Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

सरायरंजन नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नल-जल योजना पर उठा सवाल, पेयजल संकट दूर करने के लिए विभागीय कार्रवाई तेज करने पर जोर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | सरायरंजन नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को नरघोघी स्थित पंचायत प्रशासन भवन के सभाकक्ष में मुख्य पार्षद पूजा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का सबसे प्रमुख मुद्दा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना रहा। विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई मोहल्लों में लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने कहा कि नल-जल योजना पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। कहीं मोटर खराब है तो कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। उन्होंने संबंधित विभाग से अविलंब खराबियों को दूर कर योजना को प्रभावी ढंग से संचालित कराने की मांग की। मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पंचायत की पहली जिम्मेदारी है। इसके लिए संबंधित विभाग नियमित रूप से निरीक्षण करें और जहां भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्याएं हैं, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। विभागीय योजनाओं के तहत विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, लाभुकों के आवासों का जियो टैग, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ दिलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा नगर पंचायत के सभी वार्डों में लगाए गए स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की समीक्षा की गई। कई वार्ड पार्षदों ने बताया कि अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के समय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर निर्णय लिया गया कि खराब स्ट्रीट लाइटों की सूची तैयार कर उनकी मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार नए उपकरण लगाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। बैठक में जलजमाव की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। पार्षदों ने कहा कि बरसात के मौसम में कई वार्डों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों और गलियों में पानी जमा हो जाता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी होती है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा नालों की नियमित सफाई कराई जाए। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, सड़क मरम्मत, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नगर पंचायत के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ने बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन योजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक बाधाएं हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद तनजील इमाम, कविता कुमारी, टिंकू कुमार, नीरज कुमार झा, देवेंद्र पासवान, बैद्यनाथ झा, सविता देवी, बाबी चौधरी, सुशील राय, मो. असगर, मंटून कुमार, किरण देवी, पूजा देवी, गीता देवी सहित नगर पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत के विकास और नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए नगर पंचायत प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

समस्तीपुर

सरायरंजन अंचल कार्यालय में जनता दरबार, भूमि विवाद के पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | सरायरंजन अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) निशांत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी भूमि संबंधी समस्याओं और विवादों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार उनका निष्पादन किया। अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। रामचंद्रपुर, रायपुर बुजुर्ग, मनका गंगापुर, मुसापुर सहित अन्य पंचायतों से आए लोगों ने जमीन की सीमा निर्धारण, कब्जा विवाद, रास्ता संबंधी विवाद और अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान कुल पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। दोनों पक्षों की बात सुनने, उपलब्ध दस्तावेजों की जांच और राजस्व अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेते हुए विवादों का समाधान कराया गया। वहीं तीन मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। सीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को भूमि विवादों के समाधान के लिए सरल, पारदर्शी और सुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और छोटे-छोटे विवादों का समय पर निपटारा हो जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत करें, ताकि उसका निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान किया जा सके। जनता दरबार के दौरान राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई की, जिससे निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकी। इस अवसर पर सरायरंजन थाना के एएसआई कैलाश प्रसाद यादव तथा मुसरीघरारी थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। अंचल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि भूमि विवादों का त्वरित निपटारा हो सके और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों ने कहा कि लंबित मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

पूनावाला कहते हैं, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं. 12 साल हो गए और वो एक फेलियर हैं… उन्हें ठीक से तानाशाही करना भी नहीं आता.” हालांकि, यह वास्तव में पीएम मोदी पर कोई वास्तविक हमला नहीं, बल्कि विपक्ष द्वारा पीएम पर लगाए जाने वाले ‘तानाशाही’ के आरोपों पर किया गया एक करारा व्यंग्य है. पूनावाला ने पीएम मोदी के 31 जुलाई वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों और उनकी माताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बच्चों की बात आई, तो पीएम मोदी ने उन्हें ‘शरारती शिशु’ बताकर माफ करने की अपील की. असली तानाशाही और आपातकाल क्या होता है, यह कांग्रेस से सीखना चाहिए : पूनावाला शहजाद पूनेवाला ने विपक्ष द्वारा पीएम मोदी को ‘तानाशाह’ कहे जाने के आरोपों पर करारा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा- असली तानाशाही और आपातकाल क्या होता है, यह कांग्रेस के इतिहास से सीखना चाहिए. “पीएम मोदी को ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा है. 12 साल हो चुके हैं, वो डिक्टेटर बनने के बदले कल रात को एक वीडियो जारी करते हैं और जिन बच्चों ने गाली दी है उनको, संवैधानिक पदों को, उनकी माताजी को, वो आकर कहते हैं- शरारती शिशु हैं, माफ कर दीजिए. समाज से कहते हैं, पुलिस से कहते हैं, सबसे कहते हैं- माफ कर दीजिए.” – शहजाद पूनावाला View on Instagram राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज : पूनावाला पूनावाला ने आरोप लगाया कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मामले दर्ज करा दिए गए. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के दौर का जिक्र करते हुए आपातकाल, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक, और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई का उल्लेख किया. विपक्षी शासित राज्यों पर सवाल वीडियो में समाचार पत्रों की कटिंग दिखाते हुए पूनावाला ने आरोप लगाया कि तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे विपक्षी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों, छात्रों और सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाइयां और एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही हैं. पूनेवाला ने असम के ‘आसू’ (AASU) आंदोलन, गुजरात के ‘नवनिर्माण आंदोलन’ और 2011-13 के ‘अन्ना आंदोलन’ का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस काल में हजारों प्रदर्शनकारियों और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी. एक्स बायो से बीजेपी का नाम हटाते ही शहजाद पूनावाला के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपना बायो बदल दिया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी का कोई उल्लेख नहीं किया. इसके बाद यह अटकलें लगने लगीं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पूनावाला या बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अपने बायो में पूनावाला ने लिखा है, ”धर्म -इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा- हिंदुस्तानीय, लेखक: जीएसटी की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आजीवन अनुयायी.” ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’ ये भी पढ़ें: Video : पीएम मोदी के ‘माफ करने’ वाले बयान पर दीपके ने कसा तंज, तो यूजर बोले- तू निकल इधर से ये भी पढ़ें: Video : बोले सांसद वी शिवदासन- मोदी बन गए हैं इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री, भाग रहे हैं जिम्मेदारियों से The post “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता सरकार! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा

बर्दवान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट ISI Honeytrap Arpita Sarkar News: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए झारखंड के साहिबगंज जिले से एक स्त्री को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अर्पिता प्रशासन है. इसे जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी हामिद मंडल उर्फ हमीम ने हनीट्रैप के जरिये बड़े राजनेताओं को अपने रूपजाल में फंसाने का जिम्मा सौंपा था. एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता प्रशासन उसी मॉड्यूल का हिस्सा है, जिससे हमीम मंडल जुड़ा था. बंगाल के नेताओं को हनीट्रैप में फंसाने का अर्पिता को मिला था टास्क अर्पिता की गिरफ्तारी के बाद ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खुलने की उम्मीद हमीम की गिरफ्तारी के एक दिन बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ी गर्लफ्रेंड अर्पिता प्रशासन डिजिटल साक्ष्य के आधार पर हुई अर्पिता की गिरफ्तारी एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल चैट की गहन जांच की गयी. इसी दौरान अर्पिता प्रशासन के साथ उसके लगातार संपर्क के साक्ष्य मिले. इसके बाद तकनीकी निगरानी और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर एसटीएफ की टीम ने झारखंड के साहिबगंज में अभियान चलाकर अर्पिता प्रशासन को दबोच लिया. साहिबगंज के बरहरवा इलाके की रहने वाली अर्पिता व्हाट्सऐप के जरिये हमीद मंडल उर्फ हमीम से लगातार संपर्क में थी. सोशल मीडिया पर लोगों को फांसने का मिला था टास्क एसटीएफ ने बताया है कि अर्पिता प्रशासन हनीट्रैप के जरिये लोगों को अपने जाल में फंसाने और उनके अपहरण की साजिश से जुड़े नेटवर्क के लिए काम करती थी. वह सोशल मीडिया पर संभावित लक्ष्य से संपर्क करती थी. बाद में मॉड्यूल के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होती थी. एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI के नेटवर्क! संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार विशेष मैसेजिंग ऐप के जरिये संपर्क में थे अर्पिता-हमीम एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में अर्पिता प्रशासन के पाकिस्तान से संचालित बताये जा रहे कुछ कथित आतंकी नेटवर्क और ISI से जुड़े लोगों के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं. हमीम मंडल और अर्पिता प्रशासन विशेष मैसेजिंग ऐप के जरिये लगातार संपर्क में रहते थे. दोनों के डिजिटल चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की फॉरेंसिक जांच करायी जा रही है. एसटीएफ का मानना है कि दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ से नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं. जांच एजेंसी इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या दोनों हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना विदेश भेजते थे. ये भी पढ़ें: बंगाल के बर्धमान में जैश का आतंकवादी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की हत्या का था प्लान बर्धमान शहर से हुई थी हमीद मंडल की गिरफ्तारी अर्पिता की गिरफ्तारी से एक दिन पहले बर्धमान शहर के रेनेसां हाउसिंग परिसर से एसटीएफ ने हमीद मंडल उर्फ हमीम को गिरफ्तार किया था. एसटीएफ ने को बताया कि हमीम का संबंध पाकिस्तान से संचालित शहजाद भट समूह से है. उसके ISI से भी संपर्क हैं. अदालत ने हमीम मंडल को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अब अर्पिता प्रशासन की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ आगे की कड़ियों को जोड़ने और नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में जुट गयी है. ये भी पढ़ें: टूलू मंडल के दिहाड़ी मजदूर से पत्थर कारोबार का बेताज बादशाह बनने की पूरी कहानी The post बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता प्रशासन! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉयफ्रेंड चाहिए? अब किराए पर मिलेगा पार्टनर, जानें क्या है ‘Rent a Boyfriend’ का नया ट्रेंड?

Rent a Boyfriend Concept: आज के दौर में रिश्तों की परिभाषा भी बदल रही है. जहां पहले लोग प्यार और साथी की तलाश में समय बिताते थे, वहीं अब एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है-‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ (Rent A Boyfriend) . इसमें लोग असली रिश्ते में बंधने के बजाय कुछ समय के लिए एक साथी की कंपनी, बातचीत और साथ पाने के लिए पैसे देकर बॉयफ्रेंड जैसी सेवाएं लेते हैं. खासकर युवाओं के बीच यह ट्रेंड सोशल मीडिया और डेटिंग कल्चर के चलते सुर्खियों में आ गया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ अकेलेपन को दूर करने का नया तरीका है या फिर रिश्तों को देखने का बदलता नजरिया? क्या है ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ ट्रेंड? (Rent A Boyfriend) ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ का मतलब है किसी व्यक्ति को तय समय के लिए साथी की तरह हायर करना. इसमें जरूरी नहीं कि कोई रोमांटिक रिश्ता हो, बल्कि कई बार लोग सिर्फ बातचीत करने, बाहर घूमने जाने, इवेंट में साथ ले जाने या अकेलेपन से बचने के लिए ऐसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. यह कॉन्सेप्ट कई देशों में पहले से मौजूद है और अब सोशल मीडिया के जरिए हिंदुस्तान में भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड? आज की तेज रफ्तार जिंदगी में कई लोग काम, पढ़ाई और निजी जिम्मेदारियों के चलते अकेलेपन का सामना कर रहे हैं. बड़े शहरों में रहने वाले युवाओं के पास समय की कमी है और कई लोग लंबे समय तक रिलेशनशिप में जाने से बचते हैं. ऐसे में कुछ समय के लिए किसी की कंपनी पाना उन्हें आसान विकल्प लग सकता है. इसके अलावा सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स ने भी रिश्तों को देखने का नजरिया बदला है. लोग अब अपनी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं. कैसे काम करता है ‘Rent a Boyfriend’ का कॉन्सेप्ट? ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ सर्विस में लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या एजेंसियों के जरिए अपनी पसंद के साथी को चुनते हैं. इसके लिए कई जगहों पर प्रोफाइल, पसंद-नापसंद और उपलब्ध समय जैसी जानकारी दी जाती है. इसके बाद यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से समय और एक्टिविटी चुन सकता है. कुछ प्लेटफॉर्म पर इसके लिए बाकायदा रेट चार्ट भी मौजूद होता है, जिसमें एक घंटे की कंपनी से लेकर पूरी डेट या पूरे दिन के साथ तक की कीमत तय होती है. क्या होता है रेट चार्ट? (उदाहरण) सोशल मीडिया पर कई ऐसे रील्स वायरल हो रहे हैं जिस्में लोग अलग-अलग तरह के रेट चार्ट दिखा रहे हैं, इसके अलावा कई पूर्व डेटिंग साइट्स जिन्हें अब बंद कर दिया गया, वहां भी कई बार रेस्तरां के मेन्यू के तरह रेट चार्ट्स देखने को मिलते थे. इन्हीं के अनुसार नीचे एक अनुमानित रेट चार्ट हमने तैयार किया है. View on Instagram सर्विस अनुमानित चार्ज 1 घंटे के लिए साथ 500 रुपए से 2000 रुपए तक कॉफी या छोटी मुलाकात 1000 रुपए से 3000 रुपए तक मूवी डेट 2000 रुपए से 5000 रुपए तक डिनर डेट या आउटिंग 3000 रुपए से 8000 रुपए तक पूरे दिन की कंपनी 5000 रुपए से 15000 रुपए या उससे ज्यादा ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ जैसा ट्रेंड यह दिखाता है कि आज के समय में लोग अकेलेपन और सोशल कनेक्शन की जरूरत को पूरा करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. हालांकि, यह कॉन्सेप्ट अभी भी लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इसे बदलती लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ के लिए यह रिश्तों के भावनात्मक पहलू को कमजोर करने वाला नजर आता है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ट्रेंड सिर्फ एक अस्थायी सोशल मीडिया चर्चा बनकर रह जाता है या फिर आधुनिक रिश्तों की नई पहचान बनता है. यह भी पढ़ें: बिना एक भी रुपये खर्च किए बनाएं यादगार संडे, पार्टनर के साथ करें ये प्यारी चीजें The post बॉयफ्रेंड चाहिए? अब किराए पर मिलेगा पार्टनर, जानें क्या है ‘Rent a Boyfriend’ का नया ट्रेंड? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुलगाम आतंकी हमला: आतंकवादियों ने जाति और समुदाय पूछकर मजदूरों को उतारा मौत के घाट

मृतकों की पहचान जांजगीर-चावल/बलोदा बाजार इलाके के बुंदेली गांव के रहने वाले दीपक रात्रे (24) और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुइया गांव निवासी भूपेंद्र भैना (28) के रूप में हुई है. दोनों युवा अपनी गरीबी और तंगहाली से बाहर निकलने का सपना लेकर कुछ महीने पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने पहुंचे थे. दीपक रात्रे के चाचा हलधर रात्रे ने किया खुलासा दीपक रात्रे के चाचा हलधर रात्रे ने इस खौफनाक वारदात के बारे में बात करते हुए खुलासा किया. उन्होंने बताया, “दीपक वहां छह महीने से ज्यादा समय से काम कर रहा था. 31 जुलाई की रात, आधी रात के आसपास हमें पुलिस से सूचना मिली कि दीपक आतंकी हमले में घायल हो गया है, जिसकी पुष्टि बाद में हुई. आतंकियों ने उन्हें गोली मारने से पहले उनकी जाति और समुदाय के बारे में पूछा था.” परिजनों ने कड़े कार्रवाई की मांग की परिजन इस कायराना हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी अमानवीय घटनाएं दोबारा न दोहराई जा सकें. बिखर गया परिवारों का संसार आतंकवादियों की इस क्रूरता ने दोनों परिवारों का सब कुछ छीन लिया है. दीपक रात्रे अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सहारा था. उसके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था. दीपक अपने पीछे अपनी पत्नी, चार महीने का मासूम बेटा और एक दिव्यांग भाई को रोता-बिलखता छोड़ गया है. भूपेंद्र भैना भी तीन-चार महीने पहले अपनी पत्नी के साथ कश्मीर गया था. उसके माता-पिता और छोटा भाई रोजी-रोटी के लिए हिमाचल प्रदेश में ईंट-भट्टे पर काम करते हैं, जबकि उनका चार साल का बेटा घर पर बुजुर्ग दादी और नाबालिग बहन के पास है. प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल घर की बुजुर्ग स्त्रीओं को इस खौफनाक सच से दूर रखा है. प्रशासन और प्रशासन सख्त, शव लाने के प्रयास जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है. कुलगाम पुलिस और छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर दोनों मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांवों (बुंदेली और छुइया) तक सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आतंकवादी हमले की निंदा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मजदूरों की इस प्रकार की हत्या बेहद दुखद है. राज्य प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और शोकाकुल परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. ये भी पढ़ें: सुरक्षा अलर्ट के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, 10 दिन में गई 3 जान The post कुलगाम आतंकी हमला: आतंकवादियों ने जाति और समुदाय पूछकर मजदूरों को उतारा मौत के घाट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CWG 2026: जैसमीन लांबोरिया बनी कॉमनवेल्थ चैंपियन, भारत को बॉक्सिंग में दिलाया दूसरा गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिंदुस्तानीय मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. शनिवार (1 अगस्त) को स्त्री 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हिंदुस्तान की जैसमीन लांबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की अनुभवी मुक्केबाज माइकेला वॉल्श को स्प्लिट डिसीजन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. यह बॉक्सिंग में हिंदुस्तान का दूसरा गोल्ड मेडल रहा. प्रीति पवार की गोल्डन जीत के बाद जैसमीन से भी स्वर्ण की उम्मीद थी और उन्होंने उस भरोसे को सही साबित किया. मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन ने पूरे मुकाबले में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया. पहले राउंड में मिली मामूली बढ़त मुकाबले का पहला राउंड बेहद कांटे का रहा. दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे पर लगातार सटीक पंच लगाए, लेकिन पांच में से तीन जजों ने 3-2 के अंतर से जैसमीन के पक्ष में फैसला दिया. इससे हिंदुस्तानीय मुक्केबाज ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली. दूसरे राउंड में किया एकतरफा प्रदर्शन दूसरे राउंड में जैसमीन पूरी तरह हावी रहीं. उन्होंने शानदार फुटवर्क और तेज कॉम्बिनेशन पंचों के दम पर माइकेला वॉल्श को बैकफुट पर धकेल दिया. इस राउंड में सभी पांच जजों ने 5-0 से जैसमीन को विजेता माना, जिससे उन्होंने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली. स्प्लिट डिसीजन से जीता गोल्ड आखिरी राउंड में वॉल्श ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जैसमीन ने अपनी बढ़त कायम रखी. अंत में हिंदुस्तानीय मुक्केबाज ने स्प्लिट डिसीजन से मुकाबला जीतते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ हिंदुस्तान ने बॉक्सिंग में अपना दूसरा गोल्ड हासिल किया. अब हिंदुस्तानीय प्रशंसकों की नजरें बाकी फाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां कई अन्य हिंदुस्तानीय मुक्केबाज भी स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में हैं. ये भी पढ़ें: CWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक The post CWG 2026: जैसमीन लांबोरिया बनी कॉमनवेल्थ चैंपियन, हिंदुस्तान को बॉक्सिंग में दिलाया दूसरा गोल्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

CWG 2026 Boxing: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिंदुस्तानीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार (1 अगस्त) को स्त्री 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हिंदुस्तान की प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही प्रीति ने ग्लासगो में हिंदुस्तान के बॉक्सिंग अभियान की गोल्डन शुरुआत कर दी. प्रीति आज गोल्ड के लिए रिंग में उतरने वाले 10 हिंदुस्तानीय मुक्केबाजों में पहली थीं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से हिंदुस्तान की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. पहले राउंड से ही दिखाया दम मुकाबले की शुरुआत में कनाडाई मुक्केबाज स्कारलेट डेलगाडो ने कुछ अच्छे पंच लगाए, लेकिन प्रीति ने जल्द ही लय पकड़ ली. उन्होंने शानदार फुटवर्क और सटीक पंचों के दम पर मुकाबले पर पकड़ बनाई. पहले राउंड के अंत तक हिंदुस्तानीय मुक्केबाज पूरी तरह हावी नजर आईं और सभी पांच जजों ने उन्हें 5-0 से विजेता घोषित किया. दूसरे राउंड में पूरी तरह हावी रही प्रीति दूसरे राउंड में प्रीति ने अपना आक्रामक स्पोर्ट्स जारी रखा. उनके लगातार सटीक राइट हैंड पंचों ने डेलगाडो को बैकफुट पर धकेल दिया. हिंदुस्तानीय मुक्केबाज के दबाव में कनाडाई खिलाड़ी को स्टैंडिंग काउंट भी लेना पड़ा. इस राउंड में भी पांचों जजों ने एकमत से 5-0 का फैसला प्रीति के पक्ष में दिया, जिससे उनकी जीत लगभग तय हो गई. शानदार अंदाज में जीता गोल्ड अंतिम राउंड में प्रीति ने कोई गलती नहीं की और पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले को खत्म किया. उन्होंने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर स्त्री 54 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिंदुस्तान के लिए बॉक्सिंग का पहला गोल्ड है और दिन की शुरुआत भी स्वर्णिम अंदाज में हुई. इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजरें अब हिंदुस्तानीय स्पोर्ट्स प्रेमियों की नजरें बाकी नौ हिंदुस्तानीय मुक्केबाजों पर होंगी, जो शनिवार को अलग-अलग भार वर्गों के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे. इनमें ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, जैसमीन, साक्षी, प्रिया, अरुंधति चौधरी, सचिन, अंकुश, जादूमणि सिंह और नरेंद्र जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. ये भी पढ़ें: CWG 2026 Live Day 10: लवलीना से लेकर सचिन तक, आज हिंदुस्तान के 10 बॉक्सर गोल्ड जीतने उतरेंगे रिंग में The post CWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन: तहसीन पूनावाला का दावा, भूख हड़ताल करने से पहले किया गया हाउस अरेस्ट

शुक्रवार को पूनावाला ने घोषणा की थी कि वह इस नीति के विरोध में दिल्ली के गांधी स्मृति तक पैदल मार्च निकालेंगे और वहां भूख हड़ताल करेंगे. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूनावाला ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप शनिवार को पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं. जिनमें स्त्री पुलिकर्मी भी दिख रही हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें घर के अंदर कैद कर लिया गया है, साथ ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर इस बात को लेकर हमला बोला. ‘बिना किसी कागजात के किया गया नजरबंद’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर शेयर किए गए एक वीडियो में तहसीन पूनावाला एक पुलिस अधिकारी से यह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें बिना किसी आधिकारिक कागजात के कैसे हिरासत में लिया जा सकता है. उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “साथियों, दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया है. मुझे बिना किसी कागजात के हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.” इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करने का भी लगाया आरोप तहसीन पूनावाला ने एक पोस्ट में यह भी कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था और कुछ घंटों बाद उसे बहाल कर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें मीडिया से बात करने से रोका और धमकी दी कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले नागरिकों को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी गाड़ियां जब्त की जा सकती हैं. नितिन गडकरी एथनॉल से डर गए हैं : पूनावाला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए तहसीन पूनावाला ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “स्त्री अधिकारियों समेत दिल्ली पुलिस की पूरी बटालियन ने मुझे नजरबंद कर दिया है. नितिन गडकरी एथनॉल से डर गए हैं.” पूनावाला क्यों भूख हड़ताल करना चाहते हैं, ई20 के खिलाफ क्या है उनका दावा पूनावाला ई20 ईंधन नीति के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और इस मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना कर चुके हैं. उन्होंने मांग की है कि ग्राहकों को ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने के बजाय, ई5 और ई10 ईंधन मिश्रणों के साथ-साथ पारंपरिक पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी दिया जाए. ये भी पढ़ें: PM मोदी और पीयूष गोयल के AI वीडियो से मचा बवाल, महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR ई20 पेट्रोल ईंधन की खपत को दो से छह प्रतिशत तक घटा सकता है : गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार 30 जुलाई को संसद को बताया कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) वाहन की श्रेणी और उसके पुराने होने के आधार पर ईंधन की खपत को 2 से 6 प्रतिशत तक घटा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने तर्क दिया कि ‘डायनमोमीटर’ पर इंजन की मजबूती की जांच और सड़क पर वाहन के परीक्षणों में ई20 के कारण कोई समस्या देखने को नहीं मिली है. ई10 ईंधन की तुलना में ई20 ईंधन के उपयोग से बेहतर एक्सेलरेशन होता है : गडकरी लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, गडकरी ने कहा कि ई10 ईंधन की तुलना में ई20 ईंधन के उपयोग से बेहतर ‘एक्सेलरेशन’ होता है, परिवहन बेहतर व सुगम होता है तथा लगभग 30 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन होता है. पुरानी गाड़ियों में ई20 के असर का पता लगाने के लिए किया गया रिसर्च गडकरी ने कहा कि बीएस3, बीएस4 और बीएस6 ई10 (पेट्रोल) वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर ई20 के असर का पता लगाने के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने संयुक्त रूप से एक अध्ययन किया. उन्होंने कहा कि इस अध्ययन में संबंधित प्रमाणन आवश्यकताओं के अनुसार, मानक परीक्षण और मूल उपकरण विनिमिर्ताओं के साथ मिलकर तैयार किए गए परीक्षण प्रोटोकॉल शामिल थे. ई20 पेट्रोल में प्रतिशत पेट्रोल, 20 प्रतिशत एथनॉल ई20 पेट्रोल (80 प्रतिशत पेट्रोल, 20 प्रतिशत एथनॉल) का उपयोग शुरू किये जाने पर विपक्षी पार्टियों और कुछ उपभोक्ता समूहों ने आलोचना की है. उन्होंने उन पुरानी गाड़ियों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है जिन्हें खास तौर पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन के लिए नहीं बनाया गया था. The post E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन: तहसीन पूनावाला का दावा, भूख हड़ताल करने से पहले किया गया हाउस अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CWG 2026 Live Day 10: प्रीति पवार के बाद जैसमीन लांबोरिया ने भी जीता गोल्ड, बॉक्सिंग में भारत की गोल्डन शुरुआत

CWG 2026 में आज हिंदुस्तानीय बॉक्सिंग दल इतिहास रचने की दहलीज पर है. 10 हिंदुस्तानीय मुक्केबाज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में उतरेंगे, जिनमें लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं. देश के लिए रिकॉर्ड स्वर्ण पदक जीतने का मौका भी है. The post CWG 2026 Live Day 10: प्रीति पवार के बाद जैसमीन लांबोरिया ने भी जीता गोल्ड, बॉक्सिंग में हिंदुस्तान की गोल्डन शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top