Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एंटी पेपर लीक बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी: पेपर लीक किया तो होगी 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक का जुर्माना

शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। संसद के दोनों सदनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस विधेयक को पारित किया था. नए कानून के तहत अब प्रश्नपत्र लीक के मामलों की जांच दो महीने के भीतर पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है. सजा और जुर्माने का प्रावधान व्यक्तिगत मामले में सजा और जुर्माना सजा: कम से कम 5 वर्ष से लेकर अधिकतम 10 वर्ष तक का कारावास. जुर्माना: 50 लाख रुपये तक का जुर्माना. पेपर लीक से जुड़ा संगठित अपराध में सजा और जुर्माना सजा: कम से कम 7 वर्ष का कारावास. जुर्माना: 10 करोड़ रुपये तक का भारी जुर्माना. 30 जुलाई को राज्यसभा से बिल को मिली थी मंजूरी 30 जुलाई को राज्यसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी मिली थी. जबकि 29 जुलाई को लोकसभा से बिल को मंजूरी मिली थी. कांग्रेस ने कहा- पेपर लीक रोकने के लिए ‘फास्ट-ट्रैक’ बनाना पर्याप्त नहीं कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी प्रशासन पर निशाना साधा और कहा कि प्रश्नपत्र लीक के मामलों में केवल कड़ी सजा का प्रावधान करना या अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ घोषित करना पर्याप्त नहीं है. जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, 2024 में भी कांग्रेस का यही रुख था और अब 2026 में भी उसका लगातार यही कहना है कि प्रश्नपत्र लीक की समस्या से निपटने के लिए केवल कड़ी सजा का प्रावधान करना या विशेष अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ बनाना पर्याप्त नहीं है. ”हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था के व्यावसायीकरण और भ्रष्टाचार पर बड़ी, अधिक ईमानदार बातचीत करने की जरूरत है. यही छात्र आंदोलन की भावना थी, जिसका मोदी प्रशासन को सम्मान करना चाहिए.” – जयराम रमेश The post एंटी पेपर लीक बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी: पेपर लीक किया तो होगी 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bharat Tiwari Encounter Case : ‘एविडेंस के आधार पर हुई अक्षय कुमार की गिरफ्तारी’, देखिए STF जवान के अरेस्टिंग पर क्या बोले बिहार के DGP

Bharat Tiwari Encounter Case : भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार का बयान सामने आया है. DGP ने कहा कि गिरफ्तारी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है और मामले की न्यायिक जांच जारी है. उन्होंने संकेत दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. DGP बोले- साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए DGP विनय कुमार ने कहा कि गिरफ्तारी जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई है. उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच चल रही है और जैसे-जैसे नए साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है. परिजनों ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की STF जवान की गिरफ्तारी के बाद भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया. मृतक की मां आशा देवी ने आरोप लगाया कि सबसे पहले गोली STF जवान अक्षय कुमार ने चलाई थी. इसके बाद तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने भी फायरिंग की. उन्होंने तत्कालीन एसडीओ संजीत कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले में शामिल सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की. पिता बोले- मुख्यमंत्री के आश्वासन पर है भरोसा भरत भूषण तिवारी के पिता काशी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का जो आश्वासन दिया गया था, उस पर प्रशासन आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय अवश्य मिलेगा. न्यायिक जांच आयोग ने मांगे बयान और साक्ष्य भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच दूसरे चरण में पहुंच गई है. पुलिस फायरिंग न्यायिक जांच आयोग ने आम लोगों, संगठनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना से जुड़े बयान, दस्तावेज, वीडियो और ऑडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की है. आयोग ने शपथ पत्र के माध्यम से साक्ष्य जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की है. घटना की हर परिस्थिति की होगी जांच आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए राज्यपाल के आदेश पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित किया गया है. आयोग घटना की पृष्ठभूमि, पुलिस कार्रवाई की परिस्थितियों, उसके औचित्य और जिम्मेदारी तय करने सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगा. Also Read : 31.74 लाख खर्च, फिर भी बंद पड़ा वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट, आरा में ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल The post Bharat Tiwari Encounter Case : ‘एविडेंस के आधार पर हुई अक्षय कुमार की गिरफ्तारी’, देखिए STF जवान के अरेस्टिंग पर क्या बोले बिहार के DGP appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न कोई हिंट, न कोई तैयारी…एक झटके में छिन गया हिट शो, अचानक सीरियल से बाहर हुए ये सितारे

टीवी इंडस्ट्री में कई बार ऐसा हुआ है, जब पॉपुलर कलाकारों को बिना बताए या कोई हिंट दिए बिना रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया. किसी को टर्मिनेशन मेल मिला, किसी को रिप्लेसमेंट की समाचार सोशल मीडिया से पता चली, तो किसी ने दावा किया कि उन्हें कारण तक नहीं बताया गया. आइए जानते हैं इनके बारे में. शहजादा धामी (अरमान – ये रिश्ता क्या कहलाता है) मार्च 2024 में निर्माता राजन शाही ने शहजादा धामी को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अचानक हटा दिया. प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक बयान में उनके ऊपर अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगाया. शहजादा ने क्या कहा? द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में शहजादा ने कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा बात करने के लिए तैयार नहीं हैं. बाद में अलग-अलग इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था. एक्टर ने कहा था, मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मुझे इस तरह शो से निकाल दिया जाएगा. मुझे अपनी बात रखने का पूरा मौका भी नहीं मिला. View on Instagram शहजादा धामी ने डायरेक्टर के बर्ताव पर उठाया था सवाल सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शहजादा धामी ने बताया कि जब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम महाबलेश्वर में शूटिंग कर रही थी, तब उनके साथ कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने उन्हें काफी परेशान किया. शहजादा ने कहा कि उनकी आदत है कि शूटिंग शुरू करने से पहले वह डायरेक्टर को जाकर नमस्ते करते हैं. एक दिन उन्होंने डायरेक्टर के पास जाकर कहा, “भाई, कैसे हो?” लेकिन डायरेक्टर ने गुस्से में जवाब दिया, “मेरे पास 36 और काम हैं, मेरे पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है.” प्रतीक्षा होनमुखे (रूही – ये रिश्ता क्या कहलाता है) शहजादा धामी के साथ ही प्रतीक्षा होनमुखे को भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर कर दिया गया. निर्माता राजन शाही ने कहा कि उनके प्रदर्शन से टीम संतुष्ट नहीं थी. View on Instagram प्रतीक्षा ने क्या कहा? सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में प्रतीक्षा होनमुखे ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से निकाले जाने पर बात की. जब प्रतीक्षा से पूछा गया कि आखिर उन्हें शो से क्यों निकाला गया. इस पर एक्ट्रेस ने बताया था, डांटने और किसी को बेइज्जत करने में बहुत फर्क होता है. मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ कि मुझे सबके सामने डांटा गया. मैं रोज सेट पर रोती थी. मुझे डर और घबराहट होने लगी थी. प्रतीक्षा ने बताया कि सेट पर मौजूद सभी लोग जानते थे कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं. उन्होंने कई बार डायरेक्टर से इस बारे में बात करने की कोशिश भी की, लेकिन शुरुआत में उन्होंने यह सोचकर सब कुछ नजरअंदाज किया कि वह इंडस्ट्री में नई हैं और शायद ऐसा होना नॉर्मल बात है. उन्होंने बताया कि एक दिन मेकर्स ने उन कलाकारों को भी सेट पर बुला लिया था, जिनकी उस दिन शूटिंग नहीं थी. इसके बाद 100 से ज्यादा यूनिट मेंबर्स के सामने उन्हें और शहजादा धामी को अचानक शो से बाहर कर दिया गया. अलीशा परवीन (राही – अनुपमा) ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभा रहीं अलीशा परवीन को अचानक रिप्लेस कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी और मीडिया इंटरव्यू में अपनी बात रखी थी. बाद में निर्माता राजन शाही ने भी इस फैसले पर सफाई दी. अलीशा ने क्या कहा? उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा था, अलीशा परवीन ने इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “हैलो सभी को, मैंने ‘अनुपमा’ शो नहीं छोड़ा है. मुझे खुद भी नहीं पता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक क्या हो गया, इसकी वजह मुझे भी नहीं मालूम. यह मेरे लिए भी बहुत बड़ा झटका था. राही/आध्या के किरदार को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद. मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं. मैंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर अचानक क्या हो गया. जिन लोगों ने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया, उन सभी का दिल से शुक्रिया. मैं इस शो को हमेशा दिल से याद करूंगी और इसे बहुत मिस करूंगी. View on Instagram शिल्पा शिंदे (अंगूरी भाभी – भाबीजी घर पर हैं) शिल्पा शिंदे का मामला टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े विवादों में गिना जाता है. उन्होंने शो छोड़ने के बाद प्रोडक्शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए थे और मामला कानूनी विवाद तक पहुंच गया. शिल्पा ने क्या कहा? द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया था, मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी मैंने सब कुछ खो दिया. मैं पूरी तरह टूट चुकी थी और डिप्रेशन में चली गई थी. मैंने कुछ गलत नहीं किया था, लेकिन कोई मेरा साथ नहीं दे रहा था. यहां तक कि बाकी कलाकारों को भी मुझसे बात करने से मना कर दिया गया था. मैंने अपनी मर्जी से शो नहीं छोड़ा था. हालात ऐसे बना दिए गए कि मेरे लिए वहां काम करना मुश्किल हो गया. मुझे मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया. View on Instagram ये भी पढ़ें: न दिन का आराम, न रात की नींद, 72 घंटे से लेकर 148 घंटे तक, शो के लिए इन TV सितारों ने की घंटों की नॉन-स्टॉप शूटिंग The post न कोई हिंट, न कोई तैयारी…एक झटके में छिन गया हिट शो, अचानक सीरियल से बाहर हुए ये सितारे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आंध्र का हाईटेक भोगपुरम एयरपोर्ट, AI और ग्रीन फीचर्स से लैस, PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (1 अगस्त) को आंध्र प्रदेश के भोगपुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं. भोगपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे. 5,640 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है. इसके निर्माण में अत्याधुनिक सुविधाएं का खास ख्याल रखा गया है. हर साल करीब 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता. आधुनिक यात्री टर्मिनल भवन. बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा अनुभव के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं. भविष्य की विमानन जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बुनियादी ढांचा. अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तस्वीर, फोटो- एएनआई क्या है इस एयरपोर्ट के ग्रीन फीचर्स? ऊर्जा-कुशल HVAC सिस्टम. ऊर्जा बचाने वाली लाइटिंग व्यवस्था. 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र. वर्षा जल संचयन प्रणाली. स्मार्ट बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम. कचरा प्रबंधन व्यवस्था. इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा. पर्यावरण निगरानी प्रणाली. टर्मिनल भवन को ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है और इसे यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) के साथ पंजीकृत किया गया है. आंध्र प्रदेश की संस्कृति दिखाता है एयरपोर्ट का डिजाइन भोगपुरम एयरपोर्ट का वास्तुशिल्प डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है. टर्मिनल की छत का डिजाइन पारंपरिक चुट्टिलू झोपड़ियों से प्रेरित है. इसमें अराकू घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य की झलक दिखाई देती है. एयरपोर्ट का प्रवाहमय आकार उड़ती हुई मछली की गति को दर्शाता है. इस डिजाइन में क्षेत्रीय संस्कृति और आधुनिक विमानन सुविधाओं का मेल किया गया है. पर्यटन, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा. पीएम मोदी आज मैसूरु में विवेक स्मारक का करेंगे उद्घाटन इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र – विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे. PMO के अनुसार, प्रधानमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. Also Read: जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’ The post आंध्र का हाईटेक भोगपुरम एयरपोर्ट, AI और ग्रीन फीचर्स से लैस, PM मोदी ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : बोले सांसद वी शिवदासन- मोदी बन गए हैं इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री, भाग रहे हैं जिम्मेदारियों से

Video : सांसद वी शिवदासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब देश के प्रधानमंत्री की तरह नहीं, बल्कि “इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री” की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में जवाब देने की अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं. शिवदासन का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. 1 मिनट 27 सेकंड के वीडियो में वी शिवदासन कहते नजर आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद की चर्चा और कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री और मंत्री संसद में मौजूद रहकर सवालों के जवाब देते थे. शिवदासन ने जवाहर लाल नेहरू समेत पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी घबराहट की वजह से संसद की चर्चा में शामिल नहीं हो रहे हैं. सीपीआई(एम) सांसद शिवदासन ने कहा, ‘’ मोदी इंस्टाग्राम के पीएम बनकर रह गये हैं. वे देश के पीएम नहीं रहे. देर रात वे वीडियो बनाते हैं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं. बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल से इन्हें प्रमोट किया जाता है. मेरा उनसे आग्रह है कि वे अपना असली काम करें.’’ प्रधानमंत्री की ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ गुमराह नहीं कर सकतीं : कांग्रेस कांग्रेस ने शनिवार (1 अगस्त) को प्रधानमंत्री मोदी के “माफ करने” वाले बयान पर निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि यह देश के युवाओं का अपमान है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री अब “इंस्टाग्राम सभाओं” के जरिए लोगों को गुमराह नहीं कर सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि देश प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के लिए उनसे माफी की उम्मीद कर रहा है. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”देर रात प्रधानमंत्री ने अपनी आत्ममुग्धता का परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे युवाओं को माफ कर दिया. यह देश और हमारे युवाओं का अपमान है, जिन्होंने उनकी प्रशासन के दौरान कष्ट झेला है और जो उनसे वैध रूप से माफी की मांग कर रहे हैं.” The post Video : बोले सांसद वी शिवदासन- मोदी बन गए हैं इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री, भाग रहे हैं जिम्मेदारियों से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल में बल्ले से छाए, अब इंग्लैंड में आशुतोष शर्मा अपनी बॉलिंग से दिखा रहे कमाल

Ashutosh Sharma: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक फिनिशर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले आशुतोष शर्मा ने अब गेंद से भी कमाल दिखाते हुए हैम्पशायर की ओर से स्पोर्ट्सते हुए एसेक्स के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला पांच विकेट हॉल अपने नाम किया. 51 रन देकर लिए 5 विकेट चेल्म्सफोर्ड में स्पोर्ट्से गए मेट्रो बैंक वन-डे कप मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उन्होंने टॉम वेस्टली, चार्ली एलिसन, साइमन फर्नांडीस, मैकेंजी जोन्स और चार्ली बेनेट को आउट किया. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत एसेक्स की टीम 49 ओवर में 317 रन पर सिमट गई. जवाब में हैम्पशायर ने जेम्स फुलर (नाबाद 58), कप्तान निक गब्बिन्स (53) और टॉम प्रेस्ट (51) की पारियों की मदद से 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की. हर मैच में गेंद से दिखा रहे कमाल आशुतोष शर्मा का यह प्रदर्शन वनडे कप में उनके शानदार अभियान की कड़ी है. उन्होंने पहले मैच में यॉर्कशायर के खिलाफ 3 विकेट, दूसरे मुकाबले में मिडिलसेक्स के खिलाफ 4 विकेट और अब एसेक्स के खिलाफ 5 विकेट लिए. चार मैचों में उनके नाम 13 विकेट हो चुके हैं और वह इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. Also Read: 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा आईपीएल में नहीं की है बॉलिंग दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के 32 मैचों में आशुतोष शर्मा ने कभी गेंदबाजी नहीं की थी. इंग्लैंड पहुंचने से पहले भी उनके नाम सिर्फ चार लिस्ट-ए मैचों में दो विकेट थे. हालांकि 2026 मध्य प्रदेश लीग में मालवा स्टैलियंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने 8 पारियों में 7 विकेट लेकर अपने ऑलराउंड स्पोर्ट्स के संकेत जरुर दे दिए थे. Also Read: बेटे के साथ फिटनेस फ्लॉन्ट करते दिखे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल The post आईपीएल में बल्ले से छाए, अब इंग्लैंड में आशुतोष शर्मा अपनी बॉलिंग से दिखा रहे कमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPS Shailja Das: बिहार की Gen-Z IPS शैलजा कौन हैं? 23 की उम्र में UPSC किया क्रैक, अब ‘लेडी सिंघम’ के नाम से हो रहीं फेमस

IPS Shailja Das: ‘Freedom Of Expression है, जिसको जो बोलना है बोले, लेकिन जब तक वे हम पर बल का प्रयोग नहीं करेंगे, तब तक हम भी बल प्रयोग नहीं करेंगे.’ ऐसा कहते हुए एक Gen-Z आईपीएस का छात्र आंदोलन से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो की यूजर की तरफ से जमकर तारीफ भी की जा रही है. यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि पटना (पूर्वी) की सिटी SP शैलजा दास का है. इस वजह से कहा जा रहा ‘लेडी सिंघम’ शैलजा दास हिंदुस्तानीय पुलिस सेवा (IPS) के 2022 बैच की अधिकारी हैं और उनकी चर्चा ‘लेडी सिंघम’ के तौर पर हो रही है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पटना में भी छात्रों का गुस्सा देखने के लिए मिला था. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पटना की सड़क पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उतरी थी. उन्हीं में आईपीएस शैलजा दास का अलग और निडर अंदाज देखने के लिए मिला. कौन हैं आईपीएस शैलजा दास? जानकारी के मुताबिक, शैलजा दास बिहार के सहरसा जिले की रहने वाली हैं. उनका जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ था. इससे साफ है कि वह Gen-Z कैटेगरी से आती हैं. 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोग Gen-Z की कैटेगरी में ही आते हैं. शैलजा दास का जिले के कायस्थ टोला में उनका पैतृक घर है. दिल्ली में पूरी की पढ़ाई शैलजा दास ने बुद्धा पब्लिक स्कूल से 2013 में दसवीं की परीक्षा अच्छे मार्क्स से पास की. 10वीं पास होने के बाद शैलजा दिल्ली आ गईं. दिल्ली पब्लिक स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. दिल्ली से ही शैलजा दास का आईपीएस बनने का सफर भी शुरू हुआ. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. साल 2021 की सिविल सर्विस परीक्षा में ऑल इंडिया 83वीं रैंक हासिल किया और अपने होम कैडर में ही आईपीएस बनीं. इस तरह से 23 साल की उम्र में ही शैलजा दास आईपीएस बनीं. यहां दे चुकीं हैं अपनी सेवा जानकारी के मुताबिक, आईपीएस बनने के बाद शैलजा दास प्रशिक्षु लालगंज थाना प्रभारी रहीं, नालंदा के हिलसा में एसडीपीओ के पद पर भी तैनात रहीं. इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक यानी कि सिटी एसपी (पूर्वी) के पद पर तैनात हैं. छात्र आंदोलन के दौरान वह चर्चा में आईं. Also Read: Bihar Government Job Update: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी समाचार, 1.72 लाख से अधिक पदों पर होगी बंपर बहाली The post IPS Shailja Das: बिहार की Gen-Z IPS शैलजा कौन हैं? 23 की उम्र में UPSC किया क्रैक, अब ‘लेडी सिंघम’ के नाम से हो रहीं फेमस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : स्पेन की सीमा पर प्रवासियों की भारी भीड़, 60 हजार पहुंचे, 34 की मौत

Video : स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मोरक्को से स्पेन के सियूटा इलाके में घुसने की कोशिश के दौरान कम से कम 34 प्रवासियों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए समुद्र किनारे बैरियर के पास तैरने वाले बॉय (Buoys) लगाए जाएंगे. सांचेज ने हाल में बड़ी संख्या में प्रवासियों के देश में घुसने की घटना को स्पेन की सीमा पर हमला और उसकी संप्रभुता (Sovereignty) का उल्लंघन बताया. पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में करीब 40 हजार प्रवासी मोरक्को से स्पेन के इलाके में पहुंच गए. इनमें से कई लोग भूमध्य सागर (समुद्र के रास्ते) के रास्ते तैरकर सीमा पार करने में सफल रहे. सियूटा के प्रशासनिक प्रमुख जुआन जीसस विवास ने बताया कि मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश के दौरान कम से कम 34 प्रवासियों की जान चली गई. उन्होंने कहा, ” सियूटा जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह बहुत ही भयावह है.” गुरुवार (30 जुलाई) को सीमा पर भड़का संकट शुक्रवार  (31 जुलाई) को भी जारी रहा जहां सीमा के मोरक्को वाले क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं प्रवासियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. स्पेन के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सीमा उल्लंघन की निंदा की. स्पेन के नेता ने मानव तस्करों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे ‘बहुत से युवाओं को बहकाते हैं और अंततः उनमें से कई को मौत के मुंह में धकेल देते हैं.” सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि सियूटा के पास एक पहाड़ी पर सैकड़ों प्रवासी इकट्ठा है. उन्हें रोकने के लिए मोरक्को की सेना ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन इसके बावजूद वे नहीं मानें.  The post Video : स्पेन की सीमा पर प्रवासियों की भारी भीड़, 60 हजार पहुंचे, 34 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस

मारुति सुजुकी एर्टिगा हिंदुस्तानीय ऑटो मार्केट की सबसे पॉपुलर MPV में से एक है, जिसने ग्राहकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसका दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस लगातार लोगों को अपनी ओर खींच रही है. एर्टिगा धीरे-धीरे कंपनी की इंपोर्टेंट कार बन गई है, जो टॉप-10 सेलिंग लिस्ट में आती है. वहीं, कुछ ऑनर कई सालों तक यूज करने के बाद अपग्रेड करना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें इससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार ड्राइविंग एक्सपिरियंस मिले. यहां हम आपके लिए 4 सबसे बेहतर MPV कारें लेकर आए हैं, जिसे आप एर्टिगा से अपग्रेड कर सकते हैं. आइये जानते हैं. Toyota Innova Hycross टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी की हाइब्रिड एमपीवी है. इनोवा हाइक्रॉस में TNG 5वीं जेनरेशन का इन-लाइन 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और निकल मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ मिलकर 183.7 हॉर्सपावर जेनरेट करता है. इसके अलावा टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.76 लाख रुपये है.  Maruti Suzuki Invicto मारुति सुजुकी इनविक्टो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रीबैज वर्जन है, जिसमें वही हाइब्रिड सिस्टम लगा है. इनविक्टो में भी TNG 5वीं जेनरेशन का इन-लाइन 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और निकल मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ मिलकर 183.7 हॉर्सपावर जेनरेट करता है. इसके अलावा मारुति इनविक्टो सिर्फ एक हाइब्रिड एमपीवी रूप में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 24.97 लाख रुपये है. BYD eMax 7 चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी BYD, इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली फर्स्ट कंपनियों में से एक है. BYD e 6 के सक्सेसर eMax 7 दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें 55.4kWh और 71.8kWh शामिल हैं. ये बैटरी पैक आगे के व्हील्स को चलाने के लिए एसी परमानेंट सिंक्रोनस मोटर को पावर देता है. यह 160.9 bhp और 201.1 bhp पावर जेनरेट करता है. दोनों वेरिएंट की टॉर्क कैपिसिटी 310 nm है, जबकि रेंज 540 किलोमीटर है. BYD eMax 7 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है.  Kia Carnival किआ कार्निवल में केवल एक ही इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है. यह इंजन 190.4 bhp की ताकत और 440 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इंडियन ऑटो मार्केट में उपलब्ध यह एकमात्र MPV है, जिसमें डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 59.64 लाख रुपये है. ये भी पढ़ें: किसी में 468 KM रेंज तो किसी में 2 बैटरी ऑप्शन…, ये हैं BaaS वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें The post Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार… पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती

Salman Khan Instagram Post: सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की आइकॉनिक बॉन्डिंग में गिनी जाती है. भाईजान ने इंस्टाग्राम पर संजू बाबा के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए. उनकी क्लोजनेस में सालों पुरानी दोस्ती की झलक देखने को मिल रही है. Salman Khan Photo With Sanjay Dutt: सलमान खान ने संजय दत्त के लिए लिखा ये खास कैप्शन इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, “Babaaaa forever… बाबा तो हमेशा बाबा ही रहता है.. संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं… मेरे बड़े भाई संजय दत्त… अल्लाह, भगवान और जीसस हमेशा इन्हें खुश रखें… लव यू बाबा.” View on Instagram Sanjay Dutt Family Reacted To Salman Khan Post: सलमान की पोस्ट पर संजय दत्त की फैमिली ने किया रिएक्ट सलमान की इस पोस्ट को और भी खास बनाने का काम बैकग्राउंड में बज रहे ‘चल मेरे भाई’ गाने ने किया. यह वही फिल्म है, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त ने साथ काम किया था. पुराने दिनों की याद दिलाने वाली इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ संजय दत्त के परिवार ने भी खूब प्यार बरसाया. संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने कमेंट करते हुए लिखा, “Brothers for life”, जबकि उनकी बेटी त्रिशला दत्त ने पिंक हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया. माना जा रहा है कि ये तस्वीरें 29 जुलाई को संजय दत्त के जन्मदिन के जश्न के दौरान क्लिक की गई थीं. Maanayata Dutt Comment Salman Khan Sanjay Dutt Movies: सलमान खान और संजय दत्त ने इन फिल्मों में किया है काम वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान और संजय दत्त सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 Dogs’ में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आए थे. इससे पहले दोनों ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. संजय दत्त हाल ही में ‘धुरंधर’ में नजर आए, वहीं सलमान अब निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे. उनकी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है. ये भी पढ़ें: सलमान खान के हेयर ट्रीटमेंट पर शैलेंद्र सिंह का हैरान करने वाला बयान, ‘गैर-कानूनी इंजेक्शन’ का किया जिक्र The post सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार… पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top