Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के कल्होड़ गांव के खास जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी. इसकी भीषण लपटों से किसानों द्वारा बागवानी मिशन के तहत पांच एकड़ में लगाये गये सैकड़ों आम के पौधे झुलस गये. पीड़ित किसान पवन सिंह के 1 एकड़, रेखा देवी एक एकड़, ललिता देवी एक एकड़, बेहराकनारी के किसान सुनेना देवी एक एकड़, विनोद लाल वर्णवाल के एक एकड़ में लगे आम के पौधे पूरी तरह झुलस गये. बताया कि पहले पुटुस के पौधे व घनी झाड़ियों से आग की लपटों को उठते देखा सभी लोग गांव वालों के साथ आग बुझाने दौड़े पर तीव्र हवा के झोंके से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरे बागान को कब्जे में ले लिया व सारे पौधे-पेड़ बुरी तरह से झुलस गये. आग की विभीषिका इतनी तीव्र थी कि सारवां-तिरनगर पथ पर आधा घंटे ताक आवागमन बाधित रहा. किसानों ने कहा कि कड़ी मेहनत से आम के पौधे तैयार किये थे. बागान देखकर आस जगी थी कि मेहनत साकार हुआ. पर अगलगी ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. पीड़ितों ने सीओ से जांच की मांग व मुआवजे की गुहार लगायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित

नाला. कुलडंगाल पंचायत के अंतर्गत कालीपाथर गांव में शुक्रवार से चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन का आयोजन किया गया. शुभ गंधादिवस अनुष्ठान का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया. बीरभूम जिले की मशहूर कीर्तन गायिका सुषमा दास वैष्णव ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की लीला आधारित कीर्तन प्रस्तुत की. उन्होंने जीव जगत से कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही सर्वोपरि है. हरिनाम संकीर्तन श्रवण करने से त्रिताप ज्वाला दूर होती है. हम सभी सांसारिक जीव होने के कारण गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए दिन में कम से कम एक बार भगवान का स्मरण मनन एवं गुण कीर्तन करना चाहिए. इससे मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है. कहा कि भगवान सदैव भक्त के अधीन हैं. भक्त की सभी प्रकार के पीड़ा दुख हर लेते हैं. सच्चा भक्त वही है जो भगवान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लीड : बासुकिनाथ बस स्टैंड में पांच बसें जलकर खाक

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकिनाथ बस स्टैंड मैदान में खड़ी पांच पैसेंजर बसें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं. इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पागल बाबा बस सर्विस के मालिक मोहनानंद झा और संजीव झा ने बताया कि महज दो महीने पहले खरीदी गयी एक नई एसी बस समेत उनकी तीन बसें जलकर राख हो गयीं. वहीं, अजीत रोडवेज के मालिक मोनू झा ने बताया कि उनकी दो पैसेंजर बसें भी इस आग में खाक हो गयीं, जिससे कुल पांच बसें जलकर नष्ट हो गयीं. आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि सभी बसें एक ही स्थान पर खड़ी थीं, तभी करीब शाम 4:45 बजे अचानक आग लग गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सभी गाड़ियां लपटों में घिर गयीं. आग की लपटें ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी. ड्राइवर ने दो बसों को बचाया एक वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पागल बाबा बस सर्विस की दो बसों को किसी तरह घटनास्थल से हटाकर आग से बचा लिया. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जल रही बसों में टायर और डीजल टंकी ब्लास्ट होने लगे, जिससे काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया. घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी के एसडीपीओ अमित कच्छप, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. आग की समाचार मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. दमकल की गाड़ी करीब 6:16 बजे बासुकिनाथ बस स्टैंड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, पानी खत्म हो जाने के कारण कुछ देर के लिए आग बुझाने का काम बाधित हुआ, लेकिन पानी की व्यवस्था कर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया. तब तक बसें जलकर राख हो चुकी थीं. ग्रामीणों का आक्रोश, फायर ब्रिगेड का किया घेराव दमकल की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी का घेराव कर विरोध जताया. लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने उन्हें समझाकर शांत किया. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बासुकिनाथ मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह होने के बावजूद यहां स्थायी रूप से दमकल की गाड़ी उपलब्ध नहीं है. जबकि पहले की बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों ने जरमुंडी थाना में एक अग्निशमन वाहन रखने की बात कही थी, ताकि आग लगने जैसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके. पुलिस प्रशासन ने मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है. साथ ही, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से बासुकिनाथ में स्थायी रूप से दमकल वाहन तैनात करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लीड : बासुकिनाथ बस स्टैंड में पांच बसें जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधायक

मेदिनीनगर. पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता ने कहा कि मनातू थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची ने आत्महत्या कर ली है. घटना का कारण सोशल मीडिया पर उसकी फोटो का वायरल होना और जबरन शादी का दबाव बनाना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिलावर खान नामक युवक ने नाबालिग पर शादी के दबाव को लेकर फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इस घटना के बाद नाबालिग ने मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. पूरे मामले में आरोपी युवक व उसकी चचेरी बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विधायक ने कहा कि अमानवीय व शर्मनाक घटना है. उन्होंने कहा कि बेटियों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने प्रशासन से दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूपडीह ससुराल आये एक व्यक्ति का शव बरामद

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव उनके ससुराल से बरामद किया है. मृत व्यक्ति की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के रंजीत मिर्धा के रूप में हुई है. वह अपना ससुराल आया था. मृतक के चचेरा भाई भोला मिर्धा ने बिंदापाथर थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर भाई की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. ससुर जगदीश मिर्धा व चाचा ससुर भागीरथ मिर्धा व सास को आरोपित किया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 25/2025 के तहत ससुर, सास व चाचा ससुर को नामजद आरोपी बनाया है. पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके स्वजनों को सौंप दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके स्वजनों को सौंप दिया गया. मामले की अनुसंधान की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक घायल बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सफीक अंसारी घायल हो गये. घायल सफीक अंसारी बिंदापाथर थाने में आवेदन देकर बताया कि खैरा गांव के इद्ररीश अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी व फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगड़ी निवासी मरतेजीम अंसारी, मुस्तेकीम ने मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को नामजद आरोपी बनाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रूपडीह ससुराल आये एक व्यक्ति का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला के गले से हार की छिनतई, बदमाश फरार

मिहिजाम. चित्तरंजन जेमारी मार्ग पर रूपनारायणपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्त्री के गले से हार की छिनतई कर फरार हो गया है. गनीमत रही कि स्त्री ने आर्टिफिशियल सोने जैसा हार पहन रखी थी. सलानपुर कालीतल्ला निवासी झंटु मंडल अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर स्कूल आ रहे थे. उसी समय रूपनारायणपुर रेलवे ब्रिज पर पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से हार खिंच लिया. आसनसोल चित्तरंजन मार्ग पर यह घटना दिन दहाड़े हुई. इस घटना से रूपनारायणपुर के लोग काफी भयभीत हैं. इसकी शिकायत रूपनारायणपुर थाने में की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री के गले से हार की छिनतई, बदमाश फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंस्पेक्टिंग जज ने बायोडायवर्सिटी पार्क का लिया जायजा

-47 a-प्रतिनिधि, अररिया पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय ने शनिवार की अहले सुबह इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय ने बिहार का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क कुसियारगांव घूमने गये. इंस्पेक्टिंग जज श्री पांडेय पार्क से न्यायमंडल अररिया पहुंचे. जिला न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने बुके देकर इंस्पेक्टिंग जज को सम्मानित किया. न्यायमंडल अररिया का निरीक्षण के क्रम में न्यायमंडल के डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उसके बाद न्यायमंडल परिसर में बने न्यायवाटिका का निरीक्षण कर पौधरोपण किया. इंस्पेक्टिंग जज न्यायमंडल परिसर में बने ई सेवा केंद्र का फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद इंस्पेक्टिंग जज की मौजूदगी में पीएलवी अधिवक्ता मित्र से अधिवक्ताओं ने उक्त ई सेवा केंद्र पर केश के स्टेटशन की जानकारी ली. इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ई सेवा केंद्र में क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है. बताया गया कि उक्त ई सेवा केंद्र पर मामले की स्थिति व सुनवाई की अगली तिथि व अन्य विवरण, ऑनलाइन कोर्ट फी पेमेंट के विधिक संबंधी जानकारी, सर्टिफाइड कॉपी निकालने की विधि संबंधित जानकारी, आदेश व निर्णय की जानकारी, वीडियो कांफ्रेंसिंग की विधि संबंधी जानकारी सहित अन्य जानकारी सहित अन्य सुविधा मिलेगी. ———– न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना -49-प्रतिनिधि, अररिया पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे. इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा-अर्चना की. न्यायमूर्ति के सुरक्षा में एएसपी राम पुकार सिंह समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद थे. जहां नानू बाबा ने जस्टिस व न्यायालय के दर्जनों जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिया. न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की. वहीं न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय ने मां काली की पूजा-अर्चना के बाद बाबा खड्गेश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक किया. मौके पर जिला जज गुंजन पांडेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार, एडीजे मनोज कुमार तिवारी समेत दर्जनों जज मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंस्पेक्टिंग जज ने बायोडायवर्सिटी पार्क का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डबल इंजन की सरकार लगातार अल्पसंख्यकों का कर रही अपमान : राजद

जमालपुर. अल्पसंख्यकों के विरुद्ध रूखा व्यवहार, मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना और प्राइवेट स्कूल की मनमानी को लेकर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने शनिवार को दौलतपुर में बैठक की गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार जदयू और भाजपा के मंत्री व विधायक अल्पसंख्यक समाज का अपमान कर रहे हैं. उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईद के दिन निश्चित रूप से मस्जिद के बाहर लोग नमाज पढ़ेंगे और उसकी निगरानी राजद करेगा. उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय को अबतक अपना भवन नहीं मिला है. इसके लिए कई जगह चयन किया, लेकिन जमीन नहीं मिली. हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय जमालपुर नगर परिषद के अंतर्गत बनाया जाए, क्योंकि मुंगेर मुख्यालय से ही मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही यहां आवगमन की सुविधा है. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुकने का मुख्य कारण शिक्षा क्षेत्र में नियमन और निगरानी की कमी है. शिक्षा का व्यवसाय कारण बढ़ने से निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते हैं और अनावश्यक शुल्क वसूलते हैं. मनमाने तरीके से पोषक और किताबें भी दो-तीन साल में ही बदल देते हैं. मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने किया. मौके पर रविंद्र कुमार रवि, कन्हैया यादव, आलोक कुमार, अशोक यादव, बरकत कुरेशी, राज गुप्ता, लालू प्रसाद यादव, सुरेश मंडल, राकेश चौधरी, विमल कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डबल इंजन की प्रशासन लगातार अल्पसंख्यकों का कर रही अपमान : राजद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चिकित्सा शिविर आयोजित

दिघलबैंक. बढ़ती गर्मी व तेज हवा के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में बदलते मौसम से बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के कमांडेंट के निर्देश पर शनिवार को डी कंपनी सीमा चौकी बेरिया में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया.इस शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी और निशुल्क दवा प्राप्त की. शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित मेडिकल द्वितीय कमांडेंट डॉ दीपक कुमार प्रसाद उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चिकित्सा शिविर आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नूरी बेगम हत्याकांड का आरोपित भेजा गया जेल

किशनगंज. सदर प्रखंड की पिछला पंचायत के पतलवा गांव में नूरी बेगम हत्याकांड में आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया. मामले में शुक्रवार को मोहम्मदपुर गांव के युवक मोहम्मद बुद्धू ने थाने में आत्मसमर्पण किया था. आरोपित युवक मोहम्मद बुद्धू पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर का रहने वाला है. उसने स्त्री की हत्या कर शव दफनाए जाने की बात कही थी. शुक्रवार को आरोपित युवक मोहम्मद बुद्धू अचानक सदर थाना पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपने को सरेंडर कर दिया था. यहां बता दें की 26 मार्च को मृतका नूरी बेगम का शव पिछला पंचायत के पतलवा गांव में मक्के के खेत से बरामद किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नूरी बेगम हत्याकांड का आरोपित भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top