Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चितरा में जमीन संकट से घटा कोयले का उत्पादन : महाप्रबंधक

चितरा. विस्थापितों व जमीन मालिकों को समय पर वंशावली नहीं दिया मिल रहा है. इससे जमीन मालिकों व परिजनों को समय पर नौकरी व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है. यह बातें कोलियरी के महाप्रबंधक एके आनंद ने कहीं. उन्होंने कहा कि कोलियरी को जमीन नहीं मिल पा रही. कोलियरी का विस्तारीकरण नहीं होने से इसका प्रभाव कोयले के उत्पादन पर पड़ा है. कहा कि इसकी भरपाई वित्त वर्ष 2025- 26 में सभी के सहयोग से किया जायेगा. जीएम ने कहा कि चितरा कोलियरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य से 12.7 प्रतिशत यानी 15 लाख 21 हजार 604 मिट्रिक टन कोयला उत्पादन हुआ है. जबकि कोयला डिस्पैच इस वित्तीय वर्ष में रोड सेल के तहत कुल 3.34 लाख टन कोयला डिस्पैच हुआ है. साथ ही रेलवे साइडिंग के लिए 9.96 लाख टन कोयला डिस्पैच किया गया. इसके अलावा कोलियरी प्रबंधन की ओर से 15.35 लाख एवं शर्मा आउटसोर्सिंग कंपनी से 24.91 लाख एवं एटीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम 7.5 लाख क्यूबिक ओबी का उठाव किया गया है. कहा कि आगे और कड़ी मेहनत कर कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी की जायेगी. ———————– एसपी मांइस में वित्तीय वर्ष 2024-25 में एसपी माइंस में 15.21 लाख हुआ कोयला उत्पादन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चितरा में जमीन संकट से घटा कोयले का उत्पादन : महाप्रबंधक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैती छठ महापर्व पर छठव्रतियों को विजय बाबू पोखर पर मिलेगी सभी सुविधा

कटिहार स्थानीय औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर पर बुधवार की शाम महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व विजय बाबू के पोखर पर धूमधाम से बनाया जायेगा. पोखर के साफ सफाई को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार, महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान अपने पदाधिकारी के साथ विजय बाबू पोखर का निरीक्षण कर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का पदाधिकारी को निर्देश दिया है. अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विजय स्पोर्टिंग कलेक्ट पर सभी सदस्य छठ पर्व की तैयारी को लेकर जोर-जोर से लगे हुए हैं. छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को विजय बाबू के पोखर पर हर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से क्लब के पदाधिकारी में सूरज कुमार, नौशाद सिद्दीकी, आजाद सिंह, मनोज कुमार चुन्नू, गौरव शाह, राजा केसरी, प्रेम कुमार शाह, मोहन बादवानी, पिंटू यादव, मौसम कुमार सिंह, राजीव विश्वकर्मा, जुबेर आलम, लालमोहन सिंह, हरेंद्र मिश्रा, पूरन महतो, रंजन सिंह, डिंपी मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चैती छठ महापर्व पर छठव्रतियों को विजय बाबू पोखर पर मिलेगी सभी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

व्रतियों ने की खरना पूजा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज

(छठ पर्व) खूंटी. जिले में कई जगहों पर चैती छठ पूजा की जा रही है. शहर से लेकर गांव तक छठ पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है. बुधवार को व्रतियों ने खरना किया. दिन भर उपवास रखकर शाम में स्नान ध्यान कर मिट्टी के चूल्हे में गुड़, दूध और चावल से खीर और रोटी बनायी. भगवान को खीर-रोटी का भोग लगाया. इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. वहीं, परिवार के सदस्य, पास-पड़ोस और अन्य लोगों को भी प्रसाद खिलाया. गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ और शुक्रवार की सुबह में उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. इसके बाद व्रती पारण कर चैती छठ महापर्व का समापन करेंगी. व्रत को लेकर नगर पंचायत की ओर से शहर के छठ घाट और तालाबों की साफ-सफाई करायी गयी है. हालांकि, चैती छठ काफी कम लोग करते हैं. इसके बाद भी लोगों की आस्था को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से तैयारी की गयी. मुरहू में चलेगा सफाई अभियान : चैती छठ को लेकर गुरुवार को मुरहू बस्ती और मुरहू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए मुरहू के लोगों को सुबह सात बजे दुर्गा मंदिर परिसर में जमा होने की अपील की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post व्रतियों ने की खरना पूजा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोलर प्लांट पहुंचे डीएम व एसएसपी, लिया जायजा

डोभी. बहेरा थाना क्षेत्र में स्थित टाटा पावर रिनेबल एनर्जी लिमिटेड सोलर प्लांट का विजिट करने डीएम डाॅ त्यागराजन, एसएसपी आनंद कुमार, शेरघाटी डीएसपी संजीव कुमार प्रभात, डोभी सीओ परिक्षित कुमार पहुंचे. इस दौरान डीएम ने टाटा पावर रिनेबल एनर्जी लिमिटेड बहेरा के स्टेशन प्रबंधक शुभम कुमार से सोलर प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इसमें प्लांट की सुरक्षा, बिजली उत्पादन, बिजली की खपत, लागत तथा मुनाफा सहित रखरखाव के बारे में विस्तार से पूछताछ की. वहीं, केंद्र प्रशासन तथा राज्य प्रशासन द्वारा दी जानेवाली सब्सिडी के बाद इस योजना से क्या मुनाफा होगा, उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त किये. अगर कोई व्यक्ति नये ढंग से सोलर प्लांट लगाता है तो क्या वह फायदेमंद होगा, जिससे लोगों को इसे रोजगार के रूप में अपनाया जा सके. इस मौके बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार, प्लांट स्टेशन इलेक्टेशियन संजय कुमार व कासिम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोलर प्लांट पहुंचे डीएम व एसएसपी, लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूली वैन चालकों ने ऑटो संघ के विरोध का किया समर्थन, अधिकतर स्कूलों के लिए नहीं चले वैन

फोटो है संवाददाता, पटना ऑटो व इ-रिक्शा चालकों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए अधिकतर स्कूलों के वैन चालकों ने भी स्कूलों में वैन के परिचालन को बंद रखा. इससे अभिभावकों को स्वयं ही बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने के लिए जाना पड़ा. गांधी मैदान स्थित सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के पास शिशु के इंतजार में खड़े अभिभावकों ने बताया कि इस नियम के लागू होने से काफी परेशानी हो रही है. स्कूली ऑटो व इ-रिक्शा पर रोक लगने के कारण शिशु को रोज स्कूल छोड़ने आना पड़ेगा. बस या वैन शहर की सभी गलियों में आ नहीं पाते हैं. इससे अब खुद ही स्कूल छोड़ने व घर पहुंचाने का विकल्प बचा है. बच्चों को पढ़ाने के लिए अब नौकरी तो नहीं छोड़ सकते हैं. वहीं स्कूल के गेट पर खड़े दूसरे अभिभावक ने बताया कि बिहार प्रशासन को इस नियम पर पूर्ण विचार करना चाहिए. स्कूल वैन हमारे मुहल्ले में नहीं घुस सकती है. दोगुनी हो गयी परेशानी रोज नौकरी के बीच में बच्चों को स्कूल से पहुंचाने व घर लाना असंभव हो रहा है. इसके अलावा स्कूली वैन भी ऑटो व इ-रिक्शा वालों के समर्थन में बंद हैं. इससे परेशानी दोगुनी हो गयी है. – विकास, अभिभावक बिहार प्रशासन ने बिना किसी अल्टीमेटम के ऑटाे व इ-रिक्शा को स्कूल में चलने से प्रतिबंध लगा दिया. यह निर्णय लगाने से पहले अभिभावकों की समस्या से भी अवगत होना चाहिए था. साथ ही प्रशासन ने ऑटो चालकों को अपग्रेडेशन का समय भी नहीं दिया है. – शुभम, अभिभावक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूली वैन चालकों ने ऑटो संघ के विरोध का किया समर्थन, अधिकतर स्कूलों के लिए नहीं चले वैन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख का जीएसटी घोटाला: मेयर ने तलब की रिपोर्ट, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख का जीएसटी घोटाला: मेयर ने तलब की रिपोर्ट, मचा हड़कंप ::: ऑटो टिपर खरीद में लगभग पौने चार करोड़ रुपये का घोटाला सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था, डस्टबिन, सुपर सकर मशीन, स्ट्रीट लाइट और बिजली पोल की नंबरिंग में भी हो चुकी है अनियमितता वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख रुपये के जीएसटी घोटाले के खुलासे के बाद नगर निगम का नेतृत्वक माहौल लंबे समय बाद गरमा गया है. निगम के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है. चर्चा यह भी है कि 63.01 लाख रुपये का घोटाला सिर्फ एक मद में है. महालेखाकार की आखिरी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर कई अन्य मदों में भी करोड़ों रुपये का घोटाला (वित्तीय अनियमितता) उजागर होगा, जिसमें कई तत्कालीन अधिकारी व कर्मियों की गर्दन फंसेगी. हालांकि, 63.01 लाख रुपये का जीएसटी घोटाला उजागर होने के बाद इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है. दूसरी तरफ, निगम प्रशासन इसे सार्वजनिक करने की बात कह रही है. मामले का खुलासा होने के बाद महापौर निर्मला साहू ने अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट तलब कर दी है. महापौर का कहना है कि मुझे इसकी भनक पहले से थी. लेकिन, समझ में नहीं आ रहा है कि मामले को क्यों दबाया जा रहा है. सशक्त स्थायी समिति से पूर्व में कई बार आखिरी महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट की मांग की गयी. लेकिन, तब से लेकर अब तक के अधिकारी इसे दबाते चले आ रहे हैं. तरह-तरह की दलील पेश करते हैं. अब राज्य प्रशासन ही रिपोर्ट तलब कर दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग से जो पत्र नगर निगम में आया है. इसे देखने से यह स्पष्ट हो गया है कि ऑडिट के दौरान खुलासा हुए 63.01 लाख रुपये के घोटाले में शामिल तत्कालीन अधिकारी व कर्मियों को बचाने के लिए नगर निगम से साक्ष्य सहित जांच रिपोर्ट भेजने में जानबूझकर देरी की जा रही है. यह नगर निगम के हित में सही नहीं है. महापौर निर्मला साहू ने जल्द ही इन मुद्दों पर एक हाईलेवल मीटिंग करने की बात कही है. बॉक्स ::: फिर आया सुर्खियों में, नगर निगम का घोटाले से है पुराना नाता मुजफ्फरपुर नगर निगम का घोटाले से काफी पुराना नाता रहा है. ऑटो टिपर खरीद में हुई लगभग पौने चार करोड़ रुपये का घोटाला सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था. विजिलेंस जांच और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसमें तत्कालीन नगर आयुक्त, एडीएम, कार्यपालक अभियंता सहित कई की नौकरी जा चुकी हैं. जेल जाने की नौबत आ गयी थी. अधिकारी भागे-भागे फिर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी. इसके अलावा डस्टबिन, सुपर सकर मशीन, स्ट्रीट लाइट एवं बिजली पोल की नंबरिंग में बड़ा स्पोर्ट्स हुआ था. बाद के दिनों में आईएएस अधिकारियों की तैनाती के बाद इस पर लगाम लगा. लेकिन, जीएसटी घोटाले के बाद एक बार फिर नगर निगम अपने पुराने कारनामों को लेकर सुर्खियों में आ गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख का जीएसटी घोटाला: मेयर ने तलब की रिपोर्ट, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस पर हमला व मारपीट का आरोपित गिरफ्तार, जेल

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. 16 मार्च की रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के फसियाबाद गांव में डायल 112 की पुलिस गश्ती दल पर हमला करने के मामले का एक नामजद पिंकू मंडल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुराने मामले में फरार चल रहे बड़ी मंझगांय गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के पुत्र तरुण कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 मार्च को फसियाबाद गांव में छिनतई के दो आरोपित को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी. घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया गया था. इस मामले में पुलिस कुल 29 लोगों को नामजद एवं 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले में मुख्य आरोपित को 17 मार्च को ही गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था. जबकि अन्य फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. बुधवार को खड़गपुर पुलिस ने लक्ष्मण मंडल के पुत्र पिंकू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि बड़ी मंझगांय गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के पुत्र तरुण कुमार को भी मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस पर हमला व मारपीट का आरोपित गिरफ्तार, जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो लूटकांडों में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

35- प्रतिनिधि, अररिया अररिया आरएस थाना क्षेत्र में दो दिनों के अंतराल पर हुई दो लूटकांड में स्थानीय पुलिस व नगर थाना पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में उपलब्धि हासिल हुई है. जिसमें दोनों थाना पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर गुत्थी सुलझा ली गयी है. इसको लेकर एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि गत 28 मार्च को बौसी थाना के मिर्जापुर दियारी निवासी मो ईशा पिता रमजानी अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से अपने होंडा शाइन एसपी बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 38 एएफ 2608 से घर लौट रहे थे. इसी दौरान आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रदेई में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर पीड़ित मो ईशा का बाइक व एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल लूट लिया. घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर जिसके आरएस थाना में कांड संख्या 56/25 गत 29 मार्च को दर्ज किया गया. पुनः 30 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी तबरेज आलम पिता अफरोज आलम अपने बाइक संख्या बीआर 11 एएच 6986 से जा रहे थे. देर संध्या करीब साढ़े 09 बजे चंद्रदेई भभरा पुल के पास पहले से घात लगाकर तीन अपराधियों ने कट्टा का भय दिखाकर पीड़ित तबरेज आलम की बाइक व मोबाइल सहित पांच हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर आरएस थाना में कांड संख्या 57/25 गत 31 मार्च को दर्ज करते पुलिस अनुसंधान में जुट गयी. इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंजनी कुमार द्वारा सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में डीआइयू, आरएस थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष की एक संयुक्त छापामारी टीम का गठन किया गया. इस छापेमारी दल ने घटना की तकनिकी, वैज्ञानिक व आसूचना संकलन करते हुए आरएस थाना कांड संख्या 56/25 में लूटी गयी बाइक व मोबाइल बरामद किया. वहीं आरएस थाना कांड संख्या 57/25 में लूटी गयी विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल व घटित घटना में कारित प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है. इस गिरफ्तारी व छापेमारी दल में डीआईयू टीम, आरएस थानाध्यक्ष पुनि अजीत कुमार चौधरी, नगर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार रजक, अपर थानाध्यक्ष अनि संजीव कुमार, पुअनि कुमार ऋषिराज, पुअनि आराधना कुमारी, पुअनि अंकुर, आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि विनोद कुमार, पुअनि पूजा कुमारी, पुअनि त्रिपुरारी कुमार सहित सअनि गणेश साह शामिल हैं. एसपी ने बताया कि घटना कारित करने में प्रयुक्त बरामद लाल काला रंग की बाइक बीते दिन नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर कॉलोनी से चोरी हुई थी. जिसमें पीड़ित बाइक मालिक ने अपने बाइक के चोरी को जाने की सूचना नगर थाना में आवेदन देकर दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में नगर थाना क्षेत्र का गैयारी पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी गुलशन कुमार पिता नरेश यादव, रामपुर कोदरकट्टी पंचायत निवासी इमरान सालिक पिता सालकिन आलम व चातर पंचायत के तिरहुत बिट्टा निवासी फिरोज पिता अलाउद्दीन शामिल है. एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि यह सफलता पुलिस की तत्परता व टीमवर्क का नतीजा है. इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा व आमलोगों का भरोसा पुलिसिंग पर बढ़ेगा. पुलिस अब अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है. जिससे अपराध की जड़ तक पहुंचा जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो लूटकांडों में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

131.8 लीटर देसी शराब बरामद, बांका के दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, संग्रामपुर. जुगाड़ गाड़ी पर लदे पुआल के बीच में रखकर शराब ढुलाई कर रहे तस्करों के मनसूबे को पुलिस ने विफल कर दिया. बुधवार को संग्रामपुर पुलिस ने सरकटिया मोड़ से दो शराब तस्करों को 131.8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि शराब ढुलाई में प्रयुक्त जुगाड़ वाहन को भी जब्त किया गया. बताया जाता है कि बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार निवासी रोहित कुमार और जय कुमार जुगाड़ी गाड़ी पर पुआल लाद कर ला रहे थे. पुआल के बीच में देसी शराब को छोटे-छोटे पॉलिथीन में पैक कर लाया जा रहा था. इसकी भनक संग्रामपुर पुलिस को लग गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सरकटिया मोड़ के समीप जुगाड़ वाहन को रोका और तलाशी लेना प्रारंभ कर दिया. इस दौरान जुगाड़ गाड़ी पर लदे पुआल के नीचे छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद हुई. शराब छोटे-छोटे पॉलिथीन में पैक थी, जिसे अन्यत्र जगह खपाने को ले जाया जा रहा था. इसकी कुल मात्रा 131.8 लीटर बतायी जा रही है. वहीं पुलिस ने दोनों तस्करों रोहत व जय को गिरफ्तार कर लिया और जुगाड़ वाहन को भी जब्त कर लिया. आशंका जतायी जा रही है कि इस अवैध शराब को जंगली इलाके में तैयार कर अन्यत्र सप्लाई किया जा रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 131.8 लीटर देसी शराब बरामद, बांका के दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुमका में बेटी की शादी का कार्ड देने आये बड़े भाई की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुमका : दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसरिया गांव में मंगलवार की देर शाम बेटी की शादी का कार्ड देने आये 50 वर्षीय सनातन हांसदा को छोटे भाई माइकल हांसदा ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सगे भाई की हत्या के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर खंभा से बांध दिया. इसके बाद गांव पहुंच कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. बुधवार को बेटे अर्जुन हांसदा के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. आरोपित को जेल भेज दिया गया है. छोटे भाई को शादी का कार्ड देने के लिए पहुंचा था घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भारूडीह गांव के सनातन हांसदा की दो बेटी और तीन बेटे हैं. पूरा परिवार खेती करता है. सनातन ने बड़ी बेटी शादी तय कर दी. पांच मई को उसकी बारात आने वाली है. पिता बेटी की शादी तय हो जाने से बहुत खुश थे. मंगलवार की शाम वह सरसरिया गांव में रहने वाले छोटे भाई माइकल हांसदा को शादी का कार्ड देने गया था. वहां पहुंचने के बाद किसी बात पर नशे में धुत्त छोटे भाई से बहस हो गयी. Also Read: देवघर में फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी से गिरकर वृद्ध की मौत, ट्रेन पकड़ने जाने के दौरान हुआ हादसा छोटे भाई ने पीछे से किया हमला बहस के बाद सनातन जैसे ही घर जाने के लिए बाहर निकला तो पीछे से माइकल ने कुल्हाड़ी से तीन चार बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. शोर मचाने पर गांव के लोगों ने भाग रहे आरोपित को घेर लिया और खंभे से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post दुमका में बेटी की शादी का कार्ड देने आये बड़े भाई की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top