Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार का शीशा तोड़ कर बदमाशों ने उड़ाये तीन लाख रुपये

संवाददाता, पटना गांधी मैदान इलाके में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो कार का शीशा तोड़ कर पैसा व अन्य सामान को गायब कर देता है. दानापुर आरपीएस स्कूल रोड के रहने वाले अजय कुमार राय के कार का शीशा तोड़ कर बदमाशों ने तीन लाख रुपये गायब कर दिये. यह घटना गांधी मैदान थाने के एग्जीबिशन रोड इलाके में हुई. बताया जाता है कि अजय ने एक्सिस बैंक के किदवईपुरी ब्रांच से चेक के जरिये तीन लाख रुपये की निकासी की थी. इसके बाद उसे कार में रख कर एग्जीबिशन रोड स्थित अपने ऑफिस में पहुंचे. कार को पार्क कर वे अपने ऑफिस में चले गये और आधा घंटा बाद लौटे. इस दौरान उन्होंने पाया कि कार की बायीं साइड का शीशा तोड़ कर रुपये के पैकेट को किसी ने गायब कर दिया है. इस संबंध में अजय कुमार राय ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिस तरह से यह घटना हुई है, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों ने उन्हें किदवईपुरी एक्सिस बैंक में ही रकम निकालते हुए देख लिया और वे लोग उनके पीछे लग गये. इसके बाद एग्जीबिशन रोड में मौका मिल गया और शीशा तोड़ कर रुपये को निकाल कर भाग गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार का शीशा तोड़ कर बदमाशों ने उड़ाये तीन लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूबे में पैदल चलने वाले 14% लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार

संवाददाता, पटना राज्यभर में सड़कों पर पैदल चलने वाले14 प्रतिशत लोग किसी ना किसी तरह गाड़ी की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं. वहीं, इन 14 प्रतिशत में लगभग तीन प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जिनकी मौत ऑन स्पाट या इलाज के दौरान हो रही है. परिवहन विभाग की समीक्षा में पाया गया है कि ये दुर्घटनाएं फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण से हो रही हैं. विभाग के मुताबिक बाइक, ऑटो, टोटो और कार से अधिक लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में फुटपाथों पर अतिक्रण है. इस कारण लोगों को पैदल चलने में दिक्कत होती है. जेब्ररा क्राॅसिंग सहित साइनेज नहीं रहने से लोगों को कब कहां से मुड़ कर आगे बढ़ना है, इसकी जानकारी नहीं रहती है. ऐसे में पैदल चलने वाले लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष पैदल चलने वाले 3591 लोग दुर्घटना के शिकार हुए. उनमें से 2990 लोगों की मौत हो गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सूबे में पैदल चलने वाले 14% लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना साहिब महोत्सव 14 व 15 अप्रैल को, जुटेंगे कई मशहूर कलाकार

संवाददाता,पटनापटना सिटी में 14 व 15 अप्रैल को पटना साहिब महोत्सव राजकीय उच्च विद्यालय मंगल तालाब में होगा. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने महोत्सव की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आठ कोषांग का गठन किया. डीडीसी समीर सौरभ को वरीय नोडल पदाधिकारी, एडीएम सामान्य खगेश चंद्र झा नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. इसके अतिरिक्त जिला नजारत उप समाहर्ता व पटना सिटी के एसडीओ सहायक नोडल पदाधिकारी रहेंगे. डीएम ने कहा कि दो दिवसीय पटना साहिब महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होगा. ख्याति प्राप्त कलाकारों का होगा भव्य प्रदर्शन महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिनमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा. स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी. सांस्कृतिक विरासत परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित लोक नृत्य व लोक गायन को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा. महोत्सव के लिए आठ कोषांग बनाये गये पटना साहिब महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आठ कोषांग बनाये गये. इनमें कलाकार चयन समिति, मंच समन्वयक, विधि व्यवस्था, मोमेंटो व आमंत्रण कार्ड वितरण, साफ-सफाई, नयाचार, बिजली व्यवस्था व प्रचार-प्रसार कोषांग शामिल हैं. सभी कोषांग के लिए 35 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीएम ने सभी संबद्ध पदाधिकारियों को बेस्ट इवेंट मैनेजमेंट के लिए सजग व सक्रिय रहने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे. चिकित्सकों, अग्निशमन पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे. डीएम ने सभी कोषांगों के साथ संबद्ध पदाधिकारियों को सभी अपेक्षित कार्यों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय कायम रखते हुए प्रदत्त दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने को कहा है. महोत्सव के अवसर पर उत्तम भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा. विधि-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. उन्होंने लोगों से पटना साहिब महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना साहिब महोत्सव 14 व 15 अप्रैल को, जुटेंगे कई मशहूर कलाकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राहुल गांधी भ्रम फैलाव यात्रा पर निकले हैं : नित्यानंद राय

कहा, राहुल जहां जाते हैं, अपने सहयोगियों की खटिया खड़ी कर देते हैं संवाददाता,पटना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार आये, लेकिन उनकी खासियत यह है कि वह जहां पर भी जाते हैं वहां अपने सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की खटिया खड़ी कर देते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रम फैलाव यात्रा पर निकले हैं. श्री राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल बिहार दौरे में अपने सहयोगी दल के नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद की खटिया खड़ा करने के लिए ही बिहार आये थे.केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल भ्रम फैलाने में महारत हासिल कर चुके हैं. वहीं , संविधान के सच्चे पुजारी और संविधान के मूल भावनाएं , सबका साथ, सबका विकास, गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार, देश की उन्नति और सबको सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही किया जा रहा है. दर्जनों घोटालों के सूत्रधार राजद की प्रशासन रही है श्री राय ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में चारा घोटाला ,अलकतरा घोटाला ,दूध घोटाला, वर्दी घोटाला जैसे दर्जनों घोटालों के सूत्रधार राजद की प्रशासन रही है.इस पार्टी के सर्वेसर्वा लालू प्रसाद ने बिहार में जंगलराज स्थापित करने का काम किया. बिहार की जनता ने भ्रष्ट लोगों को नकार दिया है. अब बिहार के लोग सिर्फ और सिर्फ विकास चाहते हैं. डबल इंजन की प्रशासन बिहार में तेजी के साथ विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राहुल गांधी भ्रम फैलाव यात्रा पर निकले हैं : नित्यानंद राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम ने पांच अंचलों के सीओ को किया शो-कॉज, दो सप्ताह का अल्टीमेटम

संवाददाता,पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को राजस्व मामले में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को दाखिल-खारिज के 75 दिनों से अधिक व परिमार्जन प्लस के 120 दिनों से अधिक अवधि के लंबित मामलों का जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया. समीक्षा में डीएम ने पाया कि संपतचक, बिहटा, दीदारगंज, नौबतपुर व दानापुर में दाखिल-खारिज के 75 दिनों से अधिक अवधि के लंबित मामलों की संख्या अधिक है. उन्होंने पांचों सीओ को अंतिम रूप से दो सप्ताह का समय देते हुए शो-कॉज किया कि क्यों नहीं उनके विरुद्ध प्रपत्र ””””क”””” गठित किया जाये. सीओ हर हाल में मामले का निबटारा करने की बात कही. 75 दिनों से अधिक समय के लंबित दाखिल-खारिज के मामले को 31 मार्च तक निबटारा करने का निर्देश दिया था. दो अंचलों-घोसवरी व पंडारक में ऐसे मामले शून्य हैं. शेष 19 अंचलों में ऐसे लंबित मामले कम होने पर भी सीओ को शो-कॉज करते हुए लंबित मामले को तुरंत निबटारा करने को कहा गया. 75 दिनों से अधिक समय के दाखिल-खारिज के 4906 मामले लंबित जिले में 75 दिनों से अधिक समय के दाखिल-खारिज के 4906 मामले लंबित हैं. इनमें संपतचक, बिहटा, दीदारगंज, नौबतपुर व दानापुर में मामले अधिक हैं. 35 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या 5891 है. जिले में दाखिल-खारिज के कुल लंबित मामलों की संख्या 18437 है. परिमार्जन प्लस के के लंबित मामलों की संख्या 12019 है. डीएम ने अधिकारियों को तय सीमा में सभी मामले का निबटारा करने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएम ने पांच अंचलों के सीओ को किया शो-कॉज, दो सप्ताह का अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संविधान पूरी तरह सुरक्षित, खतरे में हैं परिवारवादी पार्टियां : उमेश

पटना. राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का संविधान पूरी तरह सुरक्षित है. असल खतरा तो कांग्रेस और राजद जैसी परिवारवादी पार्टियों के नेतृत्वक भविष्य पर मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि जो दल केवल अपने परिवार की नेतृत्वक विरासत को बचाने में लगे रहते हैं, वे जनता के सच्चे हितैषी कभी नहीं हो सकते. कांग्रेस के शासनकाल में जब देश पर आपातकाल थोपा गया था, तब बिहार की जनता ने सबसे पहले इसके खिलाफ विरोध का बिगुल फूंका था. ऐसे में खुद को संविधान का झूठा हितैषी बताने वाली कांग्रेस का असली चेहरा जनता भली-भांति जानती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संविधान पूरी तरह सुरक्षित, खतरे में हैं परिवारवादी पार्टियां : उमेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghibli: लोगों को क्रेजी बना रहा जापान का मशहूर स्टूडियो ‘घिबली’ का एनीमेशन आर्ट, इन तस्वीरों के कायल हो रहे हर उम्र के लोग

Ghibli: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया एआई ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है- ‘घिबली इमेज’. लोग अपनी तस्वीरें मशहूर जापानी स्टूडियो ‘घिबली’ की एनीमेशन स्टाइल में कन्वर्ट कर रहे हैं. यह ट्रेंड हर वर्ग के लोगों को लुभा रहा है. चाहे वे नेता हो या, फिर अभिनेता, या फिर आम यूजर्स. चैट जीपीटी के नये टूल की मदद से अब कोई भी अपनी तस्वीर को स्टूडियो ‘घिबली’ स्टाइल में बदल सकता है. ये इमेज क्यूट और कलात्मक लगती हैं, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो एनीमे के फैन हैं. इस ट्रेंड की जड़ें हयाओ मियाजाकी द्वारा स्थापित जापान के प्रतिष्ठित स्टूडियो ‘घिबली’ से जुड़ी हैं. मियाजाकी एक जाने-माने एनिमेटर और फिल्म निर्माता हैं, जिनकी कला ने दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित किया है. क्या है घिबली आर्ट घिबली आर्ट जापान के मशहूर स्टूडियो घिबली का एनीमेशन आर्ट है. इस स्टूडियो को 1985 में एनिमेटर हयाओ मियाजाकी ने शुरू किया था. उन्होंने ही घिबली आर्ट को बनाया. इसकी खास बात यह कि उन्होंने हर इमेज को अपने हाथों से बनाया. 80 के दशक में यह आर्ट जापान में मशहूर हुई और धीरे-धीरे दुनियाभर के लोग इसके कायल हो गये. यह आर्ट जापानी एनिमेशन मूवी का भी हिस्सा रही. लेकिन सोशल मीडिया ने इस आर्ट को दोबारा जिंदा कर दिया और यह ट्रेंड करने लगी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब यह दुनियाभर में वायरल हो चुका है. इसे दोबारा ट्रेंड में लाने का श्रेय ओपन एआइ कंपनी के चैट जीपीटी को जाता है जिसने घिबली स्टाइल आर्ट का फीचर लॉन्च किया. हटकर है इसकी इमेज घिबली आर्ट की खास बात यह है कि यह असली और फेंटेसी वर्ल्ड का अनोखा कॉम्बिनेशन है. इसमें हर चीज को बहुत बारीकी से दिखाया जाता है. इस स्टाइल की इमेज को देखकर ऐसा लगता है कि हकीकत की दुनिया को सपने में देख रहे हैं. घिबली आर्ट में एक्सप्रेशन से भर बड़ी आंखें होती हैं. इस इमेज में वॉर्म और पेस्टल टोन जैसे सॉफ्ट कलर पैलेट्स इस्तेमाल होते हैं. इसमें फेंटेसी एलिमेंट्स की भी भरमार होती है. निजता के लिए बन सकता है खतरा : पूजा कुमारी साइबर विशेषज्ञ पूजा कुमारी (एसआई) इस ट्रेंड को लेकर कहती हैं, एआई टूल्स को अपनी फेस फोटो देना एक बड़ा रिस्क हो सकता है. घिबली इमेज भले ही मासूम लगें, लेकिन इसके जरिए हम अपना ताजा फेस डेटा ओपन एआई टूल को दे रहे हैं. यह डेटा कहां स्टोर हो रहा है, इसका कोई नियंत्रण नहीं है. भविष्य में इस डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है. वे कहती हैं, वेब से स्क्रैप किया गया डाटा किसी हद तक नियमों के तहत सुरक्षित होता है, लेकिन जब आप खुद अपनी तस्वीर अपलोड करते हैं, तो आपकी निजता का खतरा और अधिक बढ़ जाता है. फिशिंग का नया जरिया बन सकता है ये ट्रेंड पूजा कुमारी कहती हैं, अनजाने में ओपनएआइ को आप अपना फ्रेश फेशियल डेटा सौंप रहे हैं, जिससे प्राइवेसी से जुड़ी गंभीर चिंताएं पैदा हो सकती हैं. फैशियल डेटा की चोरी आज साइबर अपराधियों के लिए एक नया टूल बन गया है. मेरा मानना है कि इस तरह के ट्रेंड भविष्य में डीपफेक, फिशिंग अटैक और साइबर ठगी में इस्तेमाल हो सकते हैं. क्योंकि हम खुद ही अपनी इमेज को उस सर्विस प्रोवाइडर को देते हैं. अब कई लोग चैट जीपीटी का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही ग्रोक और अन्य ऐप्स पर भी इमेज बनायी जा सकती है. अनजाने में हम कई इमेज उस सर्विस प्रोवाइडर को दे रहे हैं. वे इसका बाद में क्या उपयोग करेंगे, इसकी हमें कोई गारंटी नहीं है. क्योंकि एआइ की अपनी कोई बुद्धि नहीं होती, ये वही करता है, जो हम उसे सिखाते हैं. लेकिन जो फोटो आपने मजे में दी है, वह कल को आपके नाम से कुछ भी कर सकती है और करा सकती है. सावधान रहें! ये कदम उठाएं किसी भी एआइ टूल पर फेस अपलोड करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी जरूर पढ़ें. जहां तक हो सके, अननोन प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें अपलोड न करें. फेशियल रिकग्निशन से जुड़ी अनुमति और सेटिंग्स पर नियंत्रण रखें. किसी भी ऐप या वेबसाइट को फेस डेटा देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. इसके हो सकते हैं शिकार तस्वीर का दुरुपयोग या मिसयूज किया जा सकता है. बिना आपकी सहमति के एआइ ट्रेनिंग के लिए फोटो का इस्तेमाल किया जा सकता है. डेटा ब्रोकर टारगेटेड एड के लिए फोटोज को बेच सकते हैं. इन्होंने एनीमेशन आर्ट से बनायी तस्वीर अभी हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गिबली ट्रेंड कर रहा है. इसमें आपको काफी क्यूट कार्टून में दिखाया जा रहा है. मैंने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. इसके कैरेक्टर देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. -रंजन मिस्त्री, गोला रोड मुझे एनीमे बहुत पसंद है. इस ट्रेंड में शामिल होकर मैंने अपने खास पलों को घिबली स्टाइल में बदलकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, और इसे लाखों व्यूज मिले. -सचिन कुमार, पाटलिपुत्र कॉलोनी मुझे यह ट्रेंड काफी क्रिएटिव लगा, लेकिन अब जब पता चला कि इसमें डेटा रिस्क है तो थोड़ा सतर्क हो गई हूं। – चांदनी शर्मा, मैनपुरा सेलिब्रिटी ने भी क्रिएट किया है फोटो घिबली वर्जन में सेलेब्स की वेडिंग तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इनमें कियारा और सिद्धार्थ, रणबीर और आलिया, विराट और अनुष्का, सोनाक्षी और जहीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी की वेडिंग तस्वीरें शामिल हैं. Also Read: Exclusive: बिहार का एक शहर ऐसा, जहां गायों और कुत्तों की बनी समाधियां The post Ghibli: लोगों को क्रेजी बना रहा जापान का मशहूर स्टूडियो ‘घिबली’ का एनीमेशन आर्ट, इन तस्वीरों के कायल हो रहे हर उम्र के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB ने 10 साल बाद वानखेड़े में दर्ज की जीत, मुंबई इंडियंस की चौथी हार

MI vs RCB IPL 2025: मुंबई इंडियंस को सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अपने ही मैदान पर एमआई को 10 साल बाद आरसीबी से हार मिली. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 56 जबकि हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 42 रन की पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए. RCB registered a win at Wankhede after 10 years Mumbai Indians fourth defeat टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली (67 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (64 रन) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत मुंबई को 222 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इस मैच में वापसी हुई, लेकिन वह एक भी विकेट नहीं चटका सके. कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी के साथ इस सत्र का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. पाटीदार की 32 गेंदों में 64 रन (5 चौके, और 4 छक्के) और जितेश शर्मा की 18 गेंदों में 40 रन (2 चौके और 4 छक्के) की आक्रामक पारियों ने खराब फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य दिया. फिल साल्ट (चार) ने ट्रेंट बोल्ट (2/57) के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गये. इस विकेट का कोहली की पारी पर कोई असर नहीं हुआ. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (22 गेंद में 37 रन) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में एक विकेट पर 72 रन बना लिए. आरसीबी ने शुरुआती तीन ओवरों में दबदबा बना लिया था जसके बाद चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस ने बुमराह को गेंद थमाई और कोहली ने हिंदुस्तानीय टीम के अपने साथी का स्वागत छक्का लगाकर किया. आरसीबी ने लगभग 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से आगे बढ़ते हुए पावरप्ले के आखिरी ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 20 रन बटोरे. इस ओवर में पडिक्कल ने दो छक्के और एक चौका जड़ा. RCB registered a win at Wankhede after 10 years कोहली ने इस दौरान 400 से अधिक टी20 मैच में 13,000 रन पूरे किये. उन्होंने 15वें ओवर मे हार्दिक पंड्या की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिडविकेट के क्षेत्र में नमन धीर को कैच थमाया. पाटीदार ने विकेट से सामने आक्रामक शॉट स्पोर्ट्सने के साथ विकेट के पीछे भी सहजता से रन बनाये. उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 17वें ओवर में मुंबई के हार्दिक के खिलाफ 23 रन बटोरे. पाटीदार को 19वें ओवर में बोल्ट की गेंद पर विकेट के पीछे रियान रिकेलटन ने शानदार कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई. 222 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावर प्ले में टीम ने दो विकेट गंवाए. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. वह 17 रन ही बना सके. समय-समय पर मुंबई अपने बल्लेबाजों को खोता रहा. सूर्यकुमार से थोड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह 28 रन की बना सके. तिलक और हार्दिक की बड़ी पारियों के बावजूद अपने घर में एमआई जीत दर्ज नहीं कर पाई. ये भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर कोहली ने जड़ दिया छक्का, ये वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा Jasprit Bumrah Education Qualification: कितना पढ़े-लिखे हैं ‘बूम-बूम बुमराह’? जहां पढ़ते थे, वहीं वाइस प्रिंसिपल थींं मां विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में बने 13000 रन बनाने वाले पहले हिंदुस्तानीय बल्लेबाज The post RCB ने 10 साल बाद वानखेड़े में दर्ज की जीत, मुंबई इंडियंस की चौथी हार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garuda Purana Quotes : गरुड़ पुराण में बताए है ये गलत काम करने के ये अंजाम

Garuda Purana Quotes : गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है, जिसमें जीवन, मृत्यु और परलोक के बारे में गहन ज्ञान निहित है. यह ग्रंथ पाप और पुण्य के कर्मों के परिणामों को स्पष्ट करता है और नैतिक जीवन जीने के लिए उपदेश देता है. इसमें नरक, स्वर्ग, और आत्मा के संधान के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई है. इस पुराण के कोट्स आज भी हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, गरुड़ पुराण में जीवन के कर्मों और उनके परिणामों के बारे में कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए गए हैं. यहां प्रमुख उद्धरण दिए गए हैं जो गलत कार्यों के परिणामों को दर्शाते हैं:- “यत्र पापानि पश्यन्ति, तत्र नरकस्य द्वारः सदा विद्यमानम्”जहां पाप किया जाता है, वहां नरक का द्वार सदा खुला रहता है. “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन”तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, फलों में नहीं. “पापानि चेद्यं न हि यः पापे स्थितः सदा नरकं याति”जो पाप करता है और पाप में ही स्थित रहता है, वह सदा नरक में जाता है. “दुष्टः कर्माण्यन्यथा कुर्याद्यस्तु सदा पापे स्थितः”जो व्यक्ति सदैव पाप में लिप्त रहता है, उसके कर्म भी गलत होते हैं. “अहिंसा परमो धर्मः, पापं तु न सदा सुखम्”अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है, पाप कभी सुख नहीं देता. “यः पापे स्थितः सदा दु:खं अनुभवति”जो पाप के मार्ग पर चलता है, वह हमेशा दुखी रहता है. “कष्टं यास्यति पापात्मा, नृणां पापैः समाहितः”पापी आत्मा सदा कठिनाइयों का सामना करती है. “पापकर्म फलं दुःखं यत्र यत्र प्रपद्यते”जहां पाप के कर्म किए जाते हैं, वहां दुख ही प्राप्त होता है. “दोषः पापस्य नित्यं विद्यमानः सदा नरकः”पाप का दोष सदा विद्यमान रहता है और नरक में ले जाता है. “संसारस्य सुखं पापस्य परिणामः दुःखः”संसार में सुख प्राप्ति पाप के परिणामस्वरूप दुःख में बदल जाती है. यह भी पढ़ें : Garuda Purana Niti : गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोग को मिलती है नर्क में जगह, कीजिए घोर यह भी पढ़ें : Garuda Purana Quotes : सफल जीवन जीने का मूल मंत्र बताता है गरुड़ पुराण यह भी पढ़ें : Garuda Purana Quotes : गरुड़ पुराण पढ़ने से होता है झूठ का पर्दा फास, आप भी पढ़िये अगर आप इन उद्धरणों के अर्थ या संदर्भ में गहराई से जानना चाहते हैं, तो बताइए. The post Garuda Purana Quotes : गरुड़ पुराण में बताए है ये गलत काम करने के ये अंजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, भारत आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा

Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिंदुस्तान प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. राणा फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है. राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो मुंबई हमले का मास्टरमाइंड भी है. हिंदुस्तान काफी समय से उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है. ऐसे में अमेरिकी कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद तहव्वुर राणा को हिंदुस्तान लाने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार किया आवेदन न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राणा ने 27 फरवरी को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में एसोसिएट न्यायाधीश और नौवें सर्किट की सर्किट जस्टिस एलेना कागन के सामने “बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन आवेदन” दायर किया था. पिछले महीने की शुरुआत में कागन ने आवेदन अस्वीकार कर दिया था. इसके बाद राणा ने अपने इस आवेदन को अपडेट किया नवीनीकृत किया, अनुरोध किया कि नवीनीकृत आवेदन प्रधान न्यायाधीश रॉबर्ट्स को भेजा जाए. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट एक आदेश में कहा गया है कि राणा के नवीनीकृत आवेदन को चार अप्रैल 2025 की बैठक के लिए सूचीबद्ध किया गया था. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया कि अदालत ने आवेदन अस्वीकार कर दिया है. The post Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, हिंदुस्तान आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top