Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुड फ्राइडे के बाद इस दिन मनाया जाएगा Easter Sunday 2025, जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व

Easter Sunday 2025: ईसाई समुदाय अप्रैल महीने में पवित्र सप्ताह का आयोजन करता है. इस सप्ताह में पाम संडे, गुड फ्राइडे, होली सैटरडे और ईस्टर संडे जैसे महत्वपूर्ण त्योहार शामिल होते हैं. ये सभी पर्व प्रभु यीशु से जुड़े हुए हैं. विशेष रूप से, ईस्टर संडे का उत्सव प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है. विश्व के विभिन्न देशों में, जहां ईसाई समुदाय के लोग निवास करते हैं, ये त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं. आगे जानें ईस्टर से संबंधित कुछ विशेष जानकारी… ईस्टर संडे कब है इस वर्ष, ईस्टर संडे 20 अप्रैल को मनाया जाएगा. इसके दो दिन पूर्व गुड फ्राइडे का उत्सव मनाया जाता है, जो इस साल 18 अप्रैल को है. Good Friday 2025 के मौके पर ईसा मसीह के वो विचार जो हर मुश्किल में देंगे हिम्मत ईस्टर संडे का महत्व क्यों है? ईसाई धर्म के अनुसार, यीशु भगवान के पुत्र माने जाते हैं. उनका जन्म बेतलेहम (जोर्डन) में हुआ था. यीशु ने हमेशा लोगों को एक-दूसरे की सहायता करने और प्रेम का संदेश दिया. उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग उनके विरोध में आ गए और उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें सूली पर चढ़ाने की सजा दी गई. सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद, यीशु पुनर्जीवित हुए, और वह दिन रविवार था. इसी कारण से ईस्टर संडे का उत्सव मनाया जाता है. ईस्टर संडे पर लोग क्या करते हैं? ईस्टर संडे के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग चर्च में एकत्रित होते हैं और प्रार्थना में भाग लेते हैं. चर्चों को विशेष रूप से सजाया जाता है. विशेष प्रार्थना के बाद, लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और प्रभु यीशु के उपदेशों को स्मरण करते हैं. इस दिन घरों में सजाई गई मोमबत्तियों को जलाना बहुत शुभ माना जाता है. संक्षेप में, इस दिन लोग प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी का उत्सव मनाते हैं. The post गुड फ्राइडे के बाद इस दिन मनाया जाएगा Easter Sunday 2025, जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IAS AI Photo Case: एआई फोटो शेयर कर फंसी IAS स्मिता, UPSC रैंक करेगा हैरान, 22 की उम्र में बनीं टॉपर

IAS AI Photo Case: एआई का क्रेज सोशल मीडिया से लेकर आम जिंदगी में भी नजर आने लगा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस जाल में सीनियर आईएएस स्मिता सभरवाल भी फंसती नजर आई हैं. हाल ही में उनके द्वारा शेयर एक फोटो से विवाद शुरू हो गया. आईएएस स्मिता सभरवाल लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. महज 22 की उम्र में UPSC सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा क्रैक करने वाली स्मिता सभरवाल की कहानी को करीब से जानते हैं. IAS Smita Sabharwal Story: स्मिता सभरवाल की सक्सेस स्टोरी आईएस स्मिता सभरवाल का जन्म 19 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बंगाली परिवार में हुआ था. उनके पिता कर्नल प्रणब दास हिंदुस्तानीय सेना में सेवारत थे और उनकी मां पूरबी दास एक गृहिणी रही हैं. स्मिता सभरवाल की शुरुआती पढ़ाई सिकंदराबाद के सेंट ऐन हाई स्कूल से हुई है. ICSE Board Topper: बनी बोर्ड एग्जाम टॉपर स्मिता सभरवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर ICSE परीक्षा में टॉप किया था. स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने हैदराबाद के सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन से कॉमर्स की डिग्री हासिल की. कॉलेज के साथ ही स्मिता सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं. UPSC में टॉपर सिविल सर्विस की परीक्षा स्मिता ने महज 22 की उम्र में दी थी. उन्होंने 2000 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की. इसमें उन्हें ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त हुआ. स्मिता को आईएएस सर्विस और आंध्र प्रदेश कैडर मिला. बता दें कि वर्तमान में वो तेलंगाना में पर्यटन और संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं. IAS AI Photo Case: क्या है पूरा मामला? आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल ने हाल ही में दराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) के पास कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ के भूखंड की फोटो शेयर की. यह फोटो AI Generated है. इस फोटो को शेयर करने के लिए उन्हें बुधवार को साइबराबाद पुलिस से नोटिस मिला. बता दें कि इस फोटो में दो हिरण और एक मोर के साथ बुलडोजर दिखाई दे रहे थे. यह भी पढ़ें: Success Story: दिल्ली बॉम्बे नहीं, बिहार के इस कॉलेज से पढ़कर राधा को Microsoft में प्लेसमेंट, लाखों का पैकेज The post IAS AI Photo Case: एआई फोटो शेयर कर फंसी IAS स्मिता, UPSC रैंक करेगा हैरान, 22 की उम्र में बनीं टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी खबर, वीकेंड पर उछल सकता है इस कंपनी का शेयर

HDFC Life Share Price: बाजार बंद होने के बाद एक बड़ी समाचार आई है. वह यह कि एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (HDFC Life) ने चौथी तिमाही का नतीजा घोषित किया है. चौथी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में करीब 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एचडीएफसी लाइफ के चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि शेयर बाजार के कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन इसके शेयर में उछाल आ सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करने से पहले गुरुवार को उसके शेयर में तेजी देखी गई. 5 साल में एचडीएफसी लाइफ ने दिया 45.11% रिटर्न कंपनी के शेयरों में तेजी की बात करें, तो एनएसई में एचडीएफसी लाइफ के शेयरों ने पिछले पांच सालों के दौरान अपने निवेशकों को करीब 45.11% तक रिटर्न दिया है. आज से पांच साल पहले 17 अप्रैल 2020 को कंपनी के शेयर की कीमत करीब 495.50 रुपये प्रति शेयर थी, जो 17 अप्रैल 2025 को 45.11% बढ़कर 719 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. गुरुवार को इसका शेयर 0.41% उछलकर 719 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. चौथी तिमाही के शुद्ध लाभ में 16% की वृद्धि एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 16% बढ़कर 477 करोड़ रुपये हो गया. जीवन बीमाकर्ता का 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 412 करोड़ रुपये रहा था. एचडीएफसी लाइफ की वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध प्रीमियम आय 23,765 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,488 करोड़ रुपये थी. इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद जी महाराज के पास कभी नहीं थे खाने के पैसे, जानिए आज कितनी हो सकती है संपत्ति? वर्ष 2024-25 में 1,802 करोड़ का लाभ पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में एचडीएफसी लाइफ ने 1,802 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 1,569 करोड़ रुपये से करीब 15% अधिक है. एचडीएफसी लाइफ के निदेशक मंडल ने 2024-25 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 2.10 रुपये के अंतिम लाभांश को मंजूरी दी है. इसे भी पढ़ें: चलती ट्रेन में नहीं होगी पैसों की दिक्कत, रेलगाड़ी में लग गई पहली एटीएम The post बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी समाचार, वीकेंड पर उछल सकता है इस कंपनी का शेयर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: राहुल के इशारे से मिला हिंट, विपक्षी टीम के बल्लेबाज ने ले लिया DRS और बदल गया आउट का फैसला

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) का एक इशारा गुरुवार को आईपीएल 2025 के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) के लिए बड़ा वरदान साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद डीसी ने 20 ओवरों में कुल 188/5 रन बनाए. बाद में, आरआर ने एक मजबूत लड़ाई लड़ी, लेकिन डीसी ने उन्हें 188/4 पर रोक दिया, जिससे स्पोर्ट्स सुपर ओवर में चला गया. जहां अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की. ​​यह 2022 के बाद से सुपर ओवर में जाने वाला पहला आईपीएल मैच था. मैच में राहुल का एक इशारा ध्रुव जुरेल के आउट के फैसले को पलटने के लिए काफी था. राहुल के इशारे को देखकर ही जुरेल ने डीआरएस ले लिया और मैदानी अंपायर के आउट के फैसले को टीवी अंपायर ने पलट दिया. Rahul gesture gave a hint RR batter Dhruv Jurel took DRS and save his wicket घटना का वीडियो वायरल इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16वें ओवर के दौरान कुलदीप यादव ने ध्रुव जुरेल को गुगली फेंकी, जो बल्लेबाज के पैड पर जाकर लगी. डीसी ने एलबीडब्लू की अपील की और मैदानी अंपायर ने तुरंत एलबीडब्लू आउट का संकेत दे दिया. जैसे ही डीसी के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, राहुल को कुलदीप की ओर इशारा करते हुए देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि गेंद वास्तव में हाथ पर लगी थी. राहुल के इस कदम के कुछ सेकंड बाद, जुरेल ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर नितीश राणा से बात की और डीआरएस ले लिया, जिससे पता चला कि गेंद वास्तव में फोरआर्म पर लगी थी और आरआर बल्लेबाज को नॉट आउट घोषित कर दिया गया. Experienced wicket keeper KL Rahul telling his teammates that it’s not out in front of the non striker 😭😭😭🙏pic.twitter.com/guTU0RPVE8 — Saksham Garg (@sakshamgarg45) April 16, 2025 जुरेल को शायद पहले से पता था कि गेंद उनकी बांह पर लगी है, क्योंकि उन्होंने इसका प्रभाव महसूस किया होगा, लेकिन राहुल के संकेतों से उनका यह विश्वास और मजबूत हो गया कि वह आउट नहीं हुए हैं. युवा आरआर बल्लेबाज ने लगभग स्पोर्ट्स को डीसी से दूर कर दिया था. मिशेल स्टार्क की आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, लेकिन दूसरे रन के लिए वापस आते समय वह 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर रन आउट हो गए. मैच सुपर ओवर में चला गया क्योंकि दोनों टीमों ने अपने-अपने 20 ओवर के अंत में 188 रन बनाए. सुपर ओवर में 11 रन पर सिमटा राजस्थान रॉयल्स राजस्थान सुपर ओवर में सिर्फ 11 रन बना सका, जिसमें शिमरोन हेटमायर और रियान पराग ने एक-एक चौका लगाया और दोनों रन आउट हो गए, जिससे एक गेंद शेष रहते पारी समाप्त हो गई. जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी, केएल राहुल ने दो रन से शुरुआत की और फिर चौका लगाया, इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने संदीप शर्मा की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर पारी समाप्त की. इससे पहले, फॉर्म में चल रहे राहुल ने 38 रन बनाए और अभिषेक पोरेल के साथ महत्वपूर्ण 63 रन जोड़े. इसके बाद अक्षर ने दक्षिण अफ्रीकी स्टब्स के साथ 19 गेंदों पर 41 रन जोड़े और दोनों ने गेंद को मैदान के सभी हिस्सों में मारा. दिल्ली ने अंतिम पांच ओवरों में 77 रन बनाए. ये भी पढ़ें… Indian Cricket Team Staff Salary: रोजाना लाखों की कमाई… टीम इंडिया के स्टाफ की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश किरायेदार की बेटी को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 11 साल में दे दिया दिल Watch Video: 2011 वर्ल्ड कप विजेता पर लगा भारी जुर्माना, आईपीएल मैच के दौरान अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा The post Watch Video: राहुल के इशारे से मिला हिंट, विपक्षी टीम के बल्लेबाज ने ले लिया DRS और बदल गया आउट का फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laughter Chef 2 में अपनी री-एंट्री को लेकर क्या बोली रीम शेख, कहा- सिर्फ कुकिंग के लिए नहीं बल्कि…

Laughter Chef 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट अपने मजेदार कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो में मन्नारा चोपड़ा के जाने के बाद निया शर्मा, एली गोनी और रीम शेख की वापसी हुई. इस तिकड़ी को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. अंकिता लोखंडे, करण कुंद्रा और विक्की जैन ने उन्हें कसकर गले लगाया. अब रीम ने अपनी री-एंट्री पर बात की. लाफ्टर शेफ्स में अपनी री-एंट्री पर क्या बोली रीम शेख रीम ने अपनी री एंट्री को लेकर बात करते हुए कहा, “इस कुकिंग शो में वापस आना घर आने जैसा लगता है, लेकिन युद्ध के मैदान में कदम रखने जैसा भी है. मुझे एहसास नहीं हुआ कि मैं पागलपन को कितना याद करूंगी, जब तक कि मैं वहां से नहीं चली गई. हर कोई मुझसे मेरे एक्सपीरियंस के बारे में पूछता रहा और यह देखकर कि दर्शकों को शो कितना पसंद आया. मुझे वापस आना ही था. इस बार, मैं यहां केवल खाना पकाने के लिए नहीं हूं. मैं यहां अपनी जगह वापस पाने के लिए हूं.” अब्दू और मन्नारा ने छोड़ा था शो कुछ दिन पहले ही, अब्दु रोजिक ने दूसरे काम की वजह से शो को छोड़ दिया था. जिसके बाद करण कुंद्रा की एंट्री हुई. उनके आने से भी कंटेस्टेंट्स काफी खुश हुए थे. बाद में मन्नारा चोपड़ा को जाना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपने एग्जिट पर कहा कि वह जितने वक्त भी थी, सभी से अच्छे से पेश आई और सबको रिस्पेक्ट देने की कोशिश की. हालांकि उनको कुछ काम था, जिसकी वजह से जाना पड़ा. यह काम उनके इंटरेस्ट का है. यह भी पढ़ें- Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट क The post Laughter Chef 2 में अपनी री-एंट्री को लेकर क्या बोली रीम शेख, कहा- सिर्फ कुकिंग के लिए नहीं बल्कि… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ लूटपाट की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, ASP ने किया बड़ा खुलासा

Bihar Crime, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. ये सभी अपराधी नगर क्षेत्र के यात्रियों व वाहन चालकों से लूट की योजना बना रहे थे. इनके पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो बुलेट बाइक भी बरामद की हैं. एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल का बयान पौने चार बजे दबोचा गया अपराधी एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया और फिर एसआई सतीश कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार गौड़, वीरेंद्र कुमार साह, पीएसआई राजन कुमार, एसआई मंसूर आलम और एएसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. तड़के करीब 3:45 बजे भुवनेश्वर चौक के पास आम के बगीचे की घेराबंदी कर छापा मारा गया, जिसमें छह अपराधियों को धर दबोचा गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जान साहेब – निवासी- सबेया-देवराज (रामनगर थाना क्षेत्र)मो. सगीर – निवासी- सबेया-देवराज (रामनगर थाना क्षेत्र)मो. जाहिद उर्फ मुनचुन – निवासी- मुरली (चौतरवा थाना)मो. शाहिद – निवासी- मुरली (चौतरवा थाना)मुजम्मिल अंसारी – निवासी- कंदवलिया (लौरिया थाना)मो. नूर आलम – निवासी- देवराज (सिकटा थाना) इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला एक अपराधी की तलाश पुलिस ने बताया कि इस कांड में एक और अपराधी मो. खालिद, निवासी लेदीहरवा, रामपुर तितुहिया (शिकारपुर थाना) फरार है, जिसकी तलाश तेज़ी से की जा रही है. इस मामले में रामनगर थाना में कांड संख्या 227/25 दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आपराधिक घटनाओं की भी जानकारी मिलने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश एएसपी बोलीं- कार्रवाई जारी रहेगी एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा कि अपराधियों के मंसूबे को नाकाम कर पुलिस ने बड़ी वारदात को टाल दिया है.उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार सतर्क है और ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. The post Bihar Crime: पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ लूटपाट की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, ASP ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RJD विधायक को सता रहा मौत का डर, बोले- ‘मेरी हत्या के लिए मंगाया गया है हथियार’

RJD : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव ने बुधवार को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. विधायक पर एक बिल्डर ने रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है. जिसके बाद दानापुर कोर्ट ने विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट से जेल जाते वक्त विधायक ने मीडिया से बात करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई और इस पूरे मामले को साजिश बताया है.  राजद विधायक रीतलाल यादव विरोधियों को उपलब्ध कराया गया हथियार : रीतलाल  जेल जाने से पहले कोर्ट परिसर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में हत्या की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है. हमारी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. हमारी हत्या की साजिश भी रची गई थी. विरोधियों को हथियार तक मुहैया कराए गए थे. उन्होंने कहा कि दानापुर विधानसभा चुनाव हम नहीं लड़ सकें, इसके लिए यह चाल चली जा रही है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह जब तक जिंदा हैं, दानापुर से ही चुनाव लड़ते रहेंगे.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें RJD विधायक ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप रीतलाल यादव ने बिहार पुलिस के कई अधिकारियों पर भी इस साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. रीतलाल दानापुर विधानसभा सीट से राजद के विधायक हैं. इससे पहले शुक्रवार को पटना में जबरन वसूली और धमकी के एक मामले की जांच के तहत राजद के विधायक और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैश, कई चेक, संपत्तियों की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बरामद करने का दावा किया था. इससे पहले पटना के एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर विधायक और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.  इसे भी पढ़ें : Bihar : महागठबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, तेजस्वी की अध्यक्षता में हो रही मीटिंग  The post RJD विधायक को सता रहा मौत का डर, बोले- ‘मेरी हत्या के लिए मंगाया गया है हथियार’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aakash Chopra Salary: क्रिकेट कमेंट्री के ‘जादूगर’ आकाश चोपड़ा को BCCI देती है इतनी सैलरी, इस टाॅप काॅलेज से की पढ़ाई

Aakash Chopra Salary in Hindi: आकाश चोपड़ा एक पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर हैं लेकिन वर्तमान में वह क्रिकेट कमेंट्री में अपने शब्दों से छाप छोड़ते हैं. यही वजह है कि उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में एक अहम मुकाम हासिल किया है. वह अपनी क्रिकेट की समझ और हिंदी भाषा की सहजता के कारण दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं. उनकी शैली में स्पोर्ट्स की तकनीकी बातों को सरल और मजेदार ढंग से समझाया जाता है. इस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कमेंट्री कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आकाश चोपड़ा की शिक्षा, सैलरी (Aakash Chopra Salary) और उनके बारे में. आकाश चोपड़ा की सैलरी कितनी है? (Aakash Chopra Salary) आकाश चोपड़ा की कमाई के कई स्रोत हैं जिनमें कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, YouTube चैनल और किताबें शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश चोपड़ा को एक सीरीज की कमेंट्री के लिए 30 से 40 लाख रुपये तक की फीस मिलती है. उन्हें एक सीजन की कमेंट्री के लिए लगभग 3 से 5 करोड़ रुपये तक की सैलरी मिलती है. वहीं, हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें पेंशन भी मिलती है. यह भी पढ़ें- Facebook CEO Salary: मार्क जुकरबर्ग सीईओ पद पर हर महीने कितना कमाते हैं, जानकर छोड़ देंगे FB चलाना! आकाश चोपड़ा की शिक्षा (Aakash Chopra Education) आकाश चोपड़ा का जन्म 19 सितंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल से प्राप्त की. Wikipedia के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू काॅलेज से पढ़ाई की है. बता दें कि स्कूल के दिनों से ही उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से लिया और दिल्ली की अंडर-19 टीम से स्पोर्ट्सना शुरू किया. आकाश चोपड़ा का क्रिकेट करियर (Aakash Chopra Salary in Hindi) आकाश चोपड़ा ने हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच स्पोर्ट्से हैं. उन्होंने 2003 में हिंदुस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू किया और कुल 10 टेस्ट मैच स्पोर्ट्से. वह एक ओपनिंग बैट्समैन के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ ओपनिंग की जोड़ी बनाई थी. घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री और क्रिकेट एनालिसिस की दुनिया में कदम रखा. वे हिंदी में कमेंट्री करने के लिए जाने जाते हैं. यह भी पढ़ें- NSG Commando Salary: ​कैसे बनते हैं NSG कमांडो? सैलरी और सुविधाएं जानकर रह जाएंगे दंग! The post Aakash Chopra Salary: क्रिकेट कमेंट्री के ‘जादूगर’ आकाश चोपड़ा को BCCI देती है इतनी सैलरी, इस टाॅप काॅलेज से की पढ़ाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेरठ में पत्नी का खौफनाक प्लान, प्रेमी संग मिलकर करवाया सांप से हमला, जानें गरुड़ पुराण में इसका दंड

Meerut Murder Case, Garud Puran Punishments: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पतियों की हत्या के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस अभी तक बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड के आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सजा नहीं दिला पाई है. इसी बीच एक और हत्या की घटना का खुलासा हुआ है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की. इस मामले में हैवानियत की सीमा तब पार हो गई, जब पत्नी ने अपने पति की लाश को 10 बार एक जहरीले सांप से कटवाया. इस पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. यह एक साधारण हत्या नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें जानबूझकर एक विषैले सांप का उपयोग किया गया ताकि इसे ‘दुर्घटना’ के रूप में प्रस्तुत किया जा सके. धार्मिक ग्रंथों में ऐसे पापों के लिए कठोर दंड हालांकि कानून के अनुसार यह हत्या मानी जाएगी और अपराधियों को सजा मिलेगी, लेकिन धार्मिक ग्रंथों में भी ऐसे पापों के लिए कठोर दंड का उल्लेख है. गरुड़ पुराण, जो मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा और कर्मों के परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, ऐसे पापों को अत्यंत गंभीरता से लेता है. दामाद संग भागने वाली सास को गरुड़ पुराण में कैसा दंड ‘महापाप’ की श्रेणी में आते हैं ये सारे पाप गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति किसी की हत्या करता है, विशेषकर धोखे या विश्वासघात के माध्यम से, उसे मृत्यु के बाद भयानक यम यातनाओं का सामना करना पड़ता है. यदि कोई स्त्री अपने पति की हत्या करती है या इसमें सहयोग करती है, तो यह कार्य ‘महापाप’ की श्रेणी में आता है. मृत्यु के बाद मिलती है ये सजा शास्त्रों के अनुसार, ऐसे पापी को मृत्यु के पश्चात नरक लोक में भेजा जाता है, जहाँ उसे ‘कूट शिलाद’, ‘अंधतमस’ और ‘रौरव’ जैसे भयानक नरकों में यातनाएं सहनी पड़ती हैं. वहाँ उसकी आत्मा को बार-बार जलाया जाता है, यातनाएं दी जाती हैं, और फिर उसे पुनर्जन्म में नीच योनि में भेजा जाता है. अगला जन्म होता है अत्यंत दुखदायी गरुड़ पुराण में कहा गया है कि यदि कोई स्त्री अपने पति की हत्या करती है, तो उसका अगला जन्म अत्यंत दुखदायी होता है, और वह कई जन्मों तक अपमान, पीड़ा और अस्वीकृति का सामना करती है. इस घटना को केवल एक अपराध के रूप में नहीं, बल्कि एक गंभीर नैतिक गिरावट के रूप में देखा जाना चाहिए. चाहे वह हिंदुस्तानीय कानून हो या सनातन धर्म का दृष्टिकोण, दोनों ही ऐसी गतिविधियों को न केवल गलत मानते हैं, बल्कि इसे अत्यंत निंदनीय भी समझते हैं. अंततः, हमारे द्वारा किए गए कर्मों का फल हमें इस जीवन में या मृत्यु के बाद किसी न किसी रूप में अवश्य भोगना पड़ता है. The post मेरठ में पत्नी का खौफनाक प्लान, प्रेमी संग मिलकर करवाया सांप से हमला, जानें गरुड़ पुराण में इसका दंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Admission Alerts 2025 : मेडिकल फिजिक्स में डिप्लोमा समेत कई अन्य कोर्सेज में प्रवेश का मौका

Admission Alerts 2025 : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस में वाटर, सेनिटेशन एवं हाइजीन में करें पीजी डिप्लोमा कोर्स एवं जादवपुर यूनिवर्सिटी में मेडिकल फिजिक्स के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. वहीं गोवा यूनिवर्सिटी फाइनेंशियल सर्विस के एमबीए प्रोग्राम में एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश का मौका दे रहा है. वाटर, सेनिटेशन एवं हाइजीन में पीजीडी संस्थान : स्कूल ऑफ हेबिटेट स्टडीज, सेंटर फॉर वॉटर पॉलिसी एंड गवर्नेंस, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (टिस), मुंबई.कोर्स : वाटर, सेनिटेशन एवं हाइजीन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम. यह टिस एवं यूनिसेफ इंडिया का ज्वाइंट प्रोग्राम है. यह एक वर्षीय फुल टाइम कोर्स है और सीटों की संख्या 28 है.योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम तीन या चार वर्षीय बैचलर डिग्री अथवा मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.प्रवेश : प्री इंटरव्यू टेस्ट एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : संस्थान की वेबसाइट में नोटिफिकेशन के साथ दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://admissions.tiss.edu/view/10/admissions/stp-admissions/post-graduate-diploma-in-water-sanitation-hygiene-/ मेडिकल फिजिक्स में करें डिप्लोमा कोर्स संस्थान : जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता.कोर्स : मेडिकल फिजिक्स में डिप्लोमा कोर्स (सत्र 2025-26).योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी (फिजिक्स) या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.प्रवेश : शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.कैसे करें आवेदन : यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://jadavpuruniversity.in/storage/2025/03/Advt_uploading.pdf फाइनेंशियल सर्विस में करें एमबीए संस्थान : गोवा बिजनेस स्कूल, गोवा यूनिवर्सिटी.कोर्स : फाइनेंशियल सर्विस में एमबीए प्रोग्राम (सत्र 2025-26). यह दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स है.योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की योग्यता आवश्यक है.प्रवेश : एनटीए/एटीएमए की ओर से आयोजित सीमैट स्कोर, पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन एवं कार्यानुभव के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : एडमिशन पोर्टल लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 11 मई, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.unigoa.ac.in/systems/c/admissions/announcementsnotices.html एनआईईपीए में पीएचडी के लिए करें आवेदन संस्थान : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनआईईपीए),(डीम्ड यूनिवर्सिटी) नयी दिल्ली.कोर्स : पीएचडी प्रोग्राम (सत्र 2025-26).योग्यता : न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ सोशियोलॉजी/ सोशल/एंथ्रोपोलॉजी/सोशल साइकोलॉजी/ साइकोलॉजी/पॉलिटिकल साइंस/ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/ हिस्ट्री/इकोनॉमिक्स/ सोशल ज्योग्राफी/ एजुकेशन/ सोशल वर्क/ जेंडर स्टडीज/ एनवायरमेंटल स्टडीज/ कल्चर स्टडीज/ एजुकेशन एंड डेवलपमेंट/ स्टेटिस्टिक्स/ फिलॉसफी/चाइल्ड डेवलपमेंट/ह्यूमन डेवलपमेंट/ रूरल डेवलपमेंट में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.प्रवेश : लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://niepa.ac.in/download/Admissions/Admission_Notice_Detailed_English_phd.pdf यह भी पढ़ें : IIT Guwahati admissions 2025 : आईआईटी गुवाहाटी से डेटा साइंस एवं एआई में करें डिग्री कोर्स The post Admission Alerts 2025 : मेडिकल फिजिक्स में डिप्लोमा समेत कई अन्य कोर्सेज में प्रवेश का मौका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top