Hot News

IPL में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, 9वीं बार 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

Virat Kohli: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है. वहीं इस मुकाबले में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए जिन्होंने किसी एक टूर्नामेंट में नौवीं बार 500 रनों का आंकड़ा पार किया. सबसे खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड पर पहले से भी विराट कोहली का ही कब्जा था. इससे पहले उन्होंने आठ बार आईपीएल के एक सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाए थे. अब उन्होंने नौवीं बार यह मुकाम को हासिल कर अपने रिकॉर्ड को और मजबूत बना लिया है.

डेविड वॉर्नर और केएल राहुल को छोड़ा पीछे

इस सूची में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर और केएल राहुल हैं. दोनों बल्लेबाजों ने सात-सात बार आईपीएल सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन विराट अब उनसे काफी आगे निकल चुके हैं. विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 58 रनों की पारी स्पोर्ट्सी.

लगातार चौथी बार 500 रनों का आंकड़ा पार किया

वहीं कोहली ने इसके साथ ही लगातार चौथी बार 500 रनों का आंकड़ा पार किया. इससे पहले कोहली ने 2011, 2013, 2015, 2016 और 2018 में 500 रनों का आंकड़ा पार किया था. कोहली ने इस पूरे सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हो. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.74 का रहा है.

मुकाबले का हाल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73, विराट कोहली ने 58, देवदत्त पडिक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन बनाए. पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. पंजाब के लिए शशांक सिंह ने 56, मार्कस स्टोइनिस ने 37, सूर्यंश शेडगे ने 35 और कूपर कोनोली ने 37 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2, रसिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए. आरसीबी ने इस मुकाबले को 23 रनों से जीत लिया. इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

The post IPL में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, 9वीं बार 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top