Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच फिल्म में शीतल रेवगड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि कंगना सिर्फ अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि काम के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल भी रहती हैं.
कंगना रनौत की तारीफ में क्या बोलीं गिरिजा ओक? (Girija Oak on Kangana Ranaut)

NDTV से बातचीत में गिरिजा ओक ने कहा कि कंगना रनौत एक पूरी तरह प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बताया कि सेट पर कंगना के पास कई जिम्मेदारियां होती थीं. वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं और सांसद होने की वजह से उनसे मिलने भी कई लोग आते थे. लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता था, उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने सीन पर होता था.
गिरिजा ने कहा कि एक एक्टर अगर ध्यान नहीं लगाता, तो कैमरा उसे तुरंत पकड़ लेता है. लेकिन कंगना के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. उनके मुताबिक, कंगना जब एक्टिंग करती हैं, तो बाकी सारी चीजें भूलकर सिर्फ अपने किरदार पर फोकस करती हैं.
यह भी पढ़ें: Peddi Box Office: 400 करोड़ पार करते ही राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म
सच्ची घटना पर बनी है फिल्म (Bharat Bhhagya Viddhaata Story)

‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में कंगना रनौत ने नर्स अंजलि कुलथे का किरदार निभाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की रात अंजलि कुलथे ने अपनी जान की परवाह किए बिना अस्पताल में मौजूद करीब 20 गर्भवती स्त्रीओं को सुरक्षित जगह छिपाया था. इतना ही नहीं, उन्होंने एक स्त्री को ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाने में भी मदद की थी. उनके इसी साहस को फिल्म में दिखाया गया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार (Bharat Bhhagya Viddhaata Cast)

फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है. इसमें कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे, प्रसाद ओक, सयाजी शिंदे, अमृता नामदेव, प्रिया बेर्डे, जाहिद खान और आदित्य मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस
The post Bharat Bhhagya Viddhaata: को-स्टार गिरिजा ओक ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- वह पूरी तरह प्रोफेशनल हैं appeared first on Naya Vichar.