Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सदर अस्पताल में तीसरे दिन भी ओपीडी सेवा ठप,

सीतामढ़ी. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ(भासा), पटना के निर्देश पर तीन दिवसीय हड़ताल के तीसरे दिन भी शनिवार को सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रही. इसके कारण दूर दराज से आये मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते देखा गया. सबसे गंभीर स्थिति तब बन गयी, जब रीगा प्रखंड के रामनगरा निवासी जयराम सिंह हाथ में पर्ची लेकर रोने लगे. पूछने पर बताया कि 29 मार्च 2025 को गांव में ही एक कुत्ता काट लिया. तत्काल सदर अस्पताल पहुंचकर पर्ची काउंटर से पर्चा निकालकर एंटी रैबीज इंजेक्शन(एआरभी) का पहला डोज दिया गया. दूसरे डोज के लिए शनिवार को बुलाया गया था, लेकिन चिकित्सक की बंदी के कारण दूसरा डोज नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में पूछने पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है. इसी तरह बथनाहा गोधिया निवासी 65 वर्षीय रामसेवक राय हाथ टूटने के कारण दर्द से बेहाल थे. लेकिन, इमरजेंसी निबंधन काउंटर पर पर्ची नही मिलने के कारण वह इधर-उधर भटक रहा था. पूछने पर बताया कि रुपए नहीं रहने के कारण निजी अस्पताल में इलाज नही करा पाये है. जिसके कारण सदर अस्पताल आये है. आने पर पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं. इसी तरह सहियारा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी मुनेखा खातून, डुमरा के कोकणा निवासी किरण देवी, बथनाहा के किशनपुर निवासी किरण देवी, रंजू देवी सभी इलाज के लिए परिजनों के साथ सदर अस्पताल आयी थी. मुनेखा खातून के सीने में असहनीय दर्द था. लेकिन उसे पूछने वाला कोई नहीं था. सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला निवासी नागेंद्र साह ने बताया कि वह सुबह से ही इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. 15 दिन पहले दिखाया था. दवा खत्म होने पर आने की बात कहा गया था. लेकिन बंदी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है. वैसे चिकित्सक के हड़ताल के बावजूद दवा काउंटर, लैब व स्त्री प्रसव वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था. — ओपीडी सेवा बंद रहने से इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी निबंधन पर्ची काउंटर पर से 27 से 29 मार्च के बीच 517 पर्ची काटा गया है. पर्ची काउंटर के कर्मी ने बताया कि 27 मार्च को 24 घंटे में 163, 28 मार्च को 229 व 29 मार्च को दो बजे तक 125 मरीज का निबंधन की गयी. बताया कि अधिकांश मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आये थे. लेकिन बंदी के कारण ओपीडी के बदले इमरजेंसी वार्ड में इलाज की गयी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुधा झा ने बताया कि कोशिश की गयी है कि इमरजेंसी में आये लोगों कम से कम परेशानी हो. — पब्लिक की कठिनाई को लेकर प्रशासन जिम्मेदार आज तीसरे दिन भी सदर अस्पताल का ओपीडी सेवा बंद की गयी थी. बताया कि लंबित मांगों को जबतक पूरी नहीं की जायेगी, हड़ताल आगे भी की जायेगी. बताया कि लोगों को कठिनाई हुई इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की है. डॉ मुकेश कुमार, सचिव भासा सीतामढ़ी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सदर अस्पताल में तीसरे दिन भी ओपीडी सेवा ठप, appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चिकित्सकों के तीसरे दिन ओपीडी बहिष्कार से मरीज परेशान

शिवहर: बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर शनिवार को तीसरे दिन चिकित्सकों के बायोमेट्रिक उपस्थित बनाने के निर्णय पर रोक लगाने सहित लंबित मांगों के समर्थन में सरोजा सीताराम सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा कार्यों का बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखी. जोकि स्वास्थ्य विभाग की काफी गंभीर मामला है. हालांकि सुबह में समय से डॉक्टर सदर अस्पताल पहुंचे और तथा वे अपनी हाजिरी बनाकर परिसर में टहलते दिखे गये. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आये लाचार गरीब मरीज इलाज के लिए इधर उधर भटकना पड़ा तथा कई मरीज तो बिना इलाज के ही घर लौट गये. वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि बच्चों के टीकाकरण और रैबीज इंजेक्शन जैसी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो चुकी हैं. हालात यह है कि इमरजेंसी में भी मरीजों की काफी भीड़ बढ़ गयी है. जिससे गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है. चिकित्सकों की इस हड़ताल के कारण अस्पतालों में ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है. जिसके कारण आम नागरिकों व अन्य मरीजों पर इसका काफी असर पड़ रहा है. वहीं प्रदर्शन कर रहे भासा संघ के डॉक्टरों ने बायोमैट्रिक अटेंडेंस, भव्या ऐप से मरीजों के रजिस्ट्रेशन और अन्य मांगों को लेकर 29 मार्च तक ओपीडी का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है.तो वे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चिकित्सकों के तीसरे दिन ओपीडी बहिष्कार से मरीज परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा के रुन्नीसैदपुर दक्षिणी मंडल कमेटी का हुआ विस्तार

रुन्नीसैदपुर. भाजपा के रुन्नीसैदपुर दक्षिणी (मुख्यालय) मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. विधानसभा प्रभारी अरूण गोप ने आगामी छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर दिवस के आयोजन करने को लेकर जारी पार्टी के निर्देश की विस्तृत जानकारी दी. विधानसभा प्रभारी अरूण गोप व जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अनीता सिंह की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने पार्टी के मंडल कमिटी व मंच-मोर्चों के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों के नामों की घोषणा की. बताया गया कि छोटन झा, रजनीश चंद्र, रामएकबाल महतो, रूपा देवी, फूलों देवी व अभिषेक कुमार पार्टी के मंडल कमिटी के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. अरविंद गुप्ता एवं ललन झा को महामंत्री, राजू कुमार, सरस्वती देवी, देवनारायण भगत, अमित कुमार सिंह, शांति देवी व अलका कुमारी को मंत्री एवं नरेंद्र प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. अनूठी देवी को स्त्री मोर्चा, कमलेश कुमार को युवा मोर्चा, दिनेश पंडित को अति पिछड़ा मोर्चा, विजय कापड़ को किसान मोर्चा, रामप्रवेश पासवान को अनु जाति मोर्चा, अब्दुल कुद्दुश खान को अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहारी शरण को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, आलोक कुमार को पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं गुलाब सहनी को मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है. वहीं, अमिताभ कुमार नमो सरल एप्प प्रभारी, मनोज कुमार मन की बात प्रभारी, राहुल कुमार आइटी सेल प्रभारी, पवन कुमार सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं. बैठक में पार्टी नेता युगल किशोर गुप्ता, कोआही मंडल अध्यक्ष कामेश्वर राय, रुन्नीसैदपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता व गाढ़ा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा के रुन्नीसैदपुर दक्षिणी मंडल कमेटी का हुआ विस्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : नाबालिग को चाकू से जख्मी कर रुपये छीने

हरलाखी. थाना क्षेत्र के कानहरपट्टी गांव निवासी एक नाबालिग को गांव के ही बदमाश ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर जेब से पैसा निकाल फरार हो गया. मामले में जख्मी नाबालिग सुमित कुमार ठाकुर ने आरोपी मो. मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. शुक्रवार की देर शाम सुमित कुमार ठाकुर अपनी दुकान से घर लौट रहा था. इसी क्रम में गांव से पहले सुनसान जगह पर मुख्तार अंसारी ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया और जेब से 11 हजार रुपये छीन लिया. उसे सीएचसी उमगांव में भर्ती कराया. घटना की जानकारी आरोपी युवक के पिता सफीक अंसारी को देने गया तो वह और उसकी पत्नी दोनों मिलकर गाली गलौज व धमकी देकर भगा दिया. अगली सुबह आरोपी युवक घर आकर धमकी देने लगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष जीतेंद्र सहनी ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : नाबालिग को चाकू से जख्मी कर रुपये छीने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइना नेहवाल जैसी प्रतिभा अब निकलेगी झारखंड से! रांची में खुला बैडमिंटन अकादमी

Badminton Academy: झारखंड की राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय फैसिलिटीज से युक्त बैडमिंटन अकादमी ‘ओवल स्पोर्ट्स’ शनिवार से शुरू हो गयी है. डीआइजी ग्राउंड, बरियातू स्थित इस अकादमी का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट के चेयरमैन एके डे और जादो उरांव उपस्थित थे. अकादमी के संस्थापक सुकेश कुमार ने बताया कि इस इंडोर अकादमी में छह उच्च क्वालिटी के वूडेन फ्लोरवाले कोर्ट हैं. फिटनेस के प्रति सजग लोग यहां घंटे के हिसाब से कोर्ट की बुकिंग कर सकते हैं. Badminton Academy Jharkhand अकादमी के संचालक ने बताया कि नये और युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए इस अकादमी में कोचिंग की विशेष व्यवस्था है, जिन्हें विशेषज्ञ कोच प्रशिक्षित करेंगे. अकादमी के हेड कोच विनय कुमार महतो हैं.यहां के कोच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और काफी ट्रॉफियां जीत चुके हैं. इस अकादमी के संचालक सुकेश कुमार को भी बैडमिंटन स्पोर्ट्सना काफी पसंद है, हालांकि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. स्पोर्ट्स के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें इस अकादमी के लिए प्रेरित किया है. अकादमी के संस्थापक सुकेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 12 सालों से बैडमिंटन स्पोर्ट्सते आए हैं. उनका मानना है कि आज की युवा पीढ़ी जो मोबाइल और डिजिटल प्रोडक्ट्स पर अपना कीमती समय बर्बाद करती है, अगर उसे स्पोर्ट्स में लगाए तो फिटनेस के मामले में उनसे आगे कोई नहीं होगा. इस अकादमी के माध्यम से रांची में स्पोर्ट्स और फिटनेस को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यहां से उच्च दर्जे के खिलाडी उभर कर सामने आएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे. ये भी पढ़ें… Viral Video: ‘किंग’ कोहली ने CSK के स्टार गेंदबाज को धमकाया, मैच के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी 151 KMPH से ज्यादा तेज गेंद फेंक इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट The post साइना नेहवाल जैसी प्रतिभा अब निकलेगी झारखंड से! रांची में खुला बैडमिंटन अकादमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anuj Kanojiya Encounter: मारा गया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया, सिर पर था लाखों का इनाम

Anuj Kanojiya Encounter: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर केगोविंदपुर अल्तमस सिटी में हुए एक एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश प्रदेश एटीएस की टीम ने मार गिराया है. वह पिछले कई महीनो से झारखंड के इस जिले में शरण लिए हुए था और इसपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने करीब ढाई लाख का इनाम भी रखा हुआ था. शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड एटीएस की टीम के साथ मिलकर यहां ऑपरेशन चलाया और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अपराधी अनुज कनौजिया को मार गिराया जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया. एटीएस डीएसपी पीके शाही को भी लगी गोली इस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस के डीएसपी पीके शाही भी घायल हो गए जिनके हाथ के नीचे गोली लगी है. फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस पूरे एरिया में छानबीन कर रही है और क्षेत्र को सील कर दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथों यह बड़ी कामयाबी लगी है. अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर था, जिसपर विभिन्न जिलों में गंभीर धाराओं के तहत कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मऊ जिले में सबसे अधिक 6 मुकदमे शामिल हैं. वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उनकी तलाश में थी. #WATCH | Jamshedpur, Jharkhand: Visuals from the spot where Mukhtar Ansari gang’s shooter Anuj Kannaujia was killed in an encounter on Saturday in a joint operation between UP STF and Jharkhand police. (Video Source: Amitabh Yash, ADG UP STF) https://t.co/583WFN0Q56 pic.twitter.com/WBCPav1jQx — ANI (@ANI) March 29, 2025 अनुज ने पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग शनिवार, 29 मार्च की देर रात, उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के जमशेदपुर में गोविंदपुर इलाके में अनुज कनौजिया को घेर लिया. पुलिस को देखते ही अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया. इस ऑपरेशन का नेतृत्व यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति स्थिर है. अनुज के खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में 23 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. जमशेदपुर से ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट The post Anuj Kanojiya Encounter: मारा गया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया, सिर पर था लाखों का इनाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हार्दिक पांड्या भी नहीं दिला पाए मुंबई इंडियंस को जीत, गुजरात ने 36 रन से हराया

IPL 2025 GT vs MI: शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक और हार का सामना करना पड़ा है. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हारने के बाद मुंबई को अब गुजरात टाइटंस ने 36 रन से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने मुंबई को 197 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में मुंबई की टीम 160 के स्कोर पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया और 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. वह पहले ही ओवर में आउट हो गए. सूर्या से मुंबई के लिए सबसे अधिक 48 रन बनाए मुंबई की ओर से एक मात्र सूर्यकुमार यादव ने 48 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर सभी का मनोरंजन किया. उनका कुछ हद तक साथ तिलक वर्मा ने दिया. तिलक ने 36 गेंद पर 39 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी जरूर हुई, लेकिन वह टीम के काम नहीं आई. इस मैच में वापसी कर रहे नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या 17 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने सीधा सिराज के हाथ में कैच थमा दिया. Match 9. Gujarat Titans Won by 36 Run(s) https://t.co/lDF4SwnuVR #GTvMI #TATAIPL #IPL2025 — IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2025 𝙄.𝘾.𝙔.𝙈.𝙄 Sit back and enjoy Mohammed Siraj’s sizzling timber strikes that rocked #MI‘s chase early on⚡🙌 Scorecard ▶ https://t.co/lDF4SwnuVR #TATAIPL | #GTvMI | @gujarat_titans | @mdsirajofficial pic.twitter.com/BN2umNV1HT — IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2025 सूर्या के हेलमेट पर लगी गेंद सूर्या को 14वें ओवर की पहली गेंद पर हेलमेट में चोट लगी और उन्हें कनकसन सवालों से गुजरना पड़ा. इसके बाद वह 16वें ओवर में आउट हो गए. झारखंड के क्रिस गेल कहे जाने वाले रॉबिन मिंच को दूसरे मैच में भी मौका दिया गया, लेकिन वह कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए. उन्होंने केवल 3 रन बनाए. मुंबई कभी भी मैच पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया और गुजरात ने उसे 36 रनों से हरा दिया. गिल और सुदर्शन ने दिलाई गुजरात को शानदार शुरुआत इससे पहले गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने ठोस शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े. जोस बटलर ने भी 24 गेंद पर 39 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी. साई सुदर्शन खुद 41 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े. कप्तान गिल के बल्ले से 27 गेंद पर 38 रन आए. इन सभी की पारियों ने गुजरात को 196 का स्कोर बनाने में मदद की, जो जीत के लिए काफी साबित हुई. गुजरात की यह पहली जीत है. लीग के पहले मुकाबले में गुजरात को पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था. ये भी पढ़ें… Viral Video: ‘किंग’ कोहली ने CSK के स्टार गेंदबाज को धमकाया, मैच के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी 151 KMPH से ज्यादा तेज गेंद फेंक इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट The post हार्दिक पांड्या भी नहीं दिला पाए मुंबई इंडियंस को जीत, गुजरात ने 36 रन से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पार्क मेडी वर्ल्ड लाने जा रही IPO, सेबी में जमा कराए आवेदन

Park Medi World IPO: हिंदुस्तान की अग्रणी अस्पताल चेन में से एक पार्क मेडी वर्ल्ड ने 1,260 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए हिंदुस्तानीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन किया है. यह आईपीओ कंपनी के विस्तार और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. IPO की संरचना सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, इस आईपीओ में 900 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. 300 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री होगी, जो प्रमोटर अजीत गुप्ता द्वारा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, कंपनी 192 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है. यदि यह प्लेसमेंट पूरा होता है, तो आईपीओ का आकार उसी अनुपात में कम हो जाएगा. आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल पार्क मेडी वर्ल्ड इस इश्यू से प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है. 410 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा. 110 करोड़ रुपये का निवेश नए अस्पताल के विकास और एक मौजूदा अस्पताल के विस्तार में किया जाएगा. 77.19 करोड़ रुपये से मेडिकल उपकरणों की खरीद की जाएगी. बाकी के पैसों का इस्तेमाल नई अधिग्रहण योजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर हिंदुस्तान की अग्रणी अस्पताल चेन क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी निजी अस्पताल चेन है. कंपनी वर्तमान में 13 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का संचालन कर रही है. इसके अस्पताल दिल्ली, हरियाणा (अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, पालम विहार, सोनीपत, फरीदाबाद), राजस्थान (जयपुर, बहरोड़) और पंजाब (पटियाला, मोहाली) में स्थित हैं. इसे भी पढ‍़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर निवेशकों के लिए आकर्षक ऑफर IPO के जरिए फंड जुटाकर पार्क मेडी वर्ल्ड अपने अस्पताल नेटवर्क का विस्तार करने और वित्तीय मजबूती हासिल करने की योजना बना रही है. निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक अवसर हो सकता है, क्योंकि हिंदुस्तान का हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें: कर्ज के जाल से मुक्ति के 5 कारगर उपाय, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी The post पार्क मेडी वर्ल्ड लाने जा रही IPO, सेबी में जमा कराए आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहित शर्मा फिर हुए फेल तो फैंस करने लगे संन्यास की मांग, अब क्या करेंगे पूर्व कप्तान

IPL 2025 GT vs MI: टीम इंडिया के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से निराश किया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शनिवार को सीनियर बल्लेबाज रोहित एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले ओवर में ही आउट हो गए. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार गेंदों पर शून्य पर आउट होने वाले रोहित ने शनिवार को चौका लगाकर अपना खाता खोला और इसके बाद एक और चौका लगाया. 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वह शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और एक बार फिर चौथी गेंद पर आउट हो गए, लेकिन इस बार उनका स्कोर 8 रन था. मोहम्मद सिराज ने चटकाया रोहित का विकेट मोहम्मद सिराज ने शानदार वापसी की और उनकी इनस्विंगर ने रोहित शर्मा के पैड और बल्ले के बीच के गैप को तोड़ते हुए बेल्स को ऊपर से उड़ा दिया. पूर्व कप्तान देखते ही रह गए. रोहित के दो लगातार खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस उनको आईपीएल से संन्यास लेने की सलाह देने लगे हैं. यह पहला मौका था जब सिराज ने आईपीएल इतिहास में रोहित को मात दी. प्रशंसक इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई के पूर्व कप्तान के खराब फॉर्म से खुश नहीं हैं. What a ball siraj bro..Rohit sharma should retire from IPL before MI benched him#GTvMI #MIvsGTpic.twitter.com/cBvERDIrji — भाई साहब (@Bhai_saheb) March 29, 2025 4, 4, 𝐖 💥#MohammedSiraj dismissed #RohitSharma for the first time in #T20s & what a way to do it! Watch the LIVE action ➡ https://t.co/VU1zRx9cWp #IPLonJioStar 👉 #GTvMI | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, & JioHotstar! pic.twitter.com/x2mnv2YWUI — Star Sports (@StarSportsIndia) March 29, 2025 So much outrage for MS Dhoni’s retirement, everyone want him to retire from IPL but why not same outrage for Rohit Sharma?? MS still contributes with his keeping & still the best keeper of this league but Rohit Sharma is a complete liability on MI & still no one talking about… — Rajiv (@Rajiv1841) March 29, 2025 सीएसके के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे रोहित शर्मा बल्ले से लगातार दो असफलताओं से रोहित पर थोड़ा दबाव पड़ेगा, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश किया था. उन्होंने दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में एक महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया, लेकिन आईपीएल 2025 के पहले दो मैचों में उसी फॉर्म को जारी रखने में असफल रहे. सीएसके के खिलाफ मुकाबले में वह बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने के प्रयास में खलील अहमद की गेंद पर आउट हो गए, वह भी सर्कल के अंदर कैच आउट. आईपीएल में फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा पिछले कुछ आईपीएल सीजन में इस धमाकेदार ओपनर के आंकड़े उनके मानकों के मुताबिक नहीं रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2016 में 450 से ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने पिछले सीजन में 32.08 की औसत से 417 रन बनाए थे और सिर्फ दो बार 50 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे थे. मुंबई इंडियंस का अगला लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होगा. उम्मीद है अपने घरेलू मैदान पर रोहित कुछ कमाल दिखाएंगे. ये भी पढ़ें… Viral Video: ‘किंग’ कोहली ने CSK के स्टार गेंदबाज को धमकाया, मैच के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी 151 KMPH से ज्यादा तेज गेंद फेंक इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट The post रोहित शर्मा फिर हुए फेल तो फैंस करने लगे संन्यास की मांग, अब क्या करेंगे पूर्व कप्तान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंपैक्ट प्लेयर मचा रहे हैं तबाही, अब तक इन खिलाड़ियों को किया गया इस्तेमाल

Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक बार फिर इंपैक्ट प्लेयर नियम धूम मचा रहा है. इस नियम को पहली बार 2023 सीजन में आईपीएल के लिए लाया गया था. उसके बाद से यह आईपीएल का हिस्सा बन गया. यहां तक कि पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान और सीएसके के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस नियम की तारीफ की है. हालांकि कुछ तबकों में इस नियम की आलोचना यह कहकर की गई कि इससे ऑलराउंडर्स का भविष्य खतरे में है. क्योंकि यह नियम एक विशुद्ध बल्लेबाज और एक विशुद्ध गेंदबाज को एक ही मैच में खिलाने का विकल्प देता है. मतलब अब प्लेइंग XI नहीं, प्लेइंग XII चुनने की सुविधा है. IPL 2025: क्या है इंपैक्ट प्लेयर नियम इंपैक्ट प्लेयर नियम टीमों को खिलाड़ियों के रूप में एक विकल्प चुनने की आजादी देता है. इससे स्पोर्ट्स में एक रणनीतिक तत्व जुड़ जाता है. कोई भी टीम टॉस के बाद अपने पांच खिलाड़ियों का नाम इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में बताती है. उनमें से किसी एक को स्पोर्ट्स के बीच में ही मैदान पर उतारा जाता है. अंपायर और विपक्षी टीम को बताना होता है कि किस खिलाड़ी के बदले इंपैक्ट खिलाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में टीमों को एक मजबूत बल्लेबाज और मजबूत गेंदबाज को मैदान में उतारने का मौका मिलता है. जिस खिलाड़ी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर ने ले ली है, वह अब मैच में हिस्सा नहीं ले सकता. आईपीएल में पहला इम्पैक्ट प्लेयर कौन था? आईपीएल 2023 के उद्घाटन के दौरान, चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम बन गई जिसने इंपैक्ट प्लेयर को शामिल किया, जब उन्होंने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंबाती रायडू की जगह तुषार देशपांडे को शामिल किया. अभी भी अपने प्रारंभिक वर्षों में, इंपैक्ट प्लेयर नियम की एक आलोचना यह है कि यह ऑलराउंडरों की आवश्यकता को समाप्त कर देता है, जिससे संभवतः उनके विकास में बाधा उत्पन्न होती है. हालांकि इस नियम को आईसीसी के मुकाबलों में नहीं अपनाया गया है. आईपीएल 2025 में अब तक इस्तेमाल किए गए इंपैक्ट प्लेयर मैच 1 : केकेआर बनाम आरसीबी (कोलकाता)केकेआर : अंगकृष रघुवंशी के लिए वैभव अरोड़ा.आरसीबी : सुयश शर्मा के लिए देवदत्त पडिक्कल. मैच 2 : SRH बनाम RR (हैदराबाद)सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड के लिए एडम जम्पाराजस्थान रॉयल्स : फजलहक फारूकी के लिए संजू सैमसन मैच 3 : CSK बनाम MI (चेन्नई)सीएसके : खलील अहमद के लिए राहुल त्रिपाठीएमआई : रोहित शर्मा के लिए विग्नेश पुथुर मैच 4 : दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (विशाखापत्तनम)डीसी : मुकेश कुमार की जगह आशुतोष शर्माएलएसजी : मिशेल मार्श की जगह मणिमारन सिद्धार्थ मैच 5 : गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (अहमदाबाद)जीटी : प्रसिद्ध कृष्णा के लिए शेरफेन रदरफोर्डपीबीकेएस: प्रियांश आर्य के लिए विजयकुमार वैश्य मैच 6: आरआर बनाम केकेआर (गुवाहाटी)आरआर : संजू सैमसन के लिए शुभम दुबे.केकेआर : वरुण चक्रवर्ती के लिए अंगकृष रघुवंशी मैच 7 : SRH बनाम LSG (हैदराबाद)SRH : एडम जम्पा की जगह ट्रैविस हेडएलएसजी : दिग्वेश राठी की जगह मिशेल मार्श मैच 8 : सीएसके बनाम आरसीबी (चेन्नई)सीएसके : मथीशा पथिराना के लिए शिवम दुबेआरसीबी : देवदत्त पडिक्कल के लिए सुयश शर्मा ये भी पढ़ें… Viral Video: ‘किंग’ कोहली ने CSK के स्टार गेंदबाज को धमकाया, मैच के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी 151 KMPH से ज्यादा तेज गेंद फेंक इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट The post इंपैक्ट प्लेयर मचा रहे हैं तबाही, अब तक इन खिलाड़ियों को किया गया इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top