Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्ज के जाल से मुक्ति के 5 कारगर उपाय, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

Debt Freedom: पैसा हर आदमी की जरूरत है, लेकिन हर आदमी को उसकी जरूरत के हिसाब से पैसा नहीं मिलता. ऐसी स्थिति में वे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कर्ज का सहारा लेते हैं. खासकर, हिंदुस्तान कुल आबादी में से अधिकतर लोगों का जीवन कर्ज पर ही गुजरता है और मरते दम तक कर्ज से मुक्ति नहीं पाते. एक बार कर्ज के जाल में फंसने के बाद आदमी लगातार उसमें धंसते चला जाता है. कर्ज का यह जंजाल आदमी की जिंदगी को तनावपूर्ण बना देता है. लेकिन, कुछ होशियार लोग सही रणनीति अपनाकर इससे बाहर निकलने में कामयाब हो जाते हैं. यहां पर हम आपको कर्ज के जंजाल से निकलने के 5 प्रभावी तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने में मदद करेंगे. बजट बनाएं और खर्चों पर लगाम लगाएं सबसे पहले अपनी मासिक आय और खर्चों का हिसाब करें. एक सख्त बजट बनाएं और गैर-जरूरी खर्चों (जैसे बाहर खाना, अनावश्यक शॉपिंग) को कम करें. हर महीने बचत का एक हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाएं. इससे आपकी वित्तीय स्थिति साफ होगी. उच्च ब्याज वाले कर्ज को पहले चुकाएं अगर आपके पास कई कर्ज हैं, तो सबसे पहले उस कर्ज को चुकाएं, जिसका ब्याज दर सबसे ज्यादा है, जैसे क्रेडिट कार्ड लोन. इसे “एवलांच मेथड” कहते हैं. इससे आप लंबे समय में ब्याज के बोझ को कम कर सकते हैं. अतिरिक्त आय के स्रोत तलाशें पार्ट-टाइम जॉब, फ्रीलांसिंग या कोई छोटा बिजनेस शुरू करके अतिरिक्त आय कमाएं. इस पैसे को सीधे कर्ज चुकाने में लगाएं. उदाहरण के लिए ऑनलाइन ट्यूशन या स्किल-बेस्ड सर्विसेज (जैसे ग्राफिक डिजाइन) अच्छा विकल्प हो सकते हैं. कर्ज को रीफाइनेंस या कंसोलिडेट करें अगर ब्याज दरें ज्यादा हैं, तो अपने कर्ज को रीफाइनेंस करें. कम ब्याज दर वाला नया लोन लेकर पुराना कर्ज चुकाएं या फिर कई कर्जों को एक कंसोलिडेटेड लोन में बदलें, जिससे मासिक भुगतान आसान हो और ब्याज कम लगे. आपातकालीन फंड बनाएं और लोन से बचें भविष्य में कर्ज लेने से बचने के लिए एक आपातकालीन फंड बनाएं, कम से कम 3-6 महीने के खर्च के बराबर). साथ ही, कर्ज चुकाने के बाद अनुशासित रहें. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और अनावश्यक लोन से दूर रहें. इसे भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर अंतिम सलाह: वित्तीय सलाहकार से मदद लें अगर कर्ज बहुत ज्यादा है, तो किसी वित्तीय सलाहकार से मदद लें. वे आपको कर्ज प्रबंधन योजना (Debt Management Plan) बनाने में मदद कर सकते हैं. अनुशासन और सही रणनीति के साथ आप कर्ज के जाल से जल्द बाहर निकल सकते हैं. इसे भी पढ़ें: ट्रंप की दोस्ती और सख्ती! हिंदुस्तान के साथ व्यापार वार्ता में बड़ा दांव, पीएम मोदी को बताया ‘महान’ The post कर्ज के जाल से मुक्ति के 5 कारगर उपाय, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरानी दुश्मनी में घर व दुकान में लगायी आग

प्रतिनिधि,नौतन. थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर शुक्रवार की रात झोंपड़ीनुमा घर सहित गुमटी जला देने की घटना हुई. घटना की सूचना पाकर नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया .इस संबंध में विमला देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए करवाई करने की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि घटना की रात खाना खाकर सोये हुए थे तभी हमारे गांव के दो लोग लगभग 12 बजे रात्रि में पहुंचकर पूर्व दुश्मनी को लेकर मेरे झोंपड़ीनुमा पलानी के घर और गुमटीनुमा मेरी दुकान मैं आग लगाकर भाग गये.आग की लपेट देकर के जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंचकर नौतन थाने को सूचना दिया पीड़िता ने बताया कि आग से मेरा झोंपड़ी नुमा घर , घर में रखा 30 हजार रुपये और मेरा गुमटी नमा दुकान में रखा 20 हजार व सामान जल कर राख हो गया है.थाना प्रभारी उमेश पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है जांच कर करवाई की जा रही है. पिपरा में आग लगने से दो घर जलकर राख रघुनाथपुर. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार को आग लगने से दो झोंपड़ी जलकर राख हो गया. घर के लोगों ने बताया कि सभी लोग गर्म हवा चलने के कारण झोंपड़ी के अंदर थे एवं परिवार के पुरुष मजदूरी करने के लिए गए हुए थे. दोपहर में लोगों द्वारा शोरगुल करने पर परिवार के लोगों को पता चला कि उनके झोपड़ी में आग लगी है. तेज हवा चलने के कारण बहुत कम समय में आग विकराल रूप ले लिया. वही इस घटना का समाचार मिलते ही रघुनाथपुर अग्निशमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को और फैलने से रोका. राजकुमार साह एवं सतेंद्र साह ने बताया कि घर के बर्तन कपड़े अनाज बच्चों के पढ़ने के संसाधन सहित सब कुछ जलकर राख हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरानी दुश्मनी में घर व दुकान में लगायी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : जिला स्तर पर द्वितीय स्थान, तो बखरी अनुमंडल में टॉपर बना नवनीत

बखरी. मैट्रिक परीक्षा का जारी परिणाम में बखरी अनुमंडल क्षेत्र के छात्र ने पूरे जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर डंका बजाने का काम किया है. जिसके कारण अनुमंडल क्षेत्र ही नहीं अपने गांव व परिजनों का नाम रोशन किया है. जानकारी के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा में बखरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौना के छात्र नवनीत कुमार ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. साधारण परिवार का लड़का है नवनीत बखरी के वार्ड संख्या पांच सलौना निवासी रामनरेश पोद्दार व गृहिणी मां नूतन देवी के छोटे पुत्र नवनीत एक साधारण परिवार का लड़का है. उनके पूरे परिवार का भरण पोषण छोटे मोटे व्यवसायी से होता है.नवनीत अपने दो भाई और एक बहनों में सबसे छोटा है. उसे इस परीक्षा में 479 अंक प्राप्त हुए हैं.उसकी सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है. उनके पिता रामनरेश ने बताया कि नवनीत पढ़ाई-लिखाई में बचपन से ही अच्छा है.वही जिला टॉपर हुए छात्र नवनीत ने बताया कि वह अब आगे मेडिकल की तैयारी करेगा. डॉक्टर बनकर वह देश सेवा करना चाहता है. उन्होंने बताया कि घर के समीप एक कोचिंग सेंटर में विद्यालय के अलावा पढ़ाई लिखाई की है. जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौना के एचएम बालेश्वर राम,शिक्षक सह पार्षद पति नंदन कुमार आदि ने छात्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण बताया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : जिला स्तर पर द्वितीय स्थान, तो बखरी अनुमंडल में टॉपर बना नवनीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उच्चस्तरीय टीम ने लिया जायजा

प्रतिनिधि,सीवान. जेइ और एइएस से प्रभावित बिहार के पांच जिलों में सीवान भी शामिल है. इससे निबटने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लेने वरीय चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.जांच टीम ने सदर अस्पताल के जेइ एवं एइएस वार्ड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने इलाज में महत्वपूर्ण 80 बिंदुओं की एक-एक कर जांच किया.जांच टीम के सदस्यों ने इलाज में काम आने वाले 16 तरह के उपकरणों एवं 44 तरह की दवाओं को उपलब्धता की जानकारी ली. जांच टीम के सदस्यों ने उपलब्ध दवाओं एवं उपकरणों पर संतोष जताया.उन्होंने बताया को जेइ और एइएस की इलाज की सुविधाओं में जो कमी है उसे सिविल सर्जन द्वारा शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है.टीम ने सदर अस्पताल में उपलब्ध एंबुलेंस सेवाओं की भी जांच किया.जांच के दौरान एंबुलेंस में उपलब्ध लाइफ स्पोर्ट सिस्टम एवं दवाओं की उपलब्धता की जांच किया .एंबुलेंस के इएमटी से पूछा कि जेइ और एइएस से संक्रमित बच्चों को रेफर की स्थिति में उच्च संस्थान ले जाने के संबंध में संबंधित संस्थान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है कि नहीं.जांच टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल में टेलीफोन सुविधा सहित मे आई हेल्प यू काउंटर खोलने का दिया निर्देश दिया.साथ ही अस्पताल परिसर में जेई और एईएस बीमारी की जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाने का निर्देश दिया.टीम ने विशेष परिस्थिति में बच्चों को रेफर किए जाने की स्थिति में एंबुलेंस चालकों का मोबाइल नंबर अस्पताल परिसर में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. जांच टीम में स्वास्थ्य सेवा की अपर निदेशक डॉ संस्कृति सिन्हा बरियार,राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विजेता सिंह,सचिवालय में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ पदाधिकारी डॉ समीर कुमार एवं डॉ मिथुन कुमार शामिल थे.जांच के दौरान सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद,जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश लाल,सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह, आइडीएसपी के मेडिकल ऑफिसर डॉ विकास कुमार एवं डीपीएम विशाल कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. तीन अप्रैल को पीकू वार्ड का उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्यमंत्री आधुनिक सुविधाओं से युक्त सदर अस्पताल में प्रीफैब स्ट्रक्चर का 39 बेड का पीकू वार्ड बनकर तैयार है.तीन अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इसका उद्घाटन करेंगे.इसकी जानकारी राज्यस्तरीय जांच टीम के सदस्यों ने दी.पीकू वार्ड चालू हो जाने के बाद यह सीवान जिले के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा.लोगों को जेई और एईएस से संक्रमित बच्चों के साथ छोटे बच्चों के इलाज के लिए गोरखपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा.पीकू वार्ड में 10 वेंटिलेटर युक्त आईसीयू है. यहां गंभीर बच्चों का इलाज किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उच्चस्तरीय टीम ने लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैट्रिक में आरुषि व कल्पना जिला टॉपर

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर दिया गया. जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर बड़हरिया के अपग्रेडेड माध्यमिक विद्यालय कुड्वा की आरूषि कुमारी व आंदर प्रखंड के श्री भगवान यादव प्लस टू स्कूल की कल्पना कुमारी ने संयुक्त रूप से 477 यानी 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रही. वहीं हुसैनगंज प्रखंड के जीडीके उवि सह इंटर कॉलेज रसीदचक मठिया के राहुल कुमार 476 यानी 95.2 फीसदी के साथ जिला में दूसरा स्थान व उत्क्रमित माध्यिक विद्यालय रामगढ की अमृता कुमारी 474 यानी 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 से 22 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें कुल 58146 छात्र छात्राएं शामिल हुईं थी. जिसमें छात्रों की संख्या 28 हजार 401 तथा छात्राओं की संख्या 29 हजार 745 थी. परीक्षा के लिए जिला में 41 केंद्र बनाए गए थे. इधर छात्रों की सफलता पर डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह व डीपीओ माध्यमिक जय कुमार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्टेट टॉपरों की सूची ने किया निराश- मैट्रिक के जारी परीक्षा परिणाम में स्टेट टॉपरों की टॉप टेन सूची में जिले के एक भी विद्यार्थी का नाम नहीं होने से जिलेवासियों को निराशा हाथ लगी है. बोर्ड द्वारा जारी 123 टॉप टेप स्टेट टॉपरों की सूची में कोई विद्यार्थी नहीं है. टॉप थ्री में आधी आबादी का दबदबा- इंटरमीडिएट की तरह मैट्रिक की परीक्ष में भी आधी आबादी का दबदबा है. मैट्रिक की परीक्षा में टॉप थ्री डिस्ट्रिक्ट की लिस्ट में तीन छात्राएं है. जबकि एक छात्र है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी टॉप थ्री जिला टॉपरों की सूची में 12 में से आठ छात्राएं थी. शिक्षक बनना चाहती है जिला टॉपर कल्पना- जिला टॉपर कल्पना कुमारी शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाना चाहती है. आंदर प्रखंड के जयजोरी निवासी विश्वामित्र सिंह व आशा देवी की पुत्री कल्पना श्रीभगवान यादव प्लस टू स्कूल की छात्रा है. प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढाई करने वाली कल्पना ने बताया कि वह विद्यालय कम जाती थी. परंतु पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए उसने कोचिंग व सेल्फ स्टडी का सहारा लिया. उसने बताया कि डाक्टर, इंजीनियर व आइएएस बनना तो आसान है, परंतु वास्तव में शिक्षक बनना, शिक्षक की जिम्मेदारी को निभाना बहुत कठिन है. बताया कि आज भी एक अच्छे शिक्षक की समाज में बहुत बडा स्थान है. कारण कि इनके मार्ग दर्शन से ही अन्य उच्चतम सोपान को प्राप्त किया जा सकता है. इधर सफलता पर भाई डॉ सूरजभान सिंह, चंद्रभान सिंह, अंकित कुमार सिंह, बहन नेहा कुमारी व अर्चन कुमारी ने बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मैट्रिक में आरुषि व कल्पना जिला टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला

प्रतिनिधि,सीवान. विद्या हिंदुस्तानी विद्यालय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के सभागार में शनिवार को जिले के सभी प्रमुख विद्या हिंदुस्तानी विद्यालयों के शिक्षकों की एक कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्घाटन विद्या हिंदुस्तानी के राष्ट्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विशेषज्ञ डॉ किशन वीर सिंह शाक्य , लोक शिक्षा समिति के सीवान विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार रंजन, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष पारसनाथ सिंह, विद्या हिंदुस्तानी बिहार के क्षेत्रीय मीडिया संयोजक नवीन सिंह परमार, विद्या हिंदुस्तानी विद्यालयों के विभाग संयोजक प्रो. रविन्द्र पाठक तथा महावीरी विद्यालय विजयहाता के प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया. इस मौके पर अतिथियों का परिचय एवं सम्मान प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार द्वारा कराया गया.कार्यशाला में डॉ शाक्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आधारभूत संकल्पना, क्रियान्वयन तथा विद्यालय तथा शिक्षण कार्य में इस नीति के संयोजन पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया.उन्होंने अपने संबोधन में आचार्य छात्र संवाद को प्रभावी तरीके से स्थापित करने की कला को बड़े ही रोचक तरीके से बताया. मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला की शुरुआत प्रातःकालीन सत्र में विद्यालय के संगीताचार्य मुरली मनोहर मिश्र के नेतृत्व में प्रातःस्मरण एवं एकात्मकता स्त्रोत के साथ हुआ. विद्यालय के योगाचार्य डॉ सुनील प्रसाद के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया.वहीं वंदना सत्र में आचार्य प्रवीण चंद्र मिश्र ने कार्यशाला में दिनभर होने वाली गतिविधियों के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया. मौके पर विद्या हिंदुस्तानी के प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रोफेसर अवधेश शर्मा, कृष्णचंद्र गांधी मीडिया मीडिया सेंटर के सलाहकार प्रताप शेखर सिंह, डॉ राकेश कुमार,महाराजगंज विद्यालय के सचिव शिवेंद्र विनोद कुशवाहा, महाराजगंज के प्रधानाचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर बरहन गोपाल के प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव,महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह सहित शहर के सभी महावीरी विद्यालयों एवं विद्या हिंदुस्तानी विद्यालय महाराजगंज के शिक्षकों की उपस्थिति रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो एमआर से चार लाख की लूट

प्रतिनिधि,सीवान. सराय थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर हथियार के बल पर अपराधियों ने दो एमआर से चार लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित एमआर थाना क्षेत्र के चांप निवासी नीरज कुमार और विजय कुमार हैं. घटना के संबंध में पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि मुझे तीन लाख और विजय को एक लाख का चेक मिला था. शनिवार की दोपहर तकरीबन एक बजे बबुनिया मोड़ स्थित एसबीआइ की बाजार शाखा से रुपये की निकासी कर बैग में लेकर अपने घर चांप लौट रहे थे. हम लोग बाइक से होंडा एजेंसी के सामने ही पहुंचे थे तब तक पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और बैग लूटकर भागने लगे. हम लोगों ने बाइक का पीछा किया तभी पीछे बैठा अपराधी पिस्तौल निकाल कर गोली चलाने को तैयार हो गया. जिसके बाद हम लोग पीछे रुक गये. हरदिया मोड़ पर काफी ट्रैफिक जाम था. अपराधी भाग नहीं पाए फिर पुनः वापस लौट गये. हम लोगों ने अपराधी को आते देखा और ईट उठाकर चलाना चाहा तब तक अपराधियों ने पिस्तौल निकाला और मौके से तरवारा मोड की तरफ फरार हो गए . हमने हल्ला हंगामा किया लेकिन दोनों भागने में सफल रहे हैं. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. पल्सर बाइक पर सवार थे दोनों अपराधी पीड़ित विजय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी एक ब्लू रंग के पल्सर बाइक पर सवार थे .वही बाइक चलाने वाला अपराधी हेलमेट पहना हुआ था. जबकि हाथ में बैग और पिस्तौल लिए अपराधी का चेहरा साफ दिख रहा था. जिसे देखने पर पहचाना जा सकता है. दिनदहाड़े लूटपाट की घटना दुकानदारों में दहशत स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े सीवान छपरा मुख्य मार्ग पर लूटपाट की घटना पुलिस को खुली चुनौती है. इधर इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है. क्योंकि जिस स्थान पर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. उस स्थान पर एक बैंक ,एक बाइक एजेंसी सहित कई बड़ी-बड़ी दुकान चलती है. आधा घंटा तक ललन कॉम्प्लेक्स में रुके थे एमआर पीड़ित ने बताया कि बैंक से रुपये की निकासी करने के बाद हम लोग ललन कॉम्प्लेक्स में एक काम के लिए तकरीबन आधा घंटा रुके हुए थे.इसके बाद हम लोग अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए .मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना हुई हैं. जिसकी जांच की जा रही हैं. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो एमआर से चार लाख की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्थानीय युवाओं के लिए वरदान है आइटीआइ

गोला : गोला के केनके स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रुम आइटीआइ गोला में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. जिसमें जमशेदपुर के ब्रेक्स इंडिया लिमिटेड (टीवीएस ग्रुप) कंपनी में 52 छात्रों का चयन किया गया. इंचार्ज अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह संस्थान स्थानीय युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है. उन्होंने बताया कि यहां छात्रों को फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर कार्स का एक वर्ष प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके बाद इनका देश के विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट कराया जाता है. इससे छात्रों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी मिल रहा है. उन्होंने बताया फिटर ट्रेड के 18, टर्नर ट्रेड के 14, मशीनिस्ट के 11, वेल्डर ट्रेड के पांच एवं एक वर्षीय मशीनिस्ट ट्रेड के चार छात्रों का चयन हुआ. चयनित सभी छात्रों को शीघ्र ही कंपनी में ज्वाइन करने की अपील की गयी. इस दौरान टीवीएस ग्रुप के पदाधिकारियों ने संस्थान का भ्रमण किया संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों को देख काफी प्रभावित हुए. ट्रेनिंग ऑफिसर अतुल सौरभ ने चयनित की उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक चंदन कुमार, संदीप कुमार, बिनीत लिंडा, अभिषेक कुमार, सुदीप गारी, बलराम कुमार, धनजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्थानीय युवाओं के लिए वरदान है आइटीआइ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के कल्होड़ गांव के खास जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी. इसकी भीषण लपटों से किसानों द्वारा बागवानी मिशन के तहत पांच एकड़ में लगाये गये सैकड़ों आम के पौधे झुलस गये. पीड़ित किसान पवन सिंह के 1 एकड़, रेखा देवी एक एकड़, ललिता देवी एक एकड़, बेहराकनारी के किसान सुनेना देवी एक एकड़, विनोद लाल वर्णवाल के एक एकड़ में लगे आम के पौधे पूरी तरह झुलस गये. बताया कि पहले पुटुस के पौधे व घनी झाड़ियों से आग की लपटों को उठते देखा सभी लोग गांव वालों के साथ आग बुझाने दौड़े पर तीव्र हवा के झोंके से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरे बागान को कब्जे में ले लिया व सारे पौधे-पेड़ बुरी तरह से झुलस गये. आग की विभीषिका इतनी तीव्र थी कि सारवां-तिरनगर पथ पर आधा घंटे ताक आवागमन बाधित रहा. किसानों ने कहा कि कड़ी मेहनत से आम के पौधे तैयार किये थे. बागान देखकर आस जगी थी कि मेहनत साकार हुआ. पर अगलगी ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. पीड़ितों ने सीओ से जांच की मांग व मुआवजे की गुहार लगायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित

नाला. कुलडंगाल पंचायत के अंतर्गत कालीपाथर गांव में शुक्रवार से चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन का आयोजन किया गया. शुभ गंधादिवस अनुष्ठान का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया. बीरभूम जिले की मशहूर कीर्तन गायिका सुषमा दास वैष्णव ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की लीला आधारित कीर्तन प्रस्तुत की. उन्होंने जीव जगत से कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही सर्वोपरि है. हरिनाम संकीर्तन श्रवण करने से त्रिताप ज्वाला दूर होती है. हम सभी सांसारिक जीव होने के कारण गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए दिन में कम से कम एक बार भगवान का स्मरण मनन एवं गुण कीर्तन करना चाहिए. इससे मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है. कहा कि भगवान सदैव भक्त के अधीन हैं. भक्त की सभी प्रकार के पीड़ा दुख हर लेते हैं. सच्चा भक्त वही है जो भगवान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top