Hamza Burhan killed: बुरहान पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था. उसे मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया. 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की साजिश रचने में हमजा बुरहान की बड़ी भूमिका थी. उस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे.
2022 में मोदी प्रशासन ने बुरहान को किया था आतंकवादी घोषित
केंद्र की नरेंद्र मोदी प्रशासन ने 2022 में हमजा बुरहान को आतंकवादी घोषित किया था. प्रशासन की ओर से तो अधिसूचना जारी की गई थी, उसमें कहा गया था- अरजुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर, उम्र 23 वर्ष, खरबतपोरा, रत्नीपोरा, पुलवामा का निवासी है. अल बदर का सहयोगी सदस्य है, जो UAPA के तहत नामित एक आतंकवादी संगठन है.
2017 में उच्च शिक्षा लेने के बहाने पाकिस्तान गया था बुरहान, बन गया आतंकवादी
हमजा बुरहान 2017 में उच्च शिक्षा हासिल करने के बहाने पाकिस्तान गया था. वहां जाकर वह आतंकी संगठन अल-बदर में शामिल हो गया. उसके बाद वह संगठन का कमांडर भी बन गया.
The post हिंदुस्तान का एक और दुश्मन ढेर: पुलवामा हमले की साजिश रचने वाला आतंकी हमजा बुरहान मारा गया appeared first on Naya Vichar.

