Hot News

मौसम : बिहार-बंगाल में होगी भारी बारिश, झारखंड में भी अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 14 से 17 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 17 जुलाई बीच कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 19 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 16 और 17 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है. इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान में कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में फिलहाल मानसून का पहला दौर कमजोर पड़ गया है, जिससे ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक खास बारिश की संभावना नहीं है. 14 से 15 जुलाई के बीच शेखावाटी के साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 2 से 3 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 14 से 16 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है, जिससे उमस कुछ हद तक कम महसूस हो सकती है. फिलहाल इन तीन दिनों में बारिश की संभावना कम है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 14 से 16 जुलाई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात भी हो सकता है. 14 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे उत्तर-मध्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पूरे राज्य में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार का मौसम

The post मौसम : बिहार-बंगाल में होगी भारी बारिश, झारखंड में भी अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top