Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नहीं टूटा IAS अनुदीप का रिकॉर्ड, अब तक UPSC में सबसे ज्यादा मार्क्स

UPSC Highest Marks: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर मार्कशीट जारी की गई है. इस बार राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. अनुज को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1071 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. हालांकि, अनुज भी 2017 बैच के टॉपर दुरीशेट्टी अनुदीप का रिकॉर्ड (UPSC Highest Marksheet) नहीं तोड़ पाए हैं. UPSC Highest Marks: यूपीएससी में सबसे ज्यादा मार्क्स यूपीएससी 2017 बैच के टॉपर दुरीशेट्टी अनुदीप ने यूपीएससी में अब तक सबसे ज्यादा मार्क्स प्राप्त किया है. IAS अनुदीप को UPSC में 2025 में से कुल 1126 मार्क्स प्राप्त किए थे. उन्हें लिखित परीक्षा में 950 मार्क्स और इंटरव्यू में 176 अंक मिले थे. दुरीशेट्टी अनुदीप मुलरूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं. उन्होंने BITS पिलानी से बीटेक की डिग्री हासिल की है. इसके बाद वो Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने लगे. इसके साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी की और रैंक 1 हासिल करके IAS टॉपर बन गए. अनुज अग्निहोत्री की मार्कशीट यूपीएससी 2025 में पहला स्थान अनुज अग्निहोत्री को मिला है. अनुज ने इस परीक्षा में कुल 1071 मार्क्स प्राप्त किए हैं. उन्हें लिखित परीक्षा में 867 और इंटरव्यू में 204 अंक मिले. अनुज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था. अनुज अग्निहोत्री ने AIIMS जोधपुर से MBBS की डिग्री पूरी की है. उन्होंने UPSC मेन्स में Medical Science को ही ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था. UPSC CSE 2025 Final Result and Marks Check Here कितने मार्क्स की परीक्षा? यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट 2025 मार्क्स पर तय होता है. इसमें लिखित परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है. वहीं, इंटरव्यू राउंड जिसे पर्सनालिटी टेस्ट (UPSC PT) भी कहा जाता है कुल 275 अंकों का होता है. यह भी पढ़ें: शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी The post नहीं टूटा IAS अनुदीप का रिकॉर्ड, अब तक UPSC में सबसे ज्यादा मार्क्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारदा घोटाले में कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, सार्वजनिक होगी श्याममल सेन समिति की रिपोर्ट

मुख्य बातें सार्वजनिक होगी सारी जानकारी जांच एजेंसियों से कोर्ट नाराज Saradha Scam: कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सारदा घोटाले में राज्य द्वारा गठित न्यायमूर्ति श्याममल सेन आयोग की सभी रिपोर्टों, जिनमें वित्तीय खाते भी शामिल हैं, को जारी करने का आदेश दिया है. परिणाम स्वरूप, समिति के बंद होने के लगभग 12 साल बाद सारदा की विस्तृत जानकारी, दस्तावेज और वित्तीय विवरण अब सार्वजनिक किए जा रहे हैं. 13 साल पहले सारदा घोटाले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी थी. राज्य प्रशासन ने सारदा घोटाले की जांच करने और जमाकर्ताओं को पैसा वापस करने के लिए 2013 में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्याममल सेन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था. आयोग ने राज्य के घोषित 500 करोड़ रुपये के कोष में से जमाकर्ताओं को लगभग 225 करोड़ रुपये लौटा दिए. शेष राशि राज्य को सौंप दिए. इसकी एक प्रति कलकत्ता उच्च न्यायालय में भी प्रस्तुत की गई थी. इसके बाद उच्च न्यायालय ने रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया. सार्वजनिक होगी सारी जानकारी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए एक मामला दायर किया गया था. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज और न्यायमूर्ति उदय कुमार की खंडपीठ ने आदेश दिया कि उच्च न्यायालय के पास मौजूद रिपोर्ट मामले के सभी पक्षों को उपलब्ध कराई जाए. उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में, जमाकर्ताओं के वकील सुभाशीष चक्रवर्ती और अरिंदम दास ने कहा कि यदि रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक हो जाती है, तो सारदा मामले में श्याममल सेन आयोग के सभी बयान, टिप्पणियां और सिफारिशें सार्वजनिक हो जाएंगी. ऐसी स्थिति में हम इस रिपोर्ट के साथ नए सिरे से आगे बढ़ सकते हैं. इस बीच, नेतृत्वक हलकों में इस बात को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं कि अगर श्याममल सेन आयोग की रिपोर्ट चुनाव से पहले सार्वजनिक कर दी जाती है तो इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जांच एजेंसियों से कोर्ट नाराज इसी बीच, खंडपीठ ने बुधवार को चिट फंड मामलों में सीबीआई और ईडी के वकीलों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की. न्यायमूर्ति भारद्वाज ने कहा- सभी चिट फंड कंपनियों की जांच इन दो एजेंसियों के हाथ में है. सभी लेखा संबंधी दस्तावेज भी इन्हीं दो एजेंसियों के पास हैं. हालांकि, मैं देख रहा हूं कि 90 प्रतिशत चिट फंड मामलों में इन दोनों एजेंसियों के वकील अनुपस्थित रहते हैं. न्यायाधीशों ने केंद्र में मौजूद एक वकील को चेतावनी दी और उसे इन गुंडों की शिकायत एएसजी से करने का आदेश दिया. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो अदालत को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. Also Read: कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, बंगाल के इस शहर में सुबह से चल रही रेड The post सारदा घोटाले में कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, सार्वजनिक होगी श्याममल सेन समिति की रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइकिल से विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, गैस-तेल संकट का विरोध

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी बुधवार को साइकिल से विधानसभा पहुंचे. उन्होंने यह कदम राज्य में गैस और तेल की सप्लाई से जुड़े संकट को लेकर केंद्र प्रशासन की नीतियों के विरोध में उठाया. मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर ईरान युद्ध के प्रभाव के कारण देश में गैस और तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर झारखंड के कई क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से साइकिल से विधानसभा पहुंचकर विरोध जताया. केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर झारखंड में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राज्य में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बाधित होने से कई औद्योगिक संस्थानों, होटलों और कैंटीनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. Jharkhand Health Minister Dr. Irfan Ansari has written to Union Minister for Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri, urging the immediate restoration of Commercial LPG cylinder supply in the state.Dr. Ansari stated that the disruption in LPG supply is affecting industrial… pic.twitter.com/YWvptUfrK8 — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) March 11, 2026 उद्योग और होटल व्यवसाय पर पड़ रहा असर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि एलपीजी की कमी का असर सिर्फ व्यवसाय पर ही नहीं, बल्कि हजारों कामगारों के भोजन की व्यवस्था पर भी पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि रांची स्थित उषा मार्टिन लिमिटेड समेत कई औद्योगिक इकाइयों की कैंटीनों में गैस की कमी के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें: पलामू में पुलिस-प्रशासन चुस्त, डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण जल्द बहाल हो कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र प्रशासन से आग्रह किया है कि औद्योगिक कैंटीनों और होटल व्यवसाय के लिए कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए. उन्होंने कहा कि यदि गैस की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो इससे उद्योगों के कामकाज, होटल व्यवसाय और श्रमिकों की भोजन व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है. मंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र प्रशासन इस मुद्दे पर जल्द सकारात्मक कदम उठाएगी. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में 13 मार्च को 19 स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक का जुटान, पीएम श्री योजना पर कार्यशाला The post साइकिल से विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, गैस-तेल संकट का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एयर इंडिया की घरेलू फ्लाइट ₹399 महंगी, इंटरनेशनल टिकट 15% बढ़े, ईरान जंग से जेट फ्यूल महंगा

Middle East Conflict 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब सीधे आपकी जेब पर वार करना शुरू कर दिया है. अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या काम से फ्लाइट पकड़ने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए, हवाई सफर अब पहले जैसा सस्ता नहीं रहने वाला है .12 मार्च से एअर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. यानी टिकट बुक करते समय आपको यह एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. सिर्फ घरेलू ही नहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में भी करीब 15% की बढ़ोतरी हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो हिंदुस्तानीय एयरलाइंस आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ा सकती हैं. एयर इंडिया के द्वारा जारी की गई सूचना आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम ? इसके पीछे सबसे बड़ी वजह 28 फरवरी से शुरू हुई ईरान-इजराइल की जंग है. इस संघर्ष के कारण होर्मुज रूट पर असर पड़ा है और तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह गड़बड़ा गई है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ब्रेंट क्रूड: इसकी कीमत $93 से $120 प्रति बैरल के बीच झूल रही है. जेट फ्यूल (ATF): एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च ईंधन ही होता है (कुल खर्च का 30-40%). जंग से पहले जो ईंधन $85-$90 में मिल रहा था, वह अब $150 से $200 तक पहुंच गया है. कई मार्केट में कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं. होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग दुनिया भर का हाल: कहीं 70% महंगा, तो कहीं उड़ानें रद्द सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया की एयरलाइंस इस ‘तेल संकट’ से जूझ रही हैं. वियतनाम: यहां की प्रशासनी एयरलाइन का खर्च 70% बढ़ गया है, जिससे टिकटों के दाम आसमान छू सकते हैं. एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास: इन बड़ी कंपनियों ने भी साफ कह दिया है कि तेल की बढ़ी कीमतों का बोझ अब यात्रियों को ही उठाना होगा. हांगकांग एयरलाइंस: इन्होंने फ्यूल सरचार्ज में 35% से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है. फ्लाइट्स कैंसिलेशन: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अब तक दुनिया भर में 40,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. एयरलाइन टिकट का किराया कैसे तय होता है ? आगे और बढ़ सकते हैं किराए जानकारों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट का तनाव जल्दी कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट और महंगे हो सकते हैं. यहां तक कि कुछ छोटी एयरलाइंस के बंद होने का खतरा भी बताया जा रहा है. हालांकि जिन कंपनियों ने पहले से फ्यूल कीमतों को हेज कर रखा है, उन्हें इस संकट में कुछ फायदा मिल सकता है. Also Read: रसोई गैस की किल्लत होगी दूर: रिलायंस ने झोंकी ताकत, अब जामनगर रिफाइनरी से बढ़ेगी LPG की सप्लाई! The post एयर इंडिया की घरेलू फ्लाइट ₹399 महंगी, इंटरनेशनल टिकट 15% बढ़े, ईरान जंग से जेट फ्यूल महंगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीमेल की इस ट्रिक से तुरंत पता चलेगा मेल पढ़ा गया या नहीं

आज के समय में ऑफिस से जुड़े ज्यादातर काम ईमेल पर ही निर्भर हैं. अक्सर ऐसा होता है कि हम कोई जरूरी मेल भेजते हैं और सामने वाला कह देता है कि उसने मेल देखा ही नहीं. इस समस्या का समाधान अब एक आसान ट्रिक से हो सकता है. जीमेल में एक ऐसा फीचर मौजूद है जो व्हाट्सऐप की तरह डबल टिक दिखाकर बता देता है कि आपका मेल पढ़ा गया है या नहीं. यूजर्स के लिए असर यह ट्रिक उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो रोजाना ऑफिस या बिजनेस से जुड़े ईमेल भेजते हैं. अब “मेल नहीं देखा” जैसी बहानेबाजी खत्म हो जाएगी और कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी. क्या है मेन फीचर? इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करने के बाद जीमेल में हर मेल पर रीड ट्रैकिंग दिखाई देने लगेगी. यानी आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपका मेल कब और किसने पढ़ा. सेटअप और इस्तेमाल इसके लिए आपको Email Tracker Extension को क्रोम ब्राउजर में इंस्टॉल करना होगा. गूगल पर Email Tracker Extension सर्च करें Mail Suite या इसी तरह का एक्सटेंशन चुनें Add to Chrome पर क्लिक करें और इंस्टॉलेशन पूरा करें अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें इसके बाद जीमेल खोलते ही यह फीचर एक्टिव हो जाएगा. प्राइवेसी का रखें ध्यान ईमेल ट्रैकिंग एक्सटेंशन से कामकाज की गति तेज होगी और जवाबदेही बढ़ेगी. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऐसे टूल्स प्राइवेसी से जुड़े सवाल भी खड़े कर सकते हैं. इसलिए इन्हें सोच-समझकर इस्तेमाल करना बेहतर है. यह भी पढ़ें: आपके बारे में दोस्तों से भी ज्यादा जानता है आपका फोन, नोट करें जरूरी प्राइवेसी टिप्स यह भी पढ़ें: फोन बदलने से पहले ऑन कर लें WhatsApp बैकअप, सेफ रहेंगे पुराने चैट्स The post जीमेल की इस ट्रिक से तुरंत पता चलेगा मेल पढ़ा गया या नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कब है महावीर जयंती? जानें सही डेट और पंचशील सिद्धांत के बारे में

Mahavir Jayanti 2026 Date: हिंदुस्तान विविधताओं से भरा हुआ देश है, जहां अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के पर्व-त्योहार पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं. इन्हीं महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है महावीर जयंती, जिसे जैन धर्म के अनुयायी विशेष आस्था और भक्ति के साथ मनाते हैं. यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. कब मनाई जाएगी महावीर जयंती इस साल महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. भगवान महावीर ने अपने जीवन में जो उपदेश दिए, वे आज भी समाज को अहिंसा, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों में पंचशील या पंच महाव्रत का विशेष महत्व माना जाता है. क्या है महावीर का पंचशील सिद्धांत भगवान महावीर ने मानव जीवन को सही दिशा देने के लिए पांच प्रमुख सिद्धांत बताए, जिन्हें पंचशील सिद्धांत या पंच महाव्रत कहा जाता है. ये सिद्धांत व्यक्ति को आत्मसंयम, करुणा और सच्चाई का मार्ग दिखाते हैं. अहिंसा भगवान महावीर का पहला और सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत अहिंसा है. इसका अर्थ है किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से कष्ट न देना. महावीर स्वामी ने सिखाया कि सभी प्राणियों के प्रति प्रेम और दया का भाव रखना चाहिए. सत्य दूसरा सिद्धांत सत्य का है. भगवान महावीर के अनुसार व्यक्ति को हर परिस्थिति में सत्य का साथ देना चाहिए. सत्य का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन की कठिनाइयों को भी साहस के साथ पार कर लेता है. अस्तेय अस्तेय का अर्थ है चोरी न करना और किसी की वस्तु को बिना अनुमति के न लेना. इस सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति को वही वस्तु ग्रहण करनी चाहिए जो उसे स्वेच्छा से दी गई हो. इससे जीवन में ईमानदारी और संयम बना रहता है. ब्रह्मचर्य ब्रह्मचर्य आत्मसंयम और पवित्रता का प्रतीक है. इस सिद्धांत के अंतर्गत व्यक्ति को अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और कामुकता से दूर रहना चाहिए. इससे मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धता प्राप्त होती है. अपरिग्रह अपरिग्रह का अर्थ है अधिक से अधिक वस्तुओं के संग्रह से बचना. भगवान महावीर ने सिखाया कि मनुष्य को केवल उतनी ही चीजों का उपयोग करना चाहिए जितनी उसकी आवश्यकता हो. इससे लोभ और लालच से मुक्ति मिलती है. ये भी पढ़ें: भगवान महावीर स्वामी के कोट्स और उनके अनमोल विचार धार्मिक महत्व भगवान महावीर स्वामी ने अपने जीवनकाल में अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया. यही पांच सिद्धांत जैन धर्म की आधारशिला माने जाते हैं और इन्हें पंच महाव्रत कहा जाता है. महावीर स्वामी के उपदेश आज भी लोगों को संयम, आत्मानुशासन और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं. यही कारण है कि महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला प्रेरणादायक दिवस भी माना जाता है. The post कब है महावीर जयंती? जानें सही डेट और पंचशील सिद्धांत के बारे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे

Highlights मलाइका ने पूछा था चुनाव से जुड़ा सवाल अदिति हुंडिया ने लिया रतन टाटा का नाम फैंस वीडियो पर लुटा रहे प्यार  टी20 वर्ल्ड कप के बाद वीडियो हुआ वायरल Aditi Hundia Viral Video: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से ही खिलाड़ियों और उनके करीबियों के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इसी बीच ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मिस दिवा 2018 प्रतियोगिता के दौरान का है. इस वीडियो में अदिति हुंडिया बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के एक सवाल का बेहद समझदारी से जवाब देती हुई नजर आ रही हैं. मलाइका ने पूछा था चुनाव से जुड़ा सवाल वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में मलाइका अरोड़ा अदिति हुंडिया से एक सवाल पूछती हैं. मलाइका ने पूछा कि अगर साल 2019 के चुनाव में आमिर खान, महेंद्र सिंह धोनी, प्रियंका चोपड़ा, रतन टाटा और बाबा रामदेव उम्मीदवार होते हैं, तो आप अपना वोट किसे देंगी. इसके साथ ही मलाइका ने इस चुनाव के पीछे का कारण भी पूछा था. इस सवाल का अदिति ने काफी सूझबूझ के साथ जवाब दिया. अदिति हुंडिया ने लिया रतन टाटा का नाम मलाइका के सवाल का जवाब देते हुए अदिति हुंडिया ने स्व. रतन टाटा का नाम लिया. अदिति ने अपने जवाब में कहा कि वह रतन टाटा को वोट देना पसंद करेंगी. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बिजनेसमैन से बेहतर तरीके से कोई और व्यक्ति देश को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से नहीं संभाल सकता है. अदिति का मानना था कि रतन टाटा के नेतृत्व में हिंदुस्तान की ग्रोथ काफी अच्छी होती. View this post on Instagram A post shared by INDIAN PAGEANT PORTAL (@indian_pageant_portal) फैंस वीडियो पर लुटा रहे प्यार  इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को इंडियन पेजेंट पोर्टल नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस समाचार को लिखे जाने तक इस वीडियो को 67 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इसके अलावा वीडियो पर 2 लाख 36 हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर फैंस अदिति की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि ब्यूटी विद ब्रेन. एक दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा कि भाभी ने तो दिल जीत लिया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहारी बाबू की समझदार लड़की है ये तो. इस तरह तमाम स्पोर्ट्स प्रेमी लगातार अच्छे कमेंट्स करके वीडियो पर अपना प्यार दिखा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद वीडियो हुआ वायरल आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. ईशान किशन इस चैंपियन टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अदिति हुंडिया टीम इंडिया और अपने बॉयफ्रेंड ईशान किशन का सपोर्ट करने के लिए खास तौर पर स्टेडियम में मौजूद थीं. हिंदुस्तान की शानदार जीत के बाद मैदान पर ईशान किशन के साथ उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं. अब इसी जीत के माहौल में उनका यह पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. ये भी पढ़ें- RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो शादी के मंडप में दूल्हे पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, रोक दी रस्में रिंकू सिंह का छलका दर्द, वर्ल्ड कप जीत के बाद पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट The post टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिर्फ 3 स्टेप में घर पर करें फेशियल, रुचिता घग ने बताया तरीका

3 Step Easy Facial At Home: अगर आप पार्लर जाए बिना घर पर ही फेशियल करना चाहती हैं, तो कंटेंट क्रिएटर रुचिता घग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @ruchita.ghag पर इसका एक आसान तरीका शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि आप सिर्फ 3 आसान स्टेप में घर पर ही फेशियल कर सकती हैं. घर पर फेशियल करने में इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाती हैं, जो त्वचा को साफ, फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं. आइए जानते हैं रुचिता घग के बताए 3 ईजी स्टेप फेशियल करने का तरीका और इसके फायदे. होममेड फेस क्लींजर  फेशियल करने का पहला स्टेप है फेस क्लींजर. इसे बनाने के लिए आप कच्चा दूध, थोड़ा शहद और टमाटर का रस लें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब तैयार है बनकर आपका होममेड फेस क्लींजर. इसमें आप कॉटन डुबोएं और चेहरे पर लगाकर 3-5 मिनट साफ करें.   फायदे – होममेड फेस क्लींजर स्किन को गहराई से साफ करता है. पिगमेंटेशन (दाग-धब्बे) कम करने में मदद करता है और त्वचा को फ्रेश बनाएं रखता है.  होममेड फेस स्क्रब  घर पर फेशियल करने का दूसरा स्टेप है स्क्रब. होममेड फेस स्क्रब बनाने के लिए आप 1 चम्मच चावल का आटा, थोड़ा सा शहद और थोड़ा कॉफी लें. इन सारी चीजों को आप अच्छे से मिक्स करें, अब तैयार है बनकर आपका होममेड फेस स्क्रब. इसे आप हाथ ही मदद से चेहरे पर लगाकर अच्छे से 2 मिनट मसाज करें. 2 मिनट के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.  फायदे – ये स्क्रब आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. त्वचा पर तुरंत ग्लो लाता है. चेहरे पर होने वाली ऑयल को कंट्रोल रखता है. साथ ही स्किन की टैनिंग को भी कम करता है.   होममेड फेस मास्क  फेशियल करने का तीसरा स्टेप है होममेड फेस मास्क. घर पर फेस मास्क बनाने के लिए आप 1 चम्मच बेसन, चावल का आटा (ऑप्शनल), कॉफी पाउडर, शहद, थोड़ा हल्दी, टमाटर का रस और थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप इसे हल्के ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट के लिए सूखने दें फिर आप ठंडे पानी से चेहरा धो लें.  फायदे – ये होममेड फेस मास्क त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है. इससे चेहरे की गंदगी और पोर्स अच्छे से साफ होते हैं. पिंपल के दाग कम करने में मदद मिलती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.  View this post on Instagram A post shared by Ruchita Ghag (@ruchita.ghag) यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स  यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें. The post सिर्फ 3 स्टेप में घर पर करें फेशियल, रुचिता घग ने बताया तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ हुई फुस्स? देखें कलेक्शन

Assi Box Office Collection Day 19: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. रिलीज के बाद फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी, लेकिन बाद में इसकी कमाई धीरे-धीरे कम होती चली गई. अब फिल्म का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. कल यानी डे 18 पर फिल्म 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और छोटे-छोटे आंकड़ों के साथ अपनी कमाई बढ़ा रही है. डे 19 का कलेक्शन देखें ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘अस्सी’ ‘तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में चल रही है. तीसरे मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 12 लाख का कारोबोर किया है. फिल्म का टोटल हिंदुस्तान नेट कलेक्शन करीब 10.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इसका हिंदुस्तान ग्रॉस कलेक्शन लगभग 12.57 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉर्ट ‘अस्सी’ की कहानी ‘अस्सी’ एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है. जिसमें बाॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू वकील का किरदार निभा रही हैं. उनके साथ मनोज पहवा कानी कुसरूति, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल, कुमुद मिश्रा नजर आते हैं. इस कहानी में तापसी एक परिमा (कानी कुसरूति) नाम की स्त्री की वकील हैं और उसे इंसाफ दिलाने के लिए पूरी मेहनत करती हैं, लेकिन उनका काम आसान नहीं है. खराब व्यवस्था और लोगों की लापरवाही की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कई बार अपराधी झूठे सबूत बनाकर बच निकलते हैं, जबकि विक्टिम के पास जो असली सबूत होते हैं, उन्हें उतनी अहमियत नहीं मिलती है. कहानी में कार्तिक (कुमुद मिश्रा) का किरदार भी बहुत अहम है. वह एक स्पाई है, जो सिस्टम से निराश हो चुका है. इसलिए कभी-कभी उसे लगता है कि अगर सिस्टम से न्याय नहीं मिल रहा, तो खुद ही कुछ करना पड़ेगा. उसके अंदर गुस्सा भी है और सही काम करने की चाह भी, और वह इन्हीं दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है. यह भी पढ़ें: 12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप The post 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ हुई फुस्स? देखें कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: गोवा के भूतिया घर में फंसेगी अनुपमा, सड़क किनारे खाना बेचकर करना होगा गुजारा

Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. कहानी में एक साल का लीप आने के बाद कई किरदारों की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. सबसे ज्यादा असर अनुपमा की जिंदगी पर पड़ा है, जो अब अपने पुराने रिश्तों से दूर एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है. लीप के बाद कहानी में दिखाया गया है कि अनुपमा सब कुछ छोड़कर गोवा पहुंच गई है. यहां वह अपनी दोस्त देविका की बेटी के साथ रह रही है. दरअसल, देविका की मौत हो चुकी है और अब उसकी बेटी के पास अपना कहने के लिए सिर्फ अनुपमा ही बची है. गोवा में रहते हुए अनुपमा इस बच्ची का ख्याल रख रही है और उसके साथ वक्त बिताकर अपने जीवन को फिर से संभालने की कोशिश कर रही है. हॉन्टेड हाउस में फंसेगी अनुपमा हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि देविका की बेटी जानबूझकर एक कथित हॉन्टेड हाउस में चली जाती है. उसे बचाने के लिए अनुपमा तुरंत साइकिल लेकर वहां पहुंचती है और उसे बाहर निकाल लाती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. आने वाले एपिसोड में यह लड़की दोबारा उसी घर में जाने की कोशिश करेगी, जिसके कारण अनुपमा को एक बार फिर उस डरावने घर का सामना करना पड़ेगा. सड़क किनारे खाना बेचकर चलाएगी गुजारा नई जिंदगी में अनुपमा स्ट्रगल करती नजर आएगी. अपने खर्च पूरे करने के लिए वह समुद्र किनारे गुजराती खाना बेचने लगेगी. लोगों की भीड़ के बीच अनुपमा अपनी नई पहचान बनाने और आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करेगी. अनुपमा इस बच्ची को अपनी बेटी की तरह प्यार देगी. दोनों साथ में साइकिल चलाते हुए गोवा की सड़कों पर घूमते नजर आएंगे. यह बच्ची अनुपमा से हमेशा अपने साथ रहने की बात भी कहेगी, जिससे दोनों के बीच भावनात्मक रिश्ता और मजबूत होता दिखेगा. अनुपमा की जिंदगी में नये शख्स की इंट्री आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब समुद्र किनारे अनुपमा के साथ एक छोटा सा हादसा होगा. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अजनबी शख्स से होगी. कहानी में आगे चलकर यही व्यक्ति अनुपमा की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाने वाला है और शायद उसके मुश्किल समय में सहारा भी बने. यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 ट्रेलर में हमजा की कलाई में दिखी 22 लाख की घड़ी, जानिए स्टोरी और लग्जरी वॉच का कनेक्शन The post Anupama: गोवा के भूतिया घर में फंसेगी अनुपमा, सड़क किनारे खाना बेचकर करना होगा गुजारा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top