Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर

IIT Kanpur Placement 2026: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार IIT कानपुर हर साल अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए चर्चा में रहता है. यहां का कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच छात्रों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है और इसी ब्रांच से Google, Qualcomm, Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में जॉब ऑफर मिलते हैं. IIT कानपुर की सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच कौन सी है? IIT कानपुर में BTech कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रांच है. JEE एडवांस्ड काउंसलिंग में इस ब्रांच का क्लोजिंग रैंक सबसे कम रहता है, जो साफ दिखाता है कि छात्रों में इसकी मांग कितनी ज्यादा है. सामान्य कैटेगरी में CSE ब्रांच का कटऑफ शुरुआती राउंड में ही टॉप 300 ऑल इंडिया रैंक के अंदर बंद हो जाता है. BTech CSE ब्रांच की डिमांड इतनी ज्यादा क्यों है BTech CSE ब्रांच की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे फील्ड में करियर की भरपूर संभावनाएं होने की वजह से छात्र इस ब्रांच को प्राथमिकता देते हैं. इसके अलावा स्टार्टअप और क्वांट ट्रेडिंग फर्म भी इस ब्रांच के छात्रों को हाथों-हाथ लेते हैं. ये भी पढ़ें: IIT Guwahati का ये BTech ब्रांच दिलाता है तगड़ा प्लेसमेंट, Microsoft से जॉब ऑफर IIT कानपुर प्लेसमेंट 2026 का ओवरव्यू IIT कानपुर के 2025-26 बैच के लिए फेज 1 प्लेसमेंट ड्राइव में 250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 1,202 जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से छात्रों ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर सहित 1,079 ऑफर स्वीकार किए. खास बात यह रही कि 15 छात्रों को यूरोप, जापान, कोरिया और अमेरिका जैसे देशों से इंटरनेशनल ऑफर भी मिले. IIT Kanpur Placement 2026 Check Here Google और Qualcomm में मिले जॉब ऑफर्स CSE और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच के छात्रों को Google, Microsoft, Amazon और Qualcomm जैसी टेक कंपनियों से नियमित रूप से जॉब ऑफर मिलते हैं. इनके अलावा Databricks, Oracle, Intel, ICICI Bank, Deutsche Bank, American Express, BlackRock और Boeing जैसी कंपनियां भी हर साल कैंपस में आती हैं. सॉफ्टवेयर डेवलपर, बिजनेस एनालिस्ट और मैनेजमेंट कंसल्टेंट जैसे पदों पर सबसे ज्यादा भर्तियां होती हैं. एवरेज और हाईएस्ट पैकेज कितना रहता है पब्लिक सोर्स से मिली 2024 की ब्रांच वाइज जानकारी के मुताबिक CSE ब्रांच का औसत पैकेज करीब 52.80 लाख रुपये सालाना रहा था. वहीं 2026 के फेज 1 प्लेसमेंट में सभी ब्रांच का औसत पैकेज लगभग 26.27 लाख रुपये रहा. संस्थान ने अभी तक 2026 का फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी नहीं किया है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट spo.iitk.ac.in देखना जरूरी है. ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर The post IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता में टूटी 60 साल पुरानी परंपरा, जन्माष्टमी उत्सव कमेटी से सभी मुस्लिम बाहर, सिर्फ हिंदू सदस्य

Kolkata Janmashtami: कोलकाता के मोमिनपुर में जन्माष्टमी का जश्न शहर की मिली-जुली संस्कृति का एक बड़ा उदाहरण रहा है. यहां मुस्लिम समाज के लोग इस हिंदू त्योहार के आयोजन में अहम भूमिका निभाते आये हैं. लेकिन इस साल इसमें एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भाजपा के एक नेता ने इस आयोजन की कमान संभाली है और घोषणा की है कि इसकी आयोजन समिति में केवल हिंदू ही शामिल होंगे. 60 साल पुरानी परंपरा होगी खत्म इस कदम से भू-कैलाश रोड-हुसैन शाह रोड चौराहे पर लगभग 60 साल पुरानी परंपरा खत्म हो जायेगी. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के हारे हुए उम्मीदवार राकेश सिंह ने कहा कि अब से यह त्योहार सिर्फ हिंदू ही आयोजित करेंगे. उनका तर्क था कि जन्माष्टमी हिंदुओं का धार्मिक त्योहार है. इसकी परंपराओं की रक्षा की जानी चाहिए. हम आपसी सद्भाव में विश्वास करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी को अपने धर्म या रीति-रिवाजों का अपमान करने देंगे. जन्माष्टमी हिंदुओं का त्योहार है और इसे हिंदुओं द्वारा ही मनाया जाना चाहिए. दूसरे धर्मों के लोगों को जरूर पंडालों में जाना चाहिए, लेकिन अपनी धार्मिक गतिविधियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. -राकेश सिंह, भाजपा नेता मुसलमानों का था उत्सव पर पूरा नियंत्रण : सिंह इस साल के आयोजन समिति के प्रमुख सिंह ने दावा किया कि पिछले सालों में मुसलमानों का ही इस उत्सव पर पूरा नियंत्रण था. उन्होंने कहा- 18 सदस्यों वाली समिति में 16 मुसलमान थे. इस बार मैंने समिति में बदलाव किया है और इसे पूरी तरह से हिंदुओं की समिति बना दिया है. हम नहीं चाहते कि वे (मुसलमान) हमारे उत्सव का हिस्सा बनें. ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल में 1700 स्थानों पर जन्माष्टमी महोत्सव मनायेगी विहिप मुसलमानों की भागीदारी पर राकेश को आपत्ति राकेश सिंह ने उन रीति-रिवाजों में मुसलमानों की भागीदारी पर भी आपत्ति जतायी, जिनमें भगवान कृष्ण के साथ गाय की पूजा की जाती है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों में गाय की बलि देने की प्रथा है. राकेश ने ममता बनर्जी के बयान को बताया ‘बेतुका’ भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की अक्सर दोहरायी जाने वाली बात कि ‘धर्म व्यक्ति का निजी मामला है, लेकिन त्योहार सबके होते हैं’, पर भी निशाना साधा. उन्होंने इसे ‘बेतुका’ करार दिया. ये भी पढ़ें: बंगाल में अब मचेगी जन्माष्टमी की धूम, पूरे राज्य में जुलूस निकालेगा विहिप फिरहाद हकीम पर आरोप और उत्सव की परंपरा हिंदू स्वरूप को किया कमजोर : राकेश सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम पर इस आयोजन से जुड़े थे. उन्होंने मुसलमानों को इसके प्रबंधन में अहम भूमिका देकर त्योहार के हिंदू स्वरूप को कमजोर करने की कोशिश की. पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजन : कोलकाता नगर निगम के वार्ड-79 में भू-कैलाश रोड-हुसैन शाह रोड चौराहे पर मनाया जाता जन्माष्टमी का जश्न. यह क्षेत्र पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में आता है और भवानीपुर के पास है. दशकों तक हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते थे जश्न : दशकों से हिंदू और मुस्लिम मिलकर खिदिरपुर में जन्माष्टमी का जश्न मनाते रहे हैं. मोहम्मद काशिम ने की थी शुरुआत : जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत लगभग 60 साल पहले मुस्लिम समाजसेवी मोहम्मद काशिम ने खिदिरपुर समाज कल्याण समिति के बैनर तले की थी. 2011 में फिर से शुरू हुआ आयोजन : उत्सव का महत्व धीरे-धीरे कम हो गया, तो वर्ष 2011 में प्रशासन बदलने के बाद मुस्लिम युवाओं के एक समूह ने इसे फिर से शुरू करने में मदद की. रीति-रिवाजों से समझौते का सवाल ही नहीं : मो आलम तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारी और आयोजन समिति के पूर्व सदस्य मोहम्मद आलम ने कहा कि समुदाय की भागीदारी को कभी भी पूजा के हिंदू स्वरूप के विपरीत नहीं माना गया. हमने सब कुछ मिलकर आयोजित किया. रीति-रिवाजों का पालन किया और प्रसाद बांटा. धार्मिक रीति-रिवाजों से समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता. इतने सालों से हम इसे साथ मिलकर मनाते आ रहे थे. इस बार समिति में किसी भी मुस्लिम सदस्य को नहीं रखा गया है. The post कोलकाता में टूटी 60 साल पुरानी परंपरा, जन्माष्टमी उत्सव कमेटी से सभी मुस्लिम बाहर, सिर्फ हिंदू सदस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश

West Bengal Weather Forecast 3 September: गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से दक्षिण बंगाल में बृहस्पतिवार (3 सितंबर) से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के लिए ऑरेंज अलर्ट आईएमडी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरदुआर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की आशंका है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. दार्जिलिंग में लोको शेड गिरा, 8 रेलकर्मी घायल पश्चिम बंगाल की राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण शहरों और कस्बों के निचले इलाकों में पानी भर जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. कोलकाता में भी लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ा. दार्जिलिंग में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन का लोको शेड ट्रेन के एक इंजन पर गिर गया. इससे इंजन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, 8 रेलवेकर्मी भी घायल हो गये. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी. ये भी पढ़ें: PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस बीरभूम के श्रीनिकेतन में सबसे ज्यादा 263 मिमी वर्षा मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान कोलकाता के अलीपुर में 127 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य में सबसे अधिक 263 मिलीमीटर वर्षा बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में हुई. ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से बोलपुर शहर की सड़कें जलमग्न, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात डीवीसी ने 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (DVRRC) ने मैथन और पंचेत जलाशयों में जलस्तर बढ़ने के बाद 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जतायी गयी है. तेनुघाट बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना के बीच डीवीसी ने पानी छोड़ा है. ये भी पढ़ें: DVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी दुर्गापुर बराज से छोड़ा 1.11 लाख क्यूसेक पानी दुर्गापुर शहर और आसपास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश में निचले इलाके जलमग्न हो गये. दुर्गापुर बराज का जलस्तर बढ़ने पर यहां से 1,11,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसकी वजह से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. ये भी पढ़ें: 3 दिन से मूसलाधार बारिश, दुर्गापुर बराज का बढ़ा जलस्तर, 111400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाके जलमग्न आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा से हालात बिगड़े आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा से जनजीवन तरह अस्त-व्यस्त हो गया. दामोदर की सहायक नदी गरुई का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंदा बढ़ गयी है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जलजमाव वाले इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को उधर जाने से रोका जा रहा है. ये भी पढ़ें: आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद बंगाल के इन जिलों में वर्षा की चेतावनी कलिम्पोंग जलपाईगुड़ी कूचबिहार अलीपुरदुआर हुगली पूर्व बर्धमान पश्चिम बर्धमान बीरभूम कोलकाता उत्तर 24 परगना दक्षिण 24 परगना हावड़ा मुर्शिदाबाद नदिया इन जगहों पर 100 मिमी से अधिक वर्षा स्थान जिला वर्षापात श्री निकेतन बीरभूम 263 मिमी बर्नपुर पश्चिम बर्धमान 210 मिमी अलीपुर कोलकाता 130 मिमी बैरकपुर उत्तर 24 परगना 120 मिमी घेरोपाड़ा बीरभूम 120 मिमी आसनसोल पश्चिम बर्धमान 116 मिमी ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम The post मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 और 5 सितंबर के बीच, हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान जबकि उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 4 सितंबर के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 सितंबर के दौरान बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 3 सितंबर 2026 को पूर्वी बिहार के जिलों (जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 3 और 4 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोनों ही दिनों में सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि दोपहर से शाम के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है. तापमान की बात करें तो 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रहने की संभावना है, जबकि 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम कैसा रहेगा? 3 से 8 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में, 3 से 6 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 7 से 8 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है. The post Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: गुरुवार को किस राशि पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा? जानें मेष से मीन तक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: आज 3 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. चंद्रमा मेष राशि में और कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले कई राशियों के लिए लाभदायक हो सकते हैं. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल. मेष राशि का आज का राशिफल आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और काम को तेजी से पूरा करने की इच्छा रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में जल्दबाजी से बचें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी पर नियंत्रण रखें. परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो तो बातचीत से हल निकालें. प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा. उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें. वृषभ राशि का आज का राशिफल कामकाज में आज आपको धैर्य से आगे बढ़ना होगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को अटके हुए भुगतान की उम्मीद मिल सकती है. खर्च बढ़ने से बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें. उपाय: पीली दाल का दान करें मिथुन राशि का आज का राशिफल आज आपकी बातचीत की कला काम आएगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मुश्किल काम आसान हो सकता है. व्यापार में नए संपर्क भविष्य में फायदा दे सकते हैं. धन के मामले में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. कर्क राशि का आज का राशिफल आज जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा महसूस हो सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. कारोबार में जोखिम लेने से पहले परिस्थितियों का आकलन करें. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार में किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है. रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं. सिंह राशि का आज का राशिफल आपके लिए आज का दिन आत्मविश्वास और सक्रियता से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने से पहले तैयारी पूरी करें. धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. घर में सुखद माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में साथी से खुलकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा. उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें. कन्या राशि का आज का राशिफल आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सूझबूझ बहुत काम आएगी. नौकरी में लंबित कार्य पूरे करने पर राहत मिलेगी. व्यापार में ग्राहकों या पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. खर्चों पर नजर रखें. परिवार से जुड़ा कोई फैसला मिलकर लेना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में छोटी बात को बड़ा न बनाएं. उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र दान करें. तुला राशि का आज का राशिफल आज संतुलित सोच आपके लिए सबसे बड़ा हथियार रहेगी. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे. व्यापार में लाभ के साथ कुछ अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी देगी. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी आराम के लिए समय निकालें. उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. वृश्चिक राशि का आज का राशिफल आज आपको अपने फैसलों पर भरोसा रखना होगा. कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से समाधान मिल जाएगा. निवेश या बड़े खर्च में जल्दबाजी न करें. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. प्रेम जीवन में भावनाओं को स्पष्ट रखना फायदेमंद रहेगा. थकान महसूस हो तो पर्याप्त नींद लें. उपाय: पीली मिठाई का दान करें. धनु राशि का आज का राशिफल गुरुवार आपके लिए आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत हो सकती है. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है, हालांकि बचत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें. मकर राशि का आज का राशिफल आज आपको काम की प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ना चाहिए. नौकरी में किसी पुराने मामले का समाधान निकल सकता है. कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए रणनीति पर ध्यान दें. पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. घर में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है. साथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा. उपाय: जरूरतमंद को केले का दान करें. कुंभ राशि का आज का राशिफल आज नए विचार आपके काम को बेहतर दिशा दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. व्यापार में कोई नया संपर्क लाभदायक साबित हो सकता है. धन की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च के लिए तैयार रहें. परिवार में सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में बातचीत के जरिए दूरी कम हो सकती है. उपाय: पीले चने का दान करें. मीन राशि का आज का राशिफल आज दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त रह सकती है, लेकिन बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखेंगी. नौकरी में किसी जिम्मेदारी को गंभीरता से पूरा करें. व्यापार में पुराने ग्राहक से फायदा मिल सकता है. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें. The post Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: गुरुवार को किस राशि पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा? जानें मेष से मीन तक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire MAX Redeem Codes 3 September 2026: फ्री में पाएं गन स्किन और बंडल्स, ऐसे करें क्लेम

गेमिंग की दुनिया में गर्दा उड़ाने वाले बैटल रॉयल गेम गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire MAX) के शौकीनों के लिए 3 सितंबर 2026 का दिन बेहद खास साबित हो सकता है. डेवलपर्स ने एक बार फिर नए रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं, जो खिलाड़ियों को बिना पैसे खर्च किए महंगे गन स्किन, बंडल्स और डायमंड वाउचर पाने का सुनहरा मौका दे रहे हैं. फ्री फायर मैक्स के मैदान में मुकाबला सिर्फ गोलियों का नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनालिटी का भी होता है, और यही वजह है कि गेमर्स इन फ्री कॉस्मेटिक आइटम्स पर जमकर टूट पड़ते हैं. गेम में 49 विरोधी खिलाड़ियों के बीच टिके रहने और जीत का झंडा गाड़ने के लिए केवल रणनीति ही नहीं, बल्कि सही गियर और इन-गेम एसेट्स भी अहम भूमिका निभाते हैं. डायमंड्स खरीदने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन ये रोजाना जारी होने वाले कोड्स गेमर्स के जेब का बोझ हल्का कर देते हैं. इस बार के रिडीम कोड्स खिलाड़ियों के अवतार को नया और आकर्षक लुक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इन्हें हासिल करने की रेस में वही जीतेगा जो सबसे तेज होगा. Free Fire MAX Redeem Codes 3 September 2026: 3 सितंबर 2026 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स Updating Sooner….. लिमिटेड टाइम और यूजर कैप : क्यों है रिडीम करने की जल्दी? फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स की सबसे बड़ी खासियत और चुनौती इनकी सीमित अवधि होती है. ये कोड आमतौर पर 12 से 18 घंटे के भीतर ही एक्सपायर हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इनमें से कई कोड्स केवल शुरुआती 1000 खिलाड़ियों के लिए ही एक्टिव रहते हैं. अगर आप कोड क्लेम करने में थोड़ी सी भी देरी कर देते हैं, तो स्क्रीन पर ‘Invalid’ का मैसेज दिखना तय है. इसलिए रोजाना एक्टिव रहने वाले गेमर्स तड़के ही कोड रिडीम करने की होड़ में लग जाते हैं. मुफ्त रिवार्ड्स से बेहतर होता है गेमिंग एक्सपीरियंस लाइव-सर्विस गेमिंग के दौर में कॉस्मेटिक आइटम्स खिलाड़ियों के जुड़ाव को बनाए रखने का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं. फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले ये कॉस्मेटिक रिवार्ड्स किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान कोई अनुचित बढ़त नहीं देते, जिससे फेयर-प्ले का संतुलन बना रहता है. हालांकि, अलग-अलग वेपन स्किन्स, बैकपैक और बंडल्स के साथ मैदान में उतरने से गेमर्स का आत्मविश्वास और मज़ा दोनों दोगुना हो जाता है. गेमर्स के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अगर आप बिना किसी परेशानी के रिडीम कोड का लाभ उठाना चाहते हैं, तो कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहली बात यह है कि गेस्ट अकाउंट वाले खिलाड़ी इन कोड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इसके लिए आपको अपना गेमिंग अकाउंट फेसबुक, गूगल या एक्स (ट्विटर) जैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल से लिंक करना होगा. इसके अलावा, टाइपिंग मिस्टेक से बचने के लिए कोड्स को मैन्युअल टाइप करने के बजाय हमेशा कॉपी-पेस्ट करने की सलाह दी जाती है. क्लेम करने के 24 घंटे के भीतर रिवार्ड्स आपके इन-गेम मेलबॉक्स में भेज दिए जाते हैं. {“type”:”faq”,”question”:”1. क्या गेस्ट अकाउंट से फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड का इस्तेमाल किया जा सकता है?”,”answer”:”नहीं, गेस्ट अकाउंट वाले खिलाड़ी रिवार्ड्स क्लेम नहीं कर सकते. कोड रिडीम करने के लिए आपका गेमिंग अकाउंट गूगल, फेसबुक या किसी अन्य समर्थित प्लेटफॉर्म से लिंक होना अनिवार्य है.”}{“type”:”faq”,”question”:”2. रिडीम करने के बाद रिवार्ड्स अकाउंट में कब तक आते हैं?”,”answer”:”सफलतापूर्वक कोड रिडीम होने के बाद इन-गेम रिवार्ड्स आपके फ्री फायर मैक्स के इन-गेम मेलबॉक्स में 24 घंटे के भीतर क्रेडिट कर दिए जाते हैं.”}{“type”:”faq”,”question”:”3. कोड रिडीम करते समय Error या Expired क्यों दिखाता है?”,”answer”:”फ्री फायर मैक्स कोड्स सीमित समय (12-18 घंटे) के लिए या फिर सीमित यूजर्स (जैसे पहले 1000 खिलाड़ी) के लिए ही उपलब्ध होते हैं. लिमिट खत्म होने या समय बीत जाने पर एरर का मैसेज आता है.”} ये भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट The post Free Fire MAX Redeem Codes 3 September 2026: फ्री में पाएं गन स्किन और बंडल्स, ऐसे करें क्लेम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood: मौत का आंकड़ा 1204 पहुंचा, 3900 लोग लापता, 34 देशों के 590 विदेशियों का भी सुराग नहीं

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के बुधवार (2 सितंबर) के अपडेट के मुताबिक इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,204 हो गई है. वहीं करीब 3,900 लोग अब भी संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. 11,993 लोगों को किया गया रेस्क्यू काठमांडू में पांचवीं प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने बताया कि अब तक 11,993 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि 1,114 शव बरामद किए गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण उनकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ पीड़ितों के अस्थायी दफन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. परिवारों से DNA सैंपल देने की अपील जिन लोगों के परिजन अब तक लापता हैं, उनसे DNA सैंपल देने की अपील की गई है. करीबी रिश्तेदार नेपाल पुलिस अस्पताल, महाराजगंज या अपने नजदीकी जिला पुलिस कार्यालय में DNA सैंपल जमा कर सकते हैं. फॉरेंसिक टीम इन सैंपल की मदद से बरामद शवों की पहचान करने की कोशिश करेगी. इस काम में नेपाल को दूसरे देशों से भी मदद मिल रही है. हिंदुस्तान की 19 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम नेपाल पुलिस के साथ DNA जांच में सहयोग कर रही है. चीन, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया से भी विशेषज्ञ टीमें और उपकरण भेजे गए हैं. 34 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता नेपाल में आई बाढ़ का असर विदेशी नागरिकों पर भी पड़ा है. अब तक 300 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, लेकिन करीब 34 देशों के 590 विदेशी नागरिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें हिंदुस्तान, चीन और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं. लांगटांग, चिलिमे और अपर त्रिशूली जैसे इलाकों में भूमिगत हाइड्रोपावर संरचनाओं से कीचड़ और बड़े पत्थरों को हटाया जा रहा है. कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 2500 तीर्थयात्री निकाले गए चीनी अधिकारियों के साथ तालमेल कर नेपाल ने माउंट कैलाश से लौट रहे करीब 2,500 तीर्थयात्रियों को हिल्सा, तातोपानी सीमा और ल्हासा हवाई मार्ग के जरिए निकालने में मदद की है. केरुंग सीमा के पास फंसे नेपाली नागरिकों और मालवाहक वाहनों को निकालने की व्यवस्था भी की जा रही है. हिमस्खलन के बाद भोटेकोशी नदी में आई थी विनाशकारी बाढ़ प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने संसद में बताया कि 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद आई थी. उन्होंने कहा कि इस आपदा ने क्षेत्र में बढ़ते जलवायु खतरों को सामने रखा है. रासुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत प्रभावित इलाकों में हजारों लोग अब भी लापता हैं. नेपाल राहत, खोज अभियान और पुनर्वास के लिए हिंदुस्तान, चीन, अमेरिका, जापान, एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है. Also Read: Nepal Flood : हिंदुस्तान, चीन और अमेरिका से नेपाल ने क्यों कहा-दान नहीं मुआवजा चाहिए, समझिए क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून The post Nepal Flood: मौत का आंकड़ा 1204 पहुंचा, 3900 लोग लापता, 34 देशों के 590 विदेशियों का भी सुराग नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2027: CSK से फिर जुड़ना चाहते हैं सुरेश रैना, बोले- इच्छा जाहिर कर दी, अब फैसला मैनेजमेंट का

Suresh Raina with Aakash Chopra: पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ दोबारा जुड़ने की इच्छा जाहिर की है. रैना ने बताया कि वह फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर या कोच की भूमिका में काम करने के लिए तैयार हैं और इस संबंध में अपनी इच्छा CSK मैनेजमेंट तक पहुंचा चुके हैं. अब इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है. आकाश चोपड़ा के बातचीत पर आधारित शो ‘बैठ एंड बोल’ में सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में हुई रैगिंग, कश्मीर से लोगों के पलायन के दौर की यादों के साथ-साथ एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने खास रिश्ते पर भी खुलकर बात की. CSK से जुड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं रैना शो के दौरान आकाश चोपड़ा ने सुरेश रैना से पूछा कि क्या भविष्य में उन्हें एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ देखा जा सकता है? क्या वह IPL 2027 में टीम के मेंटर या कोच की भूमिका निभा सकते हैं? रैना के लिए चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से खास रही है. टीम के साथ उनका लंबा जुड़ाव और एमएस धोनी के साथ उनकी दोस्ती इस रिश्ते को और भी खास बनाती है. इस पर रैना ने बताया कि उन्होंने इस बारे में CSK मैनेजमेंट से बात की है और अपनी इच्छा जाहिर कर दी है. अब फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है. अगर फ्रेंचाइजी को लगता है कि वह मेंटर या कोच के तौर पर टीम के लिए योगदान दे सकते हैं, तो वह दोबारा CSK से जुड़कर बेहद खुश होंगे. ये भी पढ़ें: September 2026 Sports Calendar: सितंबर में एशियन ​गेम्स, फॉर्मूला-1, चेस चैंपियनशिप समेत होंगे ये बड़े टूर्नामेंट हॉस्टल में जबरदस्त हुई थी रैना की रैगिंग बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने सुरेश रैना से उनके शुरुआती दिनों और हॉस्टल की रैगिंग को लेकर भी सवाल किया. रैना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि हॉस्टल में उनकी रैगिंग काफी जबरदस्त हुई थी. रैना ने अपने शुरुआती संघर्षों और क्रिकेट तक पहुंचने के सफर से जुड़े कई पहलुओं पर भी बात की. बातचीत में उनके जीवन के उस दौर का जिक्र हुआ, जब कश्मीर से लोगों के पलायन का दौर चल रहा था. इन अनुभवों ने उनके जीवन और सोच पर भी गहरा असर डाला. ये भी पढ़ें: SL vs ENG : श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस को मिली कप्तानी; असलंका की भी हुई वापसी 2014 में 25 गेंदों पर 87 रन, ऐसे पलट गया था पूरा मैच बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा IPL 2014 के उस मुकाबले से जुड़ा रहा, जिसमें सुरेश रैना ने महज 25 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी थी. आकाश चोपड़ा ने उनसे पूछा कि आखिर उस दिन उन्होंने इतनी तेज बल्लेबाजी कैसे की थी. रैना ने उस पारी को याद करते हुए बताया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए पहुंचे, तब फाफ डुप्लेसी आउट हो चुके थे. इसके बाद दूसरे ओवर में मिचेल जॉनसन गेंदबाजी करने आए. जॉनसन उस समय करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे. रैना ने बताया कि ऐसी स्थिति में उनके पास ज्यादा सोचने का समय नहीं था. वह क्रीज पर पहुंचे और भगवान का नाम लेकर बल्लेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में शॉट्स लगाए, उससे मैच का पूरा रुख ही बदल गया. ‘CSK में हमेशा रहे बेस्ट ऑफ द बेस्ट खिलाड़ी’ सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की खासियत के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत यह रही है कि टीम में हमेशा बेहतरीन खिलाड़ियों का मिश्रण रहा. रैना ने CSK के अपने दौर के कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लेते हुए माइकल हसी, मैथ्यू हेडन, मुरली विजय, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, मोर्केल और ड्वेन ब्रावो का जिक्र किया. हालांकि, उनके लिए सबसे खास नाम एमएस धोनी का रहा. ये भी पढ़ें: Video: रोनाल्डो की बहन ने केरल के सीएम वीडी सतीशन से की मुलाकात, जानिए क्यों हिंदुस्तान आई है एल्मा The post IPL 2027: CSK से फिर जुड़ना चाहते हैं सुरेश रैना, बोले- इच्छा जाहिर कर दी, अब फैसला मैनेजमेंट का appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की स्थापना कैसे करें? जानें पूजा विधि

Laddu Gopal Idol Niyam: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त अपने घर में उनके बाल स्वरूप को स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं. जन्माष्टमी इस साल 4 सितंबर को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन घर में विधि-विधान से लड्डू गोपाल की स्थापना कर उनकी पूजा करने से जीवन समृद्ध और खुशहाल रहता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन घर में लड्डू गोपाल की स्थापना कैसे की जाती है? इसके लिए सही विधि क्या है? किस दिशा में स्थापित करें मूर्ति? वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति को पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में स्थापित करना शुभ माना जाता है. पूजन करने वाले व्यक्ति का मुंह पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. साफ-सफाई का रखें ध्यान जन्माष्टमी के दिन घर में जिस स्थान पर लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करनी हो, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. धर्मशास्त्र के मुताबिक, साफ-सुथरी और पवित्र जगह पर भगवान का वास होता है. ये भी पढ़ें: Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर 4 दुर्लभ संयोग, वृषभ सहित 5 राशि के जातकों को होगा बड़ा धन लाभ कैसे कराएं लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक? जन्माष्टमी के दिन भगवान की पूजा के दौरान उनका पंचामृत अभिषेक कराने का विधान है. इसके लिए जन्माष्टमी पर निशीथ काल के मुहूर्त में लड्डू गोपाल को दूध, दही, घी, शक्कर और जल से तैयार किए गए पंचामृत से अभिषेक करें. अभिषेक के बाद लड्डू गोपाल को गंगाजल से स्नान कराना चाहिए. गंगाजल से स्नान कराने के लिए दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है. कान्हा का श्रृंगार कैसे करें? अभिषेक और स्नान के बाद लड्डू गोपाल को पीले रंग के नए वस्त्र पहनाने चाहिए. इसके बाद उन्हें मोरपंख, बांसुरी, कमरबंद, कंगन और वैजयंती माला पहनाएं. माथे पर चंदन, केसर और अक्षत का तिलक लगाएं. कैसे करें लड्डू गोपाल की स्थापना और पूजा? धर्मशास्त्र के जानकार पं. मणिभूषण झा बताते हैं कि जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की स्थापना के लिए सबसे पहले उनका अभिषेक करें. इसके बाद उन्हें वस्त्र और आभूषण पहनाएं. इसके साथ ही निशीथ काल यानी मध्यरात्रि के समय शुभ मुहूर्त में लड्डू गोपाल को सिंहासन या झूले पर श्रद्धापूर्वक झुलाना चाहिए. इतना करने के बाद कान्हा जी को धूप और आरती दिखाएं. फिर लड्डू गोपाल को झूला झुलाएं और लोरी गाकर सुलाएं. ये भी पढ़ें: Janmashtami 2026: माखन-मिश्री के अलावा ये 4 चीजें कान्हा को हैं बेहद प्रिय, तुरंत नोट करें लिस्ट किन चीजों का लगाएं लड्डू गोपाल को भोग? जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये चीजें बेहद प्रिय मानी जाती हैं. इसके अलावा कान्हा के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर रखें. The post कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की स्थापना कैसे करें? जानें पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

realme 16 Lite की डिटेल्स हुई लीक! 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अपनी नंबर 16 सीरीज का विस्तार करने की योजना बना रही है. हाल ही में पेश किए गए realme 16x 5G के बाद अब इस सीरीज में एक नया और किफायती मॉडल realme 16 Lite जुड़ने जा रहा है. जैसे ही realme 16 Lite का मॉडल नंबर RMX5366 ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्ट में दिखा, वैसे ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मच गई! इस नए स्मार्टफोन के ब्लूटूथ एसआईजी (Bluetooth SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद से इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सामने आया मॉडल नंबर सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर टिपस्टर एनविन द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग के अनुसार, realme 16 Lite का मॉडल नंबर RMX5366 दर्ज किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि यही रियलमी मॉडल नंबर पहले पेश हो चुके realme P4x और realme C100x स्मार्टफोन्स के साथ भी देखा जा चुका है. टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि realme 16 Lite, इन्हीं में से किसी फोन का थोड़ा बदला हुआ रूप हो सकता है. इससे इसके हार्डवेयर और फीचर्स बदल सकते हैं. realme 16 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स यदि यह नया डिवाइस हाल ही में आए realme C100x का थोड़ा बदला हुआ मॉडल बनकर बाजार में आता है, तो इसमें निम्नलिखित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: इस बजट स्मार्टफोन में 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाला Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह फोन नए एंड्रॉइड 16 वाले realme UI पर चल सकता है और इसे 4GB या 6GB रैम ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की संभावना है. दमदार बैटरी और चार्जिंग: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 8,000mAh की टाइटन बैटरी हो सकती है, जो आपके फोन को कई दिनों तक चला सकती है, यानी बार-बार चार्ज करने की चिंता खत्म! इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ एल्गोरिदम का सपोर्ट भी दिया जा सकता है. शानदार डिस्प्ले: हैंडसेट में 6.8-इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य डुअल कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है. मजबूती और प्रोटेक्शन: डिवाइस को मजबूती देने के लिए इसमें 360-डिग्री आर्मरशेल (ArmorShell) प्रोटेक्शन और पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी जा सकती है. {“type”:”faq”,”question”:”1. realme 16 Lite का मॉडल नंबर क्या है और यह कहाँ लिस्ट हुआ है?”,”answer”:”realme 16 Lite का मॉडल नंबर RMX5366 है और यह ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन लिस्ट में मिला है.”}{“type”:”faq”,”question”:”2. क्या realme 16 Lite किसी पुराने फोन का थोड़ा बदला हुआ रूप होगा?”,”answer”:”सर्टिफिकेशन डेटाबेस में मॉडल नंबर समान होने के कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हाल ही में लॉन्च हुए realme C100x या P4x का थोड़ा बदला हुआ रूप हो सकता है.”}{“type”:”faq”,”question”:”3. realme 16 Lite में कितनी बैटरी और चार्जिंग स्पीड मिल सकती है?”,”answer”:”लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की विशाल बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.”} ये भी पढ़ें: Realme P4x Vs OPPO K14x Vs Motorola G57 Power: ₹20,000 से कम में कौन-सा फोन है सबसे दमदार, जानिए पूरा फर्क यह भी पढ़ें: ₹25,000 की रेंज में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा The post realme 16 Lite की डिटेल्स हुई लीक! 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top