Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 आज होगा जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

IBPS Clerk Mains Result 2025 in Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) 1 अप्रैल 2025 को IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने जा रहा है. जो उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) मेन्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. IBPS Clerk Mains Result 2025: प्रश्न का मुख्य खंड IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 2024 के अंतर्गत चार प्रमुख खंड थे. पहला खंड सामान्य/वित्तीय जागरूकता था, जिसमें 50 प्रश्न और 50 अंक थे और इसके लिए आवंटित समय 35 मिनट था. दूसरा खंड सामान्य अंग्रेजी था, जिसमें 40 प्रश्न और 40 अंक थे और इसे भी 35 मिनट में पूरा करना था. तीसरा खंड रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड था, जिसके दो भाग थे: भाग A में 2 अंक के 10 प्रश्न थे और भाग B में 1 अंक के 40 प्रश्न थे और इसके लिए आवंटित समय 45 मिनट था. अंतिम खंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड था, जिसमें 50 प्रश्न और 50 अंक थे और इसे 45 मिनट में पूरा करना था. रिक्तियां और पदनाम में बदलाव आईबीपीएस 6,148 रिक्तियों के लिए क्लर्क भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है. नवंबर 2024 में क्लर्क का पदनाम बदलकर “ग्राहक सेवा सहयोगी” (सीएसए) कर दिया गया था और यह बदलाव 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हो गया है. How to Download CSA IBPS Clerk Mains Result 2025: कैसे चेक करें? मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं: सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. दूसरे चरण में होम पेज पर IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें. तीसरे चरण में एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी. चौथे चरण में सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।पांचवें चरण में रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें. अंत में भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें. पढ़ें: SBI Clerk Mains Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड यह भी पढ़ें:  Dream 11 CEO Education: लोगों को करोड़ों जिताने वाले ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन, रखते हैं ये डिग्रियां The post IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 आज होगा जारी, यहां जानें कैसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Big Breaking News: झारखंड में कोयला लोड मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

Train Accident in Jharkhand| बरहेट (साहिबगंज), नागराज साहा : झारखंड में कोयला लोड मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जल गये. एक ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हुए हैं. घटना साहिबगंज जिले के बरहेट के सोनाजोड़ी के समीप हुई है. दुर्घटना एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई. इस भीषण रेल दुर्घटना में मालगाड़ी के 2 ड्राइवर जिंदा जल गये. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक मालगाड़ी के ड्राइवर सहित कुल 5 लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है. आग बुझाने में जुटे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी. सोमवार की देर रात गोड्डा के ललमटिया से कोयला लोड मालगाड़ी पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी जा रही थी. बरहेट के सोनाजोड़ी के समीप लूप लाइन पर खाली मालगाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान कोयला लोड मालगाड़ी लूप लाइन पर आ गयी और खड़ी मालगाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गये. मालगाड़ी के इंजन में आग लग गयी और खाली मालगाड़ी के ड्राइवर अंबुज महतो और कालेश्वर माल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रेल दुर्घटना के बाद मृतकों और घायलों को ट्रेन से बाहर निकालते पुलिसकर्मी. अंबुज महतो झारखंड के बोकारो सेक्टर-9 के रहने वाले थे. कालेश्वर माल पश्चिम बंगाल के निवासी थे. उधर, दूसरी मालगाड़ी का ड्राइवर जीके नाथ भी बुरी तरह से झुलस गये. उनके साथ मौजूद मजदूर उदय मंडल (पश्चिम बंगाल), इसराउल शेख, जितेंद्र कुमार, रवि घोष और शाहिद बुरी तरह से घायल हो गये हैं. मामले की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के अधिकारी, रेलवे के अधिकारी और बरहेट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही है. साथ ही इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें 1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें रेल यात्रियों के लिए खुशसमाचारी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट The post Big Breaking News: झारखंड में कोयला लोड मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमुई में तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

Bihar News : जमुई. बिहार के जमुई जिले के मलयपुर-गिद्धौर मुख्य मार्ग के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक एक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. इससे बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अशर्फी राम के 40 वर्षीय पुत्र विनोद राम के रूप में की गई है. तेज गति से चला रहा था बाइक परिजनों ने बताया कि विनोद राम का ट्रक था. जिसे देखने के लिए सोमवार की रात मलयपुर की ओर गया था. जब वह देखकर अपने घर की ओर लौटा था, तभी कटौना के पास उसका पल्सर बाइक की गति तेज होने के कारण सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे से ट्रक में टकरा गई थी. इस हादसे में विनोद राम गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष का बयान मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार की बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी मिली है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post जमुई में तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मैं थोड़ा नर्वस…’ KKR पर कहर ढाने के बाद बोले अश्विनी कुमार, फैंस से भी कर दिया एक वादा

IPL 2025 Ashwini Kumar Comment: मुंबई इंडियंस (एमआई) के नवीनतम सनसनी अश्विनी कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने डेब्यू मैच में ही जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. मोहाली के झंझरी के बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 4 विकेट लेकर 24 रन दिए और केकेआर को मात्र 116 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विनी कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मुझे यह अवसर मिला और यह पुरस्कार मिल रहा है. मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था, बस अपनी प्रक्रिया को पूरा किया और इस अवार्ड को पाकर खुश हूं. मैं मोहाली जिले के झंझरी से हूं और यहां तक पहुंचना मेरी कड़ी मेहनत और भगवान की कृपा का नतीजा है.” मैच के दौरान अश्विनी कुमार ने अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 11 रन पर आउट कर आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी. इसके बाद उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज रिंकू सिंह (17) को पवेलियन भेजा. अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखते हुए उन्होंने मनीष पांडे (19) और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (5) को भी आउट कर अपने स्पेल को यादगार बना दिया. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद अश्विनी कुमार ने मैदान पर कदम रखने से पहले मिली-जुली भावनाओं को महसूस किया. उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा था, लेकिन मैं थोड़ा नर्वस भी था, यह सोचकर कि क्या होगा.” उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन का वादा किया. उन्होंने कहा, “मैं आने वाले स्पोर्ट्सों में आप सभी को गौरवान्वित महसूस कराना चाहता हूं.” IPL 2025 MI vs KKR मैच का हाल मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में केकेआर पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा. रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने एमआई को सधी हुई शुरुआत दी और 5.2 ओवर में 46 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. हालांकि, शर्मा को आंद्रे रसेल ने 13 रन पर आउट कर दिया. शर्मा के आउट होने के बाद, इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स क्रीज पर आए और रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन ओपनर रेयान रिकेल्टन ने 41 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सकर टीम को शानदार जीत दिलाई. मुंबई ने महज 12.5 ओवरों में 117 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सिर्फ नौ गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सी और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. दूसरी ओर, केकेआर के प्रमुख गेंदबाज सुनील नरेन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने तीन ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 32 रन खर्च कर दिए और बल्लेबाजी में भी शून्य पर आउट हो गए. IPL 2025 MI vs KKR: चारों खाने चित हुई कोलकाता इससे पहले, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर को 116 रनों पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केकेआर की शुरुआत खराब रही जब सुनील नरेन ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक (1) को मिड-ऑफ पर कैच आउट करा दिया. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने कुछ आक्रामक शॉट लगाए, लेकिन अश्विनी कुमार ने रहाणे को अपनी पहली ही गेंद पर 11 रन पर आउट कर उनकी पारी समाप्त कर दी. इसके बाद दीपक चाहर ने वेंकटेश अय्यर (3) को पवेलियन भेजा. केकेआर की बल्लेबाजी लगातार बिखरती रही और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने उन पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा. रमनदीप सिंह ने अंतिम क्षणों में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह भी 22 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार हो गए. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी 26 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार (4/24) के अलावा, दीपक चाहर (2/19) और ट्रेंट बोल्ट (1/23) ने भी शानदार गेंदबाजी की. उनके प्रयासों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 116 रनों पर रोक दिया और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ  मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में भी ऊपर चढ़ना शुरू किया है.  सूर्या ने KKR के खिलाफ काटा गदर, बनाया शानदार रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी IPL डेब्यू मैच में ही अश्विनी कुमार का कहर, शोएब अख्तर के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका MI ने जीत के साथ रचा कीर्तिमान, IPL इतिहास में खींच दी बड़ी लकीर, KKR के खिलाफ दो रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका The post ‘मैं थोड़ा नर्वस…’ KKR पर कहर ढाने के बाद बोले अश्विनी कुमार, फैंस से भी कर दिया एक वादा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IMD Warning: गर्मी का दिखेगा कहर, इन इलाकों को छोड़ बरसेगी आग

IMD Warning: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू के सामान्य से अधिक दिन चलने की संभावना जताई गई है. लू के दिनों में वृद्धि की आशंका IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर और पूर्वी हिंदुस्तान के अधिकांश हिस्सों, मध्य हिंदुस्तान और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में इस बार सामान्य से 2-4 दिन अधिक लू चल सकती है. आमतौर पर इन क्षेत्रों में अप्रैल से जून के बीच 4-7 दिन तक लू चलती है, लेकिन इस बार यह अवधि बढ़ सकती है. किन राज्यों में सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी? IMD के अनुसार, देश के 16 राज्यों में सामान्य से अधिक दिन लू चल सकती है. इनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक एवं तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं. किन इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा? पश्चिमी और पूर्वी हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है. गर्मी से बचाव के लिए क्या करें? दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, खासकर 12 से 4 बजे के बीच. अधिक पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें. हल्के और ढीले कपड़े पहनें. झारखंड में बदल सकता है मौसम रांची-झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो से चार अप्रैल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन अप्रैल को रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू, चतरा व गढ़वा में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बादल छाये रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. The post IMD Warning: गर्मी का दिखेगा कहर, इन इलाकों को छोड़ बरसेगी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

11 साल से फरार नक्सली बिहड़ यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, सड़क निर्माण रोकने के लिए फूंक डाली थी डायनोपैक सहित कई मशीनें

Bihar News: गया पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में 11 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है. एक लाख रुपये के इनामी इस नक्सली की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. टिकारी अनुमंडल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. इसकी पुष्टि एसडीपीओ एसके चंचल ने की है. महाराष्ट्र में छिपा था, भागने की कोशिश में दबोचा गया तकनीकी निगरानी से पुलिस को सूचना मिली कि राजेश यादव महाराष्ट्र के महाड़ थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. गया पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपनी पहचान स्वीकार कर ली. बिहार लाकर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है. 2014 से फरार, कई संगीन मामलों में था वांछित राजेश यादव नक्सली गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय था. 15 जनवरी 2014 को गया के डुमरिया थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण रोकने के लिए उसने डायनोपैक मशीन में आग लगवा दी थी और मजदूरों को धमकी दी थी. इस घटना के बाद से वह लगातार फरार था. उसके खिलाफ कोंच और अलीपुर थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी की धारा 121(A), 384, 506, 17 सीएलए एक्ट और यूएपीए शामिल हैं. नक्सल संगठन को करारा झटका इस गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है. पुलिस का कहना है कि अन्य फरार नक्सलियों की तलाश जारी है और अभियान को तेज किया जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे. Also Read: बिहार में खिलाड़ियों को मिलेगी 20 लाख तक की छात्रवृति, मेडल जीतने पर प्रशासनी नौकरी का भी सपना होगा पूरा The post 11 साल से फरार नक्सली बिहड़ यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, सड़क निर्माण रोकने के लिए फूंक डाली थी डायनोपैक सहित कई मशीनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video : मलेशिया में गैस पाइप फटा, भीषण आग के बाद भागे लोग

Watch Video : मलेशिया में गैस पाइप फटने से भीषण आग लग गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सेलंगोर अग्निशमन एवं बचाव विभाग (जेबीपीएम) ने बताया कि आज सुबह सुबांग जया में पुत्रा हाइट्स के जालान पुत्रा हार्मोनी के पास गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई. सेलंगोर जेबीपीएम के सहायक निदेशक (संचालन) अहमद मुखलिस मुख्तार ने बताया सुबह 8.10 बजे संकट की सूचना मिली थी, जिसके 12 मिनट बाद अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गया. उन्होंने कहा, “यह आग पेट्रोनास गैस पाइपलाइन लीक से जुड़ी है. अनुमान है कि पाइपलाइन का 500 मीटर हिस्सा आग की चपेट में आ गया.” देखें वीडियो At least 18 people suffered minor injuries in gas pipeline explosion, fire in Putra Heights, Malaysia. (Clarification: New information now suggests it didn’t occur at the petrol station.) pic.twitter.com/qjgKw8mfAI — AZ Intel (@AZ_Intel_) April 1, 2025 रिहायशी इलाके में फैल गई आग freemalaysiatoday.com के अनुसार, यह आग एक रिहायशी इलाके के पास लगी थी, जो अब कई घरों तक फैल गई है. इसके कारण लोगों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ा. मुखलिस ने बताया कि दो वरिष्ठ नागरिकों सहित सात व्यक्तियों को बचा लिया गया है. उन्होंने कहा, “प्रभावित पीड़ितों की कुल संख्या और आवासीय क्षेत्र में आग के फैलने की सीमा का अभी पता लगाया जाना बाकी है.” यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा The post Watch Video : मलेशिया में गैस पाइप फटा, भीषण आग के बाद भागे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Thama में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, भेड़िया बन ‘वैम्पायर’ आयुष्मान खुराना से होगा महा-मुकाबला!

Thama: स्त्री, मुंज्या और भेड़िया के बाद मशहूर फिल्ममेकर दिनेश विजन अपनी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ ला रहे हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं, जो वैम्पायर का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म से निर्माता हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को आगे बढ़ाना तो चाहते ही हैं, लेकिन इसके साथ ही वह अपने पिछले फिल्मों को नए फिल्मों के साथ लिंक भी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को एक कनेक्शन मसहूस हो. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि, उनकी आने वाली फिल्म ‘थामा’ में हो रहे नए किरदार की एंट्री बता रही है. आइए बताते हैं आखिर यह किरदार है कौन? View this post on Instagram A post shared by Maddock Films (@maddockfilms) थामा में हुई भेड़िया की एंट्री View this post on Instagram A post shared by VarunDhawan (@varundvn) सिनेमाई गलियारों के अनुसार, थामा म वरुण धवन की एंट्री होने वाली है. वह थामा में अपने ‘भेड़िया’ फिल्म के किरदार को दोहराते नजर आएंगे. जिस तरह उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ में भेड़िया का कैमियो रोल किया था, ठीक उसी तरह वह थामा में भी भेड़िया के किरदार में वैम्पायर बने आयुष्मान खुराना से भिड़ते नजर आएंगे. इन दोनों दिलचस्प किरदारों का टकराना फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बनाने वाला है. वरुण धवन ने रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में मुंबई स्थित एक स्टूडियो में आयुष्मान के साथ अपने सीन की शूटिंग पूरी कर ली है. आदित्य सरपोतदार निर्देशित ‘थामा’ में इस सीन को भव्य बनाने के लिए कुछ इंटरनेशनल टैक्नीशियन की भी मदद ली गई है, जो इसे बेहद खास बनाने वाला है. थामा की रिलीज डेट और कहानी थामा की ऑफिशियल अनोउंसमनेट दिनेश विजन ने साल 2024 के अक्टूबर महीने में की थी. आयुष्मान खुराना स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में रोमांस का भी तड़का लगेगा. फिल्म में एक्टर के साथ ‘पुष्पा 2’ और ‘सिकंदर’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. इनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिका में होंगे. फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म दीवाली 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह भी पढ़े: Allu Arjun ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद बदलेंगे अपना नाम! इस खास मकसद से जोड़ेंगे ये शब्द The post Thama में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, भेड़िया बन ‘वैम्पायर’ आयुष्मान खुराना से होगा महा-मुकाबला! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट

Indian Railways News: बैद्यनाथधाम स्टेशन और उसके आसपास युद्ध स्तर पर डेवलपमेंट कार्य हो रहे हैं. अंग्रेजों के जमाने के इस स्टेशन को पूर्व रेलवे ने विकसित करने का फैसला किया है. स्टेशन के डेवलपमेंट के लिए रोहिणी बाइपास निर्माण कार्य के लिए स्टेशन से रेल सेवा को 31 मार्च 2025 तक बंद करने का निर्णय कुछ महीने पहले लिया गया था. अब 1 अप्रैल से इस स्टेशन से पहले की तरह सभी ट्रेनें चलने लगेंगी. जसीडीह से बैद्यनाथधाम तक ओवरहेड तार का मेंटनेंस कार्य पूरा जसीडीह से बैद्यनाथधाम तक ओवरहेड तार का मेंटनेंस कार्य भी पूरा कर लिया गया है. ट्रैक के अलावा ट्रेनों के परिचालन से संबंधित सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं. मंडल कार्यालय को इससे अवगत भी करा दिया गया है. गेट नंबर-5 पुरनदाहा फाटक को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए रेलवे ने अंडरपास बना दिया है. पूर्व रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल तक बैद्यनाथधाम स्टेशन पर स्थित गेट नंबर छह को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा, इधर से गुजरने वाले लोगों के लिए भी अंडरपास अंडर बनकर तैयार है. विभाग की ओर से अधूरे एप्रोच रोड के कार्य को तेजी से किया जा रहा है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ड्रेनेज सिस्टम बेहतर, नहीं होगा जल जमाव बरसात के दिनों में अंडरपास में जल जमाव की समस्या आम है. लेकिन यहां बने दोनों अंडरपास में जल जमाव की समस्या नाहीं होगी. एप्रोच रोड के दोनों ओर ड्रेनेज की व्यवस्था की गयी है, 5 और 6 नंबर अंडरपास के एप्रोच रोड की दूरी महज 10 मीटर के आसपास है, लेकिन 5 नंबर से गुजरने वाले वाहन 6 नंबर की सड़क का उपयोग नहीं कर पायेंगे. जल जमाव की समस्या नहीं हो, इसके लिए बीच में ही बड़ा ड्रेनेज बनाया जा रहा है और इस रास्ते से आवागमन की व्यवस्था नाहीं दी गयी है, जबकि लोगों की इस रास्ते से कम दूरी ही तय करनी होगी, रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, अगर दोनों सड़कों को एक साथ जोड़ दिया जायेगा, तो जाम की समस्या होगी और बरसात में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. आज से शुरू हो रहीं 20 पैसेंजर ट्रेनें 63169 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63154 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर 63151 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63156 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेजर 63153 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63158 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर 63155 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63160 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर 63157 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63162 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर 63159 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63164 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेजर 63161 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63166 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर 63163 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63168 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर 63165 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेजर 63562 बैद्यनाथधाम आसनसोल मेमू 63167 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर 63570 वैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू इसे भी पढ़ें 1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें बदलने वाला है झारखंड का मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान, वज्रपात और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट चांडिल में डबल मर्डर, 5 साल के बेटे और पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला अनुज कनौजिया एनकाउंटर के बाद चर्चा में ‘भूमिहार मेंशन’, कहां है यह जगह? The post रेल यात्रियों के लिए खुशसमाचारी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sadhguru Quotes: जीवन हमारे भीतर है बाकी सब तो बस सामग्री है – सद्गुरु

Sadhguru Quotes: सद्गुरु का कहना है कि जीवन हमारी संपत्ति, कर्म, या इंद्रियों से जुड़ी चीजों में नहीं है. न ही यह उस चीज में है जिसे हम छूते, देखते, सुनते या चखते हैं. बल्कि, जीवन हमारे भीतर है. हम स्वयं जीवन हैं और बाहरी दुनिया की चीजें मात्र सामग्री हैं. इस विचार को समझने से जीवन को सही अर्थों में जीने की राह मिलती है. Importance of Life: जीवन का सही अर्थ समझें Importance of life: जीवन का सही अर्थ समझें अक्सर लोग जीवन को धन, संपत्ति, और उपलब्धियों से जोड़कर देखते हैं. उन्हें लगता है कि जो कुछ भी वे इकट्ठा कर रहे हैं वही जीवन का सार है. लेकिन सद्गुरु कहते हैं कि बाहरी चीजें सिर्फ साधन हैं, जीवन का असली रूप हमारे भीतर ही है. अगर हम इसे समझ जाएं तो जीवन को एक नई दृष्टि से देख सकते हैं. Life is Within Us: भौतिक सुख-सुविधाओं से परे जीवन Life is within us: भौतिक सुख-सुविधाओं से परे जीवन आज के समय में लोग अपने जीवन को भौतिक सुख-सुविधाओं से जोड़ते हैं. वे मानते हैं कि बड़ी गाड़ी, आलीशान घर और शानदार जीवनशैली ही असली सफलता है. लेकिन जब ये चीजें मिलने के बाद भी मन में शांति नहीं मिलती, तब एहसास होता है कि जीवन की असली खुशी बाहरी साधनों में नहीं, बल्कि भीतर की संतुष्टि में है. Sadhguru Quotes on Life: खुद को पहचानना ही सच्चा जीवन है Sadhguru quotes: जीवन हमारे भीतर है बाकी सब तो बस सामग्री है – सद्गुरु 4 सद्गुरु के अनुसार, जीवन को सही मायनों में जीने के लिए खुद को पहचानना जरूरी है. जब हम खुद को समझते हैं, तो हमें पता चलता है कि जीवन में बाहरी चीजें सिर्फ हमें सहूलियत देती हैं, लेकिन असली खुशी और सुकून हमारे भीतर से आता है. आध्यात्मिक जागरूकता से जीवन में शांति जब व्यक्ति आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता के मार्ग पर चलता है, तब उसे एहसास होता है कि जीवन का सार उसके भीतर है. बाहरी उपलब्धियां और भौतिक चीजें जीवन को आसान बना सकती हैं, लेकिन सच्ची शांति और संतोष भीतर से ही मिलती है. सद्गुरु की यह सीख हमें बताती है कि जीवन को बाहरी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि अपने भीतर की चेतना में खोजना चाहिए. जब हम अपने अस्तित्व को समझ लेते हैं, तभी सच्चे आनंद का अनुभव कर सकते हैं. जीवन को बाहरी चीजों में ढूंढने के बजाय खुद को जानना ही असली जीवन है. Also Read: Chanakya Niti: गांठ बांध लें जीवन के ये 5 मंत्र बदल जाएगी जीवन की दिशा Also Read: Jaya Kishori Quotes: अच्छे व्यक्ति का साथ नहीं, बल्कि मूर्ख व्यक्ति के साथ होता है बुरा Also Read: Sadhguru Quotes: जीवन को सार्थक और सफल बनाने के लिए फॉलो करें सद्गुरु के टिप The post Sadhguru Quotes: जीवन हमारे भीतर है बाकी सब तो बस सामग्री है – सद्गुरु appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top