Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षक की गोद में ही पलता है निर्माण व प्रलय : डॉ रजनीश

सहरसा. मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर व मवि रेलवे काॅलोनी में बुधवार को ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों का सोलह सप्ताह का विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन, विशिष्ठ अतिथि ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की निदेशिका सह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन, प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. समापन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम के जरिए ही शिक्षक के व्यवहारिक ज्ञान व शिक्षक की जिम्मेदारी को सीखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में एक शिक्षक की जिम्मेदारी एवं मर्यादा का अवलोकन करने का सशक्त माध्यम है. एक शिक्षक को अपनी जिंदगी को आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की गोद में निर्माण एवं प्रलय दोनों पलता है. शिक्षक को हमेशा अपनी इच्छा शक्ति को जागृत कर खुद में जीवन प्रयत्न सीखने की क्षमता को विकसित करते रहना चाहिए. महाविद्यालय निदेशिका ने कहा कि समाज की दशा एवं दिशा को बदलने की जिम्मेदारी एक शिक्षक के कंधों के उपर ही होती है. शिक्षक कभी भी अपने कर्मों के साथ बेइमानी नहीं कर सकता. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ एनके झा, मनोहर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, रेलवे काॅलोनी के प्रधानाध्यापक रेणु कुमारी, समाजसेवी पूर्व सरपंच अरूण कुमार, प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, समन्वयक रंजय कुमार राजा ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते आदर्श शिक्षक बन समाज निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन पर विशेष जोर देते शुभकामना दी. फोटो – सहरसा 22 – चेयरमैन व निदेशिका को सम्मानित करते प्रशिक्षु. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षक की गोद में ही पलता है निर्माण व प्रलय : डॉ रजनीश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio का धमाल! 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में टॉप पर, जानिए दूसरों का हाल

हिंदुस्तान में 5G स्पीड में जियो सबसे तेज – ऊकला रिपोर्ट (Ookla Report) जियो की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps एयरटेल 205.1 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर मोबाइल नेटवर्क कवरेज में भी जियो सबसे आगे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव में एयरटेल टॉप हिंदुस्तान में 5G स्पीड की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे निकल गया है. ऊकला (Ookla) स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा के अनुसार, जियो की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps दर्ज की गई, जबकि एयरटेल 205.1 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर रहा. मोबाइल नेटवर्क स्पीड में भी जियो अव्वल 5G के साथ, रिलायंस जियो ने हिंदुस्तान के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क का खिताब भी जीत लिया है. ऊकला के मुताबिक:जियो की औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड – 158.63 Mbpsएयरटेल – 100.67 Mbpsवोडाफोन आइडिया (Vi) – 21.6 Mbps यह भी पढ़ें: ₹100 वाला जियो का प्लान देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, ये है बेस्ट डील यह भी पढ़ें: Jio ने बढ़ा दिया अनलिमिटेड ऑफर, 90 दिनों तक फ्री मिलेगी यह सर्विस 5G कवरेज में भी जियो सबसे आगे जियो का 5G नेटवर्क सबसे व्यापक है. ऊकला रिपोर्ट के मुताबिक, 73.7% यूजर्स अधिकतर समय जियो का 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, मोबाइल कवरेज स्कोर में भी जियो 65.66 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि एयरटेल 58.17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा. वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में एयरटेल ने मारी बाजी वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव में एयरटेल को 65.73 स्कोर के साथ पहला स्थान मिला.5G गेमिंग स्कोर:एयरटेल – 80.17जियो – 76.58 रिलायंस जियो ने 5G डाउनलोड स्पीड, मोबाइल नेटवर्क स्पीड और कवरेज में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, एयरटेल वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव में बेहतर साबित हुआ है. हिंदुस्तान में 5G के विस्तार के साथ, दोनों ऑपरेटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांचक होने वाली है! टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें यह भी पढ़ें: 6 महीने वाला यह प्लान है मार्केट में सबसे सस्ता, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की टेंशन खत्म The post Jio का धमाल! 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में टॉप पर, जानिए दूसरों का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 3 April in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 3 अप्रैल की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines in Hindi 3 April 2025: समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना नया नहीं है और यह प्राॅर्थना सभा की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 3 अप्रैल की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (3 April) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (3 April) स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (3 April) इस प्रकार हैं- Earthquake Tremors: जापान के क्यूशू द्वीप में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. CBSE Sports Students Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान किया है जिन्होंने मुख्य परीक्षा के दौरान स्पोर्ट्स आयोजनों में भाग लिया था. बोर्ड के नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 7 से 11 अप्रैल तक होगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. केंद्र प्रशासन आदिवासी छात्रों के लिए 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करेगी राज्यसभा ने आव्रजन, विदेशी विधेयक, 2025 पर विचार-विमर्श किया और पारित किया हिंदुस्तानीय नौसेना के आईएनएस तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर लोकसभा में चर्चा जारी है प्रयागराज में तोड़फोड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी प्रशासन की आलोचना की राजगीर हीरो एशिया कप हॉकी 2025 की मेजबानी करेगा प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाॅल्ड ट्रम्प के ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ से वैश्विक व्यापार पर असर पड़ेगा चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक हिंदुस्तान पहुंचे स्पेसएक्स ने पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों की परिक्रमा करने के लिए ऐतिहासिक मानव अंतरिक्ष यान लॉन्च किया रूस ने तालिबान के लिए आतंकवादी पदनाम हटाने का प्रस्ताव रखा हिंदुस्तान ने कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया. यह भी पढ़ें- Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है? टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- वित्त वर्ष 2045-25 में प्रशासनी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से 1 मिलियन से अधिक जनशक्ति संसाधनों को काम पर रखा गया गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा समीक्षा के लिए 7-8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे एनएचएआई ने राजमार्ग विस्तार के लिए धन जुटाने के लिए देशभर में टोल शुल्क में 4-5% की वृद्धि की गर्मी के मौसम में जलियांवाला बाग, अटारी-वाघा रिट्रीट समारोह के लिए विजिटिंग घंटों में संशोधन किया गया जम्मू-कश्मीर: कठुआ में मुठभेड़ के बाद दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान जारी रखा. यह भी पढ़ें- NTA SWAYAM: स्वयं जनवरी 2025 के लिए इतने कोर्सेज में होगा एडमिशन, आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक यहां टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए समितियां गठित कीं घरेलू बाजार 0.7 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए ईपीएफओ ने संग्रह के प्रत्यक्ष भुगतान का विस्तार करते हुए 15 और बैंकों को शामिल किया सीबीआईटी ने विशिष्ट हवाई अड्डों पर आयात और निर्यात नमूनों की इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग शुरू की हिंदुस्तानीय घुड़सवार निहारिका सिंघानिया ने बेल्जियम में एजेलहोफ सीएसआई लियर में स्वर्ण पदक जीता चिली के राष्ट्रपति ने बहुपक्षवाद (multilateralism) का समर्थन किया, हिंदुस्तान की यूएनएससी बोली का समर्थन किया इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि इजराइल गाजा में सैन्य अभियानों का विस्तार करेगा, बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करेगा LIBA अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा निवेश के लिए एक सुनहरा अवसर है रूस ने एक दशक में सबसे बड़ा सैन्य ड्राॅफ्ट तैयार किया और 160,000 सैनिकों को बुलाया रिपब्लिकन रैंडी फाइन ने फ्लोरिडा के विशेष चुनाव में डेमोक्रेट जोश वेइल को हराया. यह भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: छात्रों के लिए करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न-उत्तर आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly) लेकिन अगर वही व्यक्ति बार-बार विश्वास तोड़ता है या आहत करता है तो वह ‘खास’ से ‘आम’ बन जाता है. इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ. The post Today School Assembly News Headlines 3 April in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 3 अप्रैल की समाचार सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इ बिहार है भैया, यहां युवक ने साइबर अपराधी को ही ठगा, बातों में उलझा खाते में मंगा लिए 1550 रुपये

जमुई : साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. जहां अलग-अलग तरीके से साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. लेकिन जिले में जब एक साइबर अपराधी ने एक युवक को ठगने के लिए फोन तो किया, पर उसने साइबर ठग को अपने ही बातों में फंसा लिया और फिर उससे पैसे मंगवा लिए.  साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर किया था कॉल जमुई जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के बरुअट्टा के रहने वाले दीपक कुमार नामक युवक को साइबर अपराधियों ने फोन किया. दीपक ने बताया कि साइबर ठग ने उन्हें उसे व्हाट्सएप कॉल किया था. फोन पर यह बताया कि तुम किसी लड़की से बात करते हो, उसने आत्महत्या कर ली है. अब इस मामले में तुम्हें गिरफ्तार किया जायेगा. अगर तुम अपनी गिरफ्तारी नहीं चाहते हो, तब मुझे 12 हजार 700 रुपये भेज दो. फोन करने वाले ने उसे कुछ फर्जी एफआइआर, कुछ लोगों के गिरफ्तारी की फर्जी तस्वीर सहित कई ऐसे डॉक्यूमेंट भेजे. ऐसे में दीपक ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए ठग की बातों में ना आकर खुद को इससे बचा लिया. दीपक ने साइबर ठग से कहा कि वह कहीं काम करता है और उसे अभी सैलरी नहीं मिली है. ऐसे में उसके पास कर्ज लेकर पैसा देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें साइबर ठग से मंगवा लिए 15 सौ रुपये दीपक ने कहा कि वह इस वक्त बिहार में नहीं बल्कि झारखंड में है और उसके पास थोड़े भी पैसे नहीं है. साइबर अपराधी को दीपक ने यह कहा कि उसने कुछ लोगों से बात की है. एक युवक उसे पैसे देने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन उसका घर करीब 40 किलोमीटर दूर है. वहां जाने के लिए मुझे कैब लेना पड़ेगा. उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह कैब का भाड़ा दे सके. दीपक की बातों में आकर साइबर अपराधी ने उसे 500 रुपये भेज दिये. इसके बाद दोबारा दीपक ने पैसा निकालने के नाम पर 50 रुपये मांगे. साइबर अपराधी ने उसे वह भी भेज दिये. करीब एक घंटे के बाद दीपक ने दोबारा साइबर अपराधी को फोन किया और कहा कि जिस युवक से वह पैसे लेने गया है, उस पर उसका पुराना पैसा भी बकाया है. पैसे देने के बाद ही वह नया पैसा देने को तैयार होगा. दीपक की बातों में आकर साइबर अपराधी ने उसे फिर से एक हजार रुपये भेज दिये. इस तरह दीपक ने साइबर अपराधी से कुल 15 सौ 50 रुपये अपने अकाउंट पर मंगवा लिये. इसे भी पढ़ें : Patna Railway Station Net Worth : बिहार का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन है पटना जंक्शन, करोड़ों नहीं अरबों में है मुनाफा इसे भी पढ़ें : प्यार को नहीं दे पाए मुक्कमल अंजाम तो मौत को लगाया गले, कमरे में मिली प्रेमी जोड़े की लाश  The post इ बिहार है भैया, यहां युवक ने साइबर अपराधी को ही ठगा, बातों में उलझा खाते में मंगा लिए 1550 रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake Tremors: म्यांमार के बाद अब डोली जापान की धरती, भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

Earthquake Tremors: बुधवार को जापान की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. तेज झटके आने के बाद डरकर लोग इधर-उधर भागने लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार (2 अप्रैल 2025) को जापान के क्यूशू शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की समाचार नहीं आई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था. सुनामी की चेतावनी नहीं बुधवार को अचानक से जापान की धरती डोलने लगी. राहत की बात यह रही कि अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की समाचार नहीं मिली है. इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की है. प्रशासन ने लोगों को आने वाले दिनों के लिए भूकंप से सावधान रहने की सलाह जारी की है. लोगों ने कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए. An earthquake with a magnitude of 6.0 on the Richter Scale hit Kyushu, Japan at 7.34 PM (IST) on April 2: National Center for Seismology pic.twitter.com/ZaYzcGXtdg — ANI (@ANI) April 2, 2025 म्यांमार में भूकंप से मची है तबाही पिछले सप्ताह म्यांमार में आए भीषण भूकंप से वहां तबाही मची है. भूकंप के कारण 3000 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हजारों लोग घायल हुए हैं. मलबे से अभी भी शव निकाले जा रहे हैं. म्यांमार में बीते शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के कारण हजारों इमारतें ढह गईं, पुल ध्वस्त हो गए और सड़कें उखड़ गईं. भूकंप इतना ताकतवर था की इसके झटते थाईलैंड समेत हिंदुस्तान और चीन में भी महसूस किए गए.  The post Earthquake Tremors: म्यांमार के बाद अब डोली जापान की धरती, भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs GT, IPL 2025: लिविंगस्टोन और डेविड की विस्फोटक पारी, आरसीबी ने गुजरात को दिया 170 का टारगेट

RCB vs GT, IPL 2025: लियाम लिविंगस्टोन और टिम डेविड की तूफानी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें टीम को 8 झटका लगा. बेंगलुरु की ओर से लिविंगस्टोन ने 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 40 गेंदों में 54 रन की पारी स्पोर्ट्सी. इसके अलावा टिम डेविड ने केवल 18 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. विकेट कीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी 21 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी स्पोर्ट्सी. विराट कोहली ने किया निराश आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने निराश किया. उन्होंने फिलिप साल्ट के साथ पारी की शुरुआत की. लेकिन जब टीम का स्कोर केवल 8 रन था, तब अरशद खान की गेंद पर कॉट प्रसिद्ध को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. कोहली 6 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 7 रन बनाए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 3 गेंदों में केवल एक चौका जड़कर 4 रन बनाकर आउट हो गए. आरसीबी को 42 के स्कोर पर 4 झटका लग चुका था. लेकिन लिविंगस्टोन, टिम डेविड और जितेश शर्मा की विस्फोटक पारी ने टीम को 169 के स्कोर तक पहुंचाया. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने चटकाए सबसे अधिक विकेट गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि साई किशोर ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया. अरशद खान, प्रसिध कृष्ण, और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. The post RCB vs GT, IPL 2025: लिविंगस्टोन और डेविड की विस्फोटक पारी, आरसीबी ने गुजरात को दिया 170 का टारगेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाल गाड़ी पकड़ेगी बिना टिकट वाले यात्रियों को, जुर्माना नहीं देने पर होगी ये कार्रवाई

आनंद तिवारी, पटना Train News अगर दानापुर मंडल में आप बिना टिकट ट्रेनों से यात्रा करते हैं तो खैर नहीं है. क्योंकि अब लाल रंग की स्पेशल ट्रेन में बैठकर विशेष टीम मंडल के अलग-अलग इलाकों में जाकर टिकट चेकिंग अभियान चलाने के साथ जुर्माना वसूलेगी. इतना ही नहीं अगर जो यात्री जुर्माना नहीं देंगे उनको रेलवे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दंडाधिकारी के पास पेश किया जायेगा, जरूरत पड़ी तो ऐसे आरोपित लोगों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से पटना व दानापुर भी लाया जा सकता है. टिकट अभियान स्पेशल ट्रेन दरअसल बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के निर्देशनुसार डीआरएम जयंत कुमार चौधरी, एडीआरएम आधार राज और सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ की मौजूदगी में टिकट अभियान स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश पांडा भी मौजूद थे. इस ट्रेन को डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर दानापुर स्टेशन से 12:05 बजे दानापुर-डीडीयू सेक्शन के लिए लाल गाड़ी टिकट चेकिंग स्पेशल पहली बार चलाया गया. लाल गाड़ी में होंगे दो डिब्बे सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि आम यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों पर लगाम लगें इसको लेकर यह लाल गाड़ी रवाना किया गया है. इस लाल गाडी दो डिब्बे शामिल किये गये हैं. जो मुख्य रूप से स्पेशल टिकट जांच ट्रेन बनाई गयी है. 26 स्टॉफ व 15 आरपीएफ रहेंगे शामिल आज इस अभियान में कुल 26 चेकिंग स्टाफ और 15 आरपीफ स्टाफ शामिल किये गये हैं. इस अभियान दौरान पहले दिन ट्रेन जैसे ही रवाना हुई तो दानापुर-डीडीयू सेक्शन के बिहटा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को जांच किया गया. इस दौरान गाड़ी नंबर, 63265 (डीडीयू पटना मेमू ) 13239 (पटना कोटा एक्सप्रेस) 12792 (दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस) 12391 (श्रमजीवी एक्सप्रेस) 20802 (मगध एक्सप्रेस) का चेकिंग किया गया और इसके साथ आरा स्टेशन पर भी सभी प्लेटफार्म एवं ट्रेनों की विशेष जांच की गयी और इसके बाद कुल्हारिया स्टेशन पर भी गाडी नंबर 12791(सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस ) 04448 (नई दिल्ली पटना स्पेशल ट्रेन ) की जांच की गयी. जांच के दौरान 700 करीबन बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले यात्री पकड़े गये जिनसे पेनाल्टी के तौर पर करीबन 2,50,000 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया. अभियान अब जारी रहेगा. The post लाल गाड़ी पकड़ेगी बिना टिकट वाले यात्रियों को, जुर्माना नहीं देने पर होगी ये कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Price Today: सोना 2000 रुपये उछलकर ऑल टाइम हाई पर स्थिर, चांदी में 1000 रुपये की गिरावट

Gold Price Today: 2 अप्रैल 2025 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. अखिल हिंदुस्तानीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये की शानदार तेजी के साथ इस स्तर पर बंद हुआ था, जो करीब दो महीनों में सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त है. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 1,02,500 रुपये से घटकर 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. अमेरिकी जवाबी शुल्क का असर कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हिंदुस्तान सहित कई देशों पर जवाबी शुल्क लगाए जाने की आशंका से पहले सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने बताया, “जवाबी शुल्क लागू होने की संभावना सभी वित्तीय परिसंपत्तियों में अस्थिरता की नई लहर ला सकती है. निवेशक वैश्विक व्यापार, वित्तीय स्थिति और भू-नेतृत्वक स्थिति पर इसके प्रभाव का आकलन करेंगे. ऐसी अनिश्चितता आमतौर पर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए सकारात्मक होती है.” वैश्विक बाजार में सोने और चांदी के भाव वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.11% की बढ़त के साथ 3,116.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. जून डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 3,149.30 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा. वहीं, एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 0.52% चढ़कर 33.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, “बाजार अमेरिकी निजी नौकरियों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर और स्पष्टता दे सकती है.” सोने-चांदी की कीमतों को कौन कर रहा प्रभावित अमेरिकी शुल्क नीति: जवाबी शुल्क की आशंका से निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ रहे हैं. वैश्विक अस्थिरता: भू-नेतृत्वक तनाव और व्यापारिक अनिश्चितता सोने की मांग बढ़ा रही है. मौद्रिक नीति: फेडरल रिजर्व के फैसले और अमेरिकी वित्तीय स्थिति के आंकड़े कीमती धातुओं पर असर डाल सकते हैं. इसे भी पढ़ें: लालू यादव के पास कितनी है संपत्ति, हर महीने कितना पाते हैं पेंशन? आज का गोल्ड प्राइस (2 अप्रैल 2025) 99.9% शुद्ध सोना: 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम 99.5% शुद्ध सोना: 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी: 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम इसे भी पढ़ें: UPI: यूपीआई पर टूट पड़े लोग, 6 महीने में कर दिया 93.23 अरब का ट्रांजेक्शन The post Gold Price Today: सोना 2000 रुपये उछलकर ऑल टाइम हाई पर स्थिर, चांदी में 1000 रुपये की गिरावट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : रामनवमी पर सुरक्षा के होंगे तगड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से होगी निगरानी

गोपालगंज. रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी अवधेश दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश बैठक के दौरान डीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाये. आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाये. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाये तथा ड्रोन कैमरों का उपयोग कर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जाये. अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखा जाये ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. सोशल मीडिया पर भ्रामक समाचारों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश बैठक में डीएम ने शोभायात्रा एवं जुलूस के मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने व आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण आयोजन करने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीएम ने अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जाये एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक समाचारों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने समेत कई निर्देश दिये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : रामनवमी पर सुरक्षा के होंगे तगड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से होगी निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आमस में निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

आमस. प्रखंड क्षेत्र के सांवकला गांव में बुधवार को रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई. अजीत मिश्रा ने बताया कि शोभा यात्रा निकालने से पूर्व सभी श्रद्धालु बाजार में जुटेंगे. जहां से गाजे-बाजे के साथ यात्रा शुरू होकर सांव टोल प्लाजा होते हुए चंडीस्थान जायेगी और गोला से मिलान करेगी. इसके बाद महापुर, गंगटी मोड, ब्लॉक, पथरा मोड़ होते आमस बंगला तक जायेगी. यहां से बाइक जुलूस करमाइन मोड़ तक जायेगा. इसके लिए प्रखंड कमेटी गठित की गयी है. युवा नेता रॉबिन सिंह अध्यक्ष, रंजय सिंह उपाध्यक्ष, रोशन गुप्ता सचिव, शेखर चौरसिया कोषाध्यक्ष, उमेश गुप्ता व अजीत मिश्रा संरक्षक बनाये गये हैं. बताया जाता है कि अनुमति के लिए कमेटी की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. इस बैठक में रवि कुमार, जितेंद्र सिंह, माधुरी जायसवाल, बलिराम सिंह, सोनू सिंह, बिट्टू, रामबली यादव, मोनू वर्णवाल, अरविंद प्रजापति, गौरव व अनिल चौधरी आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आमस में निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top