Hot News

रात का बचा हुआ पास्ता अब नहीं जाएगा बेकार, बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज

Leftover Pasta Recipes: अक्सर ऐसा होता है कि रात के डिनर या फिर किसी पार्टी के बाद थोड़ा-बहुत पास्ता बच ही जाता है. ज्यादातर लोग तो इसे दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन बच्चों को इसका वही पुराना स्वाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है. अगर आपके साथ भी आए दिन ऐसा ही होता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसी सिंपल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बचे हुए पास्ता से ही कुछ बेहद लाजवाब और नई डिशेज तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 3 सिंपल और मजेदार रेसिपीज. के बारे में, जिन्हें खाकर कोई भी यह नहीं कह पाएगा कि इन्हें आपने बचे हुए पास्ता से बनाया है. ये सारी रेसिपीज इसलिए भी स्पेशल हैं, क्योंकि आपके शिशु इन्हें बहुत ही चाव से और मांग-मांगकर खाएंगे.

pasta recipes

अगर उबला हुआ पास्ता बचा है तो ट्राय करें चीजी पास्ता ऑमलेट

अगर आपके पास सिंपल उबला हुआ या बिल्कुल ही कम सॉस वाला पास्ता बचा है, तो सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए आप इससे पास्ता ऑमलेट मिनटों में तैयार कर सकते हैं. यह खाने में जितना टेस्टी होता है, बनाने में उतना ही आसान भी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो अंडे तोड़ लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इस मिश्रण में अपना बचा हुआ पास्ता मिला दें. अब एक पैन में थोड़ा सा बटर या तेल गर्म करें और इस पूरे मिश्रण को पैन में फैला दें. इसे धीमी आंच पर तब तक एक तरफ से पकने दें जब तक यह नीचे से हल्का गोल्डन न हो जाए. जब यह गोल्डन हो जाए तो इसे सावधानी से पलट दें. अब इसके ऊपर से थोड़ा सा मोजरेला चीज या प्रोसेसड चीज कद्दूकस करके डालें और पैन को ढक दें ताकि चीज अच्छे से पिघल जाए. आपका गर्मागर्म और हैवी पास्ता ऑमलेट तैयार है.

ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि शिशु हो जाएंगे आपके फैन

शाम की चाय के साथ क्रिस्पी पास्ता पकौड़ा

अगर शाम की चाय के साथ आपको कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो, तो बचे हुए पास्ता से बने पकौड़े आपको बेहद पसंद आएंगे. इस रेसिपी के लिए उबला हुआ मैकरोनी या पेन पास्ता सबसे बेस्ट रहता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचा हुआ पास्ता लें. अब इसमें दो से तीन चम्मच बेसन, क्रिस्पिनेस के लिए दो चम्मच चावल का आटा, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. अब इसमें बहुत थोड़ा सा पानी छिड़क कर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिला लें, ताकि पास्ता पर बेसन का एक अच्छा कोट चढ़ जाए. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो पास्ता के छोटे-छोटे हिस्से उठाकर तेल में डालें. इन्हें मीडियम आंच पर तब तक तलें जब तक कि ये गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं. इन्हें बाहर निकालें और हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म एन्जॉय करें.

पास्ता और सब्जियों का स्टिर फ्राई

अगर आपके पास बिना सॉस वाला केवल उबला हुआ पास्ता बचा है, तो आप इसे चाइनीज स्टाइल में एक नया रूप दे सकते हैं. यह रेसिपी बहुत लाइट होती है और रात के खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट भी. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर, पत्तागोभी और प्याज को लंबा-लंबा काटकर पैन में डालें. इन सभी सब्जियों को तेज आंच पर सिर्फ दो मिनट के लिए पकाएं ताकि उनका क्रंच यानी कि क्रिस्पिनेस बना रहे. अब इसमें एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच ग्रीन चिली सॉस डालें. सबको अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें बचा हुआ पास्ता, थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें. लास्ट में इसे तेज आंच पर एक से दो मिनट के लिए अच्छी तरह टॉस करें या चलाएं. आपका सुपर टेस्टी पास्ता स्टिर-फ्राई तैयार है.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट

The post रात का बचा हुआ पास्ता अब नहीं जाएगा बेकार, बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top