Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात का बचा हुआ पास्ता अब नहीं जाएगा बेकार, बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज

Leftover Pasta Recipes: अक्सर ऐसा होता है कि रात के डिनर या फिर किसी पार्टी के बाद थोड़ा-बहुत पास्ता बच ही जाता है. ज्यादातर लोग तो इसे दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन बच्चों को इसका वही पुराना स्वाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है. अगर आपके साथ भी आए दिन ऐसा ही होता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसी सिंपल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बचे हुए पास्ता से ही कुछ बेहद लाजवाब और नई डिशेज तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 3 सिंपल और मजेदार रेसिपीज. के बारे में, जिन्हें खाकर कोई भी यह नहीं कह पाएगा कि इन्हें आपने बचे हुए पास्ता से बनाया है. ये सारी रेसिपीज इसलिए भी स्पेशल हैं, क्योंकि आपके शिशु इन्हें बहुत ही चाव से और मांग-मांगकर खाएंगे. pasta recipes अगर उबला हुआ पास्ता बचा है तो ट्राय करें चीजी पास्ता ऑमलेट अगर आपके पास सिंपल उबला हुआ या बिल्कुल ही कम सॉस वाला पास्ता बचा है, तो सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए आप इससे पास्ता ऑमलेट मिनटों में तैयार कर सकते हैं. यह खाने में जितना टेस्टी होता है, बनाने में उतना ही आसान भी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो अंडे तोड़ लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इस मिश्रण में अपना बचा हुआ पास्ता मिला दें. अब एक पैन में थोड़ा सा बटर या तेल गर्म करें और इस पूरे मिश्रण को पैन में फैला दें. इसे धीमी आंच पर तब तक एक तरफ से पकने दें जब तक यह नीचे से हल्का गोल्डन न हो जाए. जब यह गोल्डन हो जाए तो इसे सावधानी से पलट दें. अब इसके ऊपर से थोड़ा सा मोजरेला चीज या प्रोसेसड चीज कद्दूकस करके डालें और पैन को ढक दें ताकि चीज अच्छे से पिघल जाए. आपका गर्मागर्म और हैवी पास्ता ऑमलेट तैयार है. ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि शिशु हो जाएंगे आपके फैन शाम की चाय के साथ क्रिस्पी पास्ता पकौड़ा अगर शाम की चाय के साथ आपको कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो, तो बचे हुए पास्ता से बने पकौड़े आपको बेहद पसंद आएंगे. इस रेसिपी के लिए उबला हुआ मैकरोनी या पेन पास्ता सबसे बेस्ट रहता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचा हुआ पास्ता लें. अब इसमें दो से तीन चम्मच बेसन, क्रिस्पिनेस के लिए दो चम्मच चावल का आटा, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. अब इसमें बहुत थोड़ा सा पानी छिड़क कर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिला लें, ताकि पास्ता पर बेसन का एक अच्छा कोट चढ़ जाए. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो पास्ता के छोटे-छोटे हिस्से उठाकर तेल में डालें. इन्हें मीडियम आंच पर तब तक तलें जब तक कि ये गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं. इन्हें बाहर निकालें और हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म एन्जॉय करें. पास्ता और सब्जियों का स्टिर फ्राई अगर आपके पास बिना सॉस वाला केवल उबला हुआ पास्ता बचा है, तो आप इसे चाइनीज स्टाइल में एक नया रूप दे सकते हैं. यह रेसिपी बहुत लाइट होती है और रात के खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट भी. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर, पत्तागोभी और प्याज को लंबा-लंबा काटकर पैन में डालें. इन सभी सब्जियों को तेज आंच पर सिर्फ दो मिनट के लिए पकाएं ताकि उनका क्रंच यानी कि क्रिस्पिनेस बना रहे. अब इसमें एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच ग्रीन चिली सॉस डालें. सबको अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें बचा हुआ पास्ता, थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें. लास्ट में इसे तेज आंच पर एक से दो मिनट के लिए अच्छी तरह टॉस करें या चलाएं. आपका सुपर टेस्टी पास्ता स्टिर-फ्राई तैयार है. ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट The post रात का बचा हुआ पास्ता अब नहीं जाएगा बेकार, बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FIFA World Cup: फ्रांस ही बनेगा विश्व चैंपियन! ओलिवर कान ने सेमीफाइनल से पहले कर दी भविष्यवाणी

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले जर्मनी के महान गोलकीपर ओलिवर कान ने फ्रांस को खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार बताया है. उनके अनुसार फ्रांसीसी टीम के पास संतुलित संयोजन, मजबूत बेंच स्ट्रेंथ और अलग-अलग परिस्थितियों में मैच जीतने की क्षमता है, जो उसे बाकी दावेदारों से थोड़ा आगे खड़ा करती है. फ्रांस का सामना पहले सेमीफाइनल में 15 जुलाई को डलास में स्पेन से होगा. विश्व कप के नॉकआउट चरण में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले 2006 विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था. जी5 से बात करते हुए ओलिवर कान ने क्या कहा? ‘जी5’ से बातचीत में कान ने कहा, “अगर अब तक के प्रदर्शन के आधार पर किसी एक टीम को चुनना हो, तो मैं फ्रांस का नाम लूंगा. टीम में बेहतरीन संतुलन है, खिलाड़ियों की गहराई है और वे अलग-अलग तरीकों से मुकाबले जीत सकते हैं. हालांकि, सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के बीच अंतर बहुत कम है और इनमें से कोई भी विश्व कप जीत सकती है.” कान ने स्पेन और फ्रांस के बीच होने वाले मुकाबले को टूर्नामेंट की सबसे दिलचस्प रणनीतिक भिड़ंत बताया. उनके मुताबिक स्पेन की ताकत गेंद पर नियंत्रण और लगातार आक्रमण है, जबकि फ्रांस तेज पलटवार के जरिए विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाने में माहिर है. मिडफील्ड की जंग तय कर सकती है मैच का नतीजा उन्होंने कहा कि मुकाबले का नतीजा काफी हद तक मिडफील्ड की लड़ाई पर निर्भर करेगा. “सिर्फ दबाव बनाना काफी नहीं होगा. सही समय पर प्रेसिंग करना और विपक्षी टीम को मिडफील्ड से स्पोर्ट्सने से रोकना बेहद अहम होगा. जो टीम इस क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखेगी, उसकी जीत की संभावना अधिक होगी.” स्पेन को सलाह देते हुए कान ने कहा कि फ्रांस के मजबूत डिफेंस को तोड़ने के लिए धैर्य और सटीक पासिंग की जरूरत होगी. साथ ही स्पेन को अपने रक्षात्मक संतुलन का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि फ्रांस दुनिया की सबसे खतरनाक काउंटर-अटैकिंग टीमों में से एक है. आधुनिक फुटबॉल में बदल चुकी है गोलकीपर की भूमिका अपने गोलकीपिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कान ने आधुनिक फुटबॉल में गोलकीपर की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज का गोलकीपर सिर्फ शॉट रोकने वाला खिलाड़ी नहीं, बल्कि हमलों की शुरुआत करने वाला और टीम की संरचना को नियंत्रित करने वाला अहम हिस्सा भी है. कान ने कहा, “आज के दौर में गोलकीपर पहले अटैकर और आखिरी डिफेंडर दोनों की भूमिका निभाता है. उसका एक सही फैसला या एक गलती पूरे मैच का रुख बदल सकती है. बड़ी टीमें दबाव की परिस्थितियों में भी अपने गेम प्लान पर कायम रहती हैं और भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सही फैसले लेती हैं.” ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: तय हुए सेमीफाइनल मुकाबले, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी टॉप-4 टीमें The post FIFA World Cup: फ्रांस ही बनेगा विश्व चैंपियन! ओलिवर कान ने सेमीफाइनल से पहले कर दी भविष्यवाणी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, होर्मुज में UAE टैंकर बना निशाना

यूएई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, होर्मुज में ईरान की क्रूज मिसाइलों ने यूएई के दो तेल टैंकरों पर हमला किया. इस हमले में एक हिंदुस्तानीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले की जानकारी दी. मंत्रालय ने लिखा कि मोम्बासा और अल बहियाह नाम के देश के दो तेल टैंकर होर्मुज के दक्षिणी शिपिंग मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान ओमान के समुद्री क्षेत्र के भीतर उन पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया. हमले में मोम्बासा टैंकर पर तैनात एक हिंदुस्तानीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में छह हिंदुस्तानीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. मिसाइल हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ. हालांकि, राहत टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. ईरान के हमले का जवाब देगा यूएई यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया. मंत्रालय ने कहा कि यह हमला पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. यूएई ने साफ किया कि वह अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हर जरूरी कदम उठाएगा. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. हम किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं. मंत्रालय ने साफ किया कि अगर कोई यूएई की सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसका सख्त जवाब दिया जाएगा. ये भी पढ़ें: तीसरी रात भी नहीं थमा अमेरिकी हमला, ईरान पर फिर बरसे मिसाइल और बम रक्षा मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से ही जानकारी लें. साथ ही, अफवाहों या बिना पुष्टि वाली समाचारों को शेयर करने से बचें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी या बेवजह की दहशत न फैले. The post ईरान के मिसाइल हमले में हिंदुस्तानीय की मौत, होर्मुज में UAE टैंकर बना निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, कलकत्ता हाईकोर्ट से की ये मांग

Mahua Moitra in Calcutta High Court: ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है. इसलिए उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट की शरण ली है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसद की याचिका पर कोर्ट आगामी 15 जुलाई (बुधवार) को सुनवाई करेगा. महुआ मोईत्रा ने कोर्ट से मांग की है कि मामले की जांच के दौरान पुलिस की ओर से की जाने वाली किसी भी दंडात्मक या कठोर कार्रवाई (जैसे कि गिरफ्तारी) पर अंतरिम रोक लगायी जाये. व्यक्तिगत उपस्थिति से मांगी छूट इसके साथ ही उन्होंने थाने में व्यक्तिगत उपस्थिति की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल) से पूछताछ में की अनुमति देने का अनुरोध किया है. न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने मामले का उल्लेख किये जाने पर कहा कि वह बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई करेंगे. उन्होंने मोईत्रा के वकील को सभी प्रतिवादियों (प्रतिपक्षों) को नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया. मुंह ढकने वालों को पहन लेना चाहिए बुर्का, क्या है पूरा विवाद? अदालत में सुनवाई के दौरान महुआ मोईत्रा के वकील ने पूरे विवाद की पृष्ठभूमि की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हाल ही में जब सांसद महुआ मोईत्रा नदिया जिले की एक निचली अदालत में गयी थीं, तब चेहरा ढककर कुछ उपद्रवियों ने उन पर अंडे फेंके और हमला किया. इस घटना के बाद महुआ मोईत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर लिखा था कि जो लोग अपना चेहरा छिपाते हैं, उन्हें बुर्का पहन लेना चाहिए. ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’ महुआ के बयान पर दर्ज हुई एफआईआर वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि महुआ मोईत्रा के इस बयान को कथित तौर पर नफरती भाषण माना गया. भाषण का यह मतलब निकाला गया कि उन्होंने हिंदुओं को बुर्का पहनने के लिए कहा है. इसी के आधार पर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया. गिरफ्तारी की आशंका, वर्चुअल पूछताछ की मांग महुआ मोईत्रा के वकील ने पीठ को बताया कि पुलिस लगातार नोटिस जारी करके सांसद को व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन में पेश होने का दबाव बना रही है. वकील ने अदालत के समक्ष आशंका जतायी कि यदि टीएमसी की सांसद व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन जाती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है या उन पर फिर से हमला हो सकता है. इसलिए तृणमूल सांसद कोर्ट की शरण में हैं. The post ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, कलकत्ता हाईकोर्ट से की ये मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीसरी रात भी नहीं थमा अमेरिकी हमला, ईरान पर फिर बरसे मिसाइल और बम

अमेरिका ने सोमवार (13 जुलाई) को लगातार तीसरी रात ईरान पर हवाई हमले किए. इस दौरान ईरान के कोस्टल सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और मिसाइल क्षमता को निशाना बनाया गया. इन हमलों के जरिए अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करने की कोशिश की और दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह सैन्य कार्रवाई की गई. इसका मकसद ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना था, जिससे वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा पैदा कर सकता है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर हमले की जानकारी दी. हिंदुस्तानीय समयानुसार रात 2:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार शाम 4:45 बजे) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात हमले शुरू किए गए. CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों से ईरानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उसकी उस क्षमता को कमजोर किया जा रहा है. ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स The post तीसरी रात भी नहीं थमा अमेरिकी हमला, ईरान पर फिर बरसे मिसाइल और बम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14 जुलाई की टॉप 20 खबरें: अमेरिका ने होर्मुज पर लगाया टैक्स, ईरान ने ट्रंप सहित दुनिया के 13 नेताओं को जान से मारने की धमकी दी

1. ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोक दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ फिर से सख्त नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की है. ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अब इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा शुल्क के रूप में भारी टैक्स चुकाना होगा.पूरी समाचार यहां पढ़ें. 2. ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को ‘नक्शे से मिटाने’ का दिया आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान उनकी हत्या करने की साजिश रच रहा है. ट्रंप ने साफ कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को पहले से ही यह आदेश दे रखा है कि अगर ईरान उन्हें मारने की कोशिश करता है, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाए. ऐसा विनाश जो उसने कभी न देखा हो. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका की 1,000 मिसाइलें ईरान पर हमला करने के लिए बिल्कुल तैयार (लॉक और लोड) हैं. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 3. ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, बंदर अब्बास शहर के ऊपर देखे जाने का दावा ईरान और अमेरिका के बीच जवाबी हमलों के बीच ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. इसके पहले अमेरिका ने बताया कि उसने ईरान के 140 ठिकानों पर बमबारी की है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 4. ईरान की नई ‘हिट लिस्ट’: ट्रंप, नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 विश्व नेताओं को दी जान से मारने की धमकी अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी नई हिट लिस्ट जारी की है. जिसमें यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू समेत दुनिया के 13 नेता शामिल हैं. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 5. Bangkok Pub Fire: बंद दरवाजों के पीछे घुट गईं 27 जिन्दगियां; जश्न की रात ऐसे बनी दर्दनाक त्रासदी बैंकॉक के एक लोकप्रिय पब में रविवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक शॉर्ट सर्किट ने 27 लोगों की जान ले ली. लापरवाही से बंद पड़े निकास द्वारों ने मासूमों से जिंदगी का आखिरी मौका भी छीन लिया. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 6. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-यूपी प्रशासन और ट्रस्ट से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर को मिले दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग मामले में केंद्र प्रशासन, उत्तर प्रदेश प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने SIT से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 7. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बढ़ी जांच की रफ्तार, संतोष दुबे ने SIT को सौंपे नए दस्तावेज, बोले- कई बड़े नाम आएंगे सामने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने जांच में अहम दस्तावेज सौंपे हैं, जिससे कई बड़े नामों के सामने आने का दावा किया जा रहा है.पूरी समाचार यहां पढ़ें. 8. बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी के पास से शालिग्राम पत्थर और लैपटॉप बरामद बद्रीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को आरोपी प्रमोद नौटियाल के पास से शालिग्राम पत्थर और लैपटॉप मिला है. आरोपी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस की जांच अभी जारी है. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 9. बंगाल के मदरसा शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, भर्ती की वैधता कायम करने की याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती पर दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने माना कि किसी भी याचिका में दम नहीं था. यह फैसला उन नियुक्तियों पर असर डालता है जो 2015 से 2020 के बीच हुईं. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 10. बंगाल की खाड़ी में डूब गया था ‘FB मां काली’ ट्रॉलर, 8 दिन बाद मिले 9 मछुआरों के शव, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान बंगाल की खाड़ी में ट्रॉलर डूबने के 8 दिन बाद 9 मछुआरों के शव सुंदरवन से बरामद हुए हैं. 6 लोग अभी भी लापता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. पूरी समाचार यहां पढ़ें . 11. IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस: पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 दोषी करार, कोर्ट ने 6 को किया बरी IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य लोगों को हत्या का दोषी ठहराया. जबकि 6 आरोपियों को बरी कर दिया.पूरी समाचार यहां पढ़ें. 12. रीतब्रत बनर्जी को और समय न दें, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी विवाद के बीच ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि बागी नेता रीतब्रत बनर्जी को जवाब दाखिल करने के लिए और समय न दिया जाये. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 13. उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर तंज, कहा- कानूनी नोटिस नहीं, मिला है प्रेम पत्र जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि उन्हें कानूनी नोटिस के रूप में बीजेपी से ‘प्रेम पत्र’ मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि इससे साबित होता है कि वह एक ऐसी नेतृत्वक ताकत हैं जिसे बीजेपी वाले नजरअंदाज नहीं कर सकते. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 14. राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले 3 टीएमसी सांसद अब भाजपा के टिकट पर जायेंगे उच्च सदन, भरा नामांकन पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक ने नामांकन दाखिल कर दिया है. 24 जुलाई को होगा मतदान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी समाचार यहां पढ़ें. 15. शुभेंदु अधिकारी प्रशासन ने लागू किया गुंडा ऐक्ट, अपराधियों और उपद्रवियों की अब खैर नहीं, जानें क्या-क्या हैं कानून में प्रावधान पश्चिम बंगाल की भाजपा प्रशासन ने संगठित अपराध और उपद्रवियों पर नकेल कसने

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : बिहार-बंगाल में होगी भारी बारिश, झारखंड में भी अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 14 से 17 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 17 जुलाई बीच कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 19 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 16 और 17 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है. इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें. राजस्थान में कमजोर होगा मानसून राजस्थान में फिलहाल मानसून का पहला दौर कमजोर पड़ गया है, जिससे ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक खास बारिश की संभावना नहीं है. 14 से 15 जुलाई के बीच शेखावाटी के साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 2 से 3 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलने के आसार हैं. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 14 से 16 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है, जिससे उमस कुछ हद तक कम महसूस हो सकती है. फिलहाल इन तीन दिनों में बारिश की संभावना कम है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 14 से 16 जुलाई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात भी हो सकता है. 14 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे उत्तर-मध्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पूरे राज्य में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिहार का मौसम The post मौसम : बिहार-बंगाल में होगी भारी बारिश, झारखंड में भी अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल की खाड़ी में डूब गया था ‘FB मां काली’ ट्रॉलर, 8 दिन बाद मिले 9 मछुआरों के शव, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सुंदरवन क्षेत्र से सटे बंगाल की खाड़ी में बुरी समाचार आयी है. खराब मौसम की चपेट में आकर डूबे मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर ‘एफबी मां काली’ से रविवार और सोमवार के बीच 9 मछुआरों के शव बरामद हुए हैं. 6 अन्य मछुआरे अभी भी लापता हैं. खराब मौसम में रास्ता भटका ट्रॉलर पुलिस और तटरक्षक बल से मिली जानकारी के अनुसार, ‘एफबी मां काली’ नाम का यह ट्रॉलर इसी महीने की शुरुआत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर समुद्र में गया था. गहरे समुद्र में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण ट्रॉलर अपना रास्ता भटक गया और कुछ ही समय में तट से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया. पुलिस, वन विभाग और कोस्ट गार्ड का संयुक्त अभियान दक्षिण 24 परगना जिले के गोबर्धनपुर थाना की पुलिस, वन विभाग और हिंदुस्तानीय तटरक्षक बल (ICG) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर रक्तचड़ा इलाके के पास डूबे हुए ट्रॉलर का पता लगाया. इसके बाद ट्रॉलर को बाहर निकालकर गोबर्धनपुर के सीतारामपुर लाया गया, जहां उसके अंदर से 9 मछुआरों के शव बरामद हुए. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप महकमा अस्पताल भेज दिया गया. ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डूबी अल फतेहा, ऊंची लहरों से जूझ कर 12 मछुआरों ने बचायी जान पीएमओ ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नाव पलटने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) दी जायेगी. लापता 6 मछुआरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी तटरक्षक बल और स्थानीय प्रशासन द्वारा समुद्र में लापता शेष 6 मछुआरों की तलाश के लिए सोमवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया. प्रशासन ने आशंका जतायी है कि लापता मछुआरों के जीवित बचने की संभावना बेहद कम है. The post बंगाल की खाड़ी में डूब गया था ‘FB मां काली’ ट्रॉलर, 8 दिन बाद मिले 9 मछुआरों के शव, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुजरात: अंबाजी मंदिर में लाइव दिखेगी चढ़ावे की गिनती; तीसरी आंख की रहेगी नजर

Gujarat Ambaji Temple Donation: यह फैसला सोशल मीडिया पर मंदिर के खजाना कक्ष का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लिया गया है. यह घटना इसी साल मई महीने की है, जब मंदिर के खजाने से एक आउटसोर्स कर्मचारी चिराग ठाकोर ने दान में मिले नोटों की गिनती के दौरान कथित तौर पर 1 लाख रुपये की एक गड्डी चुराने की कोशिश की थी. जब ठाकोर वॉशरूम जाने के बहाने कमरे से बाहर निकल रहा था, तो उसकी जेब से नोटों की गड्डी नीचे गिर गई. इससे वहां मौजूद अन्य कर्मचारी सतर्क हो गए. जांच आगे बढ़ी तो इसमें दो अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई. मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया था. नई एसओपी (SOP) की मुख्य बातें खुले चौक पर लाइव टेलीकास्ट: चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण पहाड़ी पर स्थित मंदिर परिसर के बाहर खुले प्रांगण यानी ‘चाचर चौक’ पर लगी एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा. अब श्रद्धालु खुद अपनी आंखों से गिनती देख सकेंगे. 20+ कैमरों की नजर और 6 महीने का बैकअप: पूरी प्रक्रिया पर 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी. किसी भी गड़बड़ी की जांच के लिए इस फुटेज को छह महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा. बिना जेब वाले कपड़े और मेटल डिटेक्टर टेस्ट: गिनती कक्ष में जाने से पहले सभी कर्मचारियों की पुलिस की मौजूदगी में ‘मेटल डिटेक्टर’ से गहन तलाशी ली जाएगी. कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बड़ी जेब वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी. दोहरे चरण की तलाशी: गिनती का काम पूरा होने के बाद, परिसर से बाहर निकलने से पहले सभी कर्मचारियों की पुलिस द्वारा एक बार फिर से सघन तलाशी ली जाएगी. प्रशासन की अपील कलेक्टर मिहिर पटेल ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना (मई महीने का) है और ट्रस्ट उस पर बहुत पहले ही सख्त कार्रवाई कर चुका है. उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि नई एसओपी लागू होने के बाद अब मंदिर के खजाने और चढ़ावे की सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता है. ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स ये भी पढ़ें: ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को ‘नक्शे से मिटाने’ का दिया आदेश The post गुजरात: अंबाजी मंदिर में लाइव दिखेगी चढ़ावे की गिनती; तीसरी आंख की रहेगी नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ज्यादा से ज्यादा छात्रों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जोड़े, CM हेमंत सोरेन का निर्देश

सुनील चौधरी रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, रोजगारोन्मुख और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने का रोडमैप तय करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम का लाभ अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र-छात्रा की उच्च शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए. इसके लिए कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर योजना का दायरा बढ़ाया जाए. सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को ‘माइनिंग से माइंड’ की ओर ले जाने में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी. बैठक में विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद थे. अब तक 64 करोड़ रुपये का लोन हुआ है पास बैठक में बताया गया कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब तक 2,888 पात्र विद्यार्थियों को ऋण स्वीकृत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है. इनमें 243 छात्र-छात्राओं को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 64 करोड़ रुपये का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है. इस योजना में बैंक को राज्य प्रशासन पूरी गारंटी दे रही है. मुख्यमंत्री ने दुमका फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना समेत सभी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है. 15 दिनों में झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को करें सक्रिय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरी तरह कार्यरत किया जाए. साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालयों में लाइव ऑनलाइन क्लास शुरू करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और बीबीएमके धनबाद से इसकी शुरुआत की जाएगी. कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी भी होगी सक्रिय बैठक में मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा और रोजगारपरक कोचिंग संस्थानों की निगरानी के लिए गठित कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को भी 15 दिनों के भीतर पूर्ण रूप से सक्रिय करने का निर्देश दिया. बीआईटी सिंदरी को मिलेगा यूनिवर्सिटी का दर्जा मुख्यमंत्री ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड करने पर सहमति देते हुए जल्द विधेयक तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने बीआईटी सिंदरी का संपूर्ण डिजिटल प्रेजेंटेशन तैयार करने और तकनीकी शिक्षा में इसे उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित करने की बात कही. नौ जिलों में बनेंगे तकनीकी शिक्षा क्लस्टर राज्य में तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए पलामू, गिरिडीह, रामगढ़, गुमला, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज में तकनीकी शिक्षा क्लस्टर विकसित किए जाएंगे. प्रशासन जल्द इस योजना को मूर्त रूप देगी. इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुरू होंगे नये रोजगारपरक कोर्स मुख्यमंत्री ने सभी प्रशासनी पॉलिटेक्निक कॉलेजों को झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित करने तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों को बीआईटी सिंदरी के मॉडल पर अपग्रेड करने का निर्देश दिया. यहां इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स एंड शिपिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें. इसके अलावा आईआईटी और एनआईटी की तर्ज पर बीआईटी और जेआईटी के संचालन के लिए काउंसिल फॉर इंस्टीट्यूट्स ऑफ एमिनेंस, गवर्निंग काउंसिल, रीजनल क्लस्टर और इंडस्ट्रियल गवर्निंग बॉडी गठित करने का भी निर्देश दिया गया. उच्च शिक्षा के लिए अगले तीन माह में वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की पहचान करने को भी कहा गया. विश्वविद्यालयों में बनेंगे सीबीटी सेंटर बैठक में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पीपीपी मॉडल पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) सेंटर स्थापित करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी. वहीं विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की स्वीकृति, छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा और उनके बेहतर प्रबंधन के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया. तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन होगा जुपमी बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) का संचालन अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग करेगा. यहां बैचलर ऑफ प्लानिंग, मास्टर ऑफ प्लानिंग और एमबीए इन इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे नए कोर्स शुरू किए जाएंगे. पहली बार होगा झारखंड रोबोटिक्स फेस्टिवल बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए पहली बार झारखंड रोबोटिक्स फेस्टिवल की शुरुआत की गई है. बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय सचिव राहुल कुमार पुरवार, अपर सचिव अंजलि यादव, राजकुमार गुप्ता, उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा, तकनीकी शिक्षा निदेशक जार्ज कुमार, उपनिदेशक डॉ. विभा पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. The post ज्यादा से ज्यादा छात्रों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जोड़े, CM हेमंत सोरेन का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top