तान में 60,048 एसयूवी की बिक्री की, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 20% ज्यादा है. वहीं, एक्सपोर्ट को मिलाकर महिंद्रा ने कुल 60,887 SUV बेचीं. अगर महिंद्रा की सभी तरह की गाड़ियों की बात करें, तो कंपनी ने जुलाई में कुल 1,03,860 गाड़ियां बेचीं. यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले 26% ज्यादा है. वहीं, कंपनी ने 4,070 गाड़ियां दूसरे देशों में भी भेजीं. विदेशों में गाड़ियों की बिक्री भी पिछले साल के मुकाबले 47% बढ़ी है. फोटो: Mahindra 75,360 गाड़ियों की बिक्री के साथ हुंडई ने बनाया नया रिकॉर्ड हुंडई मोटर इंडिया के लिए जुलाई का महीना अब तक का सबसे शानदार साबित हुआ. कंपनी ने घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री मिलाकर कुल 75,360 गाड़ियों की बिक्री की, जो उसके इतिहास की किसी भी एक महीने की सबसे बड़ी सेल्स है. इतना ही नहीं, यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई के मुकाबले 25.4% ज्यादा है. अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने 54,210 गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर 23.3% की बढ़ोतरी दिखाती हैं. वहीं, एक्सपोर्ट में भी हुंडई ने 21,150 यूनिट्स भेजीं. कंपनी का कहना है कि पिछले 8 साल से ज्यादा समय में यह उसकी सबसे बेहतरीन मासिक एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस रही है. जुलाई में Kia की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार हिंदुस्तान में एंट्री के बाद किआ इंडिया ने जुलाई 2026 में अब तक का अपना सबसे शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने इस महीने 28,200 गाड़ियों की होलसेल बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल जुलाई में बिके 22,135 यूनिट्स के मुकाबले 27.4% ज्यादा है. जुलाई की इस दमदार बिक्री का असर पूरे साल के आंकड़ों पर भी साफ दिखा. जनवरी से जुलाई 2026 के बीच किआ ने कुल 1,91,949 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में यह आंकड़ा 1,64,274 यूनिट्स था. यानी कंपनी ने साल-दर-साल 16.8% की बढ़ोतरी दर्ज की है. ये भी पढ़ें: Brezza, Fronx और WagonR ने बढ़ाई Maruti की रफ्तार, बिक्री पहुंची 2.41 लाख के पार The post जुलाई 2026 में किस कंपनी ने मारी बाजी? Hyundai, Tata, Mahindra और Kia की सेल्स रिपोर्ट आई सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड नियुक्ति प्रक्रिया में नया बवाल, संदेह के घेरे में चयनित 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री

सुनील कुमार झा की रिपोर्ट रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित झारखंड स्त्री पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सफल 313 अभ्यर्थियों में से 33 के प्रमाण पत्रों के फर्जी होने का संदेह है. विभागीय स्तर पर प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान पहली नजर में इन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां और दस्तावेजों की प्रामाणिकता संदेहास्पद पाई गई है. ऐसे में संदेह के घेरे में आई इन अभ्यर्थियों को फिलहाल नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी गई है. कहा गया है कि जब तक प्रमाण पत्रों का सत्यापन और प्रामाणिकता की पुख्ता जांच नहीं हो जाती, नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा. इधर, माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में भी कंप्यूटर साइंस, एआई एंड कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा साइंस जैसे विषयों की डिग्री को लेकर कुछ अभ्यर्थियों से विभाग से शिकायत की है. विभाग का कहना है इन शिकायतों की भी जांच की तैयारी की जा रही है. परीक्षा में 313 अभ्यर्थी हुई थी सफल राज्य प्रशासन की ओर से स्त्री पर्यवेक्षिका के कुल 444 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना जेएसएससी को भेजी गयी थी. वर्ष 2023 में झारखंड स्त्री पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जेएसएससी की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे. परीक्षा सितंबर 2024 में हुई, जबकि आयोग ने 27 मई 2025 को रिजल्ट जारी किया. परीक्षा में कुल 313 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जबकि 131 पद रिक्त रह गए थे. इसके बाद जेएसएससी ने नियुक्ति की अनुशंसा स्त्री, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से की. जब 313 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच विभागीय स्तर पर शुरू की गई, तो एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया. पता चला कि प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित 33 अभ्यर्थियों ने राज्य के एक ही निजी विश्वविद्यालय से एक ही शैक्षणिक सत्र में समाजशास्त्र विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. इतना ही नहीं, उनके अंक भी लगभग समान हैं. यह स्थिति सामान्य संयोग है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच का विषय है. इसलिए संदेह के घेरे में है परीक्षा में सफल 33 अभ्यिर्थियों की डिग्रियां सभी 33 अभ्यर्थी का राज्य के एक ही निजी विश्वविद्यालय स्नातक की परीक्षा में सफल हुई हैं. सभी अभ्यर्थियों ने 12वीं पास करने के बाद करीब छह से सात साल बाद स्नातक की पढाई की है. अधिकतर अभ्यर्थियों ने इंटर की पढ़ाई साइंस से की है. इसके बाद समाजशास्त्र से स्नातक किया. सभी अभ्यर्थियों के स्नातक की पढ़ाई करने का शैक्षणिक सत्र लगभग एक समान है. इन अभ्यर्थियों के स्नातक में पास मार्क्स भी लगभग बराबर है. शिक्षक नियुक्ति में भी अभ्यर्थियों का ऐसा ही दावा राज्य में लगभग 1300 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इनमें से लगभग 800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा जेएसएससी ने शिक्षा विभाग से कर दी है. इस बीच कुछ अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से शिकायत की है कि कंप्यूटर साइंस, एआई एंड कोडिंग, साइबर सिक्यूरिटी एंड डेटा साइंस विषय में सफल कुछ अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र गलत तरीके से हासिल किया है. अभ्यर्थियों का दावा है कि सफल अभ्यर्थियों ने राज्य के निजी विवि से डिग्री हासिल की है. The post झारखंड नियुक्ति प्रक्रिया में नया बवाल, संदेह के घेरे में चयनित 33 स्त्री पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऋतिक रोशन के एक कमेंट के बाद फिर गरमाया पुराना विवाद, भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘आग में घी डालना बंद कीजिए’

Hrithik Roshan Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में शामिल ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर We Need to Apologise to Hrithik ट्रेंड शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद ऋतिक रोशन ने इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया के ट्रेंड देखकर किसी एक पक्ष का सपोर्ट न करने और फैक्ट्स का इंतजार करने की बात कही. हालांकि, ऋतिक की यह प्रतिक्रिया कंगना को पसंद नहीं आई और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक्टर को जवाब दिया. कंगना रनौत ने क्या कहा? कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें खुशी है कि ऋतिक को अपनी जिंदगी में सबा आजाद के रूप में सही साथी मिल गया है और दोनों साथ में अच्छे लगते हैं. कंगना ने लिखा, प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट पार्टनर सबा आजाद मिल गई हैं. आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं. आप एक कमिटेड रिश्ते में हैं, ऐसे में किसी स्त्री को इस तरह छेड़ना आपको शोभा नहीं देता. इसके बजाय आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं. कृपया इस मामले में और आग मत लगाइए और अपनी पार्टनर को भी असहज स्थिति में मत डालिए. उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और ऐसे बेवजह के बयान देना बंद करेंगे. hrithik roshan comment View on Instagram आखिर दोबारा क्यों शुरू हुई यह बहस? यह पूरा मामला उस समय फिर चर्चा में आया जब कंगना रनौत ने छात्र विरोध प्रदर्शनों को लेकर एक टिप्पणी की. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने उन्हें जवाब दिया. सौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि तुम युवा ऋतिक रोशन जैसे दिखते हो. शायद इसी वजह से कंगना तुम्हें निशाना बना रही हैं.” इसके बाद सोशल मीडिया पर पुराने विवाद की चर्चा फिर तेज हो गई और “We Need to Apologise to Hrithik” ट्रेंड करने लगा. 2016 से चला आ रहा है ऋतिक-कंगना विवाद ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था. एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ऋतिक को अपना सिली एक्स कहा था. इसके बाद ऋतिक ने सार्वजनिक रूप से इस बात से इनकार किया कि दोनों कभी रिलेशनशिप में थे. मामला यहीं नहीं रुका. दोनों की तरफ से कानूनी नोटिस भेजे गए, कई सार्वजनिक बयान सामने आए और ईमेल समेत कई गंभीर आरोप भी लगे. यह विवाद महीनों तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी समाचार बना रहा. ये भी पढ़ें: ‘मेरी फिल्मों की क्लिप्स दिखाकर युवाओं को मत भटकाओ’: ट्रोल्स पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा The post ऋतिक रोशन के एक कमेंट के बाद फिर गरमाया पुराना विवाद, भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘आग में घी डालना बंद कीजिए’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

130 Kmph का तेज गेंदबाज कैसे बना जैवलिन चैंपियन? रुमेश थरंगा के करियर की हैरान कर देने वाली कहानी

Rumesh Tharanga Pathirage: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. हिंदुस्तान के स्टार एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से जहां देश को गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद थी, वहीं श्रीलंका के युवा खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया. 23 वर्षीय रुमेश ने 89.75 मीटर का बेहतरीन थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, जबकि नीरज चोपड़ा 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल में रुमेश का दमदार प्रदर्शन जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में रुमेश थरंगा ने शुरुआत से ही शानदार लय दिखाई. उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 89.75 मीटर तक भाला फेंककर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई और अंत तक कोई भी खिलाड़ी उनके इस प्रदर्शन को पीछे नहीं छोड़ सका. हिंदुस्तान के नीरज चोपड़ा ने पूरी कोशिश की, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.83 मीटर ही रहा. इस तरह श्रीलंका के इस युवा खिलाड़ी ने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. रुमेश इस सीजन में पहले ही 92.62 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक जैवलिन थ्रोअर्स में गिना जाने लगा है. कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड जीतकर उन्होंने यह साबित भी कर दिया कि वह आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स के बड़े सितारों में शामिल होने वाले हैं. क्रिकेटर बनने का सपना, लेकिन बदल गई जिंदगी 21 मार्च 2003 को श्रीलंका के कलूतारा में जन्मे रुमेश थरंगा पथिरागे की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत जैवलिन थ्रो से नहीं, बल्कि क्रिकेट से की थी. साल 2012 में उन्होंने क्रिकेट स्पोर्ट्सना शुरू किया और कोलंबो के प्रतिष्ठित सेंट पीटर्स कॉलेज की टीम का हिस्सा बने. तेज गेंदबाज के रूप में उनकी पहचान तेजी से बनने लगी. वह नियमित रूप से 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे. अंडर-18 स्तर पर उनकी गेंद की गति 134 किलोमीटर प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई थी. श्रीलंका क्रिकेट में उन्हें भविष्य के तेज गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा था. पिता की सलाह ने बदल दी करियर की दिशा रुमेश के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उनके पिता ने उन्हें एथलेटिक्स में करियर बनाने की सलाह दी. उनके पिता स्वयं पूर्व एथलीट रहे हैं और डिस्कस थ्रो तथा शॉट-पुट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे. उन्होंने अपने बेटे की शारीरिक क्षमता को देखते हुए उसे ट्रैक एंड फील्ड में भविष्य तलाशने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद रुमेश ने एथलेटिक्स की ओर कदम बढ़ाया और यही फैसला उनके करियर का सबसे अहम मोड़ साबित हुआ. कोच ने पहचानी कंधे की ताकत साल 2017 में रुमेश की मुलाकात कोच टोनी प्रसन्ना से हुई. कोच ने उनकी तेज गेंदबाजी के दौरान विकसित हुई कंधे की ताकत और शारीरिक क्षमता को देखते हुए उन्हें जैवलिन थ्रो अपनाने की सलाह दी. इसके बाद रुमेश ने पूरी तरह जैवलिन पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने तकनीक पर लगातार काम किया, फिटनेस में सुधार किया और कुछ ही वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली. मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर उन्होंने विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के बीच अपनी जगह बनाई. नीरज, अरशद और वालकॉट जैसे दिग्गजों को दी चुनौती रुमेश थरंगा अब सिर्फ श्रीलंका के उभरते खिलाड़ी नहीं, बल्कि विश्व जैवलिन थ्रो के बड़े नामों में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने अपने प्रदर्शन से हिंदुस्तान के नीरज चोपड़ा, पाकिस्तान के अरशद नदीम और ट्रिनिडाड एंड टोबैगो के पूर्व चैंपियन केशोरन वालकॉट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का गोल्ड जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इससे उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है. श्रीलंका के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रुमेश थरंगा का गोल्ड मेडल श्रीलंका के स्पोर्ट्स इतिहास में भी बेहद खास माना जा रहा है. देश ने करीब 20 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया है. इससे पहले श्रीलंका को आखिरी बार 2006 में स्वर्ण पदक मिला था. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह श्रीलंका का केवल पांचवां गोल्ड मेडल है. इसके साथ ही 1950 के बाद पहली बार श्रीलंका ने एथलेटिक्स स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस जीत ने श्रीलंका के स्पोर्ट्स इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. अब एशियन गेम्स पर होगी नजर कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें आगामी एशियन गेम्स पर रहेंगी. रुमेश थरंगा एक बार फिर नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और एशिया के अन्य शीर्ष जैवलिन थ्रोअर्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. जिस तरह उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने प्रदर्शन से दुनिया को चौंकाया है, उसे देखते हुए एशियन गेम्स में भी उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. यदि वह अपनी मौजूदा फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो आने वाले वर्षों में विश्व एथलेटिक्स में श्रीलंका के सबसे बड़े स्टार के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हो सकती है. इसे भी पढ़े- CWG में हिंदुस्तान का गोल्डन पंच: एक दिन में बॉक्सिंग में इंडिया को 7 सोना, 3 चांदी The post 130 Kmph का तेज गेंदबाज कैसे बना जैवलिन चैंपियन? रुमेश थरंगा के करियर की हैरान कर देने वाली कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोग अपने पार्टनर को धोखा क्यों देते हैं? जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

Relationship Cheating: किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव भरोसा होती है. जब यही भरोसा टूटता है, तो रिश्ता भी कमजोर होने लगता है. अक्सर जब कोई अपने पार्टनर को धोखा देता है, तो वह इसे एक पल की गलती या परिस्थितियों का असर बताता है. लेकिन कई रिसर्च बताती हैं कि चीटिंग हमेशा अचानक नहीं होती. इसके पीछे कई मानसिक और व्यवहार से जुड़े कारण हो सकते हैं. रिश्ते में धोखा किसे कहते हैं? धोखा सिर्फ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना ही नहीं होता. अगर कोई अपने पार्टनर से छिपाकर किसी और के साथ भावनात्मक या रोमांटिक रिश्ता बनाता है, तो इसे भी बेवफाई माना जा सकता है. आज सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैट के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इस तरह के मामले भी पहले से ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. रिसर्च क्या कहती है? मनोविज्ञान से जुड़ी कई रिसर्च के अनुसार, चीटिंग के पीछे सिर्फ रिश्ते में परेशानी ही वजह नहीं होती. कुछ लोग अच्छे रिश्ते में होने के बावजूद भी अपने पार्टनर को धोखा दे सकते हैं. इसकी वजह मौके का मिलना, भावनात्मक जरूरतें, कमजोर सेल्फ कंट्रोल या बिना ज्यादा सोचे फैसला लेना भी हो सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति अपने फैसले की जिम्मेदारी से बच सकता है. क्या हर किसी को होता है पछतावा? कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि हर व्यक्ति को चीटिंग के बाद एक जैसा पछतावा नहीं होता. कुछ लोग अपने फैसले पर दुख जताते हैं, जबकि कुछ ऐसा महसूस नहीं करते. हर व्यक्ति का अनुभव और सोच अलग हो सकती है. किन वजहों से बढ़ सकता है जोखिम? विशेषज्ञों के अनुसार, रिश्ते में बातचीत की कमी, भावनात्मक दूरी, कमजोर आत्म-नियंत्रण, दूसरे लोगों के साथ ज्यादा नजदीकी या किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षण जैसी बातें कुछ लोगों में चीटिंग का जोखिम बढ़ा सकती हैं. हालांकि, ये कारण हर रिश्ते पर लागू नहीं होते. रिश्ते को मजबूत कैसे रखें? अगर रिश्ते में भरोसा बनाए रखना है, तो खुलकर बातचीत करना, एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और समस्याओं को समय रहते सुलझाना जरूरी है. अगर रिश्ते में लगातार परेशानी आ रही है, तो रिलेशनशिप काउंसलर की सलाह लेना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मजबूत रिश्ता वही होता है, जहां भरोसा, सम्मान और ईमानदारी बनी रहे. यह भी पढ़ें: बिना एक भी रुपये खर्च किए बनाएं यादगार संडे, पार्टनर के साथ करें ये प्यारी चीजें The post लोग अपने पार्टनर को धोखा क्यों देते हैं? जानिए रिसर्च में क्या आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CWG 2026: ग्लास्गो में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का जलवा, रिकॉर्ड 7 पदक जीतकर रचा इतिहास

CWG 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 हिंदुस्तानीय पैरा खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुए. 28 सदस्यीय हिंदुस्तानीय पैरा दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते. इसके साथ ही हिंदुस्तान ने कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा स्पर्धाओं में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन हिंदुस्तान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जिससे पदकों की संख्या सात पहुंच गई. खास बात यह रही कि ग्लास्गो में हिंदुस्तान ने जितने पदक जीते, उतने ही पदक उसने इससे पहले राष्ट्रमंडल स्पोर्ट्सों के सभी संस्करणों को मिलाकर जीते थे. पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड मैनचेस्टर 2002 में राष्ट्रमंडल स्पोर्ट्सों में पैरा स्पर्धाओं की शुरुआत हुई थी. ग्लास्गो से पहले हिंदुस्तान ने इन स्पोर्ट्सों में कुल 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य यानी सात पदक ही जीते थे. लेकिन इस बार हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों ने अकेले एक संस्करण में ही सात पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया. बर्मिंघम से आगे निकला हिंदुस्तान बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिंदुस्तान को पैरा स्पर्धाओं में दो पदक मिले थे. भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण और सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक जीता था. वहीं, पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन बाद में डोपिंग टेस्ट में असफल रहने के कारण उनसे यह पदक वापस ले लिया गया. पैरा एथलेटिक्स में बरसे पदक ग्लास्गो में हिंदुस्तान ने सबसे शानदार प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स में किया. यहां हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते. वहीं, झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर हिंदुस्तान की झोली में एक और पदक डाला. इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान शर्मिला – स्वर्ण (स्त्री शॉट पुट F57) शिल्पा शायला – कांस्य (स्त्री शॉट पुट F57) दिलीप गावित – स्वर्ण (पुरुष 100 मीटर T47) मोहम्मद बासिल – रजत (पुरुष 100 मीटर T47) सोमन राणा – स्वर्ण (पुरुष शॉट पुट F57) शुभम जुयाल – रजत (पुरुष शॉट पुट F57) झंडू कुमार – कांस्य (पैरा पावरलिफ्टिंग) रिकॉर्ड भी किए अपने नाम ग्लास्गो में हिंदुस्तानीय पैरा खिलाड़ियों ने सिर्फ पदक ही नहीं जीते, बल्कि प्रतियोगिता के दौरान एक राष्ट्रमंडल स्पोर्ट्स रिकॉर्ड और एक एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. यह प्रदर्शन हिंदुस्तानीय पैरा स्पोर्ट्सों के लगातार बढ़ते स्तर का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है. ये भी पढ़ें: ‘गोल्डन’ स्टोरी की वो 40 दिन, बीमारी से लड़कर जैसमीन लंबोरिया बनीं चैंपियन The post CWG 2026: ग्लास्गो में हिंदुस्तानीय पैरा खिलाड़ियों का जलवा, रिकॉर्ड 7 पदक जीतकर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2 अगस्त की टॉप 20 खबरें: CWG में भारतीय बॉक्सरों का गोल्डन पंच, अब पेपर लीक किया तो 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल जेल

1. CWG 2026 में हिंदुस्तानीय बॉक्सरों का दबदबा कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को हिंदुस्तानीय बॉक्सरों का दबदबा रहा. सचिन, साक्षी, प्रीति, जैस्मीन, प्रिया, अरुंधती चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 2. एंटी पेपर लीक बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी: पेपर लीक किया तो होगी 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक का जुर्माना पेपर लीक मामलों पर लगाम लगाने के लिए बनाए गए कड़े कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. इस विधेयक में राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान किया गया है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 3. कुलगाम आतंकी हमला: आतंकवादियों ने जाति और समुदाय पूछकर मजदूरों को उतारा मौत के घाट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकवादी हमला हुआ. आतंकवादियों ने रोजगार की तलाश में कश्मीर गए छत्तीसगढ़ के दो बेकसूर प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया. दहशतगर्दों ने गोली मारने से पहले दोनों मजदूरों से उनकी जाति और समुदाय के बारे में पूछताछ की और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मजदूरों की हत्या के बाद से छत्तीसगढ़ के उनके पैतृक गांवों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 4. जैश के निशाने पर थे शुभेंदु अधिकारी और जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल, एसटीएफ का खुलासा पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस वर्दी में तोड़फोड़ करने की साजिश रची गयी थी. STF ने आतंकी के पाकिस्तान से संबंध का भी खुलासा किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 5. “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए BJP से अलग होने की तेज होती अटकलों के बीच शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे व्यंग्यात्मक अंदाज में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में पूनावाला का अंदाज ऐसा प्रतीत होता है मानो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हों. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 6. राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दों को लेकर केंद्र प्रशासन पर हमला बोला है. शनिवार को X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की. उन पर पेपर लीक से प्रभावित छात्रों और उनके परिजनों के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 7. E20 के खिलाफ केजरीवाल का हल्ला बोल: 4 अगस्त को 100 लोग लेकर करेंगे पीएम आवास मार्च आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को ‘ई20’ और शुद्ध पेट्रोल के बीच चयन करने का विकल्प दिए जाने की मांग की है. उन्होंने 4 अगस्त को 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास मार्च करने का ऐलान किया है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 8. पंजाब कांग्रेस में कलह: वडिंग की मौजूदगी में चन्नी समर्थकों की नारेबाजी, नाराज बघेल बोले- पार्टी से निकाल दूंगा पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी नेतृत्व भले ही ऑल-इज-वेल का दावा कर रहा हो, लेकिन धरातल पर कार्यकर्ताओं का असंतोष बार-बार सामने आ रहा है. नया मामला पटियाला का है, जहां कांग्रेस के जिला इकाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के संबोधन के समय पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा खड़ा कर दिया. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 9. कोलकाता में भावुक हुईं तसलीमा नसरीन, समान नागरिक संहिता का किया समर्थन बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने कोलकाता में अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा कि यूरोप ने उन्हें नागरिकता दी है, लेकिन दोनों बंगाल में उन्हें रहने की थोड़ी जगह नहीं मिल सकी. 19 साल बाद कोलकाता में तसलीमा ने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें. 10. बांकीपुर उपचुनाव के रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग पहुंचे PK, पटना SSP के खिलाफ लगाए आरोप जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी और पुलिस अधिकारियों पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है और कहा कि 2 अगस्त को इसका सबूत देंगे. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 11. बिहार के 211 नए कॉलेजों को मिले असिस्टेंट प्रोफेसर, BSUSC ने जारी किया रिजल्ट, इस सब्जेक्ट का कट-ऑफ गया सबसे ज्यादा बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. छह विषयों की चयन सूची और श्रेणीवार कट-ऑफ घोषित हो गई है. हिंदी में सबसे अधिक कट-ऑफ रहा, जबकि कई आरक्षित पद अभी भी रिक्त रह गए हैं. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 12. बायोमीट्रिक सुपरवाइजर ही निकला मास्टरमाइंड, मोबाइल पर 12:21 बजे भेजा गया था आंसर बिहार पुलिस हवलदार अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले तीन आरोपियों को ईओयू ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बायोमीट्रिक सुपरवाइजर की मदद से 12 बजकर 21 मिनट पर आंसर मोबाइल पर भेजे गए थे. पूछताछ में आरोपियों ने पहले हुई परीक्षा में भी गड़बड़ी करने की बात कबूल की है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 13. सहारा इंडिया पीड़ितों का 9 अगस्त से सत्याग्रह, राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान सहारा इंडिया में निवेश कर आर्थिक नुकसान उठाने वाले निवेशकों और अभिकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. 9 अगस्त से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है. निवेशकों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह सत्याग्रह जारी रहेगा. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 14. JPSC Students Protest: रांची में लंबा खिंचेगा छात्रों का आंदोलन, तैयार कर रहे नया मंच रांची में JPSC परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छात्र आंदोलन जारी है. राज्य प्रशासन से परीक्षा रद्द करने की अपील के साथ छात्रों को एक नया मंच मिला है, जिससे आंदोलन के लंबा खिंचने के

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top