NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है. अब 21 जून 2026 को नीट री-एग्जाम होगा. वहीं इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल यानी कि 2027 से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. इसी के साथ कई बड़े बदलाव किए हैं. आइए, जानते हैं कि नीट यूजी परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या-क्या बोला.
शिक्षा मंत्री ने NEET को लेकर क्या कहा?
शिक्षा मंत्री ने कहा कि “गेस पेपर” के नाम पर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. प्रशासन नहीं चाहती थी कि किसी धोखे से परीक्षा देने वाले को मेडिकल की सीट मिल जाए. उन्होंने कहा कि हम नीट को लेकर Zero Tolerance की पॉलिसी अपनाने जा रहे हैं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. हमने CBI को नीट यूजी परीक्षा में हुए पेपर लीक की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH | Delhi | Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, “We have zero tolerance towards malpractices and this is a long fight against the examination mafia… Various social media handles are trying to spread misinformation, the system is being challenged and in view… pic.twitter.com/wRrKV3zoAp
— ANI (@ANI) May 15, 2026
नीट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये 5 बड़ी बातें
शिक्षा मंत्री ने अपने जारी बयान में इस साल री-एग्जाम और अगले साल होने वाली नीट परीक्षा से जुड़ी 5 बड़ी बातें कही हैं. आइए, प्वॉइंट्स में जानते हैं-
अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
अगले साल से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. ओएमआर शीट की जगह छात्रों को कंप्यूटर के सामने बैठाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.
नीट री-एग्जाम 21 जून को तय
शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं की जाएगी. नीट री-एग्जाम रविवार को 21 जून 2026 को ली जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे.
छात्रहित में नहीं ली जाएगी एक्स्ट्रा फीस
शिक्षा मंत्री ने खुद साफतौर पर कहा कि दोबारा परीक्षा (NEET Re Exam) के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पहले जमा फीस रिफंड होगी. शिक्षा मंत्री ने कहा इसे लेकर एनटीए शाम तक एक और सूचना जारी करेगी.
एग्जाम सेंटर चुनने के लिए एक सप्ताह तक का समय
उम्मीदवारों को री- एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने का अवसर मिलेगा. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा.
15 मिनट एक्स्ट्रा दिया जाएगा
ओएमआर शीट में छात्रों का विवरण भरने के लिए 15 मिनट एक्सट्रा दिए जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने अपने जारी बयान में कहा.
यह भी पढ़ें- नीट का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FAIMA ने रखी ये 7 मांगें
The post NEET परीक्षा में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

