Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Railway Station Net Worth : बिहार का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन है पटना जंक्शन, करोड़ों नहीं अरबों में है मुनाफा

Patna Railway Station Net Worth : बिहार की राजधानी पटना में मौजूद पटना जंक्शन न सिर्फ बिहार का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. बल्कि यह कमाई के मामले में भी पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों में नंबर एक है. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 -24 में पटना जंक्शन ने करोड़ों नहीं अरबों में कमाई की है और यह कमाई सिर्फ टिकटों के बिक्री से हुई है. इसमें एडवर्टाइजमेंट, ढुलाई और किराए को शामिल नहीं किया गया है.  पटना जंक्शन की फोटो टिकटों से हुई इतनी कमाई  रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पटना जंक्शन को एक अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक अनारक्षित टिकटों से 100 करोड़ 53 लाख, 59 हजार तीन सौ रुपये प्राप्त हुए. वहीं, आरक्षित टिकटों से इनकम अनारक्षित के अपेक्षा लगभग पांच गुणा अधिक हुई. इसी दौरान एक साल में पटना जंक्शन को आरक्षित टिकटों से 589 करोड़ 37 लाख, 43 हजार 229 करोड़ रुपये की आय हुई है.  टिकटों के अलावा इन तरीकों से भी कमाई करते हैं रेलवे स्टेशन 1. यात्री टिकटों की बिक्री: रेलवे स्टेशनों पर यात्री टिकटों की बिक्री से सबसे अधिक आय होती है. 2. माल ढुलाई: रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई की सुविधा भी उपलब्ध होती है, जिससे रेलवे को आय होती है. 3.   एडवर्टाइजमेंट: रेलवे स्टेशनों पर एडवर्टाइजमेंट के माध्यम से भी आय होती है. 4. पार्किंग और यात्री सुविधाएं: रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग और यात्री सुविधाओं जैसे कि खाने-पीने की दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि से भी आय होती है. 5. रेलवे संपत्ति की किराये: रेलवे स्टेशनों पर स्थित संपत्तियों को किराये पर देने से भी आय होती है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें दूसरे नंबर पर है बिहार का ये स्टेशन  पटना के अलावा दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर स्टेशन की  कमाई है. रेलवे के आंकड़ों के अनुसार मुजफ्फरपुर को एक साल की अवधि में कुल 275 करोड़, 41 लाख 26 हजार 938 रुपये की इनकम हुई. इसमें अनारक्षित टिकटों से 64 करोड़ 62 लाख 22 हजार 22 हजार 995 रुपये. वहीं आरक्षित टिकटों से होनी वाली कुल आय 210 करोड़, 79 लाख, तीन हजार 993 रुपये हैं. यह शीर्ष दस स्टेशनों की सूची में दूसरे नंबर पर है. सर्वाधिक कमाई वाले स्टेशनों में शीर्ष दस में दानापुर डिविजन के चार स्टेशन स्टेशन शामिल हैं. इनमें पहले नंबर पर पटना, तीसरे नंबर पर दानापुर, आठवें नंबर पर राजेन्द्रनगर टर्मिनल, जबकि दसवें नंबर पर पाटलिपुत्र जंक्शन शामिल हैं. 11वें नंबर पर आरा जबकि 12वें नंबर पर बक्सर स्टेशन हैं.  इसे भी पढ़ें : प्यार को नहीं दे पाए मुक्कमल अंजाम तो मौत को लगाया गले, कमरे में मिली प्रेमी जोड़े की लाश  इसे भी पढ़ें : Bihar Politics : ‘दंगा, दहशत और डर का राज–यही था लालू का अंदाज’, पटना में दिख रहा पोस्टर वॉर The post Patna Railway Station Net Worth : बिहार का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन है पटना जंक्शन, करोड़ों नहीं अरबों में है मुनाफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, अब इस दिन तक करें अप्लाई

NEET MDS 2025 Registration in Hindi: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET MDS 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल से 6 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और परीक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ें.  इस दिन होगी NEET MDS परीक्षा (NEET MDS 2025 Registration) इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के डेंटल कोर्स (MDS) में प्रवेश मिलता है. NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कई शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी.  यह भी पढ़ें- NTA SWAYAM: स्वयं जनवरी 2025 के लिए इतने कोर्सेज में होगा एडमिशन, जल्द करें आवेदन NEET MDS 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? NEET MDS 2025 Registration Last Date खत्म होने से पहले इस तरह आवेदन कर सकते हैं- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं. होम पेज पर NEET MDS 2025 के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें. नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक मिलेगा. लिंक पर क्लिक करें अपना लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करें पंजीकरण हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें. NEET MDS 2025 के लिए आवेदन शुल्क  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज में नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने के लिए ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3500 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये है. ये पेमेंट उम्मीदवार किसी भी कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं.यह भी पढ़ें- Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है? The post NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, अब इस दिन तक करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पटना के इस अस्पताल में कराया गया भर्ती

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव की बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाना चाहते हैं. इससे पहले उनको इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्लड शुगर बढ़ने के कारण परेशानी बढ़ी परिवार के सदस्यों का कहना है कि लालू यादव का ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी परेशानी बढ़ी है. सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है. घर पर ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन आज जब उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें उपचार के लिए पटना से दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरु हो गई है. (समाचार अपडेट हो रही है) The post Video: लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पटना के इस अस्पताल में कराया गया भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Amendment Bill: क्या है वाटरलू का युद्ध? जिस पर संसद में अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा

Waqf Amendment Bill: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा करते हुए कहा- “बीजेपी के लिए वक्फ बिल वाटरलू साबित होगा. क्योंकि ऊपर से तो सभी सहयोगी दल हां-हां कर रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत सारे साथी सहमत नहीं हैं. ये बिल कोई उम्मीद लेकर नहीं आए हैं. ये सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. यह बिल जो लाया जा रहा है ये अपने वोट बैंक को संभालने के लिए और समाज को बाटने के लिए है. ये मुस्लिम में भी बंटवारा चाहते हैं. लेकिन मुस्लिम धर्म में कोई बंटवारा नहीं है. बीजेपी की कोशिश है कि इस बिल से मुस्लिमों में जो भाईचारा है, उसका बंटवारा कर दें.” अखिलेश ने कहा, “समाजवादी पार्टी इस बिल का विरोध करती है और वोट पड़ेगा तो हम इसके खिलाफ वोट डालने जा रहे हैं.” क्या हुआ था वाटरलू के युद्ध में? वाटरलू का युद्ध 18 जून 1815 में बेल्जियम में लड़ा गया था. जिसमें नेपोलियन बोनापार्ट को उसके मित्र राष्ट्र से ही विरोध का सामना करना पड़ा. नेपोलियन की फ्रांसीसी सेना को ड्यूक ऑफ वेलिंगटन और मार्शल ब्लूचर के नेतृत्व वाली मित्र राष्ट्र सेनाओं ने हराया था. उसी युद्ध के बाद से ही नेपोलियन के शासन का अंत हुआ था. धर्म की चीजों से कारोबार नहीं हो सकता: अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने महाकुंभ में लोगों की मौत और कारोबार वाले बयान पर कहा- “धर्म की चीजों से कारोबार नहीं हो सकता. हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि कारोबार होगा. अखिलेश ने योगी को एक बार फिर से ‘तीस मार खान’ बताया और कहा- “उनसे पूछा गया कि कुंभ में कितने लोगों की जान गई, तो उन्होंने कहा, 30. उनसे पूछा गया कि कारोबार कितने का होगा…उन्होंने कहा, 30 गुना 10 हजार करोड़. सोचिए कुंभ कारोबार की जगह है. जमीन, वो चाहे रेलवे की हो या डिफेंस की हो, वो हिंदुस्तान की है. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या डिफेंस की जमीन नहीं बेची जा रही है?” बीजेपी पर निशाना अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा- “बाहर लिखते सत्यमेव जयते, भाजपाई अंदर असत्य बात कहते.” उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष को लेकर भी तंज कसा और कहा- ये अभी तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाए हैं. इसपर अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा, “मेरे सामने जितनी भी पार्टियां हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उन पांच लोगों को ही चुनना है, उनके परिवार से. हमें 12-13 करोड़ सदस्यों में से प्रक्रिया के बाद चुनना है. इसलिए इसमें समय लगता है. आपके मामले में तो ज्यादा समय नहीं लगेगा. मैं तो कह रहा हूं कि आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे. नहीं बदल सकता.” The post Waqf Amendment Bill: क्या है वाटरलू का युद्ध? जिस पर संसद में अखिलेश ने मोदी प्रशासन को घेरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NTA SWAYAM: स्वयं जनवरी 2025 के लिए इतने कोर्सेज में होगा एडमिशन, आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक यहां

SWAYAM Jan 2025 Registration Begins for 594 Courses: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है. पात्र उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. NTA SWAYAM कोर्सेज के लिए आवदेन फीस करेक्शन विंडो 23 से 25 अप्रैल 2025 तक खुलेगी. परीक्षा 17, 18, 24 और 25 मई को 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी. कोर्सेज के लिए फीस भी निर्धारित है. आवदेन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से तय किया गया है. सामान्य (यूआर) श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त पाठ्यक्रम के लिए 600 रुपये (प्रति कोर्स) है. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(एनसीएल) श्रेणी के लिए शुल्क 500 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त पाठ्यक्रम के लिए 400 रुपये (प्रति कोर्स) है. यह भी पढ़ें- Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है? SWAYAM जनवरी 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? SWAYAM जनवरी 2025 के लिए आवेदन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam/ पर जाएं होमपेज पर SWAYAM जनवरी 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें फार्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फार्म जमा करें भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें. Swayam Portal क्या है? (SWAYAM Jan 2025 Registration) SWAYAM (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा छात्रों और प्रोफेशनल्स को निशुल्क, शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन एकेडमिक प्लेटफाॅर्म है. शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रबंधित SWAYAM IIT, IIM और केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे शीर्ष हिंदुस्तानीय संस्थानों से कोर्सेज प्रदान करता है. SWAYAM का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है. SWAYAM जनवरी 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए सीधा लिंक The post NTA SWAYAM: स्वयं जनवरी 2025 के लिए इतने कोर्सेज में होगा एडमिशन, आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Supreme Court: बिहार में पुल गिरने के मामले वाली याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Supreme Court: बिहार में पुलों के गिरने की घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाए जाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश संजय कुमार की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि बिहार प्रशासन द्वारा दाखिल जवाबी हलफनामे में दिए विवरण को देखते हुए इस मामले को पटना हाईकोर्ट हस्तांतरित किया जाता है. पीठ ने कहा कि बिहार प्रशासन ने हलफनामे में पुलों के गिरने से रोकने से उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि बिहार में कई पुल गिरने के मामले सामने आने के बाद भी राज्य प्रशासन की ओर पुलों के जांच तीसरी पार्टी ने नहीं कराया जा रहा है. न्यायाधीश संजय कुमार ने कहा कि तीन निर्माणाधीन पुल गिरे और इसके लिए अधिकारियों को निलंबित किया गया, लेकिन फिर इन अधिकारियों को तैनात कर दिया है. ऐसा लगता है कि सभी की मिलीभगत है. इस पर बिहार प्रशासन के वकील ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है. प्रशासन की ओर से 10 हजार पुलों का निरीक्षण किया गया है. मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि अब मामले की पटना हाईकोर्ट करेगी और वही हर महीने इसकी निगरानी करेगी. पीठ ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री को 4 हफ्ते के अंदर पूरे मामले को पटना हाईकोर्ट हस्तांतरित करने का आदेश दिया और सभी पक्षों को 14 मई को हाइकोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा.  क्या है मामला बिहार में एक के बाद एक कई पुल गिरने का मामला सामने आने के बाद वकील बृजेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल पुलों का ऑडिट करने के लिए एक उच्च स्तरीय एक्सपर्ट कमेटी बनाने और निर्माणाधीन पुलों की निगरानी करने की भी मांग की थी. जुलाई 2024 में दाखिल याचिका में कहा गया था कि पुलों का गिरना लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है. चिंता की बात यह भी है कि बिहार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और ऐसे में पुलों का गिरना गंभीर चिंता का विषय है. याचिका में निर्माणाधीन पुलों की रियल टाइम निगरानी एनएचएआई के तय मानक के अनुसार किया जाना चाहिए. पिछले साल 29 जुलाई को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ ने बिहार के मुख्य सचिव, पथ निर्माण सचिव, केंद्रीय सड़क मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जवाब मांगा था. The post Supreme Court: बिहार में पुल गिरने के मामले वाली याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mental Health: तनावग्रस्त छात्रों के लिए सरकारी पहल, जानिए कहां से ले सकते हैं परामर्श

Mental Health: एक कहावत है- ‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत.’ यदि हम मन से हार नहीं मानते, तो पूरी दुनिया जीत सकते हैं. समस्याओं, चुनौतियों का क्या है, वे तो आती ही हैं हमारी हिम्मत को परखने. जिस दिन हम इस बात को समझ जायेंगे, अपने जीवन से हार नहीं मानेंगे. परंतु मानसिक मजबूती की कमी के कारण कई बार छात्र चुनौतियों से हार मान अपना जीवन समाप्त कर लेते हैं. जीवन से पलायन समस्या का हल नहीं है. यहां हम आपको कई ऐसी हेल्पलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी समस्या सुनेंगे और उसके हल के लिए आपको परामर्श भी प्रदान करेंगे. इससे न केवल आपकी चिंता दूर हो जायेगी, बल्कि आपका खोया आत्मविश्वास भी लौट आयेगा. साथ ही जानिए देश-दुनिया में होने वाली ऐसी ही पहलों के बारे में. केंद्र प्रशासन द्वारा उठाये गये कदम देशभर में छात्रों के बीच बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने और उनके मनोबल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर केंद्र प्रशासन ने कई कदम उठाये हैं. इन कदमों में किरण हेल्पलाइन (टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1800-599-0019) ), मनोदर्पण पहल, राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम नीति, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति, मानस मित्र एप, राष्ट्रीय टेली मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम (टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (14416)), स्कूली बच्चों के लिए एनसीइआरटी की पहल समेत सीबीएसइ की काउंसलिंग सेवा (टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1800-11-8004)) आदि शामिल हैं. राज्य प्रशासनों द्वारा किये गये कुछ उपाय केंद्र प्रशासन द्वारा की गयी उपरोक्त पहलों के अतिरिक्त कई राज्य प्रशासनों ने भी छात्रों को आत्महत्या से बचाने के लिए कई कदम उठाये हैं, इनमें राजस्थान प्रशासन द्वारा छात्रों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन की स्थापना की गयी है. इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. कोटा में डीएम के साथ डिनर पहल की शुरुआत की गयी है. कर्नाटक में जहां इ-मानस हेल्पलाइन शुरू की गयी है, वहीं दिल्ली में दिल्ली केयर्स के जरिये टेलीफोन के माध्यम से छात्रों को काउंसलिंग सुविधा प्रदान की जाती है. इन्हीं भी पढ़ें: मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो जानिए कहां से ले सकते हैं मदद इन देशों ने भी चलाये हैं अभियान नॉर्डिक देश : सभी नॉर्डिक देशों- डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, फराओ द्वीप समूह और आलैंड द्वीप समूह- में आत्महत्या से बचाव के लिए टेलीफोन हेल्पलाइन मौजूद हैं. इनमें से कई देशों में अलग-अलग आयु समूहों, जैसे शिशु, युवा और मानसिक विकारों से ग्रस्त लोगों के लिए अनेक हेल्पलाइन उपलब्ध करायी गयी है. वहीं कई देशों में राष्ट्रीय योजनाएं भी हैं. ब्रिटेन : इस देश में उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हायर एजुकेशन मेंटल हेल्थ इंप्लीमेंटेशन टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने कई सारे अन्य कदम भी उठाये हैं, ताकि छात्रों व नागरिकों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया जा सके. जापान : इस एशियाई देश में जहां राष्ट्रीय स्तर पर पर एक प्रशासनिक फोरम है जो आत्महत्या की रोकथाम के लिए काम करता है, वहीं एक कानून भी है. इस कानून के तहत केंद्रीय और स्थानीय प्रशासनें आत्महत्या की रोकथाम के लिए मिलकर काम करती हैं. किशोरों के लिए और स्कूलों में भी कई कार्यक्रम चलाये जाते हैं. चीन : हमारे इस पड़ोसी देश में भी आत्महत्या पर रोक के लिए कुछ कानून बने हैं. अमेरिका : यहां के कई विश्वविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अनेक परामर्श सेवाएं हैं, जो समय-समय पर छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं. The post Mental Health: तनावग्रस्त छात्रों के लिए प्रशासनी पहल, जानिए कहां से ले सकते हैं परामर्श appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है?

Waqf Meaning in Hindi: प्रशासन ने वक्फ बोर्ड से जुड़े कुछ बदलावों के लिए दो नए विधेयक संसद में पेश किए हैं. इन विधेयकों के नाम- वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2024 हैं. इन विधेयकों के माध्यम से वक्फ से जुड़ी व्यवस्थाओं में कुछ नए नियम और बदलाव लाने की तैयारी है. ऐसे में वक्फ के बारे में विस्तार से समझना जरूरी है क्योंकि इससे जुड़े प्रश्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. इसलिए यहां हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब और इसके बारे में (Waqf Meaning in Hindi) बताया जा रहा है. हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है? (Waqf Board News in Hindi) वक्फ अरबी शब्द है जो ‘वकुफा’ से बना है. ‘वकुफा’ का मतलब होता है रोकना, ठहराना या सुरक्षित करना और इसी से ‘वक्फ’ शब्द बना है और इसका अर्थ किसी संपत्ति को जन-कल्याण के लिए सुरक्षित रखना होता है. जानकारों के मुताबिक, इस्लाम में वक्फ उस संपत्ति को कहते हैं जिसे किसी व्यक्ति ने धार्मिक या समाज सेवा के उद्देश्य से दान कर दिया हो. एक बार वक्फ घोषित होने के बाद वह संपत्ति बेची या हस्तांतरित नहीं की जा सकती और उसका उपयोग केवल समाज के लाभ के लिए किया जाता है. यह भी पढ़ें- Waqf Bill in Lok Sabha: वक्फ बिल लोकसभा में पेश, प्रशासन की अग्निपरीक्षा, विपक्ष का विरोध केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया विधेयक (Waqf Meaning in Hindi) केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Bill Lok Sabha News) पेश कर दिया है, जिस पर अगले आठ घंटे तक चर्चा होने की संभावना है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.  इसे भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill 2025: Waqf Bill पर बवाल क्यों? परीक्षा के लिए जरूरी हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा The post Waqf Meaning in Hindi: हिंदी में ‘वक्फ’ का मतलब क्या है और यह किस भाषा का शब्द है? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bollywood Releases 2025: इस गर्मी मिलेगा एंटरटेनमेंट, एक्शन और कॉमेडी का फुल पैकेज, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में

Bollywood Releases 2025: इस साल गर्मियों में दर्शकों को अलग-अलग प्रकार की पांच शानदार बॉलीवुड फिल्में देखने को मिलेंगी. जहां एक ओर ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म वीरता का एहसास कराएगी, वहीं दूसरी ओर कॉमेडी फिल्में हंसी का डोज देगी. एक्शन और रोमांस के दीवानों के लिए भी कुछ खास मूवीज हैं. तो आइये जानते हैं, उन यह कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी. केसरी 2 यह फिल्म साल 2019 की ‘केसरी’ का सीक्वल है. इसकी कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद न्याय की लड़ाई पर आधारित होगी. अक्षय कुमार इस बार एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और यह 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. किंगडम विजय देवरकोंडा की अपकमिंग तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘किंगडम’ 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. गौतम तिन्नानुरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी एस और साई सौजन्या ने किया है. हाउसफुल 5 ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त, ‘हाउसफुल 5’, दर्शकों को हंसी का बंपर डोज देने के लिए तैयार है. इस बार कहानी और भी मजेदार और कन्फ्यूजन से भरी होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई सितारे नजर आएंगे. इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. रेड 2 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल, एक बार फिर से इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अजय देवगन अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे, उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रितेश देशमुख एक प्रभावशाली राजनेता के रूप में प्रतिद्वंद्वी की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और यह 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जाट ‘जाट’ एक अपकमिंग हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और रणदीप हुड्डा प्रतिपक्षी ‘रनतुंगा’ की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है और यह 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ The post Bollywood Releases 2025: इस गर्मी मिलेगा एंटरटेनमेंट, एक्शन और कॉमेडी का फुल पैकेज, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सबसे पहले यहां देखें

Rajasthan Board Result 2025 in Hindi: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अप्रैल या मई 2025 में 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा रिजल्ट से पहले की जाएगी. रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक RBSE कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट 2025 लिंक बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध होगा. छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? (Rajasthan 10th Board Result Date 2025) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 15 मई 2025 के आस-पास रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा रिजल्ट से पहले की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, देखें बीते वर्षों का रिकाॅर्ड आरबीएसई रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result) राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जारी करेगा. छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का उपयोग करके इसे ऑनलाइन देख सकते हैं: छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं अब ‘परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें नया पेज ओपन होगा आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें अब अपना रोल नंबर सेव करें और रिजल्ट चेक करें कैंडिडेट्स रिजल्ट की काॅपी को सेव कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें परिणाम के बाद यहां से लें मार्कशीट (Rajasthan Board Result in Hindi) राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 2025 (Rajasthan Board Result) RBSE की वेबसाइट पर एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में जारी किया जाएगा. असली मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपनी प्रोविजिनल मार्कशीट को सुरक्षित रखें, ताकि वह बाद में काम आ सके. The post Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सबसे पहले यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top